Gonda
गोंडा नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर लगाई रोक
Gonda, Uttar Pradesh:सपा की नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर गुरुवार को रोक लगा दी गई है। शहर के रकाबगंज स्थित शत्रु संपत्ति की दुकान संख्या 15 और 16 को हड़पने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगोह में दो सगी बहनों के निकाह से पहले विवाद, बुकिंग रद्द करने की धमकी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिले के गंगोह में दो सगी बहनों के निकाह से पहले विवाद खड़ा हो गया है। दोनों बहनों का निकाह आगामी 12 नवंबर 2026 को होना है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम हिंदू परंपरा के अनुसार होने के चलते कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि शादी समारोह के लिए बुक किए गए मैरिज गार्डन के संचालक को फोन कर बुकिंग रद्द करने की धमकी दी जा रही है। शादी में अब महज तीन दिन शेष रहने के बीच मैरिज गार्डन संचालक को कथित तौर पर फोन कर कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इससे शादी की तैयारियों में जुटे परिवार की चिंता बढ़ गई है। मामले को लेकर दोनों बहनों ने गंगोह कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर निकाह शांतिपूर्वक संपन्न कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी गुहार लगाई है। वहीं, शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
रांची के धुर्वा आवास पर कांग्रेस नेताओं की मुलाकात, अंबा प्रसाद को समर्थन साफ
Ranchi, Jharkhand:रांची में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद से मिलने रांची के धुर्वा स्थित उस आवास पर पहुंचे जिसे फिलहाल प्रशासन ने सील किया है। पिछले दो साल से अंबा प्रसाद उसमें थीं। कहा जा रहा है कि ये आवास अब किसी अधिकारी को आबंटित किया गया है। उस आवास के बाहर गेट के सामने टेंट में प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने अंबा प्रसाद से मुलाकात की और वहीं लिट्टी का भी खाया। कहा जा रहा था कि प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष अंबा के समर्थन में टेंट में धरना दे रहे हैं पर प्रभारी ने साफ किया कि वे धरना नहीं दे रहे हैं; पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद वे मिलने आए हैं। प्रभारी ने कहा टारगेट किया जा रहा है। साथ ही कहा कि हम अंबा प्रसाद को अपना समर्थन देने आए हैं।0
0
Report
जगदंबिका पाल का सवाल: सपा अध्यक्ष चुनाव से पहले क्यों नहीं जा रहे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "आखिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी तक क्यों नहीं गए?... दुनिया से लाखों लोग आ चुके हैं। अब चुनाव जब कुछ महीने रह गए तो अब उस समय जा रहे हैं? और 12 दिसंबर को ही क्यों जा रहे हैं? अगर प्रदेश के अध्यक्ष (भाजपा के) पंकज चौधरी ने कहा कि 6 दिसंबर को क्यों नहीं जाते हैं? तो जाएं... उनकी सरकार (सपा की) में जिन राम भक्तों पर गोलियां चलीं, जो लोग मौत के मुंह में चले गए, उनके परिजनों से माफी मांगनी चाहिए, प्रायश्चित करना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
कानपुरा गांव के ट्रांसफॉर्मर के पास हादसा, हेमेंन्द्र यादव की मौत, दो घायल
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर की सामोद से बड़ी खबर सामोद में हुआ एक दर्दनाक हादसा बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत तो वही हादसे में दो लोग गम्भीर रूप से झुलसे शव को रखवाया गया अस्पताल की मोर्चरी में मृतक की हेमेंद्र यादव रूप में हुई पहचान सामोद के कानपुरा गांव की हैं घटना बिजली के ट्रांसफार्मर के पास काम करते समय हुआ हादसा सामोद थाना इलाके के कानपुरा गांव में बिजली का करंट लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक की पहचान हेमेंन्द्र यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बिजली के ट्रांसफार्मर के पास काम करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और आरएलपी की प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सामोद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची... पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
चिड़ावा के 33 केवी जीएसएस में छत गिरने से हादसा टला; समाधान चाहिए
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं सेही कलां 33 केवी जीएसएस में छत का मलबा गिरा कमरे की छत से अचानक गिरा मलबा, बड़ा हादसा टला गनीमत रही, घटना के समय कमरे में नहीं था कोई कर्मचारी जिले के कई जीएसएस भवनों की जर्जर हालत पर उठे सवाल अजमेर विद्युत श्रमिक संघ ने अधीषण अभियंता को सौंपा ज्ञापन 7 दिन में समाधान नहीं तो श्रमिक संघ देगा आंदोलन की चेतावनी झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के सेही कलां स्थित 33 केवी जीएसएस में कमरे में छत का मलबा अचानक गिर गया । गनीमत रही कि जिस समय कमरे में मलबा गिरा, उस दौरान वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। कर्मचारी जीएसएस परिसर में बाहर की तरफ कार्य कर रहा था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि मलबा गिरने के दौरान कोई कर्मचारी कमरे में मौजूद होता तो हादसा हो सकता था।घटना के बाद अजमेर विद्युत श्रमिक संघ ने जीएसएस भवनों की जर्जर हालत को लेकर चिंता जताई है। संघ के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने बताया जिले में पहले भी झुंझुनूं शहर, बगड़ के लांबा जीएसएस और चिड़ावा क्षेत्र के कई जीएसएस कार्यालयों में मलबा गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद भवनों की मरम्मत और निर्माण को लेकर उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।इस संबंध में संघ की ओर से अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जर्जर जीएसएस भवनों का निर्माण करवाने की मांग की गई है। संघ ने निगम प्रशासन को सात दिन का समय दिया है।अजमेर विद्युत श्रमिक संघ के जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि सात दिवस में उचित समाधान नहीं होने पर श्रमिक संघ आंदोलन की राह अपनाएगा।0
0
Report
चतरा में नाबालिग अपहरण: सहेली की मां एक सहयोगी ने पैसे के लिए साजिश रची
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में नाबालिग के अपहरण की गुत्थी सुलझी, सहेली की मां और सहयोगी ने रची थी पैसों के लिए साजिश; ग्रामीणों ने आरोपियों को दबोचा चतरा। जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बच्ची का अपहरण किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी सहेली, सहेली की मां और एक अन्य सहयोगी ने पैसों के लालच में मिलकर किया था। घटना का खुलासा होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। कैसे शुरू हुआ पूरा मामला जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग सोमवार, 9 नवंबर को अपनी मां से यह कहकर घर से निकली थी कि वह अपनी सहेली के घर जा रही है। इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजन सहेली के घर पूछताछ करने पहुंचे। वहां सहेली और उसके परिजनों ने बच्ची के आने से साफ इनकार कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो परेशान परिजनों ने मंगलवार को वशिष्ठ नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। *तीस हजार रुपये के लिए रची गई साजिश* जांच और बच्ची के बयान से यह बात सामने आई है कि इस पूरी साजिश की सूत्रधार सहेली की मां सुनीता देवी थी। आरोपियों ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर से पैसे लाने के लिए उकसाया। झांसे में आकर नाबालिग बच्ची अपने घर में रखे 30 हजार रुपये लेकर उनके पास पहुंच गई। रुपये लेने के बाद सहेली उसकी मां और उनके सहयोगी विकास ठाकुर ने भेद खुलने के डर से बच्ची को घर में ही बंधक बना लिया। *पुलिस के डर से गढ़ी झूठी कहानी और रचा नाटक* मंगलवार की शाम जब पुलिस की दबिश बढ़ने लगी, तो आरोपियों में हड़कंप मच गया। पकड़े जाने के डर से उन्होंने बच्ची को डरा-धमकाकर छोड़ने का फैसला किया। आरोपियों ने बच्ची पर दबाव बनाया कि वह घर जाकर झूठ बोले कि उसकी मां उसके साथ मारपीट करती है, जिससे तंग आकर वह गया भाग गई थी और अभी 'जय मंगला' बस से लौटी है। योजना के तहत सहयोगी विकास ठाकुर बच्ची को लेकर घंघरी चौक पहुंचा और वहां खड़ी जय मंगला बस के सामने उसे छोड़ दिया। लोगों को गुमराह करने के लिए विकास ने सबके सामने बच्ची को दो थप्पड़ मारे और डांटते हुए नाटक किया कि वह बिना बताए कहां चली गई थी और उसके माता-पिता कितने परेशान हैं। बच्ची की आपबीती से खुला राज, ग्रामीणों ने आरोपियों को दबोचा बरामदगी के बाद परिजन बच्ची को घर ले गए। रात में जब बच्ची का डर थोड़ा कम हुआ, तो उसने रोते हुए अपने माता-पिता को पूरी आपबीती सुनाई। उसने यह भी बताया कि बंधक बनाए जाने के दौरान आरोपी फोन पर किसी से उसे बेचने की बात भी कर रहे थे। यह सुनकर परिजनों और ग्रामीणों के होश उड़ गए। गुस्साए ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया और वशिष्ठ नगर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बाइट 1 : लड़की का दादा। बाइट 2 : मुखिया कटैया पंचायत।0
0
Report
Advertisement
बालाघाट में दीपावली आतिशबाजी पर विवाद, विधायक ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर– बालाघाट में दीपावली पर आतिशबाजी रोकने को लेकर प्रशासन और विधायक के बीच विवाद गहरा गया है... बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने कलेक्टर आदित्य सिंह और एसडीएम गोपाल सोनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रशासन को खुली चुनौती दी है...विधायक के अनुसार, दीपावली की रात उनके बंगले के सामने पटाखे फोड़ रहे युवकों को एसडीएम ने यह कहकर रोकने का प्रयास किया कि इससे कलेक्टर और उनके परिवार को परेशानी हो रही है... विधायक ने आरोप लगाया कि इसके बाद कलेक्टर भी सायरन बजाते हुए वहां से निकले...घटना से नाराज विधायक मुंजारे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हिंदू परंपरा में दीपोत्सव पांच दिनों का पर्व है और लोग आतिशबाज़ी कर अपनी खुशियां मनाते हैं... उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि वे आज भी अपने बंगले के सामने पटाखे फोड़ेंगी, प्रशासन में हिम्मत है तो रोककर दिखाए...चर्चा के दौरान विधायक ने एसडीएम गोपाल सोनी की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए... उन्होंने 2023 चुनाव मतगणना विवाद और भटेरा रेलवे ओवरब्रिज मुआवजा वितरण में पक्षपात का हवाला देते हुए एसडीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए... विधायक ने बताया कि एसडीएम तीन साल से अधिक समय से पदस्थ हैं, इसलिए उन्हें तत्काल बालाघाट से हटाया जाना चाहिए... आतिशबाजी से शुरू हुआ यह विवाद अब जिले में बड़े राजनीतिक टकराव का रूप ले चुका है....0
0
Report
पेट्रोल पम्प में काम कर घर जा रहे युवक को दो बाइको में सवार 5 युवकों ने मोटरसाइकिल रोककर लूटपाट की
Muskara, Uttar Pradesh:Muskara- पेट्रोल पम्प में काम कर घर जा रहे युवक को दो बाइको में सवार पाँच युवकों ने मोटरसाइकिल रोककर पीटा, सेल्स मेन का मोबाइल,रुपए छीनकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार, सेल्स मेन के शरीर पर है चोट के निशान,मामला मुस्करा कोतवाली क्षेत्र का.0
0
Report
शाहजहांपुर में सड़क हादसा हादसे में पांच घायल, बच्चा मां की गोद की से उछलकर एसी बस पर गिरा
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार और दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार की टक्कर लगने से मां की गोद में बैठा करीब तीन साल का बच्चा कई फिर उछलकर पास से गुजर रही इलेक्ट्रिक बस की छत पर जा गिरा।जबरदस्त टक्कर में बच्चे के सुरक्षित बस की चट्टापर गिरने को घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह गए। घटना थाना सिंधौली क्षेत्र के मुडिया मोड की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और बच्चे के साथ भैया दूज के लिए अपने मायके जा रही थी इसी बीच सामने से आ रही कर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसके बाद पीछे से आ रही है एक और दूसरी बाइक भी कर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। बाइक और कर की टक्कर में बाइक पर सवार मां की गोद से बच्चा कई फीट ऊंचे उछाल कर पास से गुजर रही ऐसी बस की छत पर जा गिरा। खास बात यह रही कि बच्चों को खरोच तक नहीं आई। इस हादसे में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी पांचो घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है फिलहाल इस बड़ी दुर्घटना में बच्चों के सकुशल बचाने पर हर कोई दंग रह गया।0
0
Report
Advertisement
बिहार के बगहा में भाई दूज गोवर्धन पूजा के साथ अनोखी परंपरा
Bagaha, Bihar:बिहार के बगहा में भाई दूज को बाकी राज्यों से बिल्कुल अलग और अनोखे तरीके से मनाया जाता है । यहाँ भाई दूज गोवर्धन पूजा के साथ ही मनाया जाता है । इस दिन बहन-भाई के बीच एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है जिसे सुनकर औऱ देखकर लोग हैरान रह जाते हैं । दरअसल पश्चिम चम्पारण जिला के ग्रामीण औऱ शहरी क्षेत्रों के अलावा आदिवासी बहुल्य थारू औऱ उरांव समुदाय इस भैया दुज़ के त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं जहाँ गोबर से बनाई गईं पूजा स्थल पर आकृति औऱ बजड़ी का प्रसाद बेहद महत्वपूर्ण है । सबसे बड़ी बात है की इस दौरान गीत गाकर बहनें श्रद्धा पूर्वक गोवर्धन पूजा अर्चना में जुट जाती हैं । परंपरा के मुताबिक इस दिन बहनें पहले अपने भाई को मृत्यु के लिए श्राप देती हैं लिहाजा यह माना जाता है कि बहन जिस मुख से, जिस जीभ से भाई को श्राप देती हैं उसी जीभ में कांटा चुभोकर अपने श्राप शब्द को वापस लेती हैं और फिर भाई की लंबी आयु, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं । वर्ती बहनों में रागिनी पाण्डेय, संध्या उपाध्याय टुन्नी, खुशबू कुमारी औऱ गरिमा समेत नीतू का मानना है कि इस अनोखी रस्म के पीछे गहरी आस्था छिपी है। श्राप देकर उसे वापस लेने का मतलब है कि भाई पर आने वाली हर बला, हर मुसीबत औऱ संकट बहन ने अपने ऊपर ले लिया हो । यहां वज़ह है की जीभ पर कांटा चुभाना इस बात का प्रतीक है कि बहन भाई के लिए हर दर्द सहने को तैयार है । खास बात यह है की भाई दुज़ में गोवर्धन पूजा के दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर प्रसाद के तौर पर उन्हें बजड़ी खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना करती हैं और फिर यह पारंपरिक रस्म पूरी की जाती है । महिलाओं का कहना है कि यह परंपरा सदियों से, कई पीढ़ियों से चली आ रही है । बता दें की आधुनिकता के इस वैज्ञानिक दौर में भी बिहार के पश्चिम चम्पारण ज़िला के कई गांवों में यह अनोखी परम्परा पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जा रही है .0
0
Report
मधुबनी में छठ महापर्व की तैयारी: 91 तालाबों की सफाई और घाटों पर बैरिकेडिंग
Madhubani, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मधुबनी शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 45 तक स्थित तालाबों की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। नगर निगम के सफाई कर्मी तालाबों की साफ-सफाई के साथ-साथ छठ घाटों पर बैरिकेडिंग करने में जुटे हुए हैं। वार्ड पार्षद ने बताया कि नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से शहर के कुल 91 तालाबों की साफ-सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। शहर का मुख्य तालाब गंगासागर, मुरली मनोहर तालाब, नगर निगम परिसर situated तालाब की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था अंतिम चरण में है। छठ महापर्व को देखते हुए सभी तालाबों की सफाई कराई जा रही है। छठ व्रतियों को सहूलियत के लिए घाटों पर मिट्टी गिरायी जा रही है, चूना का छिड़काव भी किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालाब के घाटों पर लाल कपड़े से बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है।0
0
Report
हमीरपुर में पेड़ से टकराने पर बाइक सवार के गले में लकड़ी फंसी, अस्पताल भर्ती
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-सड़क किनारे गिरे पेड़ से टकराया बाइक सवार युवक, पेड़ से टकराने से युवक के गले में घुसा लकड़ी का टुकड़ा, बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से पेड़ से टकराया बाइक सवार युवक, गले में लकड़ी का टुकड़ा फसाये घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, गंभीर हालत में घायल युवक को कानपुर किया गया रेफर, बाइक से अपनी ससुराल उरदना गाँव जा रहा था जालौन जिले के कालपी निवासी युवक, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गाँव के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में भारी बोर्ड गिरने से दंपति घायल, सीसीटीवी सामने
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में अचानक सड़क पर गिरा भारी भरकम बोर्ड. बोर्ड की चपेट में आकर दंपति हुए घायल. अचानक लोहे का पिलर बोर्ड सहित सड़क पर गिरने से मची अफरा-तफरी. स्थानी दुकानदारों ने दौड़कर बोर्ड को हटाते हुए दंपत्ति को निकाला बाहर. हादसे का सीसीटीवी वीडियो आया सामने. हादसे के बाद अधिकारियों की लापरवाही हुई उजागर. लोगों की सुरक्षा पर भी खड़े हो रहे सवाल. फतेहपुर जिले के गाजीपुर का मामला0
0
Report
लखीमपुर खीरी: दिवाली पर लौटे मजदूर की पिटाई, विधायक ने हस्तक्षेप कर सिपाही निलंबित
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के खीरी थाना इलाके में दिवाली पर घर लौटे के मजदूर को चोरी के आरोप में खीरी थाना पुलिस उठा ले गई इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई जब युवक की हालत खराब हुई तो उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पर बीजेपी सदर विधायक योगेश वर्मा अस्पताल पहुंचे और पीड़ित का हाल-चाल जाना । इतना ही नहीं मौके पर क्षेत्राधिकारी महक शर्मा को तलब करते हुए पुलिस द्वारा की गई इस बर्बर कार्रवाई का विरोध किया साथ ही पुलिस को नैतिकता का ज्ञान देते हुए कहा इस घटना ने पुलिस की मानवता की छवि को शर्मसार किया है। मामले में विधायक के हस्तक्षेप के बाद आरोपी दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।0
0
Report
तिंवरी ग्राम पंचायत के नए सरपंच उगम सिंह भाटी ने संभाला पदभार
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर एंकर-चंडालिया ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच उगम सिंह भाटी ने आज विधिवत रूप से संभाला पदभार। पदभार ग्रहण करने पर ग्रामीणों ने माला और साफा पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच ने शिक्षा को बढ़ावा देने और गांव के सर्वांगीण विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं ग्रामीणों को नए सरपंच से गांव के विकास और बेहतर सुविधाओं की बड़ी उम्मीदें हैं।0
0
Report
Advertisement
