271002
गोंडा और कैसरगंज लोकसभा सीट से मिला सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह
Gonda, Uttar Pradesh:जिला निर्वाचन अधिकारी ने गोंडा और कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अलॉट किया गया। आपको बता दे कि गोंडा में 20 मई तक नामांकन है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद के दयालपुर में बेरहम पिता ने बेटे की हत्या कर आत्महत्या कर ली
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में बेरहम पिता ने पहले बेटे को उतारा मौत के घाट फिर खुद को लगा ली फांसी। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव दयालपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपने पांच साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव दयालपुर निवासी रूपचंद ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा भारत अविवाहित है, जबकि छोटा बेटा सागर शादीशुदा था। सागर की पत्नी सपना और उनका पांच साल का बेटा रक्षित था। रूपचंद के अनुसार सागर अक्सर परिवार के साथ झगड़ा करता था और मारपीट भी करता था। इससे परेशान होकर परिवार करीब एक साल से गांव मच्छगर में किराये के मकान में रहने लगा था, जबकि सागर दयालपुर में अकेला रहता था। रविवार सुबह सागर मच्छगर पहुंचा और घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद वह अपने बेटे रक्षित को अपने साथ दयालपुर ले गया। देर शाम तक जब वह बच्चे को वापस नहीं लाया और फोन भी नहीं उठाया तो परिवार के लोग उसके घर पहुंचे घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था पड़ोसियों की मदद से घर में प्रवेश किया गया और कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सागर फंदे पर लटका हुआ था और बच्चा उसके साथ बंधा हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
तारिक अनवर ने मोदी की कथनी-करनी में बड़ा फर्क बताया, विदेश खर्च पर सवाल
Delhi, Delhi:TicTac तारिक अनवर, सांसद, कांग्रेस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद तारिक अनवर के मुताबिक़ प्रधानमंत्री की कथनी करनी में अंतर है। नरेंद्र मोदी एक तरफ़ लोगों से यात्रा बंद करने के लिए सोना नहीं ख़रीदने के लिए अपील कर रहे हैं पेट्रोल बचाने की अपील कर रहे हैं तो वहीं ख़ुद 5 देशों की यात्रा में विदेश घूमने जा रहे हैं जिस पर अरबों रुपये का ख़र्चा आएगा तो पहले वो ख़ुद आचरण में क्यों नहीं लाते हैं । ये सब बातें ये पहले से मालूम था कि बंगाल चुनाव के बाद प्रधानमंत्री ऐसे भूमिका बनाएंगे । -केरल मैं अभी तक नेता नहीं चुने जाने के मसले पर तारिक़ अनवर का कहना है कि हमारी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है और हम मिल बैठकर बात कर लेंगे -वहीं तमिलनाडु में वन्देमातरम को लेकर तारिक अनवर का कहना है कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है0
0
Report
टीकमगढ़ हत्या: प्रिंस गुर्जर गिरफ्तार, सात आरोपी फरार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग टीकमगढ़ से आए युवक कालू सेन की हत्या का मामला हत्या करने का LIVE VIDEO सामने आया。 आधा दर्जन बदमाश लाठी डंडो से पीटते हुए कैद。 8 मई को हमलावरों ने किया था हमला。 9 मई की रात इलाज दौरान युवक की हुई थी मौत。 पुलिस ने एक आरोपी प्रिंस गुर्जर को किया गिरफ्तार。 जबकि सात आरोपी है फरार。 पुरानी रंजिश किया था हमला。 थाटीपुर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।0
0
Report
Advertisement
मुरैना में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का बुलडोजर
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना पुलिस की बड़ी कार्रवाई… अवैध रेत कारोबार पर चला प्रशासन का बुलडोजर… मुरैना के टेंटरा थाना क्षेत्र के रायडो घाट पर पुलिस, वन विभाग और SAF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन के लिए बनाए गए मिट्टी के पुल को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर चंबल नदी पर बनाए गए अवैध मिट्टी के पुल को नष्ट किया, साथ ही अवैध रास्तों को भी अवरुद्ध किया गया ताकि रेत माफियाओं की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।0
0
Report
मंडल डैम विस्थापन: ग्रामीणों का विरोध, प्रशासन ने बैठकें तेज कर दीं
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे मंडल डैम के विस्थापितों को बसाने के लिए जिला प्रशासन के समक्ष चुनौती बनते जा रही है एक तरफ जिला प्रशासन विस्थापितों को बसाने की तैयारी कर रही है तो दूसरे तरफ गाँव मे मौजूद ग्रामीण इसका घोर विरोध कर रहे है डीसी ने फिर विस्थापितों को बसाने के लिए बैठक पर बैठक कर रहे है। जिला समाहरणालय मे विस्थापितों को बसाने के लिए डीसी और एसपी बैठक पर बैठक कर रहे है लेकिन ग्रामीण है की मानते ही नहीं। गौरतलब है की 1600 सौ करोड़ की लागत से मंडल डैम का निर्माण होना है इस डैम के गाँव चेमो सान्या गाँव के अंदर 587 परिवार के लगभग पांच हजार की आबादी यंहा वास करती है डैम बनने के बाद यह डूब क्षेत्र हो जाएगा। जिला प्रशासन ने यंहा के बासिंदो को रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत के एक गाँव मे बसाना चाहती है इसके लिए स्थल का भी चयन हो गया है लेकिन स्थानीय ग्रामीण इसका विरोध कर रहे है। पीएम मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसे तैयार करने के लिए सवेंदक को महज दो वर्ष का समय मिला है। अब ऐसे मे जिला प्रशासन स्थानीय ग्रामीणों को समझाने मे लगी है जबकि जिला प्रशासन और ग्रामीणों के बीच यंहा झड़प भी हो चुकी है। डीसी ने कहा की इसके लिए रिव्यू बैठक रखी गई है काम कैसे आगे बढ़े इसपर हमारा जोर है बैठक मे करंट स्टेटस क्या है इसकी भी समीक्षा की जाएगी。0
0
Report
झारखंड के पतरातू लेक रिजॉर्ट बन रहा है राज्य का हॉटेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर VO - झारखंड टूरिज्म स्टेट लेवल इन्फ्लुएंस मीट 2026 का आयोजन रामगढ जिले के पतरातु लेक रिजॉर्ट में हुआ जिसमें राज्य पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने शिरकत किया। इस मौके पर रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज के साथ रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत एवं पर्यटन सचिव के अलावा भारी संख्या में राज्य स्तरीय इनफ्लुएंसर शामिल हुए। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए राज्य पर्यटन मंत्री ने कहा कि झारखंड पर्यटन डिजिटल एरा में एक अपना पहला कदम रखा है हमारा यह मानना था कि डिजिटल एरा में झारखंड का डिजिटल फुटप्रिंट बहुत छोटा था, अपने लोगों के माध्यम से और झारखंड में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के माध्यम से हम लोगों ने इसका पहल किया है और हमें उम्मीद है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हम पूरे हिंदुस्तान में अपनी एक सशक्त उपस्थिति दर्ज करेंगे और आने वाले दिनों में झारखंड पर्यटन भी एक नई ऊंचाइयों को छूएगा। 2019 से लेकर 2026 तक पतरातू में टूरिज्म का फुटफॉल तीन गुना बढ़ चुका है और मैं यह स्पष्ट मानता हूं कि सरकार की नीतियां और आप जैसे लोगों के प्रचार प्रसार ने पतरातू को झारखंड के हॉटेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया है। बहुत सारी चीजे पाइपलाइन में है आने वाले समय में आपको और बहुत सारी चीज और भी दिखेंगी सरकार की योजनाएं ओवरनाइट धरातल पर नहीं उतरती हैं समय लगता है और मैं उम्मीद करता हूं कि जब योजनाएं धरातल पर उतरेंगी तब उनका फिल्मांकन करेंगे और उनको अपने समाचार का हिस्सा बनाएंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। बायट - सुदिव्य कुमार ( पर्यटन मंत्री, झारखंड सरकार )0
0
Report
Advertisement
रायपुर में बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना, सोमनाथ मंदिर पर तंज
Begun, Rajasthan:रायपुर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना सोशल मीडिया में पोस्ट कर साधा निशाना सोमनाथ मंदिर को लेकर किया पोस्ट कांग्रेस को बताया हिंदू विरोधी.. लिखा- कांग्रेस ने हमेशा हिन्दू आस्था का किया अपमान.. सोमनाथ मंदिर निर्माण के खिलाफ थे नेहरू0
0
Report
ब्राउन शुगर तस्करी: दो गिरफ्तारी, 14.52 ग्राम नगद बरामद
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र के फुटबॉल टांड़ से दो युवकों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर, एक स्कूटी, 55,500 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों में राहुल कुमार सोनी और आनंद कुमार ठाकुर दोनों ग्राम न्यू कॉलोनी बगीचा, रामगढ़, थाना- रामगढ़, जिला- रामगढ़ के रहने वाले हैं। सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों नागरगोजे शुभम भउसाहेब ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के ग्राम गिद्धौर फुटबॉल टांड़ में कुछ व्यक्ति अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना पर मेरे नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने फुटबॉल टांड़ के पास से दो युवकों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गिद्धौर थाना में दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कांड में अग्रिम अनुसंधान और छापामारी की जा रही है। नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश जारी है。0
0
Report
खूँटी: जाली हस्ताक्षर से वंशावली बनवाने का फर्जीवाड़ा उजागर, जांच शुरू
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - फर्जी हस्ताक्षर मामले का खुलासा, खूँटी थाने में केस दर्ज। खूँटी में जाली हस्ताक्षर कर वंशावली बनवाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खूँटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 07 का है, जहां लियाकत अली गली निवासी के नाम पर यासिर अहमद नामक व्यक्ति द्वारा अंचल कार्यालय में वंशावली बनाने के लिए आवेदन दिया गया। आरोप है कि आवेदन में कई लोगों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। इतना ही नहीं, वंशावली सत्यापन के लिए वार्ड पार्षद, सिटी मैनेजर और सुपरवाइजर के जाली हस्ताक्षर और मुहर भी लगाए गए। मामला खुलासा तब हुआ जब अंचल कार्यालय द्वारा सत्यापन के लिए वार्ड 07 के पार्षद अनुप साहू से फोन पर संपर्क किया गया। पूछताछ के दौरान पार्षद ने हस्ताक्षर और मुहर को फर्जी बताया। इसके बाद मोहल्ले में संबंधित व्यक्ति की पहचान के लिए खोजबीन की गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने ऐसे किसी व्यक्ति को जानने से इनकार कर दिया। फिलहाल मामले को लेकर खूँटी थाना में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट ने लंबित मुकदमों के लिए सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार माना
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाज़ हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, अदालतों में मुकदमों के लंबित होने पर हाईकोर्ट की तल्ख़ टिप्पणी, हाईकोर्ट ने मुकदमों के लंबित होने की वजह सरकार और पुलिस की कार्यशैली जिम्मेदार, हाईकोर्ट ने फिल्म दामिनी के डॉयलॉग का जिक्र करते हुए की टिप्पणी, कहा अदालतों पर लगा तारीख पर तारीख का दाग तब तक नहीं हटेगा जब तक सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली नहीं सुधरेगी, फतेहपुर के मेवालाल की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने उक्त टिप्पणी की, हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि प्रशासनिक खामियों के चलते मुकदमे लंबित हैं, ट्रायल कोर्ट में पेशकार, आशुलिपिक और अन्य कर्मचारियों की बड़ी कमी है, ऐसे में एक- एक लिपिक हजारों फाइलों का बोझ संभाल रहा है, वहीं पुलिस अदालती समन और वारंट समय से तामील कराने में विफल है, गवाहों और पुलिस अधिकारियों का अदालत में पेश न होना भी देरी का बड़ा कारण है, जस्टिस अरुण सिंह देशवाल की सिंगल बेंच ने दिया आदेश।0
0
Report
हरियाणा में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए सरकार बातचीत से समाधान निकाले
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश में सफाई कर्मियों द्वारा जारी हड़ताल को तुरंत खत्म कराने के लिए सरकार को बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए। सफाई कर्मियों की मांगों का पूर्ण समर्थन है और उनकी मांगें जायज हैं; सरकार को इन्हें मानकर हड़ताल खत्म करवानी चाहिए। हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। हर जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, सड़कों और गलियों में कचरा बिखरा पड़ा है। जरा सी बारिश होने पर किसी भी खतरनाक बीमारी के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बावजूद इसके, भाजपा सरकार आँखें बंद करके बैठी हुई है। यह सिर्फ सफाई कर्मचारियों पर अत्याचार नहीं है, बल्कि पूरे हरियाणा के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कांग्रेस सरकार के दौरान 10,000 ग्रामीण और 11,000 शहरी सफाई कर्मियों की भर्ती की गई थी। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार द्वारा नई भर्तियां करना तो दूर, उनकी मांगों तक का संज्ञान नहीं लिया जा रहा।0
0
Report
हापुड़ में पुरानी रंजिश पर युवक गोली, हालत स्थिर, आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में पुरानी रंजिश पर युवक गोली, हालत स्थिर, आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी। प्रशासन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और उसकी तफ्तीश जारी है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के पॉक्सो केस: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बेल पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:जनकपुरी स्थित SS Mota Singh Public School से जुड़ी एक बेहद गंभीर घटना ने पूरे दिल्ली को झकझोर दिया है। 3 साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल परिसर में दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। परिवार का कहना है कि मामले में स्कूल की टीचर की भूमिका भी सामने आई है। मेडिकल जांच के बाद पुलिस शिकायत दर्ज हुई, लेकिन सबसे बड़ा सवाल इतने गंभीर पॉक्सो केस में आरोपियों को सिर्फ 5 दिन में बेल कैसे मिल गई? पीड़ित परिवार ने मीडिया में आरोप लगाया कि इलाके के डीसीपी ने उन्हें धमकाया। अगर यह सच है, तो यह बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।0
0
Report
कोयना डेम में पानी कम, शिवसागर जलाशय सूख रहा, पर्यटन प्रभावित
Satara, Maharashtra:सातारा - राज्यासह सातारा जिल्ह्यात देखील उन्हाची तीव्रता दिवसेंदिवस वाढत चालली आहे.याचा परिणाम धरणांच्या पाणी पातळीवर देखील होऊ लागला आहे.महाराष्ट्राची भाग्यलक्ष्मी समजल्या जाणाऱ्या कोयना धरणाचे शिवसागर जलाशय हळूहळू आटण्याच्या मार्गावर असल्याचे चित्र दिसून येत आहे. जलाशयातील पाणीसाठ्यात मोठी घट झाल्याने या भागातील पर्यटनावर देखील त्याचा परिणाम झाला आहे.105 टीएमसी क्षमतेच्या या धरणात सध्या फक्त 26 टीएमसी एवढाच पाणीसाठा शिल्लक राहिला आहे. धरणाच्या जलाशयाचे पात्र उघडे पडल्याने या धरणात बुडालेली जुनी मंदिरे, बाजारपेठा यांचे अवशेष दिसू लागले आहेत. पावसाळ्याला अजून एक महिना बाकी असल्याने काटकसरीने पाणी वापरण्याच्या आवाहन प्रशासनाच्या वतीने करण्यात आला आहे. सध्या या कोयना जलाशयाची काय परिस्थिती आहे.याचा आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी तुषार तपासे यांनी0
0
Report
जालौन: सुसाइड मामले के वायरल वीडियो पर डीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में युवक के सुसाइड मामले में वायरल वीडियो का डीएम राजेश कुमार पांडेय ने लिया संज्ञान, युवक लोकेंद्र के सुसाइड मामले में वायरल वीडियो को लेकर डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश, युवक ने सुसाइड से पहले पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर वीडियो सोशल मीडिया पर किया था वायरल, वायरल वीडियो में मृतक युवक ने जिलाधिकारी जालौन से न्याय की लगाई थी गुहार, डीएम राजेश पांडेय ने पूरे प्रकरण में मजिस्ट्रेट जांच की कमेटी गठित की, उपजिलाधिकारी सदर ज्योति सिंह के नेतृत्व में होगी मृतक युवक से जुड़े मामले की मजिस्ट्रियल जांच, जांच में महिला और कदौरा थाना पुलिस की भूमिका के साथ प्रकरण की हर पहलू पर होगी गहनता से जांच, मृतक युवक पर छेड़खानी का मामला दर्ज कराने वाली पड़ोसी महिला की भूमिका की भी गंभीरता से होगी जांच, मृतक युवक ने कदौरा थाने पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर किया था वायरल, वीडियो वायरल करने बाद युवक ने कालपी में यमुना नदी में कूदकर किया था सुसाइड, जिलाधिकारी जालौन ने मजिस्ट्रेट जांच को 28 दिन में रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थनगर इलाके का मामला。0
0
Report
Advertisement
