icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271603
PNPrem Narayan MishraFollow21 Nov 2024, 11:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में पाइपलाइन फूटने पर पानी बर्बादी, प्रशासन ने लिया एक्शन

DVDeves VyasJust now
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। संभाग के सबसे बड़े जनाना अस्पताल उम्मेद अस्पताल में पानी की पाइपलाइन फूटने और लापरवाही से जुगाड़ करने के मामले में Zee News की खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और पानी की बर्बादी रोकने के लिए मौके पर कार्रवाई शुरू की गई। आरएमओ कार्यालय के बाहर एसी फिटिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हुई भूमिगत पानी की पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा था। पाइपलाइन को ट्यूब से बांधकर अस्थायी जुगाड़ किया गया था, लेकिन करीब दो दिन तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। Zee News में मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन लीकेज को ठीक करवाया। लगातार बह रहे पानी को बंद करने के लिए वाल्व लगाकर पानी की सप्लाई रोकी गई, जिससे पानी की बर्बादी पर रोक लगी। पाइपलाइन फूटने के कारण अस्पताल के वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित होने के साथ-साथ धोबी घाट पर मरीजों के गंदे कपड़े, चादर और रजाइयां भी जमा हो गई हैं। पानी की समस्या के समाधान के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं के सामान्य होने की उम्मीद है।
0
0
Report

नोएडा नाले में कूदे युवक की मौत: शराब विवाद के बाद डरावना कदम

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में नाले में कूदे युवक का शव बरामद, पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से गंदे नाले में छलांग लगा दी। घटना की सूचना 7 अक्टूबर को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई।युवक की पहचान 29 वर्षीय रवि पुत्र विनोद निवासी ग्राम जैनपुरा, थाना जलेसर, एटा के रूप में हुई, जो वर्तमान में हरौला, थाना फेस-1 क्षेत्र में रह रहा था। युवक को नाले से बाहर निकालने के लिए पुलिस के साथ फायर सर्विस और NDRF की टीम ने कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6 बजे युवक का शव नाले से बरामद कर लिया गया。 पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने बताया कि शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर रवि ने गुस्से में नाले में छलांग लगा दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मामले में एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र ने भी जानकारी दी है। बाइट एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र
0
0
Report

पट्टा वितरण तेज करने को लेकर विपक्ष ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

Karauli, Rajasthan:पट्टा वितरण में तेजी की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन। जिला करौली नगर परिषद करौली में लंबित पट्टा पत्रावलियों के जल्द निस्तारण और पात्र लोगों को समय पर पट्टे जारी करने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि पट्टा प्रक्रिया में देरी से लोगों को परेशानी हो रही है और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कत आ रही है। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार की ओर से नगरीय निकायों में आमजन को शीघ्र पट्टे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 7 से 16 अक्टूबर 2026 तक सेवा अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में नगर परिषद क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पट्टा पत्रावलियों का अभियान के दौरान प्राथमिकता से निस्तारण करने की मांग की गई। नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पात्र लोगों को पट्टा मिलने से उन्हें अपनी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज हासिल करने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी आसानी होगी। उन्होंने लंबित मामलों की जांच कर समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। ज्ञापन के दौरान पार्षदों ने नगर परिषद प्रशासन से पट्टा वितरण की प्रक्रिया को सरल और तेज करने तथा लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए व्यवस्था सुधारने की मांग की। इस दौरान पार्षद बनवारी हरदैनिया, संजय शर्मा, मदनमोहन शर्मा, सुआ बाई जाटव, टीकमचंद, ममता, वैशाली, मोनिका सिंह सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर की नेमरा में अंतिम विदाई, परिवार में सन्नाटा

Ranchi, Jharkhand:रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर आज नेमरा पहुंचेगा।नेमरा के घाट पर ही उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। गांव में सभी फॉर्मेलिटी पूरी कर ली जा चुकी है।कुछ ही देर में उनका पार्थिव शरीर नेमरा पहुंचेगा। इस भावुक पल में रूपी सोरेन के बाई ने कहा कि दीदी की कमी हमेशा खेलेगी।वही पूर्व सांसद सुनील महतो की पत्नी ने कहा कि माता जी हमें बेटी के मानती थी और हमेशा उनसे बात होती थी।आज साथ नहीं है मन दुखी बाइट:- हेमंत सोरेन के मामा बाइट:- सुमन महतो(पूर्व सांसद सुनील महतो की पत्नी) बाइट:-विनोद किस्कू (जिला अध्यक्ष रामगढ़ झामुमो)
0
0
Report

107/116 प्रतिबंध के विरोध में डबरा नगरपालिका में सियासी घमासान

Morena, Madhya Pradesh:पार्षदों पर 107/116 की कार्रवाई का विरोध, पार्षदों के दल के साथ पहुंची पूर्व मंत्री इमरती देवी निरस्तीकरण की उठाई मांग। ग्वालियर डबरा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई 107/116 की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई अब राजनीतिक मुद्दा बनती नजर आ रही है। डबरा नगर पालिका पार्षदों और पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पार्षदों पर की गई इस कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। यही पर बतादे कि धारा 107/116 के तहत पुलिस और प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाती है, जिनसे शांति भंग होने की आशंका हो। यह कार्रवाई किसी आपराधिक मामले में सजा देने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जाती है। इसी कार्रवाई को लेकर डबरा के कुछ पार्षदों में नाराजगी सामने आई है, जहाँ पूर्व मंत्री और पार्षद की गई 107/116 की कार्रवाई को वापस लेने की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच ग्वालियर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव भी डबरा पहुंचे और पार्षदों के दल व पूर्व मंत्री इमरती देवी के साथ एक बैठक कर पार्षदों को आश्वासन दिया है कि की गई कार्रवाई को वापस लिया जाएगा जिससे पार्षद भी संतुष्ट नजर आए हैं। अब आगे या देखना होगा के पार्षदों पर की गई यह कार्रवाई वापस होती है या यह एक आश्वासन बनकर ही रह जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर का रहस्यमय शव: बंद घर से युवक का फंदे पर लटका शव, पोस्टमार्टम से खुलेंगे राज

Samastipur, Bihar:दो दिनों से बंद था घर, दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना,तो फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव ।पत्नी 20 दिन पहले बच्चों को लेकर गई थी मायके। समस्तीपुर वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर-10 में बुधवार देर शाम एक बंद घर से 45 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मो. उबैस के बेटे मो. कमर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस की चलंत फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सैंपल जुटाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मो. कमर पिछले दो दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था। बुधवार देर शाम घर से दुर्गंध आने पर लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हुई तो कमर का शव फंदे से लटका मिला। शव की स्थिति और दुर्गन्ध के आधार पर पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत करीब दो दिन पहले हुई होगी। बतायागया कि मो. कमर की पत्नी करीब 20 दिन पहले अपने दो छोटे बच्चों को लेकर घर से चली गई थी। इसके बाद से कमर घर में अकेला रह रहा था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के बीच पत्नी के घर से चले जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। कमर अपने पिता से अलग रहता था। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में उसके अकेले रहने के कारण घटना के संबंध में तत्काल कोई प्रत्यक्ष जानकारी देने वाला भी नहीं है। सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस की चलंत फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने कमरे के अलग-अलग हिस्सों से फिंगरप्रिंट समेत दर्जनभर से अधिक स्थानों से अन्य सैंपल जुटाए। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा । वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की पत्नी और बच्चों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report

पावटा के बावड़ी के पास बस-ट्रक भिड़ंत; 7 यात्री घायल

Jaipur, Rajasthan:पावटा(कोटपूतली-बहरोड़) के बावड़ी के पास सड़क पर एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही लोक परिवहन बस ने आगे चल रहे ट्रॉले को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए पावटा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। अस्पताल में घायलों का उपचार किया गया और उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते ओवरटेक करते हुए हुआ हादसा यानी पावटा के बावड़ी के पास हुआ यह सड़क हादसा बड़ा रूप ले सकता था, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
0
0
Report

गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - सपा से 3 बार के जीते विधायक सपा पार्टी के निष्कासन के बाद आप खुलकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, एक कार्यक्रम के दौरान विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहां नवरात्र में बीजेपी में होंगे शामिल, गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह का भाजपा में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण करने का ऐलान करने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज़, आगामी 14 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में बीजेपी के कई दिग्गज नेता के शमिल होने की है उम्मीद, भाजपा के राष्टीय एवं प्रादेशिक स्तर एवं संगठन के पदाधिकारी दिलायेंगे सदस्यता, सदस्यता ग्रहण समारोह में हजारों लोगों की शमिल होने की है उम्मीद, बीजेपी पार्टी के तरफ से सदस्यता कार्यक्रम को लेकर अभी तक कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं किया गया है, गौरीगंज स्थित विधायक मंगलम आवास पर आयोजित होगा कार्यक्रम
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं पंचायत चुनाव: हाथ से तैयार मतपत्र, फर्जी मतदान रोकने के लिए कड़े इंतज़ाम

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — पंचायत चुनाव में हाथ से तैयार होंगे मतपत्र, चुनाव चिह्न दाईं ओर — फर्जी वोटर पहुंचे तो विशेष जांच, पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई — सरपंच-वार्ड पंच चुनाव पारंपरिक तरीके से होंगे, ठप्पा लगाकर मतपेटी — संदिग्ध मतदाताओं की सूची पोलिंग पार्टी को पहले उपलब्ध कराई जाएगी — बिना परिचय पत्र कोई मतदाता मतदान नहीं कर सकेगा चुनाव में — जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव ईवीएम से, बाद में होगी मतगणना — जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग ने दी जानकारी पंचायतराज चुनावों को लेकर झुंझुनूं के जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने मतदान प्रक्रिया और फर्जी मतदान रोकने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव ईवीएम से होंगे। जबकि सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव पारंपरिक बैलेट पेपर और मतपेटी के माध्यम से कराए जाएंगे। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के लिए मतपत्र हाथ से तैयार किए जाएंगे। मतपत्र के दाईं ओर संबंधित प्रत्याशी का चुनाव चिह्न छपा होगा। प्रत्याशियों के नाम अल्फाबेटिक ऑर्डर में व्यवस्थित किए जाएंगे और प्रत्येक मतपत्र हाथ से तैयार किया जाएगा। मतदान पारंपरिक तरीके से होगा। मतदाता मतपत्र पर चुनाव चिह्न के सामने ठप्पा लगाएगा और इसके बाद मतपत्र को मतपेटी में डालेगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन संबंधित स्थान पर मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि फर्जी मतदान रोकने के लिए पहले ही संदिग्ध एवं कथित वोटर्स की जांच कर उनके नाम हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद यदि किसी मतदाता का नाम अन्य स्थान पर होने या उसकी पहचान को लेकर कोई संदेह सामने आता है, तो ऐसे मतदाताओं की सूची पोलिंग पार्टी को उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसा कोई मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचता है तो उसकी विशेष जांच के बाद ही मतदान की अनुमति दी जाएगी। यदि जांच में वह फर्जी पाया जाता है तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी स्थिति में फर्जी मतदान नहीं होने दिया जाएगा। डॉ. गर्ग ने बताया कि बिना परिचय पत्र के कोई मतदाता मतदान नहीं कर सकेगा। इसके अलावा मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों एवं उनके एजेंट भी मौजूद रहेंगे। यदि किसी मतदाता की पहचान पर आपत्ति होती है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसकी जांच की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे। प्रत्येक चरण में पोलिंग पार्टी जिला मुख्यालय से रवाना होगी। मतदान के बाद ईवीएम को संबंधित पंचायत समिति स्तर के रिटर्निंग अधिकारी के पास सुरक्षित जमा कराया जाएगा। इसके बाद सभी ईवीएम को जिला मुख्यालय लाकर सुरक्षित स्टोरेज में रखा जाएगा और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति के मतों की एक साथ मतगणना की जाएगी। पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद अगले दिन मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके अगले दिन उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद संबंधित पोलिंग पार्टी वापस लौटेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं तथा फर्जी मतदान रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बाइट : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं
0
0
Report

सीएचसी में डॉक्टरों की कमी से रात की इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित, स्थाई नियुक्ति मांग

Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों चिकित्सकों की कमी के चलते चिकित्सा व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। अस्पताल में स्थाई चिकित्सक के अवकाश पर जाने के बाद हालात बिगड़ गए हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीजों की ओपीडी पहुंच रही है, ऐसे में स्थाई चिकित्सक नहीं होने से मरीज और नर्सिंग स्टाफ परेशान है। चिकित्सक की कमी और अस्पताल में बिगड़ती व्यवस्थाओं से परेशान अस्पताल स्टाफ एवं ग्रामीणों का आज गुस्सा फूट पड़ा। सीएचसी स्टाफ सहित ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी गौरव कुमार मित्तल को ज्ञापन सौंपकर सीएचसी में स्थाई चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की। रात की इमरजेंसी में सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल स्टाफ का कहना है कि रात के समय आने वाले गंभीर एवं इमरजेंसी मरीजों के दौरान डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है। स्टाफ के अनुसार कई बार मरीजों और अस्पताल कर्मियों के बीच बहस और लड़ाई-झगड़े की नौबत तक आ जाती है। ग्रामीणों ने स्थाई चिकित्सक लगाने की मांग की ग्रामीणों और अस्पताल स्टाफ ने एसडीएम से मांग की कि सीएचसी में जल्द से जल्द स्थाई चिकित्सक की नियुक्ति की जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और रात के समय आने वाली इमरजेंसी सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित हो सकें। एसडीएम गौरव कुमार मित्तल ने ग्रामीणों एवं अस्पताल स्टाफ को समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। अब देखना होगा कि सीएचसी में चिकित्सक की कमी कब तक दूर होती है और क्षेत्र के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा कब मिल पाती है। उधर पूरे मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल जैमिनी का कहना है कि जिले में डॉक्टरों की कमी चल رہی है फिलहाल मित्रपुरा से 3 दिन के लिए एक डॉक्टर लगाया गया है नए डॉक्टर आने के बाद स्थाई समस्या का समाधान किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल में ब्लैक डे पर कांग्रेस पर सियासी हमला तेज

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस के ब्लेक डे पर गरमाई सियासत मंत्री विश्वास सारंग का बयान कांग्रेस इलेक्शन कमीशन , ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं तो यह बताएं कनार्टक ,हिमाचल में सरकार कैसे बनी है राहुल प्रियंका चुनाव कैसे जीते यह सोची समझी साजिश है, अराजकता फैला रहे हैं बिना मुद्दे के मुद्दा बना रहे हैं, यह लोग कब मैच्योर होंगे राहुल गांधी से देशहित में काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है *भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट्स के विरोध पर बोले मंत्री सारंग* जब सर्वोच्च नेता अराजकता फैला रहा है तो नीचे भी यही होगा कांग्रेस ने कभी विकास के काम नहीं किए लाइट, बिजली, पानी, रोड, रोजगार कुछ भी नहीं था कांग्रेस के समय *दिग्विजय सिंह की यात्रा पर सियासत* यात्रा के झंडे में भगवा रंग शामिल नहीं मंत्री विश्वास सारंग का बयान भगवा का मजाक उड़ाया, बिना भगवा सनातन की बात कैसे होगी इसी से पता चलता है वह सनातन को कितना मनाते हैं और कितना ज्ञान है जाकिर नाइक को महिमा मंडित करते हैं सनातन धर्मियों को दिग्विजय सिंह जैसे लोगों के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है दिग्विजय सिंह अपनी राजनीतिक जगह बनाए रखने के लिए यह सब कर रहे हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top