271504
परसपुर में मोबाइल ठगी का शिकार हुआ युवक
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ियाव के निवासी फैजानुल हक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उसे दस हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर होने का झांसा दिया। बिना सोचे-समझे फैजानुल ने अपना खाता बैलेंस चेक किए बिना, बताई गई पेटीएम आईडी पर दस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने अपना खाता चेक किया तो उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुका है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
औरैया में पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी की कोशिश, FIR के नाम पर मांगे 15 हजार
Madhupur, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद में साइबर ठगों ने ठगी का ऐसा तरीका अपनाया, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बिजली चोरी के एक मामले में आरोपी व्यक्ति को फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बताया गया और मुकदमे से बचाने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग कर दी गई। इतना ही नहीं, ठगों ने रकम लेने के लिए व्हाट्सऐप पर QR कोड भी भेज दिया। कॉलर की पहचान में पुलिस अधिकारी का नाम दिखाई देने से पीड़ित को भरोसा हो गया। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में ठगी के तरीके को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। पूरा मामला 20 अगस्त 2026 का है। प्रवर्तन दल और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम निगड़ा में बिजली चोरी की चेकिंग की थी। चेकिंग के दौरान ओमकांत पुत्र श्यामबाबू चतुर्वेदी को बिजली चोरी करते हुए पाया गया। इसके बाद 21 अगस्त को थाना विद्युत चोरी निरोधक, औरैया में उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन यानी 22 अगस्त को ओमकांत के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए दावा किया कि मुकदमे को लेकर कार्रवाई रोकने के एवज में 15 हजार रुपये देने होंगे। खास बात यह थी कि कॉलर की पहचान में ट्रूकॉलर पर दरोगा कृष्णकांत प्रजापति का नाम दिखाई दे रहा था। ठग ने भुगतान के लिए व्हाट्सऐप पर QR कोड भी भेज दिया। मामला संदिग्ध लगने पर ओमकांत ने इसकी जानकारी विद्युत विभाग के अवर अभियंता होरीलाल को दी। इसके बाद साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और मुखबिर की सूचना पर ककोर बंबा से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र निवासी कृष्णकांत यादव और मोहित यादव, दोनों की उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक अन्य साथी ऑनलाइन माध्यमों से मुकदमों से जुड़े लोगों के नाम, पते और मोबाइल नंबर जुटाकर उन्हें उपलब्ध कराता था। इसके बाद कृष्णकांत और मोहित खुद को पुलिस अधिकारी बताकर संबंधित लोगों को फोन करते और मुकदमा सेट कराने या कार्रवाई से बचाने के नाम पर पैसों की मांग करते थे। रकम QR कोड के जरिए अलग-अलग खातों में मंगाई जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट -- अभिषेक भारती पुलिस अधीक्षक0
0
Report
हमीरपुर में दबंगों की दबंगई का वीडियो वायरल, एक युवक की बेरहमी से पिटाई
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर में दबंगों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...जहां कुछ लोगों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा...फिलहाल मुकदमा दर्ज है और पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि इस मारपीट के पीछे पूरा विवाद क्या था।0
0
Report
स्पष्ट समाचार उपलब्ध नहीं
Jagdalpur, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं: अभी खबर नहीं थी
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:0
0
Report
करमाखेड़ा-पुंगतालाब में वन्यजीव सप्ताह के साथ आया कठपुतली शो, संरक्षण संदेश
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में 72वें वन्यजीव सप्ताह के तहत रविवार को ग्राम करमाखेड़ा एवं पुंगतालाब में कठपुतली शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों और बच्चों को वन्यजीव संरक्षण, जंगलों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक वन्यजीव सोमेश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को वन्यजीवों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। कठपुतली शो के जरिए कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वन विभाग की ओर से बताया गया कि वन्यजीव सप्ताह के तहत जिले के अलग-अलग गांवों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को वन्यजीव संरक्षण से जोड़ा जा सके। वन्यजीव सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरे दिन करमाखेड़ा और पुंगतालाब में कठपुतली शो के माध्यम से ग्रामीणों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने और उनके संरक्षण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण: 7 मकान ध्वस्त, 5 अक्टूबर बुलडोजर चालू
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन,भवनों के ध्वस्तीकरण की तैयारी पूरी。 • चौड़ीकरण की जड़ में आने वाले भवनों पर 5 अक्टूबर 2026 को चलाया जाएगा बुलडोजर。 • दालमंडी में चिह्नित किये गये 7 मकान ध्वस्तीकरण की जद में शामिल。 • चौड़ीकरण की जद में आए सभी भवनों के लिए सूचना जारी करायी गयी मुनादी。 • दालमंडी क्षेत्र में मार्ग चौड़ा कर जाम की समस्या खत्म करने की के लिए बनाया जा रहा मॉडल सड़क।0
0
Report
काशी दशाश्वमेध घाट पर 10 हजार अजन्मी बेटियों के पिंडदान से सामाजिक जागरूकता तेज
Varanasi, Uttar Pradesh:• काशी में दशाश्वमेध घाट पर 10 हजार अजन्मी बेटियों का हुआ पिंडदान। • आगमन संस्था ने कोख में मारी गईं बेटियों की शांति के लिए किया पूजन। • 5 आचार्यों की देखरेख में पिंडदान, तर्पण, पंचबलि और ब्राह्मण भोज संपन्न। • पवित्र गंगाजल, कुशा और अग्नि से भूमि का संस्कार कर बनी विशेष वेदी। • जौ, तिल, शहद और घी से बने पिंडों का विधि-विधान से हुआ पूजन। • दक्षिण दिशा की ओर मुख कर तर्पण किया और गंगाजी में पिंड विसर्जित किए। • कार्यकर्ताओं ने सुबह 3 घंटे में तैयार किए 10 हजार पिंड। • संस्था अब तक 1 लाख 60 हजार से अधिक अजन्मी बेटियों का कर चुकी है तर्पण। • कन्या भ्रूण हत्या के महापाप के खिलाफ आगमन संस्था उठा रही आवाज। • बाइट - संतोष ओझा, संयोजक, आगमन संस्था0
0
Report
कैराना के नाहिद हसन पर विवाद के बीच विकास के दावे तेज
Shamli, Uttar Pradesh:शामली एंकर .......... शामली जनपद की कैराना विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहने वाले नाहिद हसन जनता के लोकप्रिय नेता बताये जाते हैं।इस अंदाजा कैराना विधानसभा सीट पर जीतने से लगाया जा सकता है।एक और जहां नाहिद हसन हमेशा विवादों में रहते है।वहीं क्षेत्र की जनता ने उन्हें अभी तक तीन बार विधायक बनाया है।ओर 2027 के चुनाव में जहां सपा सीट से विधायक की दावेदारी पक्की है।वहीं क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के लोगों का कहना है कि विपक्ष के होने के नाते वह अपने क्षेत्र में कम विकास कर पाते हैं।और कार्यकर्ताओं की बात उठाने के दौरान उन पर कई बार मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं。 वहीं आपको बता दे कि शामली जनपद की कैराना विधानसभा सीट जहां विश्व विख्यात है।वहीं कैराना विधानसभा सीट के तीन बार से लगातार विधायक रहने वाले नाहिद हसन राजनीतिक घराने से आते हैं। जिनके पिता मन्नुवर हसन और मां तबस्सुम भी सांसद रह चुकी है।वहीं वर्तमान में उनकी बहन इकरा हसन भी सांसद है। कैराना से नाहिद हसन तीन योजनाओं से लगातार विधायक होने के साथ-साथ विवादों में भी रहे हैं। जिसमे वह कई मुकदमे होने के साथ-साथ जेल की सजा भी गये हैं।विवादों से नाता रखने वाले बाहुबली व क्षेत्र के जनता के दिलों पर राज करने वाले नाहिद हसन जनता के बीच कम आते जाते है। जनता की बीच उनकी लोकप्रियता कम नही होती है।वही बारे में जहां स्थानीय कैराना के एक निजी अबखार के वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि क्षेत्र में नाहिद हसन एक राजनीतिक घराना से आते हैं। जिसके पिता मन्नुवर हसन चारों सदन में विजय हुए थे जिनका गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम है वही उनके पिता माता तबस्सुम भी सांसद रह चुकी है। जबकि वर्तमान में उनकी बहन इकरा हसन कैराना से सांसद है। विपक्ष की सरकार होने के नाते नाहिद हसन अपने क्षेत्र की जनता में काफी लोकप्रिय नेता है। जिन पर कई मुकदमे अपने क्षेत्र के लोगों की आवाज उठाने के दौरान लिखे जा चुके हैं। वहीं उन्होंने क्षेत्र में सड़के विद्यालयों का नवीनीकरण ,व अन्य कई जनता के हितों के लिये अनेकों कार्य भी किए हैं। बाइट ...0
0
Report
Advertisement
नेपाली हाथियों का चंदिया हजारा में प्रवेश: वीडियो वायरल, ग्रामीण दहशत में
Pilibhit, Uttar Pradesh:चंदिया हजारा के जंगल में पहुंचे नेपाली हाथी, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत एंकर- पीलीभीत की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के नजदीक जंगल में नेपाली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। हाथियों के जंगल में चहलकदमी करने का वीडियो रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है, जिसमें हाथी जंगल के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी की खबर से जंगल किनारे बसे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर खेतों की ओर पहुंच सकता है, जिससे धान और गन्ने की फसलों को नुकसान हो सकता है। क्षेत्र में पहले भी हाथियों की आवाजाही से किसानों को फसलों के नुकसान का सामना करना पड़ा है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों के बीच हाथियों की गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों का कहना है कि यदि हाथियों का झुंड आबादी और खेतों की ओर बढ़ता है तो जनहानि और फसल नुकसान का खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और गांव के लोगों को सतर्क करने की मांग की है।0
0
Report
बस इनपुट पर कोई समाचार उपलब्ध नहीं
Kondagaon, Chhattisgarh:0
0
Report
नवादा में अनंत सिंह के समर्थक युवक का टैटू चर्चा का विषय
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में मोकामा के विधायक अनंत सिंह के प्रति एक युवक की दीवानगी अभी चर्चा का विषय बनी हुई है। नवादा के नारदीगंज प्रखंड के परमा गांव के रहने वाले 11वीं कक्षा के छात्र मनखुश कुमार ने अपने सीने पर अनंत सिंह की तस्वीर का टैटू बनवा लिया है। टैटू में अनंत सिंह की तस्वीर के साथ दादा और छोटे सरकार लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि मनखुश, अनंत सिंह को अपना आइडल मानता है। इसी दौरान जब उसने भीड़ में अपने सीने पर बना टैटू दिखाया तो वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान उसकी तरफ चला गया और लोग उसकी तस्वीरें लेने लगे। अनंत सिंह को उनके समर्थक प्यार से छोटे सरकार और दादा के नाम से ही बुलाते हैं, और इस युवक ने वही नाम अपने टैटू में भी लिखवाया है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, एक परिवार समेत 11 घायल
Begusarai, Bihar:এক दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां फोर व्हीलर और मालवाहक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के महिला, पुरुष और बच्चों समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। घायलों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं। बताया गया है कि मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र से एक परिवार फोर व्हीलर पर सवार होकर सिमरिया गंगा घाट गंगा स्नान के लिए जा रहा था। इसी दौरान फूलवड़िया थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर मालती के पास सामने से आ रहे मालवाहक पिकअप वाहन से फोर व्हीलर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही फूलवड़िया थाना की 112 डायल टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बरौनी स्थित लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज शुरू किया। घायलों की पहचान मधूबनी जिले के राजनगर थाना निवासी फोर व्हीलर चालक सह मालिक करीब 40 वर्षीय रौनक कुमार झा, करीब 40 वर्षीय रंजीत कुमार झा, करीब 32 वर्षीय पिंकी देवी, 13 वर्षीय जयम कुमार और 11 वर्षीय प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। वहीं सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र निवासी करीब 30 वर्षीय सोनी कुमारी, 7 वर्षीय हंशु कुमार, 5 वर्षीय कात्यायनी कुमारी और करीब 65 वर्षीय एकावरी देव भी हादसे में घायल हुए हैं। इसके अलावा पिकअप चालक मुंगेर निवासी करीब 40 वर्षीय प्रदीप कुमार और मुंगेर निवासी मोहम्मद आफताब भी घायल हुए हैं। बताया गया कि पिकअप वाहन मुंगेर से सब्जी लेकर दलसिंहसराय जा रहा था, जबकि फोर व्हीलर सवार परिवार मधुबनी से सिमरिया गंगा घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। लाइफ लाइन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. साबिर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और फिलहाल सभी की स्थिति ठीक बताई जा रही है। किसी को सिर, किसी को कमर, तो किसी के हाथ-पैर में चोट लगी है। फिलहाल फूलवड़िया थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
देवघर गोलीकांड: पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार
Deoghar, Jharkhand:देवघर नगर थाना क्षेत्र में गणेश पूजा के दौरान हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र निवासी उज्जवल कुमार झा और अभय गिरि उर्फ अभय भारद्वाज शामिल हैं। देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, 14-15 सितंबर की रात गणेश पूजा के अवसर पर टाउन के समीप बरियार बांधी में पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में बाबा गिरोह के सदस्य अभय गिरि, उज्जवल झा और अंकित झा उर्फ बुशली अपने अन्य दोस्तों के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान चंदन यादव द्वारा अंकित झा उर्फ बुशली के कंधे पर हाथ रखने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अंकित झा ने पिस्टल से चंदन यादव पर फायरिंग कर दी। गोली चंदन की जांघ में लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी उज्जवल झा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर घटना की जिम्मेदारी लेने की बात भी सामने आई है।0
0
Report
धमतरी बस में महिला का बैग गायब, तीन लाख के जेवरात नकदी का रहस्य
Dhamtari, Chhattisgarh:रायपुर से धमतरी अपने मायके आ रही एक महिला का बैग सफर के दौरान रहस्यमय तरीके से गायब हो गया.... महिला के मुताबिक बैग में करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी रखी हुई थी..... धमतरी बस स्टैंड पहुंचने पर जब बैग नहीं मिला तो महिला परेशान हो गई और बाद में शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची...... बताया गया है रायपुर निवासी गायत्री साहू बस में सवार होकर धमतरी अपने मायके आ रही थीं..... सफर के दौरान उनका बैग बस में ही रखा हुआ था...... जब बस धमतरी बस स्टैंड पहुंची तो गायत्री ने अपना सामान देखा, लेकिन उनका बैग गायब था..... बैग नहीं मिलने पर महिला ने बस में आसपास तलाश की और जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन बैग का कोई पता नहीं चल सका..... आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान किसी अज्ञात शख्स ने मौका पाकर बैग पर हाथ साफ कर दिया..... वही पीड़िता गायत्री साहू का कहना है बैग में करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी रखी हुई थी.... अचानक बैग गायब होने से महिला और उसके परिवार की परेशानी बढ़ गई..... घटना के बाद गायत्री साहू अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय धमतरी पहुंचीं..... उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर चोरी हुए जेवरात और नकदी बरामद करने तथा आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है0
0
Report
Advertisement
