icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में मछली पकड़ने गए एक किशोर की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। गांव निवासी अखिलेश कुमार पुत्र रामलाल मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर बाद स्थानीय लोगों की नजर तालाब में उतराते शव पर पड़ी। लोगों ने आनन-फानन में किशोर को तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और पूरे परिवार में मातम छा गया।
0
0
Report

हजاریबाग सांसद-विधायक पर कांग्रेस नेता का तंज: विकास के बदले जमीन-शराब व्यापार उजागर

Hazaribagh, Jharkhand:झारखंड के पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल के हजारीबाग के सांसद और विधायक पर टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस के ही पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भी हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद पर टिप्पणी करते देखे जा रहे हैं उन्होंने दोनों को व्यापारी बताया है सीधे तौर पर पूर्व मंत्री ने विधायक प्रदीप प्रसाद को जमीन का दलाल बताया वही सांसद मनीष जायसवाल को शराब व्यापारी एवं स्कूल चलाने वाला बताया उन्होंने बोला है कि इन दोनों को हजारीबाग के विकास से कोई मतलब नहीं है दोनों जमीन के दलाली में भी लिप्त रहते हैं l हजारीबाग के सड़क, नाली और गली का हाल बेहाल है जगह-जगह पानी का जल जमाव हो रहा है, सड़कों पर कचरा फेंका हुआ दिखाई दे रहा है जिससे कई तरह की बीमारियां हो सकती है। जनता के सवाल पूछने पर वह कहते हैं कि अभी सवाल पूछने का वक्त नहीं है जबकि जनता और पत्रकार दोनों कहीं भी सवाल पूछने के लिए स्वतंत्र हैं l मोदी जी के कारण यह दोनों हजारीबाग के सांसद और विधायक बने हैं लेकिन यह अंतिम बार है कि दोनों को जनता सदन तक पहुंचाई है l कांग्रेस के आने वाले कार्यकाल में ही हजारीबाग का सही विकास हो पाएगा, हजारीबाग विकास से कोसों दूर नजर आ रहा है यह लोग आउटसोर्सिंग कंपनियों की दलाली करते हैं वही कोयले में रेलवे साइडिंग से भी रुपए कमा रहे हैं सभी अपने-अपने जेब भरने का कार्य कर रहे हैं हजारीबाग की जनता और हजारीबाग की विकास से इन्हें कोई मतलब नहीं है l बाइट योगेंद्र साव (पूर्व मंत्री झारखंड सरकार)
0
0
Report

जहानाबाद अस्पताल लापराही पर राजनीति गर्म: तेजस्वी बनाम जदयू

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद सदर अस्पताल में कथित लापरवाही का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर राज्य सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया है, तो वहीं सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड ने इस पर करारा पलटवार किया है। जदयू विधायक रितुराज कुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस तरह की किसी भी लापरवाही को लेकर बेहद संजीदा हैं। विधायक रितुराज कुमार ने कहा,स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी इस तरह की लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते। जब भी वे किसी अस्पताल के निरीक्षण पर जाते हैं और कोई त्रुटि मिलती है, तो ऑन द स्पॉट सस्पेंशन से लेकर कड़ी कार्रवाई करते हैं। अगर जहानाबाद सदर अस्पताल में कोई कमी या लापरवाही हुई है, तो संबंधित अधिकारियों, डॉक्टरों या कर्मचारियों पर सख्त एक्शन होगा और दोषी बर्खास्त भी होंगे। तेजस्वी यादव के आरोपों पर निशाना साधते हुए जदयू विधायक ने कहा कि जो लोग सालों तक बिहार की संपदा को लूटते रहे और सरकारी खजाने को खाली किया, वे आज सवाल उठा रहे हैं। अगर वे बिहार का लूटा हुआ पैसा वापस लौटा दें, तो राज्य का और तेजी से विकास होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार जांच के बाद दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शने वाली नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर पुलिस ने नकबजनी के दो मुख्‍य आरोपी सोनू नायक और गणेश प्रजापत को गिरफ्तार किया

Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर जयपुर कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई हरमाड़ा पुलिस नकबजनी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा आरोपी सोनू नायक व गणेश प्रजापत को किया गिरफ्तार आरोपी आरोपी जयपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में करते थे वारदात पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना DCP वेस्ट प्रशान्त किरण के सुपरविजन में हुई कार्रवाई हरमाड़ा SHO नरेंद्र भडाणा ने कार्रवाई को दिया अंजाम एंकर- जयपुर में पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देशन में हुई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी सोनू नायक और गणेश प्रजापत को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी जयपुर शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाक़ों में भी नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ के दौरान नकबजनी की कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। कार्रवाई DCP वेस्ट प्रशान्त किरण के सुपरविजन में की गई। वहीं हरमाड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अब आरोपियों से वारदातों के तरीके और चोरी के सामान के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

गौवंश की हालत को लेकर गो प्रेमी नगर निगम के बाहर धरना देकर आंदोलन तेज

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में गोवंश की बदहाल स्थिति को लेकर अब आंदोलन तेज हो गया है,गोप्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए,खास बात यह रही कि प्रदर्शनकारियों ने ढोल मंजीरे के साथ भजन गाकर नगर निगम की सद्बुद्धि की कामना भी की। वीओ- दरअसल शहर में सड़कों पर घूम रहे गोवंश, लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप और गौशालाओं, आइसोलेशन वार्ड की बदहाल व्यवस्था को लेकर गोप्रेमियों का प्रदर्शन देखने मिला।प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए,इस दौरान ढोल मंजीरे बजाकर भजन गाए गए और भजनों के माध्यम से नगर निगम को सद्बुद्धि देने की कामना की गई,प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश खुलेआम घूम रहा है,गोवंश के कारण यातायात बाधित हो रहा है और सड़क हादसों का खतरा भी बना हुआ है।वहीं लंपी वायरस के चलते बड़ी संख्या में गोवंश बीमार हो रहा है और मौत की भी शिकायतें सामने आ रही हैं,गोप्रेमियों ने नगर निगम से सभी 66 वार्डों में विशेष अभियान चलाने की मांग की है।गोवंश को सुरक्षित रूप से गौशालाओं में पहुंचाने,पर्याप्त चारा पानी और इलाजे व्यवस्था करने की मांग उठाई गई।इसके साथ ही संक्रमित गोवंश के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में सफाई, दवाइयों और समुचित इलाज की व्यवस्था की मांग भी की गई।इस मौके पर प्रदर्शनोंकारियों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम को पहले भी ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई,अब आंदोलनकारियों ने 15 दिन के भीतर गोवंश की स्थिति में ठोस सुधार नहीं होने पर व्यापक और शांतिपूर्ण बड़े जनआंदोलन की चेतावनी दी है,फिलहाल गोवंश की समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर जारी धरना ज्ञापन सौंपते हुए समाप्त हुआ।वहीं नगर निगम की ओर से उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए गोवंश से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक मज़बूत किया जाएगा। बाइट- एड आशुतोष दुबे-गोसेवक बाइट- प्रदीप तोमर- अपर आयुक्त,नगर निगम
0
0
Report
Advertisement

हजारीबाग के गोंदलपुरा में वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, डॉग स्क्वायड से जांच तेज

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा गांव में शुक्रवार घर के अंदर एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 70 वर्षीय तेतरी देवी, पति स्व. गल्लू महतो के रूप में हुई है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तेतरी देवी की बहू घर में खाना पहुंचाने गई थी। उस समय घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर तेतरी देवी चारपाई पर मृत अवस्था में मिलीं। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की जांच की मांग की। डॉग स्क्वायड से जुटाए गए सुराग सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू की। ग्रामीणों के आग्रह पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद भी ली। टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतका के रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द गिरफ्तारी का पुलिस का दावा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति तक जल्द पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है और पुलिस को उम्मीद है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा। मौके पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआई अभिषेक कुमार, सावित्री कच्छप सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे。
0
0
Report

झारखंड मंत्री इरफान अंसारी ने MP के आदिवासी बच्चों की मौत पर भाजपा पर निशाना

Ranchi, Jharkhand:मध्य प्रदेश में मासूम आदिवासी बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान — “बच्चे मेरे अपने हैं, उनकी रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है” झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मध्य प्रदेश में मासूम आदिवासी बच्चों की लगातार हो रही मौतों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “बच्चों के आंसू मुझसे देखे नहीं जाते। मासूम आदिवासी बच्चे किसी एक राज्य के नहीं, पूरे देश के बच्चे हैं। अगर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार इन बच्चों को इलाज, दवा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं दे सकती, तो झारखंड का स्वास्थ्य मंत्री वहां जाने को तैयार है। जरूरत पड़ी तो मैं स्वयं मध्य प्रदेश जाऊंगा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए हर संभव सहयोग करूंगा。” उन्होंने कहा कि गंदा पानी, मलेरिया और कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण किसी मासूम की जान जाना बेहद शर्मनाक और पीड़ादायक है। सरकार का पहला धर्म लोगों की जान बचाना है, न कि राजनीति करना। डॉ. अंसारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा की सरकारों को नफरत की राजनीति और लोगों को बांटने से फुर्सत नहीं है। गरीब और आदिवासी परिवारों के बच्चे अस्पताल और दवा मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा देने के बजाय उनके दर्द को नजरअंदाज किया जा रहा है। यह सरकार बताए कि आखिर इन मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन है?” उन्होंने कहा, “आदिवासियों को न उजाड़ा जाए, उनके अधिकारों और जमीन की रक्षा की जाए। बड़े उद्योगपतियों के हितों के लिए गरीब आदिवासियों को उनके जल, जंगल और जमीन से बेदखल करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। आदिवासी बच्चों को शिक्षा और इलाज से वंचित रखना भी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।” स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा, “अब चुप बैठने का समय नहीं है। बच्चों के आंसुओं का हिसाब होगा। भाजपा सरकार को जवाब देना पड़ेगा। अगर मासूम आदिवासी बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ जारी रहा, तो इसके खिलाफ लोकतांतिक और जनहित का बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “मैं डॉक्टर हूं। मेरे लिए गरीब, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक या किसी भी वर्ग का बच्चा बराबर है। मैं राजनीति से पहले इंसान हूं। जहां किसी मासूम की जान बचाने की जरूरत होगी, वहां डॉ. इरफान अंसारी खड़ा मिलेगा。” उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, मृतक बच्चों के परिवारों को उचित मुआवजा, स्वच्छ पेयजल, मलेरिया नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को तत्काल मजबूत करने की मांग की। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “बच्चों की मौत कोई आंकड़ा नहीं है। हर मौत के पीछे एक मां का आंसू, एक परिवार का दर्द और एक उजड़ा हुआ भविष्य है। मैं इन आंसुओं को देखकर चुप नहीं रह सकता। जल्द मध्य प्रदेश जाकर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने और जरूरतमंद आदिवासी बच्चों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। बच्चे मेरे अपने हैं और उनकी रक्षा मेरी जिम्मेदारी है。” ......डॉ. इरफान अंसारी स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, झारखंड
0
0
Report

डिंडोरी में जन विश्वास अभियान: ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान

Dindori, Madhya Pradesh:एंकर: डिंडोरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहा है। शहपुरा के गुतलवाह गांव में आयोजित जन विश्वास कार्यक्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया वहीं शिविर में आये ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच की गई ।कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया । कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि प्रशासन का फोकस ग्रामीणों तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
0
0
Report
Advertisement

तुड़ार नदी पार कर रहे बच्चों की पढ़ाई खतरे में, पुल-कॉन्ट्रक्शन कब तक?

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के करंजिया विकासखंड के सेनगुड़ा गांव से शिक्षा व्यवस्था की चिंता बढ़ाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। टफिया टोला के दर्जनों बच्चे पढ़ाई के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर तुड़ार नदी पार करने को मजबूर हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कहीं बच्चे खुद नदी पार कर रहे हैं तो कहीं अभिभावक अपने मासूम बच्चों को गोद में लेकर नदी पार करा रहे हैं। सवाल ये है कि आखिर इन बच्चों की पढ़ाई कब सुरक्षित होगी? दरअसल, टफिया टोला को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए तुड़ार नदी पर लाखों रुपये की लागत से स्टॉप डेम कम कॉजवे प्रस्तावित है। ग्रामीणों का दावा है कि स्वीकृति के बावजूद लंबे समय से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से बच्चों और ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। स्कूल जाने के लिए बच्चों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा है। अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। देव सिंह नेटी, सरपंच ग्राम पंचायत सेनगुड़ा; मथुरा, ग्रामीण; कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया का कहना है कि शासन से राशि स्वीकृत होते ही सड़क और पुलिया निर्माण का काम कराया जाएगा। अंजू पवन भदौरिया, कलेक्टर डिंडोरी। बड़ा सवाल यह है कि शासन की राशि और निर्माण कार्य का इंतजार आखिर कब तक चलेगा? क्योंकि तब तक इन मासूमों को शिक्षा हासिल करने के लिए हर दिन नदी में उतरकर जोखिम उठाना पड़ रहा है।
0
0
Report

आंगनवाड़ी भर्ती विवाद: मेरिट धांधली का आरोप, कलेक्टर ने जांच की बात कही

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले चांवरपाठा की ग्राम कौड़िया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 131 में सहायिका की नियुक्ति को लेकर विवाद सामने आया है. चयन सूची में दूसरे स्थान पर रहीं अभ्यर्थी खुशबू मेहरा ने नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है. खुशबू मेहरा का आरोप है कि मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर होने के बावजूद उनकी जगह सूची में नीचे पांच स्थान वाली अभ्यर्थी प्रियंका जाटव का चयन किया गया. खुशबू मेहरा ने तत्कालीन सुपरवाइजर राजेश्वरी मेहरा पर बीपीएल अंकों में बाद में बढ़ोतरी किए जाने और चयन प्रक्रिया में पैसों के लेन-देन के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. वहीं, मामले को लेकर नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जांच कर नियमानुसार निराकरण की बात कही है.
0
0
Report
Advertisement

इंदौर में गणेश प्रतिमा बाजार बना आकर्षण, बंगाली चौराहा केंद्र बना

Indore, Madhya Pradesh:गणेश प्रतिमा बाजार इस बार बप्पा भक्तों का मन मोह रहा है, खासकर बंगाली प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इंदौर में पिछले महीनों से अलग-अलग क्षेत्र से आए कारीगर गणेश प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे हैं. मीना से की जा रही है उनकी मेहनत अब अंतिम पड़ाव पर है क्योंकि बड़े-बड़े पंडाल सजने लगे हैं और गणेश प्रतिमाओं की बिक्री तेजी से हो रही है. इंदौर शहर के बंगाली चौराहे के साथ साथ अलग-अलग हिस्सों में बड़े पंडाल और स्थान हैं जिनमें कलाकार दिन-रात मेहनत कर अलग-अलग प्रकार की गणेश प्रतिमाओं को दिया गया है. यहां की प्रतिमा इंदौर ही नहीं, मध्य प्रदेश के कई जिलों और क्षेत्रों में पहुंचती है; दूर-दूर से लोग प्रतिमा खरीदने पहुंच रहे हैं. बंगाली चौराहे के समीप बन रही इन गणेश प्रतिमाओं से भरे पंडाल में अलग-अलग आकार की प्रतिमाएं तैयार मिलेंगी. मूर्तियों को मूर्त रूप देने वाले कलाकार शक्तिपाल 35 साल से प्रतिमा बनाते और बेचते आ रहे हैं. इस साल भी अच्छा सीजन चल रहा है और वैरायटी में अलग-अलग रूप और आकार के भगवान गणेश की प्रतिमाओं को तैयार किया गया है. पूर्ण रूप से Eco-friendly मिट्टी के गणेश प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं; अलग-अलग आकार और डिजाइन की प्रतिमा की डिमांड फोटो और इमेज के आधार पर भी बनी है.
0
0
Report

खैरागढ़ में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आंगनबाड़ी से कलेक्टोरेट तक दौरा

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शुक्रवार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। मंत्री का दौरा महज सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर कलेक्टोरेट तक विभागीय योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने की कोशिश की। जालबांधा पहुंचीं मंत्री ने सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। बच्चों ने कविताएं सुनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम हुआ। गर्भवती महिलाओं की तिलक लगाकर गोदभराई की गई और उन्हें पोषक आहार दिया गया। छह माह के बच्चों को तिलक लगाकर खीर खिलाई गई। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि पोषण माह का असर सिर्फ कार्यक्रमों में नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य में जमीन पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की दवा, पोषक आहार और देखभाल में परिवार की भूमिका को भी अहम बताया। बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने और कुपोषण से लड़ने के लिए मुनगा को आहार में शामिल करने की अपील करते हुए ‘घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ अभियान पर जोर दिया。 इसके बाद मंत्री सलौनी पहुंचीं, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के दो हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से योजनाओं की जानकारी ली और आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। कलेक्टोरेट में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान जिले में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र, महतारी वंदन योजना का लाभ पुरुष को मिलने और आंगनबाड़ी केंद्र में शराबखोरी जैसे सवाल भी सामने आए। मंत्री ने इन मामलों की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया。 दौरे के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, प्रभारी कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मीचर्र मौजूद रहे। बाइट - लक्ष्मी राजवाड़े, महिला बाल विकास मंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top