271002
कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में शामिल कार ने बाइक सवार युवकों को रौंदा
Gonda, Uttar Pradesh:कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिल में शामिल एक कार ने बाइक सवार युवकों को रौंद डाला। जिसमें दो युवकों की जान चली गई। उस कार में सवार लोग दूसरी कार में बैठकर फरार हो गए जबकि कार चालक को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में 19 वर्षीय बीएससी छात्र की चाकू से हत्या, हत्यारा अभी अज्ञात
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में गुरुवार तड़के सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के बाहर बरामदे में सो रहे 19 वर्षीय बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र शुभम मिश्रा की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना के वक्त शुभम घर पर अकेला था, जबकि उसके पिता के किडनी ट्रांसप्लांट के चलते पूरा परिवार लखनऊ गया हुआ था। बताया गया है कि शुभम मिश्रा दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर बरामदे में सो गया था। गुरुवार तड़के ही अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। हमले में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान शुभम को एंबुलेंस से पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और स्वजन लखनऊ से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। बताया गया है कि शुभम के पिता स्वदेश मिश्रा की किडनी खराब है और उनके ट्रांसप्लांट के लिए परिवार लखनऊ गया हुआ था। ऐसे में घर पर शुभम के अकेले होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, हत्या की असली वजह क्या है और हमलावर कौन थे, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। सूचना पर बांसगांव पुलिस के साथ उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि परिजनों के द्वारा अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिर भी पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। दिनेश पूरी, एसपी साउथ गोरखपुर ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की हमारी कुल 8 टीमें इस हत्या की वारदात से जुड़े हर संभावित पहलू की जांच करते हुए आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। फिलहाल 19 वर्षीय छात्र की हत्या की वजह और हमलवारों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।0
0
Report
झांसी के जवाहर नवोदय विद्यालय में रातभर हंगामा, मेस में भोजन के बाद शांत
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के अरावली शिवालय हॉस्टल में कक्षा नौ से 12वीं तक के करीब 200 छात्रों ने बीती रात खुद को कमरों में बंद कर लिया। प्रधानाचार्य से नाराज छात्रों ने असेंबली में जाने और खाना खाने से भी इन्कार कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विद्यालय पहुंचे, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और प्रधानाचार्य के साथ पीटी शिक्षक को तत्काल हटाने की मांग की है। देर रात एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ला भी पहुंचे उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं, फिर रात एक बजे अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर छात्रों ने अपना विरोध खत्म किया। इसके बाद सभी छात्रों को मेस ले जाकर खाना खिलाया गया。0
0
Report
एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे व्यक्ति का पड़ा मिला शव, व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम, मृत व्यक्ति की पमास गांव निवासी अनीश के रूप में हुई पहचान, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में मचा कोहराम, मृतक की पत्नी का बीपीएस अस्पताल में चल रहा उपचार, फिलहाल व्यक्ति की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस हर पहलू से पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मंडी समिति के पास का मामला。0
0
Report
Advertisement
काशीपुर के निजी अस्पतालों में अनियमितताओं के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने निरीक्षण शुरू किया
Jaspur, Uttarakhand:स्वास्थ महकमे ने काशीपुर के निजी अस्पतालों का किया निरीक्षण\n\nकाशीपुर क्षेत्र के निजी अस्पतालों का निरीक्षण करते हुए अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है।\n\nगौरतलब रहे कि काशीपुर में कुछ निजी अस्पतालों के बारे में अनियमितताओं पर लंबे समय से आवाज उठती रही है। जनपद का स्वास्थ महकमा उन पर संज्ञान लेकर कार्यवाही को अंजाम देता चला आ रहा है। आज उद्यम सिंह नगर के एसीएमओ द्वारा अपनी टीम के साथ काशीपुर के निजी अस्पतालों का निरीक्षण करते हुए उनके तस्तावेज खंगाले हैं तथा मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी जुटाई गई।\n\nएसीएमओ डॉ हरीश पाण्डेय ने बताया कि आज काशीपुर में हमारी टीम द्वारा कई निजी चिकित्सालयों का ओचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें अब तक 03 से 04 अस्पतालों का निरीक्षण कर चुके बाकी का और किया जाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी अस्पतालों को नोटिस प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है जिनमें अनियमिताएं बनी हुई हैं; अगर ऐसे अस्पतालों ने 07 दिन के अंदर अनियमितताओं को दूर कर स्वास्थ विभाग द्वारा जारी नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।\n\nकाशीपुर के एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में बीते दिनों बिजली गुल होने पर मरीजों का इलाज मोमबत्ती से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मामले का संज्ञान CMओ द्वारा लिया गया है और जल्द काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।\n\nबाइट... डॉ हरीश पाण्डेय / एसीएमओ जनपद उद्यम सिंह नगर0
0
Report
हनुमानगढ़ Tibbi थाने में जनसुनवाई: SP ने शिकायतें तेजी से निपटाने के निर्देश दिए
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh, Rajasthan: Tibbi थाने में जनसुनवाई हुई, जहां जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य की अध्यक्षता में आमजन की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के नियम के अनुसार जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में CLG सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक और वार्ड CLG सदस्य भी शामिल थे। लोगों ने अपनी-अलग समस्याओं के बारे में शिकायतें दीं। SP ने बताया कि जिले में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चल रहे ऑपरैशन चक्रव्यूह के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सेफ सिटी अभियान की भी जानकारी दी गई। जनसुनवाई में लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया गया।0
0
Report
18 सितंबर को घड़साना में बड़ा किसान आंदोलन: हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचने का दावा
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में किसान आंदोलन के सातवें दिन रात को धरना स्थल से किसानों ने हाथों में मशाल लेकर मुख्य बाजार और धान मंडी तक जुलूस निकाला। किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में 18 सितंबर को बड़ी संख्या में किसान घड़साना पहुंचेंगे। किसान नेताओं ने कहा उस दिन हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ 50 हजार से अधिक किसानों के पहुंचने का दावा किया गया है, किसान नेताओं ने प्रशासन से मांगों पर जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 18 सितंबर को घड़साना में प्रशासनिक कामकाज ठप करने के आंदोलन की घोषणा की गई है। मशाल जुलूस के दौरान किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और आंदोलन जारी रखने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
Modi के UPI टैक्स पर Imran Masood का तीखा हमला; जन्मदिन पर भी आलोचना
Noida, Uttar Pradesh:Imran Masood IV on PM Birthday - पहले कोरोना में थाली बजवाइ और अब दिए जलवा रहे हैं... किस बात के लिए दिए जलाएँ.. इसलिए कि गरीबों का जीना मुहाल कर दिया इसलिए कि UPI पर टैक्स लगा दिया इसलिए कि PM मोदी ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए... अरे आप अब्बाजान के सामने सामने मत लेटिए...मोदी जी आप देश के प्रधानमंत्री हैं। हालांकि, जन्मदिन के मौके पर मैं उन्हें बधाई देता हूँ लेकिन जन्मदिन से पहले यूपीआई पर टैक्स लगाकर मोदी जी ने लोगों को जो जन्मदिन का तोहफा दिया है, उसके लिए भी बधाई।0
0
Report
घासेड़ा की खराब सड़कों से ग्रामीणों को अस्पताल पहुँचना भारी मुश्किल
Nuh, Haryana:घासेड़ा की बदहाल हालत ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गई है। सड़क पर जगह-जगह खराब स्थिति के चलते गांव में आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण आवागमन प्रभावित है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अभी तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की खराब हालत का सबसे अधिक खामियाजा मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ता है। खासकर प्रसव के समय महिला को अस्पताल ले जाने में परिवार को काफी परेशानी होती है। सड़क की स्थिति ऐसी है कि करीब एक किलोमीटर का रास्ता खराब होने के कारण लोगों को लगभग छह किलोमीटर घूमकर अस्पताल या अन्य स्थानों तक पहुंचना पड़ता है। आपात स्थिति में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके।0
0
Report
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, देशवासियों की शुभकामनाएं
Ranchi, Jharkhand:देश के माननीय प्रधानमंत्री, आदरणीय श्री narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। मारंग बुरु आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद दें—यही मेरी हार्दिक कामना है。0
0
Report
Advertisement
कटला में पुजारी स्थल पर आग: दमकल ने पाया आग पर काबू
Jaipur, Rajasthan:पुरोहित जी का कटला में आग आग पर कुछ हद तक पाया काबू, लगातार पानी डाला जा रहा स्थानीय विधायक अमीन कागजी पहुंचे मौके पर कागजी का आरोप शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी सरकार ने ढाई साल में नहीं दिया कटले पर ध्यान सुरक्षा के लिए कभी कोई मॉक ड्रिल भी नहीं की गई0
0
Report
बालोद पावर हाउस में भीषण आग, दमकलें अभी तक काबू नहीं पाईं
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग 220 किलोवाट के पावर हाउस में लगी भीषण आग, अब तक आग पर नहीं पाया गया काबु गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम बोहरा डीह मुजगहन स्थित विद्युत केंद्र का मामला ट्रांसफार्मर में लगी आग, आसमान पर फैला धुएं का गुबार, पूरे पावर हाउस को खतरा कुम्हारी से सीधे सप्लाई होता है बिजली, मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम थाने को भी दी गई सूचना, मौके पर पहुंच रही पुलिस, विद्युत उपकेंद्र होने की वजह से सुरखा का खतरा0
0
Report
बड़वानी के खेल मैदान बचाओ: धरना, 400 मीटर ट्रैक और पूर्ण रोक की मांग
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज मैदान को बचाने के लिए खिलाड़ियों का अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना छात्रों की मांग खेल मैदान पर होने वाली अन्य गतिविधियों पर लगे रोक साथ ही ग्राउंड को व्यवस्थित करने की भी मांग. शासकीय शहीद भीमा नायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) के खेल मैदान की बदहाली और अव्यवस्थाओं के खिलाफ समस्त खिलाड़ियों, एथलीट्स और छात्रों ने 16 सितम्बर 2026 से कॉलेज परिसर में अनिश्चित कालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का मोर्चा खोल दिया है. प्रदर्शनों का कहना है कि पिछले 25 वर्षों के दौरान दर्जनों आवेदन देने और CM हेल्पलाइन पर 80 से अधिक शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद भी मैदान की जमीनी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है. खेल मैदान की निरंतर हो रही उपेक्षा से आहत होकर खिलाड़ियों को यह कदम उठाना पड़ा है. 'मिशन खेल मैदान बचाओ समिति एवं समस्त खिलाड़ी/छात्र,बड़वानी' के बैनर तले इस आंदोलन की शुरुआत की गई है. धरना प्रदर्शन की मुख्य माँगें: 400 मीटर 8-लेन मिट्टी ट्रैक का निर्माण, रनिंग ट्रैक का समतलीकरण किया जाए, जलभराव रोकने के लिए कर्व बनाए जाएं और नाली/पाइपलाइन का निर्माण हो; गैर-खेल आयोजनों पर पूर्ण रोक: मैदान में व्यावसायिक, राजनीति, प्रशासनिक आयोजनों और वाहन पार्किंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए (केवल 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्वों को छोड़कर). सुरक्षा व मूलभूत सुविधाएँ: मैदान की देखरेख के लिए 1 समर्पित कर्मचारी (ग्राउंडकीपर) की नियुक्ति हो; खेल सामग्री के लिए स्पोर्ट्स स्टोर रूम, बाउंड्री सुरक्षा तथा महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था की जाए.0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर में विश्वकर्मा जयंती हर दिल में उत्साह से मनाई गई
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। सृष्टि के पहले शिल्पकार और इंजीनियर माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आइए देखते हैं नरसिंहपुर जिले में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आज विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर जिले भर के मंदिरों और पूजा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इस आयोजन की सबसे खूबसूरत तस्वीर यह रही कि यह पूजा केवल किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रही। नरसिंहपुर में सर्वसमाज के लोगों ने एकजुट होकर विश्वकर्मा पूजन में हिस्सा लिया। समाज के हर वर्ग के लोग मंदिरों में पहुंचे और भगवान विश्वकर्मा के समक्ष शीश नवाकर जिले की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।0
0
Report
आवारा मवेशी शहर-कस्बों में मुसीबत बन, फसल और दुर्घटना का बढ़ रहा खतरा
Bemetara, Chhattisgarh:जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों खुले में घूम रहे आवारा मवेशी और सड़कों पर डटे गौवंश आम जनता से लेकर किसानों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं। सड़कों के बीचो-बीच मवेशियों के बैठने के कारण जहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर झुंड के झुंड मवेशी खेतों में घुसकर किसानों की तैयार फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन की सुस्ती से लोगों में भारी आक्रोश है...एक तरफ जहां सड़कों पर राहगीर परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण अंचलों में किसान बेबस नजर आ रहे हैं। खुले में छोड़े गए मवेशी रात के समय खेतों का रुख करते हैं और चंद घंटों में पूरी की पूरी फसल चट कर जाते हैं। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन आवारा मवेशियों का आतंक उनकी आर्थिक कमर तोड़ रहा है। फसलों को बचाने के लिए किसानों को खेतों में रतजगा करना पड़ रहा है, फिर भी नुकसान थम नहीं रहा है वही शासन प्रशासन इस समस्या के समने बेबस नजर आ रहा है और लोग परेशान है.. इस संदर्भ में बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि नगर पालिका के सीएमओ को आवारा मवेशियों को कांजी हाउस में पर्याप्त व्यवस्था के साथ रखना निर्देशित किया गया है साथ ही गौ धाम के लिए शासन स्तर पर मांग की गई है जैसे ही शासन से अनुमोदित होता है नगर पालिका एवं नगर पंचायत में गौ धाम की व्यवस्था कर गौ वंश को रखा जाएगा...0
0
Report
दिल्ली में मोदी जन्मदिन पर 108 कुंडीय हवन, रक्तदान मिशन और अंगदान प्लेटफॉर्म
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: रेखा गुप्ता कहती हैं, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। हमने अभी-अभी बाबा श्याम खाटू मंदिर में 108 कुंडीय हवन किया है, जिसमें प्रधानमंत्री की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा में उनके निरंतर योगदान के लिए प्रार्थना की गई है। देश और जनता की सेवा के लिए उन्होंने जो मार्गदर्शन दिया है, उसके बदले हम उन्हें क्या दे सकते हैं? सबसे अच्छी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी उस रास्ते को अपनाएं और उसी के अनुसार काम करें। जनसेवा पर उनके लगातार ज़ोर से प्रेरित होकर, हमने आज सरकार की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इनमें एक बड़ा रक्तदान शिविर भी शामिल है, जिसमें दिल्ली के हज़ारों निवासी हिस्सा लेंगे। हम अंगदान के लिए सरकार का पहला प्लेटफ़ॉर्म भी शुरू कर रहे हैं, और मैं उस पर रजिस्टर करने वाली पहली डोनर बनूंगी..."0
0
Report
Advertisement
