271603
अज्ञात कारणों से 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की
Bhourha Pure Ganga, Uttar Pradesh:बाबागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरीहा मौजा पूरेतेंदुआ निवासी एक 24 वर्षीय विवाहिता साधना वर्मा पत्नी बाबूलाल ने अज्ञात कारणों से बुधवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। मौके पर पहुंची सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि उसका पति गैर प्रांत में नौकरी करता है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोदी के 25 वर्ष सेवा पर भाजपा के संकल्प अभियान में नड्डा ग्रेटर नोएडा पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित भाजपा के राष्ट्रव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ग्रेटर नोएडा पहुंचे।0
0
Report
पंचायत चुनाव के टिकट दावेदारों ने भाजपा में दावेदारी तेज, बायोडाटा सौंपे
Alwar, Rajasthan:पंचायत चुनाव की आहट के साथ भाजपा में टिकट की दावेदारी तेज, संभावित प्रत्याशियों ने सौंपे बायोडाटा राजगढ़ (अलवर)। पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में भाजपा से टिकट की मांग कर रहे संभावित प्रत्याशियों ने ढिगावड़ा गांव स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में अपनी दावेदारी पेश की और पार्टी पदाधिकारियों को बायोडाटा सौंपे। बैठक में पंचायत समिति सदस्य प्रवासी प्रभारी अभिराम दीक्षित, राजगढ़ मंडल प्रभारी मुन्नालाल शर्मा और बन्ना राम मीणा मौजूद रहे। संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बैठक में पहुंचे और पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी रखी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा में टिकट का वितरण पार्टी स्तर पर कराए जाने वाले सर्वे के आधार पर किया जाएगा। सर्वे में जिस संभावित प्रत्याशी की जीत की संभावना अधिक होगी, पार्टी उसी के नाम पर विचार करेगी। सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर अलवर भेजा जाएगा। पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर संभावित प्रत्याशियों में उत्साह बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में दावेदारों की सक्रियता और राजनीतिक जोड़-तोड़ और बढ़ने की संभावना है. भाषण बाइट: मुन्नालाल शर्मा, राजगढ़ मंडल प्रभारी बाइट: बन्ना राम मीणा, भाजपा पदाधिकारी0
0
Report
राजपाल यादव सुप्रीम कोर्ट पहुँचे, चेक बाउंस मामले की सुनवाई कुछ देर बाद
Noida, Uttar Pradesh:राजपाल यादव सुप्रीम कोर्ट पहुँचे। चेक बाउंस मामले में थोड़ी देर बाद सुनवाई होगी0
0
Report
Advertisement
अज्ञात चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना पीतल का घंटा पंखा किया चोरी।
Amroha, Uttar Pradesh:Anchor: अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया है, जहां से पीतल का घंटा और सीलिंग फैन चोरी कर लिया गया, वहीं मूर्ति को भी खंडित कर दिया गया। VO: मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के उझारी-सुमाठेर मार्ग पर स्थित एक मंदिर का है, जहां रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोर मंदिर से पीतल का घंटा और सीलिंग फैन चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, मंदिर में स्थापित अष्टभुजी दुर्गा माता की मूर्ति की तलवार और चक्र भी खंडित हालत में मिले हैं। घटना का पता चलने पर मंदिर कमेटी में हड़कंप मच गया। कमेटी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
रायबरेली में दबंगों का कहर, दिनदहाड़े गाड़ी तोड़ने का वीडियो वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली दबंगों का कहर दिनदहाड़े गाड़ी तोड़ी, गाड़ी तोड़ने का वीडियो वायरल गाड़ी तोड़ने वाले युवक का वीडियो वायरल गाड़ी से स्कूल जा रही बच्ची सहमी एस ओ, जगतपुर के मुताबिक आरोपी को पकड़ने का प्रयास जारी जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा भट्ठे के पास की घटना0
0
Report
बागपत जिम में दबंग ने 11वीं के छात्र को पीटा; CCTV वीडियो वायरल
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत बागपत:- जिम के अंदर दबंगई और गुंडागर्दी का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मामूली कहासुनी के बाद एक दबंग युवक 11वीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि युवक ने छात्र को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। वीडियो में जिम में एक्सरसाइज कर रहा एक युवक बीच-बचाव कर छात्र को दबंग से बचाता नजर आ रहा है। मारपीट की इस घटना में कृष्णा नाम का छात्र घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले टटीरी कस्बे के फिटनेस क्लब जिम में मारपीट हुई थी। घटना के बाद छात्र के परिजनों ने बागपत कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के टटीरी कस्बे का है।0
0
Report
Advertisement
279 नए कांस्टेबलों ने ली पुलिस सेवा की शपथ; एडीजी दिनesh एमएन ने सलामी
Alwar, Rajasthan:279 नए कांस्टेबलों ने ली पुलिस सेवा की शपथ, एडीजी दिनेश एमएन ने ली दीक्षांत परेड की सलामी अलवर। ग्राम ठेकड़ा स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में बुधवार को आरक्षी प्रशिक्षु बैच संख्या 10/2026 का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले 279 रिक्रूट कांस्टेबलों ने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कदमताल करते हुए पुलिस सेवा में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन ने दीक्षांत परेड की सलामी ली। समारोह में केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रशिक्षण केंद्रों के अधिकारी, अलवर जिले के सेवारत एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और प्रशिक्षुओं के परिजन मौजूद रहे। इस बैच का नियमित प्रशिक्षण 16 फरवरी 2026 से शुरू हुआ था। प्रशिक्षण में कोटपूतली-बहरोड़ के 116, बूंदी के 39, भिवाड़ी के 57, जीआरपी अजमेर के 66 और करौली के एक रिक्रूट कांस्टेबल समेत कुल 279 प्रशिक्षु शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। भिवाड़ी के अनिल पुत्र भलेसिंह को ऑलराउंडर, कोटपूतली-बहरोड़ के कृष्ण कुमार पुत्र नरेश गुर्जर को इंडोर प्रथम, भिवाड़ी के अनिल परमार पुत्र मुरारी सिंह को आउटडोर प्रथम, जीआरपी अजमेर के सुमित कुमार सुमन पुत्र महेश कुमार सुमन को फायरिंग प्रथम और कोटपूतली-बहरोड़ के मोहित कुमार पुत्र संजय कुमार को ड्रिल प्रथम का पुरस्कार दिया गया। समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में एडीजी दिनेश एमएन ने कहा कि पुलिस की नौकरी केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने और आमजन की समस्याओं का समाधान करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सबसे बड़ी सफलता तब है, जब आम नागरिक दिन हो या रात, खुद को सुरक्षित महसूस करे। कांस्टेबल से लेकर senior आईपीएस अधिकारी तक प्रत्येक पुलिसकर्मी पुलिसिंग की महत्वपूर्ण कड़ी है और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए टीमवर्क बेहद जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के जरिए हो रही मादक पदार्थों की तस्करी को एडीजी ने पुलिस के सामने नई चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि पिछले चार-पाँच वर्षों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और अन्य सामग्री भारतीय सीमा में गिराने के मामले बढ़े हैं। राजस्थान पुलिस, एटीएस, एएनटीएफ तथा श्रीगंगानगर, बीकानेर और बाड़मेर पुलिस के समन्वित प्रयासों से तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि एएनटीएफ इनामी अपराधियों, एमडी ड्रग्स की लैब और मादक पदार्थों से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही है, जबकि एजीटीएफ विदेशों में छिपे गैंगस्टरों और उनके स्थानीय नेटवर्क पर शिकंजा कसने का काम कर रही है। बाइट:दिनेश एम एन , एडीजी0
0
Report
रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी20 के लिए सुरक्षा चाक चौबंद, होटल-स्टेडियम की सघन सुरक्षा
Ranchi, Jharkhand:9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर राजधानी पूरी तरह तैयार है। दोनों टीमों के रांची पहुंचने से पहले एयरपोर्ट से लेकर होटल और स्टेडियम तक सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। खिलाड़ियों और मैच ऑफिशियल्स के ठहरने वाले होटल रेडिसन ब्लू में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर sघन जांच शुरू कर दी है। पूरे होटल के साथ-साथ आसपास के इलाके की भी बारीकी से स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक की गुंजायश न रहे। भारत और वेस्टइंडीज की दोनों टीमें होटल रेडिसन में ही ठहरेंगी, ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। होटल की पूरी स्कैनिंग के बाद जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। वहीं, खिलाड़ियों के होटल में ठहरने के दौरान आम लोगों की एंट्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन की सतर्कता से साफ है कि रांची टी-20 मुकाबले के लिए सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान तैयार है।0
0
Report
डोंगरगढ़-खैरागढ़ में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण चिंतित
Rajnandgaon, Chhattisgarh:डोंगरगढ़-खैरागढ़ इलाके में तेंदुए की लगातार मौजूदगी अब ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। ताजा मामला ढारा से घोटिया रोड का है, जहां रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने एक बार फिर तेंदुए को सड़क किनारे देखा। बताया जा रहा है कि तेंदुआ ढारा निवासी धवल चावड़ा के फार्म हाउस के पास नजर आया। तेंदुए को देखते ही ग्रामीणों ने उसका वीडियो बना लिया। खास बात यह है कि इस इलाके में तेंदुआ पहली बार नहीं दिखा है। पिछले कुछ समय से अलग-अलग जगहों पर उसकी मौजूदगी के वीडियो और तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। सितंबर में डोंगरगढ़-खैरागढ़ मार्ग पर भी एक तेंदुआ पुल पर बैठा दिखाई दिया था। सवाल अब सिर्फ तेंदुआ दिखाई देने का नहीं, बल्कि उसकी लगातार मौजूदगी के बावजूद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था का है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर तेंदुआ बार-बार आबादी और सड़क के आसपास पहुंच रहा है तो इस इलाके में नियमित गश्त और निगरानी क्यों नहीं बढ़ाई जा रही0
0
Report
Advertisement
मोदी के 25 साल पूरे: धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 साल पूरे हो गए हैं। 25 साल पहले आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की पहली बार शपथ ली थी। आज 25 साल के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरा होने पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ भाजपा के स्थानीय विधायक और अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए एवं सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है0
0
Report
उज्जैन महाकाल लोक में नारदीय कीर्तन और लोकगीतों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत
Ujjain, Madhya Pradesh:नारदीय कीर्तन और लोकगीत-नृत्य ने बांधा माहौल, महाकाल लोक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर साल होने वाले पारंपरिक उमा सांझी महोत्सव 2026 की शुरुआत हो गई है। महोत्सव की शुरुआत घट स्थापना और पूजा के साथ हुई। आने वाले दिनों में मंदिर परिसर और महाकाल लोक में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे。 पहले दिन मंदिर के सभामंडप में प्राचीन Shila पर उमा महल की आकर्षक रंगोली सजाई गई। इसके साथ ही उमा माता और शेषनाग की झांकी भी तैयार की गई, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। शाम की आरती के बाद सभामंडप में वसंत पूजा का आयोजन हुआ। वैदिक ब्राह्मणों ने वेदपाठ किया। वहीं ग्वालियर से आए ढोली बुआ जी महाराज ने नारदीय कीर्तन की प्रस्तुति दी। इसके बाद महाकाल महालोक में सप्तऋषि प्रतिमाओं के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। नर्मदापुरम की ममता मिश्रा के लोक गायन दल ने बघेली लोकगीतों की प्रस्तुति दी। वहीं बड़वाह से आए संजय महाजन के दल ने लोक नृत्यों के जरिए मालवा-निमाड़ की लोक संस्कृति की झलक दिखाई। कार्यक्रम में गणेश वंदना के साथ संजा, गणगौर, पनिहारी और झालरिया नृत्य प्रस्तुत किए गए। लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों ने महाकाल लोक में सांस्कृतिक रंग बिखेर दिया。 महोत्सव के तहत 7 अक्टूबर को भी अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। भोपाल की शीला त्रिपाठी का लोक गायन, उज्जैन की काव्या नागर का एकल लोक नृत्य और डॉ. अंजना चौहान के लोक नृत्य दल की प्रस्तुति होगी。 वहीं महाकाल महालोक में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 1 से 7 तक के बच्चे कनिष्ठ वर्ग और कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थी वरिष्ठ वर्ग में हिस्सा लेंगे。 बाइट - प्रथम कौशिक महाकाल मंदिर प्रशासक0
0
Report
सुजय विखे की बिनविरोध चुनावी जीत, बैंक अध्यक्ष पद के लिए रास्ता साफ
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या संचालक पदाच्या निवडणुकीत माजी खासदार सुजय विखे यांच्या विरोधातील उमेदवारी अर्ज अपात्र झाल्याने सुजय विखे यांच्या बिनविरोध निवड होण्याचा मार्ग मोकळा झाला आहे. अर्जांवरच्या हरकतींवर रात्री उशिरापर्यंत चाललेल्या सुनावणीमध्ये सुजय विखे यांच्या विरोधातील अर्ज अपात्र ठरले आहेत. जिल्हा बँकेच्या 21 सदस्यांपैकी आतापर्यंत चार जणांच्या निवडीचा मार्ग मोकळा झाला आहे. सुजय विखे यांच्या निवडीचा अर्ज मोकळा झाल्यानंतर कार्यकर्त्यांनी जल्लोष करत सुजय विखे यांना बँकेच्या अध्यक्षपदासाठी शुभेच्छा दिल्या आहेत; मात्र संचालक मंडळाच्या निवडीनंतर जिल्हा बँकेच्या अध्यक्ष पदावर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस निर्णय घेतील असं सुजय विखे यांनी म्हटलं आहे. नारोंबरोबर दुष्काळ परिस्थितीबद्दल राज्यातील जनतेने खासदारांना बांधावर जाण्याची विनंती केली आहे आणि दुष्काळासाठी केंद्राकडे मागण्यांसाठी पुढाकार घ्या अशी अपेक्षा सुजय विखे यांनी व्यक्त केली.0
0
Report
Advertisement
रतलाम रेलवे स्टेशन के बाहर बोलेरो वाहन में चालक का शव, मचा हड़कंप
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 के बाहर रेलवे गेस्ट हाउस के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे से अटैच एक बोलेरो वाहन में चालक का शव मिला. वाहन पर भारत सरकार लिखा हुआ है. सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. एफएसएल अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक का शव वाहन के अंदर मिला है. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
उज्जैन महाकाल मंदिर में ईशा कोप्पिकलर और हरलीन देओल ने भस्म आरती दर्शन किए
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन उज्जैन पहुंची प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की भस्म आरती में हुई शामिल 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर किए महाकाल के दर्शन भस्म आरती के बाद पुजारी के माध्यम से भगवान को जल किया अर्पित बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई दोनों विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल और फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए । दोनों आज तड़कe करीब 4 बजे मंदिर पहुंचीं और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए । भस्म आरती के दौरान हरलीन देओल और ईशा कोप्पिकर भक्ति में लीन नजर आई । दोनों ने हाथ जोड़कर भगवान महाकाल को नमन किया और महाकाल का जाप किया । आरती के बाद दोनों ने महाकाल की देहरी से भगवान का आशीर्वाद लिया और पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित किया । इस दौरान दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से हरलीन देओल और ईशा कोप्पिकर का सम्मान किया गया ।0
0
Report
उज्जैन के काल भैरव मंदिर परिसर निरीक्षण: अतिक्रमण हटाने, निर्माण तेज करने निर्देश
Ujjain, Madhya Pradesh:दुकानों के बाहर सामान रखने पर जताई नाराजगी, अतिक्रमण हटाने के निर्देश उज्जैन के प्रसिद्ध श्री काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दर्शन व्यवस्था के साथ चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने मंदिर परिसर में पैदल घूमकर श्रद्धालुओं के आने-जाने का रास्ता, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और आने-जाने के लिए पर्याप्त जगह रहे। मंदिर के बाहर दुकानों के निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों का सामान दुकान के बाहर तक रखा मिला। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को दर्शन मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकान के बाहर सामान रखने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालुओं के रास्ते में कोई रुकावट न आए。 इसके बाद कलेक्टर ने मंदिर के निर्गम मार्ग पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निर्माण की धीमी रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी जताई और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण जल्द पूरा करने को कहा。 कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य महत्वपूर्ण हैं। खासकर सिंहस्थ-2028 को देखते हुए काम समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने उपयंत्री को निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए。 श्रद्धालुओं के लिए बन रहा नया टॉयलेट कलेक्टर ने मंदिर के सामने नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे नए टॉयलेट का भी निरीक्षण किया। करीब 2 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में सिंहस्थ की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा तैयार की जा रही है。 उन्होंने अधिकारियों से निर्माण की जानकारी ली और निर्देश दिए कि टॉयलेट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं के लिए रास्ता व्यवस्थित हो। साथ ही आसपास साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए。0
0
Report
Advertisement
