Back
मुठभेड़ के दौरान 12 घंटे के भीतर लूट व झपटामारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, घायल
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर के जमानियां थाने की पुलिस ने लूट और झपटामारी करने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई और वो घायल हो गया। जिसे मौके से दबोच लिया गया। जबकि मौके से अवैध हथियार और लूट की रकम भी बरामद की गई है। इस बात की पुष्टि सीओ जमानिया अनिल कुमार ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लूट और झपटामारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को महज 12 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। आज जमानियां थाना प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ताजपुर और चितावनपट्टी के बीच लूट की वारदात करने वाले अपराधी किसी और घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने भैदपुर से लहुवार रोड नहर तिराहा के पास बदमाशों को घेरने की कोशिश की, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी फायरिंग की, जिसमें शातिर अपराधी अरमान कुरैशी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला नाम है 22 वर्षीय अरमान कुरैशी, जो जमानियां थाना क्षेत्र का निवासी है और जिस पर हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त है 20 वर्षीय दिलनवाज उर्फ शाहरुख, जिस पर भी लूट से जुड़े गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और झपटामारी के 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस पूरी कार्रवाई को थाना जमानियां के प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर और उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव की टीम ने अंजाम दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSMrinal Sinha
FollowMar 15, 2026 04:16:510
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 15, 2026 04:16:330
Report
SDShankar Dan
FollowMar 15, 2026 04:16:250
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 15, 2026 04:16:170
Report
SDShankar Dan
FollowMar 15, 2026 04:15:590
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 15, 2026 04:15:480
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 15, 2026 04:15:190
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 15, 2026 04:05:2067
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 15, 2026 04:04:56116
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 15, 2026 04:04:4322
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 15, 2026 04:04:24Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर छत्तीसगढ़ और ओड़िशा राज्य की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित भस्कली नदी में रेत का अवैध उत्खनन, खनिज विभाग के दस्ते ने औचक निरीक्षण कर पोकलेन मशीन की जब्त, बकावंड तहसील के ग्राम तारापुर में रेत के अवैध उत्खनन की मिली थी शिकायत, लंबे अरसे से इस इलाके में जारी है रेत का अवैध उत्खनन。
86
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 15, 2026 04:04:1597
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 15, 2026 04:04:0450
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 15, 2026 04:03:25116
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 15, 2026 04:03:1291
Report