Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ghazipur233002

हमीद सेतु पर ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगा में गिरी, दो लापता

ATALOK TRIPATHI
Mar 20, 2026 16:45:45
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर बड़ा हादसा: हमीद सेतु की रेलिंग तोड़कर गंगा में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो लोगों के लापता होने की आशंका सदर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज चौकी के पास हमीद सेतू पर हुआ हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में लगाई छलांग घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप, राहगीरों में अफरा-तफरी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दो लोगों के सवार होने की आशंका गोताखोरों को बुलाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी पुलिस मामले की जांच में जुटी, लापता लोगों की तलाश जारी गाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज चौकी के पास गंगा नदी पर बने हमीद सेतु पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक संतुलन खो बैठी और देखते ही देखते पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा में समा गई। हादसे को अपनी आंखों के सामने होते देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रजागंज चौकी इंचार्ज और सुहवल थानाध्यक्ष अपनी-अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉलब पर दो लोगों के सवार होने की सूचना है, जो हादसे के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। वहीं घटना के बाबत रजागंज चौकी इंचार्ज राजेश बहादुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। गोताखोरों को बुलाया गया है और नदी में गिरे लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDamodar Raigar
Mar 20, 2026 17:48:09
Jaipur, Rajasthan:जयपुर — एंकर: चेटीचंड की हार्दिक बधाई के बीच सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर शोभायात्रा आयोजित की गई जिसमें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं और गणमान्यजनों को चेटीचंड की हार्दिक बधाई दी और कहा कि भगवान झूलेलाल का जीवन सत्य, एकता, भाईचारे और सेवा का संदेश देता है। इस पर्व से समाज में सुख, समृद्धि और सद्भावना बढ़ती है। जयपुर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा, धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Mar 20, 2026 17:47:32
Noida, Uttar Pradesh:Purple sunset skiing
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Mar 20, 2026 17:47:13
Noida, Uttar Pradesh:He thought it was real
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 20, 2026 17:46:35
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 20, 2026 17:46:21
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 17:36:20
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में आगामी त्योहारों नवरात्रि, अलविदा नमाज, ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसपी गाजीपुर डॉ. इरज राजा ने स्पष्ट किया है कि ईद के मौके पर सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज़ अदा करने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय शासन की गाइडलाइन के तहत लिया गया है, ताकि आम जनजीवन और यातायात प्रभावित न हो। एसपी डॉ. इरज राजा ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय नवरात्रि और ईद दोनों पर्व एक साथ पड़ रहे हैं, ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि अलविदा की नमाज़ को लेकर शासन द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार नमाज़ केवल निर्धारित स्थलों पर ही अदा की जाएगी। सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नमाज़ की इजाजत नहीं होगी, जिससे यातायात या आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी गाजीपुर ने यह भी बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न धर्मों के प्रमुख लोगों की बैठक कर सभी को पहले ही जानकारी दे दी गई है, ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। आगामी 26 मार्च को होने वाली राम नवमी को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। एसपी ने कहा कि इस दौरान अराजक तत्वों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। अंत में एसपी डॉ. इरज राजा ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं। पुलिस और प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।
708
comment0
Report
Advertisement
Back to top