Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ghazipur233001

मेदनीपुर- रबी की फ़सल की बुआई को लेकर किसानों को हुयी परेशानी

Nov 25, 2024 12:55:53
Ghazipur, Uttar Pradesh

गाजीपुर में इन दिनों रबी की फसल की बुआई का सीजन चल रहा है, लेकिन डीएपी खाद्य की काफी किल्लत चल रही है,इफको ने किसानों को नैनो डीएपी व यूरिया के प्रयोग की सलाह दी है। सोमवार को शाम 3 बजे मेदनीपुर गांव में इफको के क्षेत्राधिकारी सचिन तिवारी ने किसानों को नैनो डीएपी व यूरिया के खेतों में छिड़काव व प्रयोग के बारे में बताया । इस दौरान इफको के क्षेत्राधिकारी सचिन तिवारी ने बताया कि किसानों को नैनो डीएपी व यूरिया की फसलों में छिड़काव के लिए कम पैसों में ड्रोन की भी व्यवस्था दे रहे है। 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
Feb 08, 2026 15:46:13
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पंचायत भवन बना डांस बार! शादी की आड़ में सरकारी व्यवस्था की धज्जियां बिलहरी गांव का वीडियो वायरल, पंचायतीराज विभाग की भूमिका पर बड़ा सवाल हरदोई जनपद के शाहाबाद ब्लॉक स्थित बिलहरी गांव से पंचायत व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत भवन, जहां गांव के विकास, जनहित और योजनाओं की बैठकें होनी चाहिए थीं, उसी निजी परिसर में शादी समारोह की आड़ में बार बालाओं को बुलाकर अश्लील नृत्य कराया गया। तेज डीजे, भड़काऊ गाने और नोटों की बारिश के बीच देर रात तक ठुमके लगते रहे। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना पंचायत स्तर की मिलीभगत के पंचायत भवन में ऐसा आयोजन संभव ही नहीं है। सवाल यह है कि पंचायत भवन को निजी शादी समारोह और अश्लील नृत्य के लिए किसकी अनुमति से इस्तेमाल किया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस पंचायत भवन में गावं की समस्याओं पर चर्चा और समाधान तय होने चाहिए थे, वही भवन मनोरंजन और अश्लीलता का अड्डा बना रहा। यह मामला सीधे तौर पर पंचायतीराज विभाग की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पंचायतीराज विभाग इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है क्या ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी शादी का बहाना बनाकर दबा दिया जाएगा। अगर इस तरह के मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो पंचायत भवनों के दुरुपयोग का सिलसिला थमने वाला नहीं है।
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Feb 08, 2026 15:45:09
Jammu, :samba में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, तभी सतर्क बीएसएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए घुसपैठिए से पूछताछ जारी है और उसकी पहचान व मकसद का पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है ताकि किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की संभावना को खारिज किया जा सके। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है。
0
comment0
Report
Feb 08, 2026 15:42:39
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ– उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहाँ रविवार को एक शादी होनी थी, जहाँ दूल्हा और दुल्हन दोनों ही पुलिस महकमे से थे, लेकिन फेरों से ठीक एक दिन पहले एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की 'एंट्री' ने पूरी कहानी बदल दी। *​क्या है पूरा मामला?* अकबरपुर सादात की रहने वाली संध्या, जो वर्तमान में अलीगढ़ साइबर क्राइम सेल में तैनात हैं, की शादी अलीगढ़ के ही बन्ना देवी थाने में तैनात सिपाही अतुल से तय हुई थी। रविवार को बारात आनी थी, लेकिन शनिवार को मवाना के ढिकोली गांव का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान गांव पहुंचा और महिला सिपाही संध्या को अपने साथ लेकर फरार हो गया। *​पुलिस की मुस्तैदी और बरामदगी:* घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना बहसूमा में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। मामला पुलिस विभाग के दो सिपाहियों से जुड़ा होने के कारण एसएसपी अविनाश पांडेय ने इसे गंभीरता से लिया। एसएसपी के निर्देश पर मवाना और बहसूमा स्तर पर कुल 4 टास्क फोर्स का गठन किया गया। पुलिस की घेराबंदी और दबाव के चलते रविवार देर शाम पुलिस ने महिला सिपाही को सकुशल बरामद कर लिया है। *​अपराधी का काला चिट्ठा:* फरार आरोपी अंकित चौहान एक शातिर अपराधी है। उस पर मवाना थाने में 9 और परीक्षितगढ़ थाने में 2 सहित कुल 11 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। एस पी देहातअभिजीत कुमार, एसपी देहात का कहना है कि"मामला दर्ज होते ही पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। महिला सिपाही को बरामद कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी अंकित चौहान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।"
1
comment0
Report
Feb 08, 2026 15:39:25
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: वेब सीरीज "घूसखोपंडित"के खिलाफ सड़कों पर उतरे ब्राह्मण समाज के लोग। ब्राह्मण समाज ने "घूसखोर पंडित" वेब सीरीज के मुख्य कलाकार मनोज वाजपेयी और उनकी टीम का फूंका पुतला। विरोध प्रदर्शन के खिलाफ वेब सीरीज घूसखोर पंडत की टीम के खिलाफ नारेबाजी भी की। ब्राह्मण समाज का आरोप...जान बूझकर ब्राह्मण समाज को किया जा रहा है अपमानित। लोकतंत्र के नाम पर जाति धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं: ब्राह्मण समाज। ब्राह्मण समाज के युवाओं ने महर्षि परशुराम भृगु सदन से लेकर जेवर अड्डे तक रोड शो भी निकाला।बुलंदशहर के खुर्जा में ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध। बाइट खेमचंद शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज खुर्जा बाइट सचिन शर्मा नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी खुर्जा
0
comment0
Report
Feb 08, 2026 15:34:29
Moradabad, Uttar Pradesh:नगर निगम मुरादाबाद द्वारा स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में बुध बाजार क्षेत्र में एक दुकान के बाहर आउटसोर्सिंग सफाई मित्र द्वारा डस्टबिन से भारी मात्रा में कूड़ा फैलाकर गंदगी किए जाने का वीडियो संज्ञान में आया। जांच के उपरांत संबंधित सफाई मित्र की पहचान अजय पुत्र शंकर के रूप में हुई है, प्रकरण को नगर आयुक्त महोदय द्वारा अत्यंत गंभीरता से लेते हुए संबंधित आउटसोर्सिंग सफाई मित्र अजय पुत्र शंकर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वच्छता कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा नगर की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य सभी आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों एवं संबंधित एजेंसियों को भी कड़ी चेतावनी जारी की गई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप करें। नगर निगम मुरादाबाद आम नागरिकों से अपील करता है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा यदि कहीं भी गंदगी या लापरवाही दिखाई दे तो उसकी सूचना नगर निगम को दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top