233002
बंद रेलवे क्रासिंग की वजह से हुई महिला की मौत
Ghazipur, Uttar Pradesh:रेलवे के द्वारा बनाए गए क्रॉसिंग कभी-कभी लोगों के लिए मुसीबत और जान तक ले लेता है। जी हां गाजीपुर के ताजपुर मौलाना गांव के ग्राम प्रधान के साथ हुआ जब ऑक्सीजन की कमी के कारण परिजन वाराणसी लेकर जा रहे थे लेकिन रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के चलते करीब 40 मिनट तक रेलवे क्रॉसिंग पर इंतजार करना पड़ा और इस दौरान सिलेंडर का ऑक्सीजन खत्म हो गया।। परिजन स्टेशन मास्टर ,केबिन मैन से क्रासिंग खोलने की गुहार लगाते रहे लेकिन क्रॉसिंग नहीं खुला और वही उनकी मृत्यु हो गई
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा नगर निगम चुनाव: टिकट बदलना आसान, पर चेहरों की पहचान तय कर गई
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों के टिकट काटने और पुराने चेहरों को बदलने का प्रयोग अब सियासी बहस का मुद्दा बन गया है। चुनाव नतीजों ने दिखा दिया कि पार्टी के लिए चेहरे बदलना हर जगह फायदेमंद साबित नहीं हुआ... बल्कि कई सीटों पर पुराने चेहरों को हटाने का फैसला उल्टा पड़ता नजर आया। खास बात यह है कि आठ ऐसी सीटों पर जहां टिकट काटकर नए चेहरों को मैदान में उतारा गया, वहां सिर्फ एक प्रत्याशी ही जीत दर्ज कर सका। यानी सात सीटों पर पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा।0
0
Report
अंता नगर पालिका: कांग्रेस-भाजपा बराबर सीटें, समर्थक निर्दलीयों से बोर्ड बनना संभावना
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में मतगणना की घोषणा के बाद कांग्रेस तथा भाजपा को बराबर बराबर सीटें मिलने के साथ ही 2 निर्दलीय कांग्रेस समर्थित होने के चलते नगर पालिका में लगातार चौथी बार कांग्रेस का बोर्ड बनने के आसार नजर आ रहे हे। बता दे कि नगर निकाय चुनाव में 35 वार्डो की मतगणना की घोषणा के बाद कांग्रेस तथा भाजपा को 16,16 सीटे मिली हे साथ ही 2 कांग्रेस समर्थित निर्दलीय तथा एक भाजपा समर्थित निर्दलीय की जीत हुई हे ऐसे में नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनता हुआ नजर आ रहा हे।दूसरी ओर मतगणना के बाद चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हे यहाँ कांग्रेस के 2 पूर्व चेयरमैनो के बेटे चुनाव हार गए हे वार्ड नंबर 23 से पूर्व चेयर मेन स्वर्गीय बाबूलाल मालव का बेटा पंकज मालव तथा वार्ड 24 से पूर्व चेयर मेन मुस्तफा खान का बेटा शाहबाज चुनाव हार गया हे0
0
Report
स्वच्छ वायू सर्वे 2026: संभाजीनगर AQI 99 से 76 तक पहुंच, टॉप 10 में स्थान
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:केंद्र शासनाच्या पर्यावरण विभाग, वन व हवामान बदल मंत्रालयातर्फे करण्यात आलेल्या 'स्वच्छ वायू सर्वेक्षण २०२६' मध्ये छत्रपती संभाजीनगर महानगरपालिकेने उल्लेखनीय झेप घेतली. देशातील ४८ शहरांमध्ये मागील वर्षी शहराचा क्रमांक ३६ वा होता. यंदा महापालिकेने थेट १६ वे स्थान पटकावले. एका वर्षात तब्बल १८ क्रमांकांची सुधारणा केली. पुढील वर्षी शहर देशात टॉप टेनमध्ये यावे म्हणून महापालिकेकडून प्रयत्न केले जातील असे सांगितले. शहरात हवेची गुणवत्ता सुधारावी यासाठी मागील काही वर्षापासून महापालिकेने प्रयत्न सुरू केले. सर्वप्रथम नाल्यांवर व्हर्टिकल गार्डन तयार केले.. स्वीपींग मशीनद्वारे रात्री रस्ते स्वच्छ करणे सुरु केले. त्यामुळे शहराचा एक्यूआय ९९ वरून थेट ७६ पर्यंत आला. त्यासाठी महापालिकेने व्यापक प्रमाणात उपाययोजना केल्याची माहिती दिली. रस्त्यांवर साचणारी माती व धूळ वेळोवेळी हटविण्यात येत आहे. कचरा संकलन व वाहतूक बंदिस्त वाहनांमधून सुरू केली. कचरा जाळण्यास प्रतिबंध केलीय.0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में अवैध हथियार के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में अवैध हथियारों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद धौलपुर। जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल 32 बोर, दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर परिषद धौलपुर में शांतिपूर्ण चुनाव और मतगणना को लेकर पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही थी। इसी क्रम में कोतवाली थाने के एएसआई चरनसिंह मय जाप्ता के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पुराने महिला एवं बाल चिकित्सालय धौलपुर के पास कुछ लोग अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए। इस कार्रवाई को लेकर थानाधिकारी कोतवाली रामकिशन यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी सिटी का सुपरविजन रहा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीकेश पुत्र रनवीर सिंह जाति ठाकुर निवासी ग्राम धरा थाना अम्बाह, अनुराग सिंह तोमर पुत्र बालिस्टर सिंह तोमर निवासी ग्राम धरा थाना अम्बाह और नरेन्द्र शर्मा पुत्र पीतमप्रसाद निवासी टिकरौली थाना सुमावली जिला मुरैना के रूप में हुई है। पुलिस तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है कि वे हथियार कहां से लेकर आए थे और धौलपुर में किसे सप्लाई करने वाले थे0
0
Report
नैनीताल में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े; अस्पताल अलर्ट मोड में, उपचार जारी
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले में अब तक 127 स्वाइन फ्लू सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 18 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वाइन फ्लू से अब तक नैनीताल में 4 मौत की पुष्टि हुई है जिसमें 2 मौत नैनीताल जिले से, 1 बागेश्वर और 1 पिथौरागढ़ जिले के मरीज की हुई है; पॉजिटिव मरीजों का जिले के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की हैं।0
0
Report
हांसी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव शुरू, जनता के लिए बड़ी सौगात
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, हांसी बीजेपी विधायक विनोद भयाना हांसी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत, मंत्री रणबीर गंगवा ने दिखाई हरी झंडी खाप बिकाऊ के बयान पर अभय चौटाला की नसीहत बोले सार्वजनिक जीवन में सोच-समझकर बयान दें विधायक आदित्या चौटाला के सीएम के तंज पर बोले मंत्री खुद पहले बीजेपी में था अब इनेलो दिल्ली 4में छात्र संघ चुनाव को लेकर भी बोले मंत्री हांसी विधायक विनोद भयाना बोले रेलों के ठहराव होने पर यह हांसी के लिए बड़ी सौगात अब जिला बनने पर ओर विकसित होगा हांसी हांसी। हांसी रेलवे स्टेशन को यात्रियों को बड़ी सौगात मिली। फिरोजपुर से अगरतला जाने वाली ट्रेन और बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन का हांसी रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने रेलवे अधिकारियों और हांसी विधायक विनोद भयाना की मौजूदगी में ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत की। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि यह हांसी शहर और आसपास के गांवों के लोगों के लिए खुशी की बात है। दोनों ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा और वे रेल यात्रा के माध्यम से कई शहरों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह मांग लंबे समय से क्षेत्र के लोग उठा रहे थे, जिसे हांसी विधायक विनोद भयाना के प्रयासों से पूरा किया गया है। खाप को लेकर अभय सिंह चौटाला के बयान पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इसका जवाब वही दे सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सोच-समझकर बयान देना चाहिए, ताकि उसका संदेश गलत न जाए।दिल्ली छात्र संघ चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों की ओर से चुनाव में भाग लिया जाता है और भाजपा समर्थित एबीवीपी भी चुनाव लड़ती है। वहीं आदित्य चौटाला के भाजपा के रंग बदलने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए रणबीर गंगवा ने कहा कि कुछ ही समय पहले वह भाजपा में थे और अब इनेलो में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता सब देखेगी। हांसी विधायक विनोद भयाना ने कहा कि वह क्षेत्र में चार ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री ने उसी समय मांग को पूरा करने का भरोसा दिया था। विधायक ने कहा कि उन्हें रेल मंत्री की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें दो ट्रेनों का ठहराव मंजूर होने तथा दो अन्य ट्रेनों के ठहराव पर विचार किए जाने की जानकारी दी गई है। विनोद भयाना ने कहा कि दो ट्रेनों का ठहराव शुरू होने पर वह भारत सरकार और विशेष रूप से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हांसी रेलवे स्टेशन के विकास के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनसेवा और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। रेलवे, एयरपोर्ट और सड़कों के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हुए हैं। सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है。0
0
Report
Advertisement
नरदह हत्या के विरोध में पुरैनी में प्रदर्शन: दो घंटे तक जाम, गिरफ्तारी की मांग
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड अंतर्गत नरदह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की हत्या के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों और परिजनों ने योगीराज चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने घटना में शामिल सभी नामजद एवं संलिप्त अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम करीब दो घंटे तक रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बाद में एसडीपीओ पवन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। मृतक की भाभी एवं नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी ने मांग की कि हत्याकांड में नामित सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश बना रहेगा।0
0
Report
महिला ने व्यक्ति को दवा दी: स्वास्थ्य सेवा में नई पहल
Noida, Uttar Pradesh:LADY GIVE MEDICINE TO A MAN0
0
Report
कोटा नगरपालिका चुनाव हुआ: भाजपा को स्पष्ट बहुमत, धारीवाल-संदीप शर्मा के स्ट्राइक रेट में बड़ा फर्क
Kota, Rajasthan:*कोटा नगर निगम चुनाव रिजल्ट: विधायक-मंत्रियों का जीतने का स्ट्राइक रेट...धारीवाल 43 फीसदी पर फिसड्डी तो संदीप शर्मा आगे* शांति धारीवाल 43 फीसदी कैंडिडेट को ही जीताने में सफल रहे हैं, जबकि सबसे ज्यादा संदीप शर्मा ने 67 फीसदी कैंडिडेट को जीता दिया है. चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक कोटा नगर निगम के चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है, यहां भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है. हालांकि, कई नेता यहां पर अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को जिताने में सफल और असफल भी रहे हैं. कोटा नगर निगम में चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें से तीन में भाजपा के विधायक हैं. जबकि एक में कांग्रेस विधायक हैं. इनमें कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल अपने 43 फीसदी कैंडिडेट को ही जीतने में सफल रहे हैं, जबकि सबसे ज्यादा संदीप शर्मा ने 67 फीसदी कैंडिडेट को जीता दिया है. कल्पना देवी 58 फीसदी तो मदन दिलावर ने 50 फीसदी कैंडिडेट जीता दिए हैं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के वार्ड नंबर 83 से भी भाजपा प्रत्याशी सीमा चौधरी चुनाव जीत गई हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के वार्ड नम्बर 55 से भाजपा 44 वोट से हारे हैं, यहां कांग्रेस के मनीष भारद्वाज जीते हैं. जिलाध्यक्ष के बूथ पर पोलिंग भी कम हुई थी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम के वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश विजयवर्गीय चुनाव जीते हैं, यहां भाजपा के देवेंद्र शर्मा मैदान में थे. दूसरी तरफ तीन वार्डों के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं. इनमें वार्ड नंबर 11, 44 और 87 हैं. तीनों जगहों पर एक ईवीएम में खराबी से वोट काउंट नहीं हो पाए हैं. इनमें जीतने वोट हैं, उससे कम मार्जिन अभी तक की काउंटिंग में प्रत्याशियों के बीच है. इसीलिए इन तीनों को ट्रेजरी में रख्या जा रहा है और एक्सपर्ट को बुलाकर खुलवाया जाएगा. हालांकि, इसमें वार्ड नंबर 34 और 39 की एवं भी शामिल थी, लेकिन उनकी ईवीएम में अभी तक के जीत के अंतर से कम वोट है. इसीलिए इन दोनों वार्डों में कैंडिडेट्स को जीत घोषित की गई है. धारीवाल 30 में से केवल 13 जीता पाए, 43 फीसदी : कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 30 वार्ड नगर निगम के हैं. कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल अपने 13 प्रत्याशियों को जिताने में सफल रहे हैं, जबकि 15 चुनाव हार गए हैं. दो में परिणाम पेंडिंग हैं, जिनमें 11 और 44 नंबर है. जबकि यहां पर तीन निर्दलीय और 12 भाजपा प्रत्याशी जीते हैं. धारीवाल का अपने कैंडिडेट्स को जीतने का प्रतिशत केवल 46 रहा है. हालांकि, धारीवाल के वार्ड नंबर 41 से कांग्रेस प्रत्याशी मंगल तंबोली चुनाव जीत गए हैं. संदीप शर्मा ने 67 फीसदी कैंडिडेट जीता दिए : कोटा दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी के विधायक संदीप शर्मा अपने ज्यादातर पार्षद प्रत्याशियों को जिताने में सफल रहे हैं. संदीप शर्मा के एरिया में 40 वार्ड थे. इनमें 27 पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत गए हैं, जबकि 11 पर महज कांग्रेस के प्रत्याशी जीत पाए हैं. वहीं, केवल एक वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीता है. जबकि एक वार्ड नंबर 87 का परिणाम अभी पेंडिंग पर है. संदीप शर्मा ने अपने 67 फीसदी कैंडिडेट को जीता दिया है. संदीप शर्मा ने अपने वार्ड नंबर 27 से भी भाजपा प्रत्याशी लोकेश गुप्ता जीते हैं. हालांकि, वार्ड नंबर 86 से पूर्व उपमहापौर योगेंद्र खींची को नहीं जीत पाए. मदन दिलावर आधे-आधे पर रहे : रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में मदन दिलावर अपने तीन प्रत्याशियों को जिताने में सफल रहे हैं. जबकि तीन चुनाव हार गए हैं. यहां पर 6 वार्ड थे, जिनमें से तीन-तीन पर कांग्रेस और बीजेपी जीती हैं. उनके जिताने का प्रतिशत 50 फीसदी ही रहा है. हालांकि, मदन दिलावर अपने ही वार्ड के प्रत्याशी को नहीं जीत पाए हैं. उनके बाहर से एकता वर्मा वार्ड से भाजपा की प्रत्याशी थी. इधर सांगोद के विधायक और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर में वार्ड नंबर 94 में भाजपा प्रत्याशी दीपिका शर्मा चुनाव जीती है. कल्पना देवी के 58 फीसदी कैंडिडेट जीते : लाडपुरा विधायक कल्पना देवी भी अपने 14 प्रत्याशियों को जिताने में सफल रही हैं. लाडपुरा एरिया में जहां पर भाजपा 14 और कांग्रेस 10 पर आई है. यहां 24 वार्डों में भाजपा के ज्यादा प्रत्याशी जीते हैं. उन्होंने अपने एरिया के 58 फीसदी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव जीता दिया है. हालांकि, कल्पना देवी का वोट कोटा उत्तर विधानसभा में वार्ड नंबर 41 में है, जहां से कांग्रेस प्रत्याशी मंगल तंबोली ने जीत दर्ज की है. भाजपा प्रत्याशी यहां दूसरे नंबर पर आया है. कोटा में चुनाव की यह रही है झलकियां : सबसे पहला परिणाम चुनाव हार कर बाहर निकले पूर्व उपमहापौर और भाजपा प्रत्याशी, वार्ड 56 कांग्रेस के अर्पित जैन जीतकर आएं वार्ड नंबर 88 से भाजपा की मंजू देवी विजय चुनाव जीती, यहां से कांग्रेस के प्राजंलि गौतम चुनाव हारी. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम का टिकट काट कर दिया था प्राजंलि को टिकट. एरिया में हुआ विरोध फिर भी जीते बीजेपी के वार्ड नंबर 33 से ओम खटाणा. सब्जी बेचने वाले रोहित महावर चुनाव जीते, लॉन्ड्री बिजनेस करने वाली एकता वर्मा. वार्ड नंबर 91 में से भाजपा प्रत्याशी गोपाल राम मंड़ा जीते. कांग्रेस कैंडिडेट संजय यादव चुनाव हारे. इधर, निर्दलीय प्रत्याशी बाबूलाल रेनवाल ने किया हंगामा. बोले- मुझे नहीं बुलाया काउंटिंग में अंदर, काफी देर तक पुलिस से हुई बहस. क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश के सबसे बड़े और जनसंख्या की दृष्टि से दूसरे बड़े में हुआ रोचक घटनाक्रम. वार्ड नंबर 34 से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र गुप्ता अग्रवाल के हारने की उड़ी अफवाह, बाद में दर्ज की जीत. वार्ड नंबर 71 से निर्दलीय प्रत्याशी वंदना फौजदार जीती, भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी सेन दूसरे और कांग्रेस की सविता सुवालका तीसरे नंबर पर रही. वार्ड नंबर 40 से भाजपा के लव शर्मा ने लिए 81 फीसदी वोट. यहाँ पर 2465 वोट डाले थे, इनमें से 1995 लव शर्मा को मिले. वार्ड नंबर 92 से मुकेश शर्मा पीपा चुनाव जीते, एनडीपीएस के मुकदमे कुछ छुपाने का लगा था इन पर आरोप. आरोप लगाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी पदम गौतम रहे तीसरे नंबर पर. यहां से निर्दलीय धनराज से हुई मुकेश शर्मा की टक्कर. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सियाराम वैष्णव 41 वोट से चुनाव हारे, वार्ड नंबर 22 से कांग्रेस के धीरज नागर ने दर्ज की जीत. वार्ड नंबर 49 से निर्दलीय कौशल किशोर शर्मा चुनाव जीते. 560 वोट से जीते. दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के हरमेंद्र सिंह हाड़ा व कांग्रेस कैंडीडेट महिपाल सिंह तीसरे नंबर पर रहे. चुनाव लड़ने पर उनके निजी स्कूल को फायर एनओसी के चक्कर में बंद करने पहुंच गई थी नगर निगम की टीम. स्थानीय लोगों के विरोध पर लौटना पड़ा था वापस. वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस के योगेश विजय चुनाव जीते, यहाँ पर विधायक संदीप शर्मा ने लगाया था फर्जी मतदान का आरोप. कार्यकर्ता को पकड़ने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने भी दिया था रात भर धरना. वार्ड नंबर 74 में एक भाई हर दूसरा जीता. कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व पार्षद अमरनाथ जीते चुनाव. उन्होंने अपने चचेरे भाई भाजपा प्रत्याशी पराग शर्मा को हराया. वार्ड नंबर 75 से क्रांति जैन जीते, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हैं. कांग्रेस के एडवोकेट व पूर्व पार्षद आशीष जैन हारे. वार्ड नंबर 72 में भी निर्दलीय राहुल माथुर जॉनी जीते, भाजपा के राजेंद्र चौहान दूसरे नंबर पर. वार्ड के अनुसार भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय के जीते प्रत्याशी : भाजपा ने इन 55 वार्डों में दर्ज की है जीत- ज्योतु प्रकाश मीणा, 2. पारस कंवर, 4. कालूलाल भील, 7. संदीप नंदवाना, 8. सुगना बाई, 9. देवेन्द्र कुमार शर्मा, 10. कमलेश बाई नागर, 14. मंगेश कुमावत, 15. शुभम शर्मा, 16. निशा हाड़ा, 18. सुगना बाई मीणा, 19. राकेश पुटरा, 23. रामदेव वर्मा, 24. भंवर मीणा, 25. जालिम सिंह, 27. लोकेश गुप्ता, 28. योगेन्द्र सिंह राजावत, 33. ओम खटाणा, 34. सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, 35. चन्द्र प्रकाश सुमन, 40. लव शर्मा, 43. पिंटू कंवर, 46. संदीप भाटिया, 47. नीतू कंवर, 53. सुनील गौतम, 54. विवेक राजवंशी, 56. शोभा अहलुवालिया, 57. सुनीता सेन, 63. भुपेन्द्र प्रजापति, 64. प्रतिभा सुमन, 65. नागेन्द्र सिंह, 68. सुरेकS सिंह, 69. जयराज सिंह, 75. कांति जैन, 76. मनोज कुमार सैनी, 78. नवीन माथुर सीटू, 79. मोहनलाल सुमन, 80. संजना झमटानी, 81. सुरेन्द्र राठौर, 83. सीमा चौधरी, 84. प्रमिला वर्मा, 85. कैलाश गौतम, 88. मंजू देवी विजय, 89. पुरुषोत्तम यादव, 90. कीर्ति गौतम, 91. गोपालराम मण्डा, 92. मुकेश शर्मा, 93. नन्दकंवर हाड़ा, 94. दीपिका शर्मा, 95. कुलदीप मेहरा, 96. सुनीता नायक, 97. सुदर्शन गौतम, 98. अनुसुईया गोस्वामी, 99. हेमराज हाड़ा, 100. रवि शर्मा. कांग्रेस ने अभी तक इन 38 वार्डों में जीत दर्ज की : 3. अनीता भील, 5. रघुवीर बैरवा, 6. आयना महक, 12. ललित शर्मा, 13. फैजल बैग, 17. सुनीता कुमारी सैनी, 20. अशोक मेघवाल, 21. दिनेश गोस्वामी, 22. धीरज नागर, 26. संजीदा बानो, 29. शंकर लाल मेघवाल, 30. सपना बुर्ट, 31. विनोद कुमार, 32. राममूर्ति वर्मा, 36. सारिका वर्मा, 37. निर्मला गुर्जर, 38. राकेश चौहान, 39. चेतना माथुर, 41. मंगल तम्बोली, 42. सियाराम वर्मा, 45. फरीदूद्दीन कुरैशी सोनू, 48. इनायत हसन, 50. अनुराग गौतम, 51. योगेश विजयवर्गीय, 52. रोहित महावर, 55. मनीष भारद्वाज, 58. जोगेन्द्र बीरवाल जोंटी, 59. भावना पुरस्वानी, 60. तरन्नुम, 61. सुनीता गुर्जर, 62. भुवनेश ऋषि, 66. संदीप सिंह, 67. सपना गंभीर, 70. यूनुस खान बब्बू, 73. हुस्न आरा, 74. अमरनाथ Sharma, 82. रेहाना अंसारी, 86. अर्पित जैन. इन वार्डों से जीते हैं निर्दलीय : 49 में कौशल किशोर शर्मा, 71 में वंदना फौजदार, 72 में राहुल माथुर जॉनी व 77 में रानी जुबेर. 3 वार्ड में परिणाम है पेंडिंग : 11 में सुमन नायक भाजपा व कमलेश कुमारी कांग्रेस. 44 में प्रेम सिंह गौड भाजपा व अनूप कुमार टेलर कांग्रेस. 87 में पुष्पा चौधरी भाजपा व लक्ष्मी शर्मा कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
गणेशोत्सव के दौरान विवाहित महिला ने चार साल के बेटे के साथ आत्महत्या
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Ancr गणेशोत्सवाच्या उत्साहात सर्वत्र आनंदाचे वातावरण असतानाच जळगाव शहरातील दशरथनगर परिसरातील तळेले कॉलनीतून मन सुन्न करणारी घटना समोर आली आहे. गणपती बाप्पाच्या स्थापनेची घरात तयारी सुरू असतानाच एका विवाहितेने आपल्या चार वर्षांच्या चिमुकल्यासह जीवनयात्रा संपवल्याने परिसरावर शोककळा पसरली आहे. हेमांगी निखिल महाजन आणि त्यांचा चार वर्षांचा मुलगा शौर्य महाजन अशी मृत माय-लेकाची नावे आहेत. हेमांगी यांचे पती निखिल महाजन हे सैन्य दलात कार्यरत असून सध्या राजस्थान येथे सेवेत आहेत. घरासह गल्लीतील मंडळाची गणपती बाप्पाच्या स्थापनेची तयारी सुरू असताना कुटुंबीय पूजेच्या तयारीत व्यस्त होते. याचदरम्यान हेमांगी या मुलाला घेऊन खोलीत गेल्या. पूजा सुरू होण्याची वेळ झाली तरी त्या बाहेर न आल्याने कुटुंबीयांनी त्यांना बोलावण्यासाठी रूम चा दरवाजा ठोठावला. मात्र, आतून कोणताही प्रतिसाद मिळाला नाही. संशय आल्याने कुटुंबीयांनी शनिपेठ पोलिसांना माहिती दिली. पोलिस घटनास्थळी दाखल झाल्यानंतर खोलीत माय-लेकाने गळफास घेतल्याचे निदर्शनास आले. दोघांनाही तातडीने शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रुग्णालयात दाखल करण्यात आले. मात्र, वैद्यकीय अधिकाऱ्यांनी दोघांनाही मृत घोषित केले. मया-लेकाने एकाच साडीच्या गळफास घेतल्याचे प्राथमिक तपासात समोर आले आहे. या घटनेने गणेशोत्सवाच्या पहिल्याच दिवशी महाजन कुटुंबावर दुःखाचा डोंगर कोसळला परिसरात हळहळ व्यक्त होत आहे. या प्रकरणी शनिपेठ पोलिस ठाण्यात अकस्मात मृत्यूची नोंद करण्यात आली असून आत्महत्येचे नेमके कारण अद्याप स्पष्ट झालेले नाही.0
0
Report
सोनारपुर में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, मरीज बनकर पुलिस ने किया छापा
Kolkata, West Bengal:সোনারপুরে ভুয়ো ডাক্তার গ্রেফতার, রোগী সেজে পুলিশের হানা সোনারপুরের ঘাসিয়ারা এলাকা থেকে এক ভুয়ো ডাক্তারকে গ্রেফতার করল পুলিশ। ধৃতের নাম বিশ্বরূপ আচার্য। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে, অভিযুক্ত নিজেকে অনকোলজিস্ট চিকিৎসক হিসেবে পরিচয় দিতেন। এমবিবিএস, এফআরসিএস-সহ একাধিক ভুয়ো ডিগ্রি ব্যবহার করে দীর্ঘদিন ধরে চিকিৎসা করার অভিযোগ উঠেছে তাঁর বিরুদ্ধে। পুলিশ সূত্রে আরও জানা গিয়েছে, অভিযুক্তের মোট আটটি চেম্বার ছিল। রোগী প্রতি ৮০০ টাকা করে ভিজিট নিতেন তিনি। সম্প্রতি সোনারপুরের ঘাসিয়ারা এলাকায় একটি বাড়িতে নতুন করে চেম্বার খোলেন অভিযুক্ত। তাঁর গতিবিধি নিয়ে সন্দেহ হওয়ায় বাড়ির মালিক বিষয়টি পুলিশকে জানান। এরপর পুলিশ রোগী সেজে ওই চেম্বারে হানা দেয়। প্রাথমিক তদন্তে অভিযুক্তের পরিচয় ও ডিগ্রি নিয়ে একাধিক অসঙ্গতি সামনে আসে। এরপরই তাঁকে গ্রেফতার করা হয়। দীর্ঘদিন ধরে চিকিৎসক হিসেবে কাজ করার অভিযোগ রয়েছে বিশ্বরূপ আচার্যের বিরুদ্ধে। ধৃতকে बारুইপুর মহকুমা আদালতে পেশ করা হবে। কীভাবে তিনি এতদিন চিকিৎসা করছিলেন এবং তাঁর ব্যবহৃত নথি ও ডিগ্রিগুলি কোথা থেকে এল, তা খতিয়ে দেখতে তদন্ত শুরু করেছে পুলিশ।0
0
Report
देहरादून सुरक्षा: साइबर जागरूकता पाठशाला में ठगी से बचाव के उपाय बताए गए
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर साइबर सेल की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय वित्तीय प्रशासन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, सुद्धोवाला में एक दिवसीय साइबर जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया। इस दौरान राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों व कर्मियों को साइबर ठगी से बचाव के तौर-तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने प्रशिक्षुओं को सावधान करते हुए बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारियां (जैसे OTP, ATM पिन, QR कोड) किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के नियम समझाए। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर, साइबर सेल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। सत्र के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं के सभी सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाएं दूर कीं।0
0
Report
Advertisement
देहरादून समेत कई जिलों में पुलिस अधिकारियों के तबादले का क्रम जारी
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर, रुद्रपुर बनाया गया。 स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर, देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2, देहरादून तैनात किया गया。 मनोज कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर बनाया गया。 उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर, देहरादून भेजा गया。 हरबन्स सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल बनाया गया。 शेखर चन्द्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात, हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून नगर तैनात किया गया。 अनुषा बबोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी, हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, उधमसिंहनगर बनाया गया。 अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी तैनात किया गया。 राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया。 मिथिलेश कुमार सिंह को उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय नैनीताल तैनात किया गया。 अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण बनाया गया हैे。 दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर तैनात किया गया।0
0
Report
भोपाल: आर्मी कैंटीन में फर्जी कैप्टन गिरफ्तार, इंटेलिजेंस ने खुलासा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल आर्मी कैंटीन में पकड़ाया फर्जी आर्मी कैप्टन डॉ राहुल मेहता नाम के फर्जी आर्मी कैप्टन को पकड़ा फर्जी आइडेंटी कार्ड के साथ खरीद रहा था कैंटीन में समान बनवा रखा था फर्जी आई कार्ड और घूमता था आर्मी एरिया में दिखाता था रौब मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पकड़ा रंगे हाथ शाहजहानाबाद पुलिस के किया हवाले0
0
Report
फरीदाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, प्रशासन सतर्क
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फरीदाबाद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे सेंट्रल पार्क में आयोजित गणपति महोत्सव में शामिल होंगे। यह तीन दिवसीय गणपति महोत्सव हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की ओर से आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में मुख्यमंत्री भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती में शामिल होंगे。 गणपति महोत्सव में जुटेंगे शहर के लोग कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की ओर से आयोजित गणपति महोत्सव को लेकर शहर में खासा उत्साह है। 14 से 16 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के पहुंचने को लेकर आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है。 स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी आज फरीदाबाद में दूसरी ओर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी आज फरीदाबाद के दौरे पर रहेंगी। उनका सुबह करीब 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। सुबह 10 से 11 बजे तक वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वह शहर में आयोजित गणपति महोत्सव में भी पहुंच सकती हैं। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक हुई रद्द स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में आज फरीदाबाद में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति यानी ग्रीवेंस कमेटी की बैठक प्रस्तावित थी। बैठक में जिले के लोगों की शिकायतों और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई होनी थी। हालांकि, प्रशासनिक कारणों के चलते बैठक को रद्द कर दिया गया है। बैठक में अधिकारियों को शिकायतों के समाधान को लेकर जवाब देना था。 एक दिन में दो बड़े नेताओं का दौरा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के एक ही दिन फरीदाबाद दौरे को लेकर प्रशासन भी अलर्ट रहेगा। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जहां धार्मिक आयोजन से जुड़ा है, वहीं स्वास्थ्य मंत्री के दौरे में स्थानीय कार्यक्रम के साथ प्रशासनिक गतिविधियां भी शामिल थीं। दोनों नेताओं के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भी उत्साह है।0
0
Report
Advertisement
