Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ghaziabad201002
हिंडन तट पर छठ के मौके पर युवाओं का स्वच्छता अभियान
PGPiyush Gaur
Oct 05, 2025 09:03:18
Ghaziabad, Uttar Pradesh
गाजियाबाद में छठ पूजा नजदीक आते ही हिंडन नदी के किनारे युवाओं ने एक सराहनीय पहल की है। शहर के विभिन्न इलाकों से जुटे दर्जनों युवाओं ने मिलकर हिंडन तट पर स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को नदी को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। अभियान के दौरान युवाओं ने नदी किनारे फैले कूड़े, प्लास्टिक, पूजा सामग्री के अवशेष, बोतलें और अन्य गंदगी को उठाया। उन्होंने कहा कि छठ जैसे बड़े पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है, ऐसे में जरुरी है कि लोग नदी की सफाई और संरक्षण को लेकर जागरूक रहें। युवाओं ने हिंडन किनारे पूजा सामग्री प्रवाहित करने पहुंचे लोगों को समझाने की कोशिश की कि नदियां जीवन देती हैं, इन्हें कचरा और प्लास्टिक डालकर “मारना” नहीं चाहिए। उन्होंने लोगों से आस्था का सम्मान करते हुए पूजा सामग्री को नदी में न डालें, बल्कि किनारे रखे डस्टबिन में डालें, ताकि प्रशासन उसकी उचित तरीके से सफाई कर सके। हालांकि कुछ लोगों ने धार्मिक परंपरा का हवाला देते हुए नदी में पूजा सामग्री प्रवाहित करने की बात कही, मगर युवाओं ने शांतिपूर्वक समझाया कि आस्था और पर्यावरण दोनों का संतुलन ही सच्ची पूजा है। अभियान में शामिल युवाओं का कहना था कि प्रशासन अगर हिंडन के किनारे गोमती रिवरफ्रंट जैसी व्यवस्था विकसित करने की बात करता है तो ज़मीनी स्तर पर उसकी झलक भी दिखनी चाहिए। फिलहाल नदी किनारे डस्टबिन और साफ-सफाई की व्यवस्था बहुत कमज़ोर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदियों को बचाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज की भागीदारी और जागरूकता भी उतनी ही ज़रूरी है। बिना जनसहभागिता के नदियों को स्वच्छ रखना संभव नहीं। हिंडन पर पूर्वांचल का सबसे बड़ा छठ पर्व मनाया जाता है, ऐसे में यह आवश्यक है कि लोग आस्था के साथ-साथ स्वच्छता की मिसाल भी पेश करें। युवाओं का यह छोटा लेकिन सशक्त कदम संदेश देता है कि अगर लोग जागरूक हों, तो नदियों में फिर से जीवन लौट सकता है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRAJEEV SHARMA
Oct 05, 2025 11:23:01
Bahraich, Uttar Pradesh:मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान गुलाल पड़ने पर मारपीट करने वाले आरोपियों पर दर्ज हुई एफआईआर, बहराइच के थाना रुपईडीहा क्षेत्र के लहरपुरवा इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान मौके पर पेंटिंग का काम कर रहे स्थानीय मुस्लिम वर्ग के कुछ युवकों पर गुलाल पड़ गया, जिससे नाराज युवक ने एक महिला के ऊपर पुताई के दौरान चूने से भरी बाल्टी का चूना फेंक दिया, और विरोध करने पर एक युवती और उसके भाई की पिटाई कर दी, जिससे मौके पर माहौल तल्ख हो गया, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों के आक्रोश को शान्त कराया, वहीं इस मामले में थाना रुपईडीहा में रमजान,अफरोज,तहसीम, और अली उल्लाह नाम के 04 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं, पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं, जो हमारे धर्म से जुड़े त्योहारों में अक्सर विरोध उत्पन्न करते हैं
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Oct 05, 2025 11:22:50
Ranchi, Jharkhand:
0
comment0
Report
SKShrawan Kumar Soni
Oct 05, 2025 11:22:43
Barwadih, Jharkhand:पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बाप ने अपने बेटे सूरज ठाकुर की गला काटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी पिता अमित ठाकुर ने अपने बेटे सूरज ठाकुर की हत्या दी और घटना के बाद से फरार हो गया। ग्रामीणों की माने तो आरोपी पिता अमित ठाकुर की पत्नी पारिवारिक विवाद के कारण विगत एक साल से अलग रह रही थी, जिसके कारण वो मानसिक तनाव में रह रहा था। इसी बीच बाप बेटे में कुछ विवाद होने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पांकी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
0
comment0
Report
APAvaj PANCHAL
Oct 05, 2025 11:22:04
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे एसएमएस अस्पताल, ICU में भर्ती पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर से मुलाकात। स्वास्थ्य की जानकारी, डॉक्टरों को बेहतर निगरानी और इलाज के दिए निर्देश। जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज एसएमएस अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने ICU में भर्ती पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर से मुलाकात की। गहलोत ने कुंदनपुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर निगरानी व उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे इससे पहले भी कुंदनपुर से मिलने आए थे और अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। गहलोत ने विश्वास जताया कि भरत सिंह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। अस्पताल प्रशासन को भी उन्होंने हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा。
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Oct 05, 2025 11:21:56
Ranchi, Jharkhand:झारखंड और राजधानी रांची में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गले, नाक और कान की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की संख्या झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में बढ़ने लगी है। डॉ. बी. के. सिंह (ओटोलरिंजोलॉजिस्ट) का कहना है कि बरसात के मौसम में कुछ नई परेशानियाँ सामने आती हैं, जबकि कुछ पुरानी समस्याएँ फिर से उभर जाती हैं — जो पहले कंट्रोल में थीं, वे मरीजों को दोबारा परेशान करने लगती हैं। इस मौसम में भीग जाने से सर्दी-जुकाम होना बहुत आम बात है। आमतौर पर इसके लक्षण होते हैं — बार-बार छींक आना, नाक से पानी आना, नाक बंद होना आदि। क्योंकि नाक, कान और गला — ये तीनों आपस में जुड़े रहते हैं, इसलिए एक हिस्से की परेशानी अक्सर तीनों को प्रभावित करती है। ऐसे में गले में खराश या खुजली, कान में भारीपन या खुजली, यहाँ तक कि कान से पानी बहना जैसी शिकायतें भी देखने को मिल रही हैं। कई बच्चों में ये दिक्कतें नई शुरुआत के रूप में दिख रही हैं, जबकि जिन मरीजों को पहले से कान बहने की समस्या थी, उनमें यह परेशानी फिर से लौट आई है। अक्सर लोग गंदे पानी में नहाने या खेलने लगते हैं, जिससे संक्रमण बढ़ जाता है। इससे कान में खुजली और बहाव (Ear Discharge) जैसी दिक्कतें काफी बढ़ रही हैं। नाक बंद होना, गले में खराश, नाक बहना — ये सभी समस्याएँ इस मौसम में बहुत आम हो गई हैं। ठंडी चीज़ों से बचें। फ्रिज में रखी चीजें तुरंत न खाएँ, पहले उन्हें सामान्य तापमान पर आने दें। आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीज़ों से परहेज़ करें। बरसात के मौसम में पानी में भीगने से बचें। अगर किसी कारणवश भीग जाएँ, तो तुरंत कपड़े बदलें और सूखे कपड़े पहनें ताकि शरीर ज़्यादा देर तक गीला न रहे। डॉ. बी. के. सिंह का कहना है कि ठंड लगने से गला, नाक और कान — तीनों पर असर पड़ता है, जिससे पुरानी परेशानियाँ दोबारा लौट सकती हैं। इसलिए बरसात में सावधानी बरतना ही सबसे बेहतर उपाय है। बाइट:DR.BK singh (ओटोलरींगोलॉजिस्ट)
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Oct 05, 2025 11:21:42
Madhubani, Bihar:LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN मधुबनी नगर निगम व जिला प्रसाशन की घोर लापरवाही से मधुबनी शहर बना टापू। 24 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त ब्यस्त, मुख्य सड़कों पर भारी जलजमाव से आवागमन ठप। मधुबनी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर निगम व जिला प्रसाशन की पोल खोलकर रख दी है और पूरा शहर टापू में तब्दील हो गया है। गली हो या मुख्य सड़क सभी जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। बरसात के दिनों में नालियों का सही ढंग से सफाई नहीं होने व ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से नाकाम हो गया है और बारिश ने नगर में बाढ़ सा नज़ारा ला दिया है। तस्वीरें देखिये कैसे शहर की सड़कों, गलियों, मोहल्लों में पानी ही पानी है और इस भीषण जलजमाव के कारण शहर में अफरातफरी का माहौल हो गया है और लोगों का घरों से निकलना दूश्वार हो गया है। तेज बारिश ने मधुबनी शहर की स्थिति को बेहाल कर दिया है और पूरा शहर पानी पानी हो गया है। राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। शहर के आदर्श नगर कॉलनी, बीएन झा कॉलनी, तिरहुत कॉलनी, चकदह, अस्पताल एरिया, गदियानी सहित कई इलाकों में भारी जलजमाव से हजारों लोग परेशान हैं और घर से निकलना मुश्किल हो गया है। डीएम आवास में भी घुटना भर पानी लगा हुआ है और मोटर से निकासी किया जा रहा है। इन इलाकों में जलजमाव इस कदर है कि मानो सड़क पर नदी बह रही हो। घर से निकल कर बाजार से जरूरी सामान खरीदना भी मुश्किल हो गया है। आकाशीय बिजली की गर्जना, तेज हवा के साथ बारिश से लोग भयभीत होकर घर से नहीं निकल पा रहे हैं। खासकर महिलाओं व बुजुर्गों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलजमाव से कई वाहन चालक गिर कर घायल भी हुए हैं। बहरहाल बारिश ने नगर निगम के साफ-सफाई के दावों का पोल खोलकर रख दिया है और जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन ने पीड़ितों के लिए आपदा विभाग का एक टेलीफोन नंबर जरूर जारी किया है।
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Oct 05, 2025 11:21:25
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Oct 05, 2025 11:21:08
Pali, Rajasthan: नगरपालिका सोजत रोड सितंबर 2024 को सरकार ने अधिसूचना जारी कर ग्राम पंचायत सोजत रोड को नगर पालिका में क्रमोनत कर दिया था वही सोजत रोड के साथ राजस्व गांव सियाट, सिसरवादा एवं आलावास को भी नगर पालिका में जोड़ा गया वहीं अब ग्राम पंचायत से नगर पालिका में क्रमोनत होने के बाद प्रशासक के रूप में अध्यक्ष सोजत उपखण्ड अधिकारी मसिंगाराम जांगिड़ एवं अधिशासी अधिकारी सुनील बिश्नोई लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है तो वही क्षेत्र में पेयजल, बिजली सड़क और आमजन को सरकार की मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ पहुंचाने के लिए भी टीमवर्क के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके । सोजत रोड नगरपालिका क्षेत्र एक बड़ा व्यापारिक हब भी है इसलिए विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका प्रशासन बेहतर काम करने में लगा है
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 05, 2025 11:20:59
Keonjhar, Odisha:ଗୁଣ୍ଡିଚାଘାଗି ଜଳପ୍ରପାତରେ ବୁଡ଼ି ଯୁବକ ନିଖୋଜ । ପୁଣି କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ଘଟଗାଁ ନିକଟ ଗୁଣ୍ଡିଚାଘାଗି ଜଳପ୍ରପାତରେ ଘଟିଛି ଅଘଟଣ । ଜଳପ୍ରପାତରେ ବୁଡ଼ି ଜଣେ ଯୁବକ ନିଖୋଜ ହୋଇଯାଇଛନ୍ତି । ନିଖୋଜ ଯୁବକ ଜଣଙ୍କ ହେଲେ ହରିଚନ୍ଦନପୁର ଥାନା ବଡଶିଆଡିମାଳ ଗ୍ରାମର ସତ୍ୟପ୍ରକାଶ ମହାନ୍ତ । ଯୁବକ ଜଣୁଙ୍କ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ଡ୍ରାଇଭର ଭାବେ ପାରାଦୀପରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରୁଥିଲେ । ଗତକାଲି ରାତିରେ ସାଙ୍ଗମାନଙ୍କ ସହିତ ଗୁଣ୍ଡିଚାଘାଗି ଜଳପ୍ରପାତ ମୁଖ୍ୟକୁଣ୍ଡରେ ଗାଧୋଇବା ବେଳେ ତାଙ୍କର ଗୋଡ଼ ଖସି ଯାଇଥିଲା । ଖବର ପାଇ ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ଘଟଗାଁ ପୋଲିସ୍ ପହଞ୍ଚିବା ସହିତ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗର କର୍ମଚାରୀ ମଧ୍ୟ ପହଞ୍ଚି ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ଜାରି ରଖିଛନ୍ତି । ୧ମାସ ପୂର୍ବେ ଏହି ଜଳପ୍ରପାତରେ ବାଲେଶ୍ଵର ଜିଲ୍ଲା ସୋର ଅଞ୍ଚଳରୁ ଭାସି ଯାଇ ବର୍ତ୍ତମାନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଜଣେ ନିଖୋଜ ଅଛନ୍ତି । ତାଙ୍କର ପତ୍ତା ଏଯାଏ ମିଳିନାହିଁ । ତେବେ ୧ମାସ ଭିତରେ ୨ଜଣ ଯୁବକ ଏଠାରେ ବୁଡି ନିଖୋଜ ହେବା ଘଟଣା ଲୋକଙ୍କର ଚିନ୍ତା ବଢ଼ାଇ ଦେଇଛି । ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ଯଥେଷ୍ଟ ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା ହୋଇନଥିବାରୁ ବାରମ୍ବାର ଏଭଳି ଅଘଟଣ ଘଟୁଥିବା ଚର୍ଚ୍ଚା ହେଉଛି ।ଏଥିପ୍ରତି ଦୃଷ୍ଟି ଦେବାକୁ ଜନସାଧାରଣ ଦାବି କରିଛନ୍ତି ।
0
comment0
Report
APAvaj PANCHAL
Oct 05, 2025 11:20:39
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बिहार चुनाव पर बोले गहलोत: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप गंभीर, चुनाव आयोग करे निष्पक्ष जांच जयपुर। बिहार की जिम्मेदारी मिलने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी निर्देश देगी, वह उसके अनुसार काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श चल रहा है और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी नेताओं के बीच संवाद जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद इस चुनाव को एक चुनौती के रूप में ले रही हैं। गहलोत ने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में रात 11 बजे तक मतदान होना अभूतपूर्व घटना है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। गहलोत ने चुनाव आयोग से अपील की कि वह इस पर गंभीरता से संज्ञान ले और स्वतंत्र जांच करवाए।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 05, 2025 11:20:08
Jodhpur, Rajasthan:देचू केंद्रीय मंत्री व जोධपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को देचू क्षेत्र के दौरे पर रहे। शनिवार करीब देर रात्रि 12 बजे केंद्रीय मंत्री शेखावत देचू पहुंचे जहां पर भाजपा जिला देहात मंत्री व गौशाला अध्यक्ष कान सिंह राठौड़ के नेतृत्व में साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं मंत्री शेखावत का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। मंत्री व कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों के द्वारा केक काटकर आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जिला देहात मंत्री कान सिंह राठौड़ सहित मौजूद वहां ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में जो कटौती की है वह एक काबिले तारीफ है जिससे हर वर्ग को राहत मिलेगी।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top