icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201001
Vibhu MishraVibhu MishraFollow15 Oct 2024, 06:11 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमरावती महायुति मेळावेमध्ये बंडखोर उमेदवारांवर चंद्रशेखर भोयर की प्रतिक्रिया

Amravati, Maharashtra:उदय सामंत यांनी अमरावतीत वेळ वाया घालवू नये; शेखर भोयर यांचे सामंत यांना आव्हान शिंदे यांचा उमेदवार निष्क्रिय, त्यामुळे पुण्याप्रमाणे मला पाठिंबा द्यावा - चंद्रशेखर भोयर अँकर :- अमरावती शिक्षक मतदार संघासाठी महايوतीच्या वतीने अमरावती आज भव्य कार्यकर्ता मेळाव्याचे आयोजन करण्यात आले आहे. यावेळी महايوतीच्या बंडखोर उमेदवारांना एक शिष्टमंडळ भेटून त्यांची मनधरणी करणार असल्याची चर्चा आहे. त्यामुळे महايوतीला आपल्या बंडखोरांना शमवण्यात यश येते का याकडे सर्वांचे लक्ष लागला आहे. याविषयी भाजपचे बंडखोर चंद्रशेखर भोयर यांनी आपली प्रतिक्रिया दिली असून उदय सामंत यांनी अमरावतीत आपला वेळ वाया घालू नये असं म्हटलं आहे. विद्यमान आमदार यांनी अपक्ष निवडणूक लढवली होती. त्यावेळी त्यांचे नातेवाईक गृहमंत्री होते तेव्हा त्यांनी बोगस मते नोंदवून निवडणूक जिंकली तसेच सहा वर्षात ते काहीही करू शकले नाही. त्यामुळे उदय सामंत यांनी अमरावतीत जास्त वेळ घालवू नये आपला उमेदवार निष्क्रिय आहे त्यामुळे पुण्याप्रमाणे पाठिंबा देण्याचा निर्णय झाला तर मला भाजपचा निश्चित पाठिंबा मिळेल अशी प्रतिक्रिया चंद्रशेखर भोयर यांनी व्यक्त केली आहे. याविषयी त्यांच्याशी अधिक बातचीत केली आमचे प्रतिनिधी अनिरुद्ध दवाळे यांनी
0
0
Report

सरमथुरा में मौसम बदला, बारिश से किसानों की रबी बुवाई की उम्मीद जगी

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में बदला मौसम का मिजाज सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के बाद क्षेत्र के मौसम में ठंडक बढ़ गई, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ने के साथ ही किसानों को रबी की फसलों की बुवाई की उम्मीद जगी है। विशेष रूप से सरसों और चने की बुवाई के लिए किसान मौसम अनुकूल होने की आस लगाए बैठे हैं। किसानों का मानना है कि पर्याप्त नमी मिलने से खेतों की तैयारी और बुवाई के काम में मदद मिल सकती है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की नजर अब आगामी मौसम पर टिकी हुई है। यदि आगे भी मौसम अनुकूल रहता है, तो क्षेत्र में रबी की फसलों की बुवाई को गति मिलने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

फीस लेने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी; मराठी स्कूलों की पटसंख्या बढ़ाने का निर्देश

Thane, Maharashtra:अनुदानित शाळांनी फी घेतल्यास कारवाईचा बडगा; शिक्षणमंत्री दादा भुसेंचा इशारा - मराठी शाळांची पटसंख्या वाढवा...अनुदानित शाळांनी फी घेतल्यास कारवाई होणार - शिक्षणमंत्री दादा भुसेंचा भिवंडीतून इशारा... विद्यार्थ्यांच्या शिक्षणात कोणतीही अडचण येऊ नये और शाळांमधील समस्या थेट जाणून घेण्यासाठी राज्य शासनाच्या वतीने ‘चला शाळेत जाऊया’ अभियान राबवण्यात येत आहे. याच अभियानांतर्गत राज्याचे शालेय शिक्षण मंत्री दादा भुसे यांनी आज भिवंडीतील शाळांना भेट देऊन शैक्षणिक परिस्थितीचा आढावा घेतला. यावेळी त्यांनी अनुदानित शाळांना फी वसुलीबाबत कडक इशारा दिला आहे, तर मराठी शाळांची घटती पटसंख्या वाढवण्यासाठी पालिकेला खास सूचना दिल्या आहेत. मराठी शाळा बंद पडण्याचे प्रमाण आणि विद्यार्थ्यांची घटती पटसंख्या ही चिंतेची बाब असल्याचे सांगत, मंत्री भुसे यांनी पालिका आयुक्तांना सूचना दिल्या की, शाळांमध्ये दर्जेदार शिक्षण आणि आवश्यक सुविधा उपलब्ध करून देऊन ही पटसंख्या पुढच्या वर्षी दुप्पट झाली पाहिजे. तसेच त्यांनी स्पष्ट इशारा दिला की, ज्या अनुदानित शाळा असतील त्यांना फी घेण्याचा अधिकार नाही. जर कोणतीही अनुदानित शाळा अनाधिकृतपणे फी आकारत असेल, तर अशा शाळांवर कडक कारवाई करण्यात येईल. भिवंडी महापालिकेच्या ९७ शाळा सुसज्ज करण्यासाठी महापालिकेने लवकरात लवकर आराखडा सादर करावा, त्यासाठी आवश्यक निधी उपलब्ध करून देण्याचा प्रयत्न केला जाईल, असे आश्वासन भुसे यांनी दिले. यावेळी महापालिका शाळा क्रमांक २२/६२ येथील सुसज्ज शाळेच्या मॉडेलचे कौतुक करत, असेच शैक्षणिक वातावरण राज्यातील इतर शाळांमध्येही निर्माण करण्याची गरज त्यांनी व्यक्त केली. विद्यार्थ्यांच्या शिक्षणावर परिणाम होऊ नये यासाठी शासन प्रयत्नशील असल्याचेही मंत्री भुसे यांनी स्पष्ट केले.
0
0
Report

छपरा में 90 फीट रावण और 80 फीट मेघनाथ का दहन, ई-पटाखों से IPL-स्टाइल आतिशबाजी

Chapra, Bihar:छपरा में 90 फीट के रावण और 80 फीट के मेघनाथ के दहन की तैयारी राजेंद्र स्टेडियम में भव्य आयोजन के साथ चल रही है. इस वर्ष बाहर के कलाकारों के बजाय स्थानीय कलाकारों द्वारा 90 फीट ऊंचे रावण और 80 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतलों का निर्माण किया जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ई-पटाखों का इस्तेमाल किया जाएगा और रंग-बिरंगी रोशनी के साथ आतिशबाजी होगी. आईपीएल की तर्ज पर होने वाली आतिशबाजी को लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनाया गया है. लोकल फॉर वोकल की भावना के चलते स्थानीय कलाकारों को मौका दिया गया है. स्थानीय सैंड आर्टिस्ट भी विशाल पुतलों के निर्माण में जुटे हैं और इस वर्ष छपरा में बने पुतलों की भव्यता बिहार में पहचान बनाएगी. राजेंद्र स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है और पुतलों की बनावट से लेकर आतिशबाजी तक आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी है.
0
0
Report

जैसलमेर भाटिया मार्केट चोरी: तीन संदिग्ध गिरफ्तार, बैग में डेढ़ से दो लाख बरामद

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर रिपोर्टर -शंकरदान मोबाइल नम्बर -9799069952 जैसलमेर के भाटिया मार्केट में चोरी का खुलासा, वारदात के एक घंटे में तीन संदिग्ध डिटेन खरीदारी के बहाने कपड़े की दुकान में घुसे थे तीन युवक, बुजुर्ग दुकानदार को उलझाकर रुपयों से भरा बैग ले जाने का आरोप जैसलमेर जैसलमेर के भाटिया मार्केट में कपड़े की दुकान पर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को डिटेन किया है। आरोप है कि तीनों युवक खरीदारी के बहाने दुकान में घुसे और बुजुर्ग दुकानदार को बातचीत में उलझाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब डेढ़ से दो लाख रुपए होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने वारदात के करीब एक घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया。 जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर की शाम करीब 7:20 बजे मुरलीधर रमेश कुमार की कपड़े की दुकान को निशाना बनाया गया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की。 सीओ रूपसिंह इंदा और कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ढिब्बा पाड़ा क्षेत्र में दबिश दी। यहां से तीन युवकों को डिटेन किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मकराना निवासी हैं और रंग-रोगन का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध फिरोज अहमद पर रुपयों से भरा बैग ले जाने, सफीक अहमद अली पर दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखने और तीसरे युवक हयात खान पर बाइक से आरोपियों को लाने-ले जाने में भूमिका निभाने का संदेह है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और चोरी की रकम बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वहीं, त्वरित कार्रवाई कर संदिग्धों को डिटेन करने पर जैसलमेर के व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस का आभार जताया है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ हत्याकांड: पत्नी-प्रेमी दोषी, आज सजा का बड़ा फैसला

मेरठ का अमित हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारकर सांप से कटवाया, कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया - आज सजा पर फैसला मेरठ के चर्चित अमित हत्याकांड में आज सजा का ऐलान होना है। कोर्ट ने पहले ही पत्नी रवीता और उसके प्रेमी अमरजीत को दोषी करार दे दिया है। इस मामले में वादी पक्ष के वकील ने फांसी की मांग की है。 क्या है पूरा मामला? वादी पक्ष के अधिवक्ता ने बाइट में बताया कि मामला ये था कि रवीता ने अपने प्रेमी अमरजीत के साथ मिलकर अपने पति अमित की हत्या करवा दी थी और हत्या को प्राकृतिक मौत का रूप देने के लिए शव के पास सांप छुड़वा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की गला दबाकर हत्या की गई है। इस मामले में कोर्ट ने रवीता और अमरजीत को दोषी साबित कर दिया है。 वादी पक्ष ने मांगी फांसी की सजा - न्यायालय से अपनी मांग को लेकर वकील ने कहा कि हमारी डिमांड यही है कि दोनों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि इससे क्रूर हत्या नहीं हो सकती, समाज में इन लोगों ने बेहद गलत संदेश दिया है। इससे बड़ा कोई और अपराध नहीं हो सकता। सारे रिश्तों को इन्होंने कलंकित किया है。 कोर्ट करेगा आज फैसला - मृतक अमित के परिवार की तरफ से केस लड़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि आज न्यायालय जो भी फैसला करेगा, हम उसका स्वागत करेंगे। इस चर्चित हत्याकांड में आज बेंच से सजा का फैसला आना है।
0
0
Report

NRLM समूह सखी से 38 लाख घोटाला, विदुर ब्रांड आउटलेट निर्माण में बड़े घोटाले

Moradabad, Uttar Pradesh:विदुर ब्रांड में घोटाला: बिजनौर जिले में NRLM और विदुर ब्रांड आउटलेट से जुड़े घोटालों की पुष्टि हुई है। NRLM के समूह सखी पर लगभग 38 लाख रुपये के घोटाले के आरोप हैं; मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक के CLF बद्रीनाथ बैंक सखी ने अकाउंटेंट से मिलकर समूह के 38 लाख रुपये निकाले। स्वतंत्र रोजगार योजना के तहत करोड़ों रुपये की बंदरबांट की बात भी कही गई है। दूसरा घोटाला विदुर ब्रांड के आउटलेट निर्माण से जुड़ा है; एक आउटलेट बनाने के लिए लगभग 17.5 लाख रुपये निकाले गए, जबकि दो आउटलेट के लिए 35 लाख से अधिक निकासी दर्ज की गई। नियमों को ताक पर रखकर रकम निकाली गई। NRLM विभाग के कई अधिकारी और संविदा DMM व BMM जांच के घेरे में हैं; CDO रणविजय सिंह ने पूरे प्रकरण की जाँच हेतु तीन अफसरों की टीम गठित की है। मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक में घोटाला हुआ। मुख्य विकास अधिकारी नेUpcoming रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की बात कही है।
0
0
Report

दिल्ली में विपक्ष पर हमला: शर्मा बोले अमेरिका से आये लोग अराजकता फैला रहे

Mathura, Uttar Pradesh:अमेरिका से आए चट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल मथुरा. हिमाचल प्रदेश के प्रभारी, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा ने दिल्ली में जारी राजनीतिक हलचलों और विपक्षी प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी ताकतों और फर्जी आंकड़ों की आड़ लेकर विपक्ष देश की राजधानी में अराजकता फैलाने की साजिश रच रहा है। 'विक्टिम कार्ड' खेलने की तैयारी विपक्ष के प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा, आज अमेरिका से आयातित कुछ लोग दिल्ली में अराजकता पैदा करने, हंगामा मचाने और आगजनी की कोशिश करने आ रहे हैं। इनका मकसद पुलिस को उकसाना है, ताकि जब पुलिस प्रशासन आत्मरक्षा में कार्रवाई करे, तो ये 'विक्टिम 카드' खेल सकें। फर्जी और घुसपैठियों के वोट कटने से बौखलाहट मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण (SIR) प्रक्रिया पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आंकड़ों की पोल खोली। उन्होंने कहा कि जिस 13 करोड़ वोटों की कटौती का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, उसका सच कुछ और ही है।श्रीकांत शर्मा ने कहा की 10 करोड़ नाम,मृत लोगों, शिफ्ट हो चुके नागरिकों या फिर फर्जी डबल वोट वाले दर्ज नामों थे। जबकि 3 करोड़ वोट अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी के वे समर्थक हैं जो वास्तव में 'लापता' या 'घुसपैठिए' हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंगई, जिद, सरकार पर दबाव और चुनाव आयोग को अपशब्द कहकर विपक्ष इन अवैध और फर्जी नामों को फिर से जुड़वाना चाहता है, जो अब किसी भी कीमत पर मुमकिन नहीं होगा。 जंतर-मंतर डीनोटिफाई: श्रीकांत जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से इसे डीनोटिफाई किया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस शासनकाल में भी बोट क्लब को इसी तरह डीनोटिफाई किया गया था। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी स्मरण शक्ति कमजोर है, इसलिए शायद उन्हें अपनी ही सरकार का वह कदम याद नहीं है। 'कश्मीर शांत हुआ तो पेट में उठ रहा दर्द' तिंरगा यात्रा और कश्मीर मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए शर्मा ने कहा, "आज ये लोग तिरंगे की आड़ ले रहे हैं, जबकि ये उस समय अपने बिलों में छिपे थे जब कश्मीर में तिरंगा फहराने के लिए सेना की सुरक्षा लेनी पड़ती थी। जब कश्मीर जल रहा था और वहां निर्दोष हिंदू मारे जा रहे थे, तब राहुल गांधी बेफिक्र थे और हाथ पर हाथ धरकर बैठे थे।" उन्होंने कहा कि आज जब कश्मीर से अलगाववाद खत्म हो गया है, हर स्कूल और लाल चौक पर तिरंगा लहरा रहा है तथा 'जन-गण-मन' व 'वंदे मातरम' का गूंज हो रहा है, तब विपक्ष को पेट में दर्द हो रहा है। विदेशों से आने वाली फंडिंग पर लगा ताला श्रीकांत शर्मा ने दावा किया कि देश में अलगाववाद और नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। विदेशों से उपद्रव फैलाने के लिए आने वाली फंडिंग और चंदे के रास्ते अब पूरी तरह बंद किए जा रहे हैं। इसी आर्थिक नकेल और राजनीतिक असफलता के कारण विपक्ष बौखलाया हुआ है। जनता और युवाओं से अपील: उपद्रवियों से रहें दूर श्रीकांत शर्मा ने आम जनता और अभिभावकों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा, अपने बच्चों को इन राजनीतिक उपद्रवियों से दूर रखें। ये लोग आपके मासूम बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं और केवल अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेक रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

सुजानगढ़ में लाखों रुपए की चोरी: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक जेवरात बरामद

Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ में रेलवे माल गोदाम के पीछे स्थित बंद मकान में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद सोयल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। एएसपी पवन कुमार ने बताया कि रेलवे माल गोदाम के पीछे स्थित भंवरलाल सोनी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वार्ड संख्या 39, सुजानगढ़ निवासी मोहम्मद सोयल को सीकर से गिरफ्तार किया। सीआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं。
0
0
Report

कृष्णधाम मंदिर में पांच राउंड गिनती के बाद 31 करोड़ का चढ़ावा

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित मेवाड़ के कृष्णधाम श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में जहां 9 अक्टूबर को खोले गए भंडार की पांच राउंड में गिनती पूरी हो गई। भंडार से कुल 23 करोड़ 58 लाख 44 हजार 818 रुपए की नकदी प्राप्त हुई है। वहीं, भेंटकक्ष, मनीऑर्डर, ऑनलाइन दान और अन्य भेंट को मिलाकर मंदिर को कुल 31 करोड़ 17 लाख 92 हजार 129 रुपए का चढ़ावा मिला है। भंडार की गिनती के दौरान 930 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना और 92 किलो 242 ग्राम से अधिक चांदी भी प्राप्त हुई है। इसके अलावा 19 देशों की विदेशी मुद्रा मिली, जिसकी भारतीय कीमत करीब 2 लाख 15 हजार 700 रुपए आंकी गई है। अंतिम राउंड में 44 लाख 22 हजार 718 रुपए निकले। पहले राउंड में ही श्रद्धालुओं ने 9 करोड़ 35 लाख रुपए से अधिक का चढ़ावा अर्पित किया था। मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी में गिनती पूरी हुई और अंतिम आंकड़े जारी किए गए।
0
0
Report

दुर्ग: मयुल अकाउंट से साइबर ठगी; पांच आरोपी गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है कि मयुल अकाउंट के जरिए देश भर में साइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मयुल अकाउंट के माध्यम से सभी आरोपी देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की रकम को प्राप्त करने और ट्रांसफर करने का काम किया करते थे। खुर्सीपार के इंडियन बैंक के 81 खातों में ये लेनदेन हुआ। सभी आरोपी दुर्ग जिला के ही रहने वाले हैं। आपको बता दें कि मयुल अकाउंट को लेकर दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर खुर्सी पार में इंडियन बैंक के 81 खाताधारकों से संबंधित साइबर धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीकृत किया गया था। विवेचना के आधार पर पता चला कि इन सभी 81 खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से प्राप्त राशियों को जमा करने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया गया था। इसके बाद खाताधारक अपने बैंक खातों को साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। ठगी की रकम जमा होने के बाद ठग खाताधारकों को कमीशन भी देते थे; प्रत्येक खाते के पीछे 2000 से लेकर 15000 रुपए तक दिए जाते थे। फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बकानी भजन संध्या: आकृति मिश्रा की प्रस्तुति से भक्तों में उत्साह

Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) बकानी कस्बे में भक्ति और संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला, जहां भजन गायिका आकृति मिश्रा की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे। सांवरिया सेठ, तेजाजी महाराज और माता रानी के भजनों पर बस स्टैंड परिसर देर रात तक भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। बकानी ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस भव्य भजन संध्या में शामिल होने पहुंचे。 कार्यक्रम का शुभारंभ कोड़क्या आनंद धाम आश्रम के संत श्यामदास जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भजन गायिका आकृति मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज से भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजनों की मधुर धुनों पर महिला और पुरुष श्रद्धालु खुद को नृत्य करने से नहीं रोक पाए। पूरा बस स्टैंड परिसर जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के चलते व्यवस्थाएं बनाए रखने में आयोजन मंडल के कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top