icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201015
Shakti KishorShakti KishorFollow29 Apr 2025, 03:30 am

हापुड़ में 20 लाख की चोरी: लंदन में नौकरी करने वाले युवक का घर बना निशाना!

Masuri, Uttar Pradesh:

खबर यूपी के हापुड़ से है जहां 20 लाख से ज्यादा की चोरी से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस बल मौके पर पहुंचकर चोरी के मामले की जांच में जुटा हुआ है। आपको बता दे लंदन में नौकरी करने वाले युवक के घर को चोरों ने निशाना बनाया है, चोरों ने देर रात खिड़की तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और कमरों में सो रहे परिजनों की बाहर से कुंडी बंद कर दी और उसके बाद घर में रखें एक लाख कैश, डेढ़ किलो चांदी व 15 तोले सोने के साथ-साथ घर में रखे 20 किलो घी को भी लेकर फरार हो गए हैं। वही सुबह जब परिजनों ने घर के अंदर चोरी की घटना को देखा तो परिजनों के होश उड़ गए, वहीं परिजनों का इस बड़ी चोरी के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है घटना कपूरपुर थाना क्षेत्र के छज्जूपुर गांव की है

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा कांग्रेस का पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन: वोट चोरी पर उठे सवाल

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग वोट चोरी और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों पर हरियाणा कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में विरोध मार्च निकालेगी कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए अलग-अलग जिलों में पार्टी नेताओं की नियुक्ति की है हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पलवल और गुरुग्राम जिले के विरोध प्रदर्शन में रहेंगे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में प्रदर्शन में शामिल होंगे कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला कैथल में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे इसी तरह कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा कुरुक्षेत्र और चौधरी बीरेंद्र सिंह पंचकूला के विरोध मार्च में शामिल होंगे इसके अलावा गीता भुक्कल और डॉ रघुबीर सिंह कादियान समेत कांग्रेस के विधायको समेत वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी सौंपी है
0
0
Report
Advertisement

प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती, नाराज परिजनों ने निकाली अर्थी, अंतिम संस्कार करने का वीडियो वा

Arvind TiwariArvind TiwariFollow1m ago
Newada, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ जेठवारा।। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गांव की एक युवती को गांव का ही एक युवक भगा ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद किया, लेकिन कोर्ट में युवती ने युवक के साथ ही रहने की बात कही। इससे नाराज परिजनों ने युवती का पुतला बनाकर अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि गत माह मौर्या बिरादरी के एक युवक का गांव की ही पटेल बिरादरी की युवती से प्रेम संबंध हो गया था। युवक युवती को लेकर घर से चला गया। युवती के परिजनों ने जेठवारा थाने में नामजद तहरीर देकर बरामदगी की मांग की थी।पुलिस ने दो दिन पूर्व युवती को दिल्ली से बरामद कर थाने लाई और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में दर्ज बयान में युवती ने कहा कि वह घर नहीं जाना चाहती, वह युवक के साथ ही रहना चाहती है। युवती के इस बयान से परिजन बेहद नाराज हो गए। आज परिजनों ने गांव में युवती का पुतला बनाकर उसकी अर्थी निकाली और गांव से बाहर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि अब तेरहवें दिन उसकी तेरहवीं भी की जाएगी।घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी जेठवारा नरेंद्र सिंह से सीयूजी नम्बर से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। हालांकि सी. ओ सदर मनोज रघुवंशी ने बात चीत के दौरान बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद जांच बाद कुछ कहा जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बिहार में 24 घंटे में मौसम बदलेगा; हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना

Patna, Bihar:बिहार में मौसम का मिजाज अगले 24 घंटे में बदला हुआ रहेगा। उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। 12 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है वहीं मानसून की गतिविधियां कमजोर होने से अगले दो दिनों में तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटे में पटना में 61.2 मिमी और वाल्मीकि नगर में 194.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
0
0
Report

गंगा के कटाव से चिरैया दियारा डूबने की कगार पर

Barh, Bihar:बख्तियारपुर प्रखंड का चिरैया दियारा गांव गंगा नदी के कटाव के कारण डूबने के कगार पर है। स्थानीय प्रशासन ने रेत की बोरियों से गंगा की तेज धारा को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सभी बोरियां धारा में बह गईं। चिरैया दियारा में 500 से अधिक घरों के पास गंगा नदी का कटाव पहुंच गया है। दो साल पहले तक गंगा नदी ग्रामीणों के घरों से दो किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर बहती थी, लेकिन कटाव की तेज रफ्तार से अब उनके घरों के डूबने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने अपना घर बचाने के लिए कुछ पेड़ काटकर गंगा के किनारे डाल दिया, जिससे कुछ हद तक कटाव रुका है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव को कटाव से बचाने के लिए गंगा नदी के ढाल पर पत्थर के बोल्डर रखने की जरूरत है, तभी गंगा के कटाव को रोका जा सकता है। अगर सरकार कटाव को रोकने का कुछ प्रयास नहीं करती है, तब चिरैया दियारा का अस्तित्व ही मिट जायेगा। अगर समय रहते कटाव को नहीं रोका गया, तब सभी घर गंगा में विलीन हो जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top