icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow24 Jan 2025, 10:17 am

Hapur- पुलिस ने बलबीर हत्याकांड का खुलासा कर 2 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

Hapur, Uttar Pradesh:

हापुड स्वाट टीम व कपूरपुर थाना पुलिस ने 4 दिन दिन पहले लापता हुए प्रॉपर्टी डीलर बालवीर सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तथा उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल ,मृतक बलवीर का मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त किया गया गमछा बरामद किया है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया है मृतक बालवीर ने रोहतास को 25 लाख रुपए उधार दिए थे। जिनका बार-बार तगादा करने से गुस्साए रोहतास ने अपने सगे भाई सोनू और अपने साथी साजिद के साथ मिलकर बलवीर की गला घोटकर हत्या कर दी थी और शव को धौलाना क्षेत्र में सूखे हुए रजवाहे में फेंक दिया था। पुलिस ने आज दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सूरत के एम्ब्रॉयडरी उद्योग में छुट्टी और वेतन के मुद्दे पर हंगामा

Noida, Uttar Pradesh:सूरत में एम्ब्रॉयडरी कारखाना मालिकों के लिए कामगारों के हित में गांव चलो अभियान शुरू किया गया है। सरकारी नियमों और कलेक्टर के आदेश के अनुसार कामगारों को सप्ताह में कम से कम एक दिन की छुट्टी देने के लिए कहा गया है। लेकिन कुछ कारखाना मालिकों द्वारा कामगारों को नियमानुसार छुट्टी न दिए जाने की गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। छुट्टी की मांग करने वाले कुछ कामगारों को अचानक काम से निकाल दिए जाने की बात सामने आई है। जब कामगार अपना बकाया वेतन मांगते हैं, तो कारखाना मालिकों द्वारा 20 तारीख को वेतन देने का बहाना बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं, वेतन मांगते समय पहले साड़ी को नुकसान पहुँचने का बहाना बनाकर वेतन में से पैसे काट लेने की बात कही जा रही है। वर्तमान समय में सूरत में लगभग 10 लाख जितने श्रमिक और कामगार एम्ब्रॉयडरी उद्योग में काम कर रहे हैं। इस संबंध में गत 10 अक्टूबर को कारखाना मालिकों का एक महासम्मेलन भी आयोजित किया गया था। यदि कारखाने मालिकों ने रविवार की छुट्टी देने से इनकार किया, तो मजदूर संघ द्वारा कामगारों को दो महीने के लिए अपने वतन गांव चले जाने की सलाह दी गई है। इस विवाद के बढ़ने के कारण कुछ कामगारों ने अभी से अपने वतन की ओर रवाना होना भी शुरू कर दिया है। म्यूज़िक/मजदूर संघ के नेता अजय दुबे और कामगार रवि द्वारा इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया गया है। वीडियो फुटेज और स्थानीय प्रस्तुतियों के आधार पर सूरत के एम्ब्रॉयडरी उद्योग में कामगारों और कारखाना मालिकों के बीच यह विवाद फिलहाल चर्चा के केंद्र में है。
0
0
Report

अजमेर में पुलिस-वकीलों के टकराव से यातायात बाधित, पोस्टिंग हटाने की मांग

Ajmer, Rajasthan:अजमेर में पुलिस और वकीलों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आज सड़क पर चल रहे वाहनों और उनमें सवार यात्रियों को भुगतना पड़ा... किशनगढ़ में एक अधिवक्ता को सार्वजनिक स्थान पर ट्रैफिक सीओ द्वारा थप्पड़ मारने के बाद उपजा विवाद वहां भले ही माफीनामे राजीनामे के बाद समाप्त हो गया लेकिन अजमेर के बार एसोसिएशन ने ट्रैफिक सीओ को फील्ड पोस्टिंग से हटाने की मांग को लेकर जिला पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंप शिकायत दर्ज करवाई...जिला न्यायालय से जुलूस के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे वकीलों ने जोरदार नारेबाजी के बीच सांकेतिक रोड जाम किया..
0
0
Report

डूंगरपुर में दो बाइक टकराईं, एक की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में फलोज के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाने के हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र ने बताया कि मुंगेड़ निवासी अरुण ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई शंभू अपनी मोटरसाइकिल से डूंगरपुर से आ रहा था। उसके पीछे-पीछे उसके जीजा अरविंद भी अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे। जब वे कृषि विज्ञान केंद्र फलोज के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल के चालक ने वाहन को तेज गति, गफलत और लापरवाही से चलाते हुए शंभू की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में शंभू के सिर, चेहरे, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं۔ दुर्घटना के बाद उसे एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव डूंगरपुर मोर्चरी में रखवाया गया जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में दबिश: 55 पेटी शराब बरामद, मध्य प्रदेश निर्मित 7 पेटी शामिल

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा पंचायती राज चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है, इसके तहत कसारवाडी थाना पुलिस ने कटारा फला गांव में एक मकान में दबिश दी और भारी मात्रा में शराब बरामद की. पुलिस ने मकान के अंदर से 55 पेटी शराब बरामद की है, जिनमें 7 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित बताई गई है. अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है कि शराब कहां से आई थी और कहां जानी थी. पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है और जो भी शराब तस्करी कर रहे है उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है
0
0
Report

बीकानेर पंचायत चुनाव: 41 सीटों के लिए नामांकन तेज, प्रथम चरण मतदान तय

Bikaner, Rajasthan:श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही पंचायत चुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं जिला परिषद की 41 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों की आवाजाही बढ़ गई है जिला कलेक्ट्रेट और BDA कार्यालय में नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं मंगलवार को नामांकन जमा कराने का अंतिम दिन है ऐसे में प्रत्याशी के पास अब सीमित समय बचा है पंचायत्र चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग भी अलर्ट मोड पर है जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन सहित अधिकारी चुनावी तैयारियों में जुटे हैं एडीएम उम्मेद सिंह रतनु के मुताबिक, जिला परिषद सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है प्रत्याशी को नामांकन पत्र और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है ताकि प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। पहले चरण में खाजूवाला, कोलायत, छत्तरगढ़ और नोखा पंचायत समितियों में चुनाव होंगे निर्वाचन विभाग के अनुसार, जिले के सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया गया है और EVM मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच यानी FLC भी पूरी हो चुकी है वहीं, सरपंच और उपसरपंच के चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे मतदान दलों की रवानगी के लिए भी अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं पहले चरण में मतदान दल डूंगर कॉलेज से रवाना होंगे जबकि शेष चरणों में पॉलिटेक्निक कॉलेज से रवाना किए जाएंगे निर्वाचन विभाग का कहना है कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हैं अब निगाहें नामांकन प्रक्रिया पूरी होने, चुनाव चिह्न आवंटन और प्रथम चरण के मतदान पर टिकी हैं।
0
0
Report

झुंझुनूं में डांडिया नाइट: धनखड़ ने नवरात्रि पर संस्कृति और एकता का संदेश दिया

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ पहुंचे झुंझुनूं झुंझुनूं में रणदीप धनखड़ ने किया डांडिया नाइट का शुभारंभ धनखड़ ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के साथ किया दीप प्रज्ज्वलन शिक्षाविद् डॉ. दिलीप मोदी सहित गणमान्य लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद नवरात्रि की महत्ता और डांडिया की सांस्कृतिक परंपरा पर डाला प्रकाश धनखड़ बोले, नवरात्रि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक डांडिया जैसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ झुंझुनूं दौरे पर रहे। इस मौके पर आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ ने झुंझुनूं दौरे के दौरान एक डांडिया नाइट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रणदीप धनखड़ के साथ जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, शिक्षाविद् डॉ. दिलीप मोदी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान नवरात्रि पर्व की महत्ता और डांडिया की सांस्कृतिक परंपरा पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान नवरात्रि के महत्व को रेखांकित करते हुए धनखड़ ने कहा कि यह पर्व शक्ति की उपासना, बुराई पर अच्छाई की विजय और जीवन में सकारात्मकता का संदेश देता है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व श्रद्धा, अनुशासन और आत्मविश्वास की प्रेरणा भी देता है। डांडिया और गरबा जैसे पारंपरिक लोकनृत्य नवरात्रि के उत्सव को विशेष रंग प्रदान करते हैं। इनकी थाप पर जब लोग एक साथ कदम मिलाते हैं, तो यह दृश्य आपसी सद्भाव, समानता और सामूहिक सहभागिता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने और उत्सवों के माध्यम से खुशियां बांटने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

अरावली संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाने हेतु सुप्रीम कोर्ट कमेटी बांसवाड़ा पहुँची

Banswara, Rajasthan:अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाने हेतु सुप्रीम कोर्ट कमेटी बांसवाड़ा पहुँची। जिले के कोठारा गांव में हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में वन संरक्षण, जलागम क्षेत्रों की सुरक्षा, खनिज गतिविधियों तथा स्थानीय लोगों की आजीविका जैसे विषय प्रमुख रहे। कमेटी ने पर्यावरण संरक्षण के सामने आ रही चुनौतियों और विकास की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान स्थानीय जरूरतों को समझने और हितधारकों के सुझावों को महत्व देने पर जोर दिया गया। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न पक्षों के सुझावों और विचारों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाएगी। अरावली के संरक्षण और क्षेत्रीय विकास के बीच संतुलन स्थापित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।
0
0
Report

परिवहन-आबकारी बकाए में सरकार को बड़ा नुकसान: 19500 करोड़ वसूली सवाल

Jaipur, Rajasthan:परिवहन विभाग में 19500 करोड़ का टैक्स बकाया, आबकारी में ठेकेदार खा गए 14 करोड़, कार्रवाई सिफर! - राज्य सरकार के लिए राजस्व जुटाने वाले परिवहन और आबकारी विभागों पर सवाल, परिवहन विभाग में 19500 करोड़ की बकाया वसूली लंबित - 1284 कारों में डीलर्स ने दे दी गलत टैक्स छूट, अब तक वसूली नहीं, सृष्टि लिकर बॉटलिंग प्लांट, तालेड़ा बूंदी की निदेशालय ने जांच की, कार्रवाई अब तक नहीं हुई जयपुर। राजस्व इंटेलिजेंस से मिलने वाली सूचनाओं को भुना नहीं पा रहे हैं। परिवहन विभाग और आबकारी विभाग राजस्व आसूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय से मिलने वाले टैक्स चोरी के इनपुट के आधार पर सही ढंग से कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। जिससे राज्य सरकार को हजारों करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है। राजस्व आसूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय ने कहा है कि राज्य सरकार के राजस्व अर्जन से जुड़े विभागों को निर्धारित समय सीमा में बकाया टैक्स वसूली के प्रकरणों में कार्यवाही करनी होगी। पिछले दिनों निदेशालय के महानिदेशक कुमार पाल गौतम ने बैठक ली थी। बैठक में संबंधित विभागों को बकाया पीआईआर की सूची बनाकर उन पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा था। दरअसल विभिन्न विभागों में राजस्व वसूली के प्रकरण बकाया चल रहे हैं। विभागों द्वारा इन पर की जाने वाली कार्यवाही की गति भी बहुत धीमी है। इस वजह से राज्य सरकार को राजस्व चोरी की सूचना होने के बावजूद भी बकाया वसूली सही तरीके से नहीं हो पा रही है। परिवहन विभाग में 19500 करोड़ की राशि बकाया - ई-रवन्ना से जुड़े प्रकरणों में 19500 करोड़ की वसूली लम्बित - इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राजस्व वसूली के निर्देश - ई-रवन्ना के डेटा और ई-वे बिलों के डेटा मिलान किए गए - कुल 18680 वाहनों पर टैक्स राशि बकाया, वसूली के निर्देश - 1 मार्च 2023 से 31 अगस्त 2025 तक डीलर्स ने की गड़बड़ी - माइल्ड हाइब्रिड 1284 कारों को स्ट्रांग हाइब्रिड कारों में पंजीकृत किया - इन कारों को वन टाइम टैक्स में गलत तरीके से 25 फीसदी छूट दी इन 1284 कारों से टैक्स वसूली के दिए गए निर्देश आबकारी विभाग के एक पूर्व अफसर पर कार्रवाई होगी - इसी तरह आबकारी विभाग में भी राजस्व वसूली के प्रकरण लंबित चल रहे हैं। सालों से आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा निदेशालय द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद इन प्रकरणों में कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसे देखते हुए महानिदेशक कुमारपाल गौतम ने आबकारी विभाग के एक पूर्व अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आरएएस राजेश वर्मा के विरुद्ध यह कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग में इस तरह राशि बकाया - मैसर्स सृष्टि लिकर बॉटलिंग प्लांट, तालेड़ा बूंदी की निदेशालय ने जांच की - आबकारी विभाग ने जांच के आधार पर फॉलोअप कार्रवाई नहीं की - वर्ष 2018-19 में जयपुर शहर में 40 ठेके बिना राशि जमा कराए शुरू हुए - 18 प्रतिशत अग्रिम विशेषाधिकार राशि जमा नहीं कराई गई - इससे विभाग को 14 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ - तत्कालीन DEO राजेश वर्मा के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
0
0
Report
Advertisement

सोनाभद्र में घरेलू विवाद: पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दी महिला की मौत

Obra, Uttar Pradesh: Sonbhadra में शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की 46 वर्षीय अमरावती कोल महुअरिया जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच बच्चों के साथ रहने को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद के दौरान पति ने अमरावती पर हमला किया और कुल्हाड़ी से वार कर दिया. जंगल में हुई वारदात के बाद घायल अवस्था में वह पड़ी रहीं और समय पर किसी को इसकी सूचना नहीं मिल सकी. परिजन जब तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे, तो महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद के पीछे वजह स्पष्ट होनी बाकी है और आगे की जांच जारी है. थाना क्षेत्र से जुड़ी यह घटना घरेलू विवाद के खौफनाक अंजाम की ओर इशारा कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
0
Report

बहेड़ी पुलिस ने 130 ग्राम चरस के साथ दिल्ली निवासी युवक को किया गिरफ्तार

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 130 ग्राम चरस के साथ दिल्ली निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पंवार और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शहजाद पुत्र शाहिद हुसैन, निवासी बजीराबाद गांव, बुराड़ी, उत्तरी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 130 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस काम से पैसे कमाकर अपना जीवनयापन करता है और चरस बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विकास पंवार और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे। संवाददाता: विशाल दिवाकर, बहेड़ी, बरेली
0
0
Report

रावतभाटा में मच्छर बीमारियां रोकने के लिए पालिका ने फॉगिंग तेज की

Begun, Rajasthan:#रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौरगढ़ जिले के रावतभाटा से मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर नगर पालिका सक्रिय है। नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूईया नागर के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग करवाई जा रही है। अभियान के तहत तेंदुआ बस्ती, वार्ड नंबर 10 की गुर्जर बस्ती और चारण बस्ती सहित अन्य इलाकों में फॉगिंग की गई। अध्यक्ष ने आमजन से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। पालिका का उद्देश्य मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण कर शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।
0
0
Report
Advertisement

रावतभाटा में अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज में उत्साह और एकता का धमाका

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा से अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज में उत्साह देखने को मिला। समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना और आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, वहीं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चेयर रेस सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भी महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने सामाजिक एकता, सेवा और सहयोग के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
0
0
Report

बेगूं में नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ, रामचरित मानस पारायण जारी

Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं से नवरात्रि महोत्सव की धार्मिक छटा देखने को मिली। बड़ोदिया महादेव सत्संग भवन में घट स्थापना के साथ 54वें नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आयोजक मंडल के सचिव सीए दीपक अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानस व्यास आचार्य पंडित अजय शर्मा के मुखारविंद से संगीतमय रामचरितमानस परायण किया जा रहा है। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु सामूहिक रूप से पाठ कर रहे हैं। आयोजन के दौरान मंडल के दिवंगत सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर की महिलाएं और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
0
0
Report

बेगूं में नवरात्रि पर गरबा-डांडिया का रंगारंग उत्सव

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में नवरात्रि पर्व पर गरबा और डांडिया की रंगारंग छटा देखने को मिली। बेगूं के बड़ोदिया महादेव मंदिर परिसर में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बाँध दिया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति, उल्लास और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिली।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top