icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ लुटेरे को दबोचा, बड़ी वारदात टली

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी लूट की वारदात टल गई। और पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही एक अपराधी को हथियार के साथ धर दबोचा। दरअसल भगवानपुर थाना की पुलिस इलाके में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस की गाड़ी को देखते ही घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। युवक की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे खदेड़ना शुरू किया और कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। गिरफ्तारीय पहचान शशि कुमार के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया गया और एक बड़ी घटना होने से बच गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग इस साजिश में शामिल थे।
0
0
Report

सदर अस्पताल में पुलिस जवान और स्वास्थ्यकर्मी के बीच मारपीट, जांच शुरू

Khajuria Khurd, Bihar:सदर अस्पताल में इलाज को लेकर पुलिस जवान व स्वास्थ्यकर्मी के बीच फैटाफैटी, दोनों पक्षों ने आरोप लगाए. सोमवार को इलाज कराने को लेकर भभुआ सदर अस्पताल में अफरातफरी मच गई, जब एक पुलिस जवान और स्वास्थ्यकर्मी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के घायल होने की सूचना है। जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक और नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाने में तैनात पुलिस जवान मोहम्मद इरफान पेट दर्द व दस्त की शिकायत लेकर सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने पहुंचे थे। वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी राजकिशोर विंद ने उन्हें स्लाइन चढ़ाया और अन्य मरीजों को देखने चले गए। इसी दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस जवान का आरोप है कि स्लाइन लगाने के बाद सुई वाली जगह से खून बहने लगा। जब वह इसकी शिकायत करने स्वास्थ्यकर्मी के पास गया, तो उसे कमरे में बंद कर राजकिशोर विंद सहित अन्य लोगों ने मारपीट की। वहीं, स्वास्थ्यकर्मी राजकिशोर विंद का कहना है कि वह दूसरे मरीज को देखने थे, तभी पुलिस जवान कमरे में आकर अचानक उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और मरीजों व परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाए जाने के बाद मामला और पेचीदा हो गया है। फिलहाल, नगर थाना पुलिस और अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। इस संबंध में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वरी रजक ने बताया कि सदर अस्पताल इमरजेंसी में इलाज के दौरान स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस जवान के बीच झड़प हुई थी। यह मामला जांच का विषय है और इन दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए एक दूसरे के आरोपों पर जांच की जा रही है।
0
0
Report

ग्वालियर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी, मंदिर के बाहर गहने चुरा लिए

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली महिला को लोन दिलाने का झांसा देकर शातिर महिला खेड़ापति मंदिर ले गई। वहां चालाकी से उसके सोने-चांदी के जेवर और 3 हजार नकद लेकर फरार हो गई। वारदात CCTV में कैद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जनाकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया में रहने वाली 30 साल की बबीता खटीक एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। दो दिन पहले शाम को ड्यूटी से लौटते समय उन्होंने मोहल्ले में एक महिला को लोन दिलाने की बात करते देखा। बबीता ने भी लोन लेने की इच्छा जताई। आरोपी ने तुरंत उन्हें लोन के लिए योग्य बताकर प्रोसेस पूरी कराने के लिए साथ चलने को कहा। आरोपी महिला बबीता और उसकी 10 साल की बेटी को ई-रिक्शा से खेड़ापति मंदिर ले गई। मंदिर के बाहर पेड़ के नीचे बैठाकर बोली "इतने गहने पहनकर जाओगी तो लोन नहीं मिलेगा" इसके बाद बबीता से सोने के जेवर और 3 हजार रुपए उतरवाकर एक पर्स में रखवा दिए। पर्स उसकी बेटी को पकड़ा दिया। फिर आरोपी बबीता को मंदिर के अंदर ले गई। दर्शन के बाद मंदिर के पीछे बैठाकर कहा, "तुम्हारा नाम बुलाया जाएगा, तब अंदर आना" काफी देर तक नाम नहीं बुलाया गया तो बबीता को शक हुआ। बाहर आई तो बेटी अकेली खड़ी थी। बेटी ने बताया कि वह महिला पर्स लेकर चली गई है। ठगे गए जेवर की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। जिसकी शिकायत महिला ने थाने में की जब पुलिस ने मंदिर में लगे CCTV कैमरे खंगाले तो मंदिर परिसर के CCTV फुटेज में आरोपी फरियादी को अपने साथ ले जाती दिख रही है। फिलहाल पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञাত महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार: शिक्षकों के चिकन पार्टी और शराब परोसे जाने से नैतिकता पर सवाल

Motihari, Bihar:बिहार में शिक्षा विभाग समय समय पर शिक्षकों के लिए गाइडलाइन जारी करता रहता है।जिसके पीछे शिक्षा विभाग का उद्देश्य रहता है कि सरकारी शिक्षक छात्रों को सही ढंग से शिक्षा और संस्कार प्रदान करें।पर बिहार में कई शिक्षक ऐसे भी है जो विभाग के मापदंडों को तो छोड़िए नैतिकता का भी ख्याल नहीं रखते,उन्हें इस बात का भी इल्म नहीं रहता है कि जैसे वो करते हैं वैसा ही स्कूल के बच्चे भी सीखते हैं। मोतिहारी में शिक्षा के मंदिर में गुरु जी के चिकन पार्टी का वीडियो सामने आया है।वीडियो आदापुर प्रखंड के UMS उचीडीह स्कूल का है जहां पर स्कूल के आधा दर्जन शिक्षक क्लास रूम में बैठकर ना सिर्फ चिकन पार्टी कर रहे हैं बल्कि शराबबंदी का मखौल भी उड़ा रहे हैं। चिकन की कड़ाही को इतने गर्व से दिखाकर वीडियो बनाया जा रहा है कि जैसे कोई मैडल हासिल कर लिए है। हद तो यह भी है कि पार्टी के दौरान शिक्षा के मंदिर में गुरु जी शराब भी खोज रहे हैं। पार्टी के दौरान शराब चलाने की बात की जा रही है। कोई शराब है कि नहीं पूछ रहा है तो कोई पहले शराब चलाने की बात कर रहा है।मतलब साफ है भोज में शामिल गुरु जी की फौज को ना तो विभाग का डर है और ना ही नैतिकता का ख्याल है, शराबबंदी कि तो बात ही छोड़िए।चिकी पार्टी में शामिल गुरु जी को तो अब यह भी याद नहीं है कि ऐसा कोई पार्टी में वो शामिल भी हुए थे।जब जी न्यूज ने पार्टी में शामिल शिक्षक से जानना चाहा कि किस बात की पार्टी चल रही थी जिसमें शराब परोसने वाली बात भी चल रही थी तो शिक्षक संजय को यह याद नहीं कि उनका वीडियो बन गया है और वो किसी पार्टी में शामिल हुए है। अब देखना दिलचस्प होगा कि स्कूल में चिकन पार्टी करना और शराब पिलाने वाली बात करने वाले शिक्षकों पर क्या कोई कारवाई होती हैं या फिर किसी एक को बलि का बकरा बनाकर बाकी को छोड़ दिया जाता हैं.
0
0
Report

बिहार के आरा में तेज रफ्तार टक्कर: बुजुर्ग की मौत, सड़क पर हंगामा

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में फिर से एक बार तेज रफ्तार के कहर ने एक बुजुर्ग की जान ले ली है। मामला नगर थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड की है जहां पर 60 वर्षीय श्री राम उपाध्याय जो ट्रांसपोर्ट में ठेला चलते थे, अपने प्रतिष्ठान से घर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वैन जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर आगजनी करते हुए घंटों बवाल काटा। वहीं घटना की जानकारी मिलते हैं नगर थाना अध्यक्ष देवराज राय दलबल के साथ पहुंचे और किसी तरह से जाम कर रहे लोगों को समझा कर जाम हटवाया। जबकि मृतक के परिजन मुआवजे की मांग तत्काल कर रहे थे। घटना के दौरान घंटों अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। जबकि पिकअप के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मौके से पिकअप को जप्त कर नगर थाना ले आई है। पुलिस ने फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया है। वहीं पायजानों में कोहराम की स्थिति है।
0
0
Report
Advertisement

बागपत के शहीद सोहित चौहान को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि; पार्थिव शरीर रमाला पहुंचा

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से बेहद भावुक और गर्व से भरी खबर सामने आई है, जहां देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्निवीर जवान सोहित चौहान का पार्थिव शरीर रमाला पहुंचा। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर रमाला पहुंचा, सैकड़ों की संख्या में लोग तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतर आए। “भारत माता की जय” और “शहीद अमर रहें” के नारों के बीच अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें हर आंख नम और हर दिल गर्व से भरा हुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि बागपत के लूम्ब गांव निवासी 22 वर्षीय अग्निवीर सोहित चौहान अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर तैनात थे। वह भारतीय सेना की 3 ग्रेनेडियर रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसी दौरान बर्फीले तूफान में पेड़ गिरने से हुए हादसे में वह शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लूम्ब लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। अंतिम संस्कार में रालोद विधायक छपरौली अजय तोमर और किसान नेता नरेश टिकैत भी पहुंचे और उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है और सरकार को अग्निवीरों को भी आम सैनिकों की तरह मरणोपरांत सभी सुविधाएं और मुआवजा देना चाहिए। परिवार की बात करें तो शहीद सोहित चौहान के परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। एक तरफ जहां देश को अपने वीर सपूत पर गर्व है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुखद संयोग यह भी रहा कि जिस दिन सोहित शहीद हुए, उसी दिन उनके बड़े भाई मोहित उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बने। फिलहाल पूरा बागपत अपने इस वीर सपूत को नम आंखों से विदाई दे रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मयूरी नगर में युवती पर फायरिंग, पैर में छर्रे लगे

Dholpur, Rajasthan: गेट पर युवती पर फायरिंग, पैर में छर्रे लगे, अस्पताल में भर्ती धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र के मयूरी नगर में एक युवक द्वारा युवती पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना में युवती घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मयूरी नगर निवासी 18 वर्षीय रुचि पुत्री राजकुमारी घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बाइक से आया और मुंह ढककर घर के बाहर गेट पर पहुंचा। गेट खुलवाने के दौरान ही युवक ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। फायरिंग में युवती के पैर में छर्रे लगे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश की जा रही है
0
0
Report

नर्मदा तीर्थ परिक्रमा में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने भाग लिया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow4m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने सोमवार को दोपहर 2:00 बजे स्वामी रामाश्रम जी महाराज द्वारा संचालित नर्मदा तीर्थ परिक्रमा में भाग लिया। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री का परिक्रमा आयोजकों ने स्वागत किया। तत्पश्चात उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने नर्मदा तीर्थ स्थल की परिक्रमा की। रामाश्रम महाराज जी द्वारा नर्मदा तीर्थ परिक्रमा की नीव रखी गई थी। तब से लगातार उनके सेवादार और शिष्य इस परिक्रमा का आयोजन करते चले आ रहे हैं। इस अवसर पर परिक्रमा में शामिल साधु संतों से भी उच्च शिक्षा मंत्री ने आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, अंकित गुप्ता, सुभाष रस्तोगी, सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

खैरथल में अज्ञात वाहन से दो मजदूरों की मौत, परिजनों में मातम

Alwar, Rajasthan:खैरथल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 8 निवासी शहीद उमर और सतीश रोज की तरह मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान खैरथल क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां का माहौल गमगीन हो गया। मृतक शहीद उमर अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं सतीश अविवाहित था और मजदूरी कर अपने परिवार का सहारा बना हुआ था। दोनों युवक आपस में पड़ोसी और अच्छे मित्र बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके.
0
0
Report

श्रीगंगानगर में गेहूं खरीद तेज करने के निर्देश, मौसम के अनुसार उठाव जरूरी

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर ने श्रीविजयनगर कृषि उपज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विजयनगर मंडी में ज्यादा उत्पादन आ रहा है इसको लेकर उन्होंने अधिक खरीद करने का को कहा उन्होंने व्यापारियों और किसानों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि खराब मौसम को देखते हुए गेहूं की खरीद जल्द से जल्द और सुचारू रूप से पूरी की जाए। कलेक्टर ने कहा कि बारिश की संभावना के चलते मंडियों में खुले में रखा गेहूं खराब हो सकता है, इसलिए समय पर उठाव और खरीद बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य और बोनस के साथ किसानों को करीब 2735 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है, जिससे किसान संतुष्ट हैं। यही कारण है कि किसान सीधे खेतों से गेहूं मंडियों में ला रहे हैं। हालांकि, बढ़ती आवक से मंडियों में व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए किसानों को जागरूक भी किया गया। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसानों की फसल की समय पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी। वही GKS के नेतृत्व में किसानों ने गेहूं खरीद का टारगेट बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा, उसके बाद जिला कलेक्टर ने SDM व तहसील कार्य का निरीक्षण किया, आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों ने समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपे。
0
0
Report

झांसी में ओवरब्रिज हादसा: चालक की मौत, दो घायल, उन्नाव से मुंबई जा रहे थे

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी मोठ थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे पर जौरा ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार आपे ऑटो टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, हादसा इतना भीषण था कि ऑटो चालक की मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जंग बहादुर को मृत घोषित कर दिया और घायल हुए दोनों लोगों का इलाज शुरू कर दिया है। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि तीनों लोग आपे ऑटो रिक्शा में सवार होकर उन्नाव से मुंबई जा रहे थे। अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के पास पलट गया। जिसमें ऑटो चला रहे जंग बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद और घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से मोठ ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां दोनों को हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ऑटो रिक्शा को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। बाइट- विनोद...... घायल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top