245101
Hapur: शांतिपूर्ण ढंग से मनी होली और अदा की गई जुमे की नमाज
Hapur, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ में पुलिस प्रशासन की सख्ती और सतर्कता के चलते होली का त्योहार और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पूरे जनपद में पुलिस बल की तैनाती की थी, जिसे अलग-अलग सेक्टर और जोन में बांटा गया था। होली का त्योहार खुशी और उल्लास के साथ मनाया गया, वहीं जुमे की नमाज भी शांतिपूर्वक अदा की गई। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर भाईचारे और शांति का संदेश दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सद्भाव यात्रा का पहला दिन: निशांत ने पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग पश्चिम चंपारण की पावन धरा से प्रारंभ होने वाली ‘सद्भाव यात्रा’ के पहले दिन, निशांत कुमार जी ने पटना में पिता नीतीश कुमार जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।0
0
Report
रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण से बिहार के विकास में तेजी: मार्गदर्शन से नई संभावनाओं की दिशा
Noida, Uttar Pradesh:रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, बेहतर कनेक्टिविटी एवं बिहार के समग्र विकास को गति देने के विषय पर सार्थक चर्चा हुई। उनके मार्गदर्शन से नई संभावनाओं को बल मिलेगा।0
0
Report
आजमगढ़ में मुठभेड़: प्रतिबंधित पशु वध गिरोह का खुलासा, अवैध हथियार बरामद
Azamgarh, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय बदमाश घायल, प्रतिबंधित पशु वध गिरोह का खुलासा, अवैध असलहा व कारतूस बरामद। पुलिस के अनुसार 1 मई को लोहरा चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि फखरुद्दीनपुर स्थित ग्रीन पैराडाइज ढाबा के पीछे मिट्टी के भीटा पर प्रतिबंधित पशु के सिर, खाल व अन्य अवशेष बोरे में रखे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेष बरामद कर पशु चिकित्साधिकारी को सौंप दिया तथा शेष को जमीन में गड़वा दिया। इस मामले में थाना मुबारकपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान सलमान अहमद निवासी खैराबाद, थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ का नाम सामने आया। कल 2 मई को देर रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी दामोदरपुर मार्ग स्थित एक बाग में मौजूद है और किसी वारदात की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मोबाइल और 250 रुपये नकद बरामद किये गये। इस संबंध में थाना मुबारकपुर में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उनका वध करता था और मांस बेचता था। घटना की रात 1 मई को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक लावारिस पशु को पकड़कर वध किया था, लेकिन लोगों की आहट मिलने पर सभी मौके से चापड़ छोड़कर फरार हो गये थे। इस मामले में सीओ सदर ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नकुड़ समाधान दिवस: DM- SSP के आदेश, राजस्व पदाधिकारियों पर निलंबन कार्रवाई
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के नकुड़ ब्लॉक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अरविंद चौहान और SSP अभिनंदन सिंह ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व कार्य में अनियमितता बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए DM ने फतेहपुर जट के कानूनगो और लेखपाल पर तत्काल निलंबिन कार्यवाही के निर्देश दिए गए समाधान दिवस में पुलिस, विद्युत और राजस्व विभाग से संबंधित कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अतिक्रमण के मामलों पर सख्त कार्रवाई और शेष शिकायतों को समयबद्ध तरीके से सुलझाने के आदेश दिए। मौके पर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बाइट... अरविंद चौहान जिलाधिकारी0
0
Report
कुए में युवक का शव मिलने से राणा गांव में सनसनी, हत्या की आशंका
Pali, Rajasthan:कुए में मिला युवक का शव, शव मिलने से राणा गांव में सनसनी फैली. समदड़ी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर आरोपियों ने शव को कुए में लाकर पटका. जैतपुर व समदड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपियों की निशानदेही पर शव को कुए से निकलवाया बाहर. जैतपुर SHO अरूण कुमार व समदड़ी SHO नरपतदान की मौजूदगी में शव को निकाला बाहर. गत 23 अप्रैल को भील समाज का Rana में मेला हुआ था. मृतक सुरेश पुत्र बाबूलाल भील था बामसीन निवासी, जैतपुर थाना क्षेत्र के राणा-वायद मार्ग पर स्थित कुए से निकाला शव. समदड़ी थाना पुलिस शव लेकर हुई रवाना।0
0
Report
सिलीगुड़ी विधानसभा उम्मीदवार शंकर घोष ने मां काली के आशीर्वाद से चुनावी दावेदारी मजबूत की
Noida, Uttar Pradesh:सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार डॉ. शंकर घोष ने चुनाव नतीजों से पहले सिलीगुड़ी के मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार डॉ. शंकर घोष कहते हैं, "...हम यहां पश्चिम बंगाल के लिए मां काली का आशीर्वाद लेने आए हैं। लोग एक नई सुबह की उम्मीद कर रहे हैं, और उनके आशीर्वाद से उनकी आकांक्षाएं पूरी होंगी। हमें उम्मीद है कि कल, मां काली की कृपा से, हम सरकार बनाएंगे। अंतिम मतगणना की तैयारियां चल रही हैं, हालांकि हमारी रणनीति गोपनीय है। फलता के संबंध में, लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया कि धर्म के नाम पर उन्हें वोट देने के अधिकार से वंचित किया गया था, और समीक्षा के बाद, चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान का आदेश दिया। यह TMC के चरित्र और उसके वर्चस्व जमाने के प्रयासों को दर्शाता है। उम्मीद है कि लोग उनके तरीकों को पहचानेंगे, और 4 तारीख को हम नई सरकार बनाएंगे..."0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएड़ा के बीटा-2 में केमिकल लदी डीसीएम में भीषण आग, जनहानि नहीं
Greater Noida, Uttar Pradesh:गेटर नोएडा चलते हुए टाटा डीसीएम में लगी भयंकर आग केमिकल से लदे हुए डीसीएम में लगी भयंकर आग तड़के सुबह करीबन 5 के करीब अल्फा गोल चक्कर के पास लगी आग केमिकल भरा होने के कारण देखते देखते आग ने लिया विकराल रूप मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पाया काबू गनीमत रही नहीं हुई हादसे में कोई जनहानि ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र का मामला0
0
Report
हनुमानपुरा में पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने सड़क जाम लगाकर प्रदर्शन किया
Tonk, Rajasthan:हनुमानपुरा में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आवा दूनी रोड पर लगाया जाम, दूनी थाना क्षेत्र के हनुमानपुरा गांव में पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा जब समस्या का समाधान नहीं हुआ......सूचना मिलते ही दूनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश कर स्थिति को शांत कराया। इस दौरान अधिशासी अभियंता नितिन जैन से वार्ता की गई, जिसके बाद इंजीनियर जगदीश मीणा भी मौके पर पहुंचे....अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और स्थिति सामान्य हुई।0
0
Report
एटा में संदिग्ध गोलीबारी, युवक गंभीर घायल; पुलिस जांच शुरू
Etah, Uttar Pradesh:एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, गोली लगने से युवक हुआ गंभीर घायल, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना जैथरा पुलिस, पुलिस ने घायल युवक को एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख किया आगरा हायर सेंटर रेफर, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना जैथरा क्षेत्र के परोली गांव के पास की घटना。0
0
Report
Advertisement
मौसम बदला: तेज हवा और बारिश ने विकासनगर में खेती को दी नई राहत
Dehradun, Uttarakhand:मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा और बारिश के बीच छाया अंधेरा...! प्रदेश में आज अचानक मौसम ने करवट बदलते ही लोगों को हैरान कर दिया... तस्वीरें विकासनगर क्षेत्र की है जहां सुबह अचानक आसमान में घने काले बादलों ने डेरा डाल लिया और देखते ही देखते चारों ओर अंधेरा छा गया... बिजली की जोरदार गड़गड़ाहट और कड़कड़ाती गर्जना के साथ चली तेज हवाओं के बाद झमाझम बारिश की शुरुआत हुईं... बारिश होते ही बढ़ते तापमान में तुरंत गिरावट आ गई... और देखते ही देखते मौसम खुशनुमा हो गया... किसानों के नजरिए से देखें तो इस बारिश से आने वाली फसलों की बुवाई में अच्छा फायदा होने वाला है... क्षेत्र में गेहूं की फसल की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है, इसलिए ये बारिश अब अगली फसल की तैयारी के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी... खेतों में आई ये नमी मक्का, चरी और धान की पौध तैयार करने के लिए जमीन को उपजाऊ बनाएगी और किसानों को जुताई में आसानी होगी। चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के साथ ही ये बारिश खेती के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी....0
0
Report
डायल 112 के 17 नए वाहन: अब 7 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, फर्रुखाबाद में राहत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद : जिले को डायल 112 की शासन से प्राप्त हुई 17 नई गाड़ियां बीते दिनों मिली थीं। शनिवार को दोपहर एसपी आरती सिंह ने फतेहगढ़ पुलिस लाइन में पूजन कर नारियल फोड़ा और वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को दोपहर को फतेहगढ़ पुलिस लाइन में डायल 112 की नई गाड़ियों का विधि विधान से पूजन कर नारियल फोड़ा गया। तत्पश्चात गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एसपी ने बताया जनपद फतेहगढ़ को पुलिस मुख्यालय की तरफ से डायल 112 की 17 नई गाड़ियां मिली हैं। यह अत्याधुनिक गाड़ियाँ हैं। जनपद ने अब कुल गाड़ियों की संख्या 33 हो गई है। अभी 7 और गाड़ियां हैं जो मुख्यालय से आनी शेष हैं। गाड़ियों के आने की वजह से रिस्पांस टाइम भी काफी बेहतर हो गया है। अब रिस्पांस टाइम 7 मिनट 48 सेकंड का है। कुल मिलाकर जनपद की क्राइम कंट्रोल और रिस्पांस टाइम में यह अच्छा कदम है। आने वाले समय में 112 को और मजबूती मिलेगी।0
0
Report
कलेक्टर ने महाकाल मंदिर के सावन से पहले तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा-योजना सख्त
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल में सावन से पहले तैयारी तेज: कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और प्रशासक प्रथम कौशिक का निरीक्षण निर्माण कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था पर खास ध्यान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सावन से पहले तैयारियां अब तेज होती नजर आ रही हैं। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में इस बार भी प्रशासन पहले से ही व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुट गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं मंदिर समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह और मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया。 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर के आंतरिक और बाहरी दोनों ही क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को देखा। मुख्य प्रवेश मार्ग से लेकर महाराजवाड़ा की ओर बन रही 24 मीटर सड़क को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा मंदिर परिसर, बड़ा गणेश, महाकाल रोड और 24 खंबा रोड जैसे प्रमुख स्थानों पर चल रहे अन्य निर्माण कार्यों को भी तय समय सीमा में पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और प्रशासक प्रथम कौशिक ने साफ तौर पर कहा कि निर्माण कार्यों की गति बढ़ाई जाए, लेकिन इसके चलते श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था किसी भी हालत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दर्शन मार्ग पर आवागमन सुचारू बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन को बेहतर करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश भी मौके पर ही दिए। गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आया। अधिकारियों ने दर्शन पथ पर छाया की व्यवस्था, बैठने की सुविधा और पेयजल की उपलब्धता को बेहतर बनाए रखने और उनकी लगातार निगरानी करने को कहा, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को राहत मिल सके और उन्हें लंबी कतारों में खड़े रहने के दौरान परेशानी न हो। प्रशासन का मानना है कि सावन के दौरान महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी निर्माण कार्यों को लगातार जारी रखते हुए समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर काम 24 घंटे चलाया जाए, ताकि तय समयसीमा में सभी कार्य पूरे हो सकें। कुल मिलाकर प्रशासन का फोकस साफ है—सावन में उज्जैन आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर, सुरक्षित और सुगम दर्शन की सुविधा मिल सके, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
ECI आदेश: फाल्टा में 285 बूथों पर दोबारा मतदान, मतगणना 24 मई
Noida, Uttar Pradesh:FALTA, SOUTH 24 PARGANAS (WEST BENGAL): ECI ORDERS REPOLLING ACROSS ALL 285 POLLING BOOTHS IN FALTA ON MAY 21; COUNTING ON MAY 24. SECURITY DEPLOYED AFTER LOCALS' PROTEST OVER ALLEGED THREATS AND ASSAULT BY TMC LEADERS. SITUATION REMAINS PEACEFUL WITH POLICE MONITORING AREA.0
0
Report
श्रावण से पहले महाकाल मंदिर के निर्माण पूरे करने के निर्देश
Ujjain, Madhya Pradesh:श्रावण से पहले निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा पर फोकस उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में है। कलेक्टर और मंदिर समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के साथ मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने परिसर का निरीक्षण किया और साफ निर्देश दिए कि श्रावण मास से पहले सभी काम तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने महाकाल मंदिर के आंतरिक और बाहरी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौराम मुख्य प्रवेश मार्ग से लेकर महाराजवाड़ा तक बन रही 24 मीटर सड़क के काम को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान रोशन कुमार सिंह और प्रथम कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर, बड़ा गणेश, महाकाल रोड, 24 खंबा रोड समेत सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। साथ ही एजेंसियों को 24 घंटे काम जारी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। दोनों अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था प्रभावित न हो। दर्शन मार्ग पर आवागमन सुचारू बना रहे और सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता रहें। गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन पथ पर छाया, फॉगिंग सिस्टम, मेटिंग और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और उसकी लगातार निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन का साफ फोकस है कि श्रावण मास में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और दर्शन व्यवस्था पूरी तरह सुगम बनी रहे।0
0
Report
गढ़वा के भेलवाखांड़ी में सड़क विवाद से हिंसक झड़प, एक की मौत, कई घायल
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले मे भूमि विवाद में पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत और कई घायल, हरिहरपुर ओपी के भेलवाखांड़ी गांव में रात 10 बजे हुई घटना, पुलिस ने इस मामले मे कई लोगो गिरफ्तार की है वंही पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। गढ़वा जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र मे सड़क को लेकर उत्पन्न विवाद मे दो पक्षो के बीच हुई हिंसक झड़प मे तब्दील हो गई। मारपीट के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया जहां एक व्यक्ति की आज इलाज के क्रम मे मौत हो गई। गौरतलब है की गांव के ही गोतिया के साथ दो दिन पहले सड़क को लेकर विवाद हुआ था। गांव में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है, उस सड़क में गोतिया के लोग भी कार्य में लगे हैं। मृतक जोखन राम के जमीन से सड़क पार हुआ है, कार्य के दौरान किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। उसी बात को लेकर मारपीट हुई है, जिसमे मृतक जोखन राम,उनकी पत्नी सन्तोषी देवी बड़ा लड़का नीतीश कुमार घायल हो गई। सभी को ईलाज के लिए भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती किया गया था। जहाँ डॉक्टरों ने जोखन राम को सदर अस्पताल रैफर किया। सदर अस्पताल पहुचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
