201001
गाजियाबाद -SWAT नगर जोन व कोतवाली पुलिस को मिली कामयाबी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद नगर जोन कप्तान की स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने बाजार में नकली नोट चलाने वाले गिरोह का भाड़ा फोड़ करते हुए 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 82 लाख 50,000 की नगदी भी बरामद की गई है । बदमाश नकली नोट छाप कर मार्केट में चलाने का कार्य करते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है । एसीपी रितेश त्रिपाठी ने इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि तीनों शातिर बदमाशों को पकड़े जाने के बाद नकली नोट का चलन पर पाबंदी लगेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उनियारा में पंचायत समिति नामांकन का आज अंतिम दिन, प्रत्याशी पंजीकरण कर रहे
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उनियारा में पंचायत समिति चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में उत्साह, पंचायत समिति चुनाव के नामांकन का आज है अंतिम दिन, दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी दाखिल कर सकेंगे नामांकन पत्र, SDM कार्यालय में नामांकन को लेकर जबरदस्त भीड़ मिल रही है देखने को, भाजपा-क कांग्रेस की प्रत्याशियों की सूची का अब भी है इंतजार, टिकटों को लेकर दोनों प्रमुख दलों में सियासी हलचल बनी हुई है तेज, संभवित उम्मीदवार कर रहे है अपना नामांकन दाखिल, प्रत्याशियों की घोषणा और टिकटों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर बना हुआ है जारी।0
0
Report
दौसा पंचायत चुनाव: परिवारवाद बनाम वंशवाद, तीनों महिलाएं तगड़ी दावेदारी
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत चुनाव में दिखा परिवारवाद कांग्रेस ओर भाजपा दोनों ही दलों में वंशवाद की राजनीति भाजपा से सिकराय विधायक की मां कौशlya देवी चुनावी रण में वहीं कांग्रेस के दौसा विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा ने भी ठोकी ताल कांग्रेस की पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना भी आजमा रही भाग्य दौसा जिला प्रमुख की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित ऐसे में तीनों ही प्रत्याशी जिला प्रमुख की प्रबल दावेदार दौसा जिले में पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस ओर भाजपा दोनों ही दलों में परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति भी दिखाई दे रही है दौसा से कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बिना बैरवा जिला परिषद सदस्य के लिए चुनावी मैदान में है तो वही गहलोत सरकार में मंत्री रही ममता भूपेश की बेटी देवांगना भी राजनीति में अपना भाग्य आजमा रही है साथ ही सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी ने भी चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है दौसा जिला प्रमुख की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है ऐसे में तीनों ही प्रत्याशी जिला प्रमुख की प्रबल दावेदार भी हैं तीनों ही प्रत्याशियों का जिले में बड़ा राजनीतिक बैकग्राउंड भी रहा है पूर्व मंत्री ममता भूपेश सिकराय से दो बार विधायक रह चुकी है तो दोनों ही बाहर गहलोत सरकार में मंत्री भी रही है ऐसे में इलाके में भूपेश की गहरी पैठ भी है वही भूपेश के पति डॉक्टर घनश्याम बैरवा सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं ऐसे में बेटी देवांगना भी राजनीति में आने को लेकर काफी उत्साहित भी दिखाई दे रही है परिवारवाद और वंशवाद को लेकर ममता भूपेश ने कहा अगर बच्चों की राजनीति में रुचि है तो उनको मौका मिले तो कोई बुरी बात नहीं वही देवांगना ने कहा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सोच से प्रेरित होकर राजनीति में कदम रखा है और मेरा मकसद है मां की तरह मैं भी जनता की सेवा करूं वहीं वर्तमान में सिकराय से भाजपा के विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी इस चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रही है कौशल्या देवी के पति जियालाल बंशीवाल दौसा से दो बार विधायक रह चुके हैं तो वहीं एक बार दौसा के जिला प्रमुख भी रहे हैं ऐसे में कौशल्या देवी का भी राजनीतिक बैकग्राउंड बड़ा है कौशल्या देवी का कहना है उनको पार्टी ने आदेश दिया है इसलिए वह चुनाव लड़ रही है कौशल्या देवी के परिवार के अन्य कई सदस्य भी दौसा से विधायक रह चुके हैं ऐसे में उनका पिछले 5 दशक से राजनीति से गहरा नाता रहा है वहीं कांग्रेस से दौसा के विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा भी पंचायत चुनावी रण में ताल ठोक रही है बीना बैरवा पूर्व में जीरोता ग्राम पंचायत से सरपंच रह चुकी है साथ ही लवण की प्रधान भी रही है बीना के ससुर स्वर्गीय किशन लाल बैरवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और दौसा पंचायत समिति के प्रधान भी रहे हैं खुद डीडी बैरवा भी दौसा पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं ऐसे में बीना बैरवा का भी कांग्रेस में एक अच्छा खासा राजनीतिक अनुभव है अब इस चुनावी रण में जिला प्रमुख की तीनों महिला दावेदार प्रत्याशियों में से किसको जीत मिलेगी किसको हार यह तो मतदाता तय करेंगे लेकिन फिलहाल तीनों ही प्रत्याशी अपनी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं वही तीनों ही प्रत्याशियों का बड़ा राजनीतिक बैकग्राउंड होने के चलते तीनों की प्रतिष्ठा भी दाव पर है बाइट ममता भूपेश पूर्व मंत्री बाइट देवांगना भूपेश की बेटी बाइट विक्रम बंशीवाल विधायक सिकराय बाइट कौशल्या देवी विक्रम की मां0
0
Report
जैसलमेर में अकाल जैसे हालात: चारा डिपो खोलने के प्रस्ताव तेज
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर मोहनगढ़ जैसलमेर जैसलमेर मोहनगढ़ जिले में कम वर्षा के चलते उत्पन्न हुए अकाल जैसे हालात के बीच पशुपालकों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले की विभिन्न तहसीलों में चारा डिपो खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला प्रशासन को अब तक करीब 60 से 61 प्रस्ताव प्राप्त हो चुके है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया गया कि कम वर्षा के कारण पैदा हुई परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री और आपदा राहत विभाग की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों की पालना में जिले के सभी सब-डिवीजन और तहसील स्तर से चारा डिपो खोलने के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। जिला प्रशासन ने चारे की खरीद और अन्य जिलों में उसके परिवहन को लेकर फैल रही भ्रांतियों के बीच स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जिले से बाहर के लोगों द्वारा चारे की खरीद कर उसे अन्य जिलों में ले जाने जैसी गतिविधियों को हतोत्साहित करने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य जिले में उपलब्ध चारे का उपयोग स्थानीय जरूरतों को पूरा करने के लिए सुनिश्चित करना है, ताकि कम वर्षा से प्रभावित पशुपालकों को राहत मिल सके। जिला प्रशासन की ओर से चारा डिपो खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने और निर्धारित दरों पर चारा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। अब सभी की नजरें आगामी कुछ दिनों में होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। चारा डिपो शुरू होने से जिले के प्रभावित क्षेत्रों के पशुपालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। बाईट-अनुपमा जोरवाल जिला कलेक्टर जैसलमेर0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थनगर जिले में एमएलसी चुनाव का मतदान जारी
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है और इन्हीं व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे इसलिए के जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जी एन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जिम्मेदार अधिकारियों से बात भी की वही मीडिया से बात करते हुए जिला अधिकारी ने बताया जिले में आठ केंद्रों पर एमएलसी चुनाव के मतदान हो रहे हैं और शांतिपूर्वक मतदान जारी है।0
0
Report
बलिया में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 54 मतदान केंद्रों पर 33770 मतदाता कर रहे हैं मतदान
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान केदो पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। बलिया में कुल 54 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि स्नातक के 24 एवं शिक्षक निर्वाचन के 10 प्रत्याशी मैदान में है। वही कुल 33770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केदो पर वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही मजिस्ट्रेट ,सेक्टर मजिस्ट्रेट, के अलावा अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। वही मतदाताओं की पहचान के लिए उनके ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड सहित अन्य पहचान पत्रों की जांच भी की जा रही है। वही बलिया के जिलाधिकारी एसपी सभी मतदान केदो पर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।0
0
Report
बलरामपुर में मोर क्रॉप योजना घोटाला: खेत में सिंचाई नहीं, 4.50 लाख भुगतान खुलासा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में उद्यान विभाग का बड़ा खेल, खेत में योजना का नामोनिशान नहीं, कागजों में बंट गए 4.50 लाख रुपये फर्जी शपथपत्र, फोटो और हस्ताक्षर के इस्तेमाल का आरोप; ऑनलाइन आवेदन करते ही खुला कथित फर्जीवाड़े का राज, देहात कोतवाली में दी तहरीर बलरामपुर में खेत में सिंचाई की सुविधा नहीं, योजना का लाभ नहीं मिला, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में लाभार्थी बनाकर भुगतान भी करा दिया गया। बलरामपुर के उद्यान विभाग से जुड़ा कथित फर्जीवाड़े का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि मोर क्रॉप माइक्रो इरीगेशन योजना के तहत एक ही परिवार के चार सदस्यों के नाम पर करीब 4.50 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया, जबकि खेत में आज तक सिंचाई का सिस्टम नहीं लगाया गया। पीड़ित ने अब देहात कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। ऑनलाइन आवेदन करते ही खुला कथित खेल मोहल्ला पहलवारा निवासी दीपक सिंह पुत्र स्वर्गीय रमेश सिंह के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 को वह सरकार की मोर क्रॉप माइक्रो इरीगेशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर रहे थे। इसी दौरान पोर्टल पर पता चला कि उनके नाम पर पहले ही योजना का लाभ लिया जा चुका है। यह जानकारी मिलते ही वह हैरान रह गए। आखिर जब खेत में कोई उपकरण लगा ही नहीं, तो उनके नाम पर योजना का लाभ किसने और कैसे ले लिया? दीपक का आरोप है कि वह मामले की जानकारी लेने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग पहुंचे, लेकिन शुरुआत में उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला। कर्मचारियों ने नेटवर्क की समस्या बताई। इसके बाद जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही गई तो कथित तौर पर संबंधित फाइल सामने आई。 फर्जी Shपथपत्र से लेकर फोटो तक पर सवाल पीड़ित के अनुसार, उनके भाई पंकज सिंह और माता उर्मिला सिंह के नाम से भी कथित फर्जी शपथपत्र लगाए गए। आरोप है कि योजना का लाभ दिए जाने से संबंधित दस्तावेज तैयार कर श्री भंडारी प्लास्टिक लिमिटेड के नाम भुगतान कराया गया। शिकायत में 1,28,408 रुपये के भुगतान और ट्रांजेक्शन रेफरेंस नंबर 113520667490 का उल्लेख किया गया है। दीपक ने आरोप लगाया कि उनके चाचा का फोटो भी सब्सिडी क्लेम फॉर्म पर कथित तौर पर चिपकाया गया। ग्राम सिरसिया स्थित गाटा संख्या 59 की भूमि से जुड़े दस्तावेजों में दर्ज नामों, गवाहों और प्रतिनिधि के विवरण पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत में भानु सिंह और राकेश वर्मा को गवाह तथा हर्षित तिवारी को प्रतिनिधि दर्शाए जाने का जिक्र है। हस्ताक्षरों की प्रामाणिकता पर भी संदेह जताया गया है。 अब जांच से खुलेगा राज पीड़ित ने कंपनी और विभाग से जुड़े लोगों की कथित मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारी रवि त्रिपाठी से भी पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन बातचीत में आरोपों पर स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आ सकी。 अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब खेत में योजना का लाभ नहीं मिला, तो सरकारी रिकॉर्ड में भुगतान कैसे दर्ज हुआ? हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच, भुगतान रिकॉर्ड और शपथपत्रों की सत्यता सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर साफ होगी。0
0
Report
Advertisement
हिंडोली में अशोक चांदना ने शिव मीणा को कांग्रेस उम्मीदवार बनाकर वार्ड 17 बदला
Jaipur, Rajasthan:बून्दी हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने खेला बड़ा मीणा कार्ड हिंडोली जिला बून्दी जिले में जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हिंडोली विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने वार्ड नंबर 17 से शिव मीणा को कांग्रेस उम्मीदवार बनाकर बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। शिव मीणा ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया。 शिव मीणा पूर्व सांसद एवं विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा के पुत्र हैं। मीणा समाज में उनकी मजबूत पहचान मानी जाती है। चांदना के इस फैसले को मीणा समाज के वोट बैंक को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। वार्ड 17 में शिव मीणा की उम्मीदवारी के बाद मुकाबला रोचक हो गया है और चुनावी समीकरणों में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं。 बाईट। शिव मीणा वार्ड संख्या 17 से जिला परिषद सदस्य के लिए उम्मीदवार0
0
Report
गाय की मौत के बाद भय: दो डोज़ में से एक पहले ही लग चुका है
Noida, Uttar Pradesh:गाय की मौत के बाद लोगों में भय व्याप्त था। इसके लिए लोगों को डोज़ दिया गया - दो डोज़ दिए जाएंगे - एक लग चुका है - दूसरी अभी लगेगी।0
0
Report
रोडवेज- बिजली कर्मचारियों के समर्थन से आंदोलन तेज, 5-6 नवंबर हड़ताल की धमकी
Sirsa, Haryana:रोडवेज कर्मचारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में धरने पर बैठे -बस स्टेंड परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी -सरकारी विभागों का निजीकरण करने का जताया विरोध -बस स्टेंड परिसर से मार्च निकालते हुए पहुंचे बिजलीघर -बिजलीघर में धरने पर बैठे बिजली कर्मचारियों को दिया समर्थन -रोडवेज कर्मचारी नेता सतबीर सिंह कहा- बिजली कर्मचारियों का कर रहे समर्थन -रोडवेज व बिजली निगम में नई भर्तियां करे सरकार -बेरोजगारांे को रोजगार दे सरकार -निजीकरण के फैसले वापिस ले, अन्यथा आंदोलन होग तेज -सरकार नहीं मानी तो 5 व 6 नवंबर को रोडवेज कर्मचारी करेंगे हड़ताल -रोडवेज में भर्तियां करने, नई बसें लाने सहित अन्य मांगों को लेकर करेंगे चक्का जाम0
0
Report
Advertisement
दशहरा पर रिक्शा चालक रंजीत सिंह की हत्या: पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप
New Delhi, Delhi:दशहरा की रात खुशी का त्योहार उस वक्त मातम में बदल गया जब रामलीला देखकर घर लौटे एक 30 साल के युवक को घर से बुलाकर चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। युवक रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालता था। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। मृतक के पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रंजीत सिंह के रूप में हुई है। पिता रणवीर सिंह के मुताबिक रंजीत 20अक्टूबर की रात करीब 11 बजे रामलीला ग्राउंड से दशहरा देखकर घर लौटा था। घर आकर उसने अपनी मां से कहा कि सब्जी गर्म कर दो। मां रसोई में सब्जी गर्म करने गई, इसी दौरान बहर से आए एक लड़के ने उसे आवाज देकर बुला लिया और अपने साथ ले गया। काफी देर तक बेटा घर नहीं लौटा तो मां उसे ढूंढने निकली लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार वालों के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि रंजीत को चाकू मार दिया गया है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो रंजीत लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके दिल के पास और सीधे हाथ पर चाकू से वार किया गया था। पिता रणवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा कुंवारा था और रिक्शा चलाता था। परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पिता का आरोप है कि हमला करने वाले दो लड़के थे जो वारदात के बाद बाइक छोड़कर रातों-रात फरार हो गए। पिता रणवीर सिंह का कहना है कि वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक थाने में खड़ी है। पुलिस बता रही है कि वो बाइक दो नंबर की है और चोरी की है। लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों को उनके सामने नहीं लाया है। परिजनों ने बताया कि जब वो रोहिणी कोर्ट में आरोपियों को पेश किए जाने की सूचना पर गए तो SHO ने कहा कि आरोपी पहले ही जा चुके हैं। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
निसिंग में बिजली समस्या के चलते करनाल-कैथल रोड पर जाम, तीन दिन की हड़ताल
Karnal, Haryana:निसिंग में करनाल कैथल रोड पर गुरुद्वारा चौक पर बिजली की समस्या को लेकर लगाया जाम बिजली कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल आज हड़ताल का दूसरा दिन लोगों का कहना है कि बिजली की समस्या को लेकर लगातार परेशानियां आ रहे हैं एंकर - करनाल के निसिंग में बिजली न आने के चलते लोग सड़कों पर उतरे , बिजली कर्मचारियों के हड़ताल के बाद अब आम पब्लिक को समस्या का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर उतरे लोगों को कहना है कि गांव-गांव व शहर में लाइट ना आने के चलते काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लाइट न होने की वजह से घरों के अंदर पानी तक नहीं आ पा रहा, घर में इनवर्टर तक खत्म हो गए हैं जिसके चलते अब फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे, बिजली दफ्तर के अंदर कोई भी कर्मचारी नहीं मिल रहा जिससे लोगों में और रोष देखा जा रहा है । बाइट - परेशान जनता0
0
Report
NHRC के संज्ञान पर दिग्विजय सिंह यात्रा को लेकर सियासत तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय सिंह के यात्रा पर NHRC के संज्ञान पर सियासत कांग्रेस प्रवक्ता डॉ विक्रम चौधरी का बयान मानव अधिकार आयोग बड़ी घटनाओं पर संज्ञान नहीं लेता इंदौर में बालाघाट में सागर में इतनी मौत होगी लेकिन संज्ञान नहीं लिया दिग्विजय सिंह की यात्रा को बंद करवाने के लिए संज्ञान ले रहे हैं यह पूरी तरीके से मैनेज संस्थान है बीजेपी पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया का बयान कांग्रेस जानबूझकर संवैधानिक संस्थाओं पर लगाती है आरोप दिग्विजय की यात्रा में भीड़ नहीं जुड़ रही इसलिए बच्चों को बुला रहे हैं राजनीतिक व्यक्ति की गैर राजनीतिक यात्रा कैसे हो सकती है0
0
Report
Advertisement
आराधना मिश्रा मोना ने अमित शाह के आरोप पर राहुल गांधी की विचारधारा उजागर की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "राहुल गांधी कांग्रेस की विचारधारा को लेकर आगे चल रहे हैं। उनकी विचारधारा आज की नहीं है। यह महात्मा गांधी की विचारधारा है, कांग्रेस की विचारधारा है जो आजादी के आंदोलन से पहले की है। तो उस विचारधारा को लेकर राहुल गांधी चल रहे हैं। राहुल गांधी कल भी थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे।" गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घुसपैटियों के वोट अधिकार बचाने के आरोप पर उन्होंने कहा, "मैं उनसे कहूंगी कि जरा देख लें कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के सदर विधानसभा में क्या हुआ है, जहां पर उनके मंत्री हैं। वहां पर जब इतनी बड़ी अनियमितता पाई गई, जिसको चुनाव आयोग ने भी स्वीकार किया है तो उसका संज्ञान लेकर वो इस पर चर्चा करें तो बेहतर होगा."0
0
Report
NTPC प्रदूषण घिरी गाडरवारा: कांग्रेस का मास्क मिशन, राख से बिगड़ते हालात
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में NTPC पावर प्लांट से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा मोर्चा खोला है। प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश यानी राख के अनियंत्रित परिवहन से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेट हाईवे पर उतरकर राहगीरों को मास्क बांटे। कांग्रेस का आरोप है कि नियमों की अनदेखी के चलते क्षेत्र में सांस और हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। गाडरवारा स्टेट हाईवे पर उड़ती राख और मुंह पर मास्क लगाए यह लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। NTPC पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश के उड़ने और सड़कों पर डंप होने के विरोध में कांग्रेस ने करीब दो घंटे तक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले हर वाहन चालक और राहगीर को मास्क वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राख के परिवहन में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अगर प्रशासन ने जल्द सख्त कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में यह प्रदूषण गंभीर बीमारियों की वजह बनेगा। कांग्रेस ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि राख के अवैध परिवहन पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो यह सांकेतिक प्रदर्शन बड़े उग्र आंदोलन में बदल जाएगा।0
0
Report
गोरखपुर हादसे के घायलों की देखभाल के लिए मंत्री BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, हादसे में घायल लोगों का हाल। गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान शुक्रवार को BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने इलाज करा रहे घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री ने घायलों को उचित इलाज और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और डॉक्टर बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं। गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद, रजही में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रैक्टर के विद्युत तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल थे, जबकि नौ लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद घायलों को BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों और प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घायलों को उचित उपचार और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।0
0
Report
Advertisement
