Ghaziabad - गरीब बच्चों के एडमिशन पर प्राइवेट स्कूलों का अत्याचार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:राइट टू एजुकेशन के तहत प्राइवेट स्कूल प्रशासन द्वारा गरीब परिवारों के बच्चों के एडमिशन न लेने पर गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक वीडियो को गुहार लगाते हुए वायरल किया गया है। जिसमें गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा गया है कि मुख्यमंत्री जी आरटीई के तहत जब एडमिशन नहीं हो रहे तो इस प्रावधान को बंद कर देना चाहिए। क्योंकि प्राइवेट स्कूल प्रशासन अपनी मनमानी पर उतारू है और गरीब परिवारों के बच्चों के दाखिले नहीं हो रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
