201003
Ghaziabad: नंदग्राम पुलिस ने 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की पिकअप बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:थाना नंदग्राम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों, प्रवीण और नेपाल सिंह, को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई महिंद्रा पिकअप गाड़ी बरामद हुई है। वादी आसिफ ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी पिकअप गाड़ी पार्किंग से चोरी हो गई है। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आसपास के CCTV की जांच शुरू की। जांच के आधार पर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गाड़ी बरामद की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीट परीक्षा राजनांदगांव: 1982 परीक्षर्थी, त्रिस्तरीय सुरक्षा के साथ आयोजन
Rajnandgaon, Chhattisgarh:देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर राजनांदगांव जिले में प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 21 जून को जिले के छह परीक्षा केंद्रों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में करीब 1982 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा के लेकर जिले में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एनटीए द्वारा निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया, जिसमें सुरक्षा और परीक्षा प्रबंधन की व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। दूसरी ओर जिले के बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में हेल्प डेस्क तथा सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी, मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित.0
0
Report
डिक्की में छुपा खतरा: देसी कट्टे से चली गोली, युवक घायल
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के कृपाल चौक में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की लापरवाही और अवैध हथियार की मौजूदगी ने उसे ही गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना न सिर्फ डराने वाली है, बल्कि शहर में अवैध हथियारों के फैलते जाल की ओर भी इशारा करती है। घायल युवक शुभम ठाकुर, उम्र करीब 20 वर्ष, अपने दोस्त भारत की एक्टिवा गाड़ी लेकर घर आया था। घर में गैस खत्म हो जाने के कारण वह गाड़ी लेकर गैस भरवाने के लिए निकला था। इसी दौरान जब उसने गाड़ी की डिक्की खोली, तो उसमें एक देसी कट्टा रखा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि शुभम उस कट्टे को घर के अंदर रखने के लिए उठा रहा था, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली सीधे उसके हाथ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है0
0
Report
सपा टूट की अगुवाई: राजीव राय से? राजभर का दावा
Ballia, Uttar Pradesh:राजीव का राय करेंगे सपा में टूट की अगुवाई, टिन्नू यादव ने अखिलेश को बताया चोरी हो गई है, राहुल गांधी को नीट परीक्षा से नहीं इटली से है प्रेम- ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय अध्यक्ष ,सुभासपा रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी स्थान- बलिया dinank-20-06-2026 एंकर- सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष व यूपी सरकार के मन्त्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसदों की टूट की अगुवाई बलिया के लाल सपा सांसद राजीव राय करेंगे। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा सांसद राजीव राय गृह मन्त्री अमित शाह से मिले थे और उस समय अमित शाह से उनको डांटा था और कहा था कि तुमको जो काम दिए हैं वो जाकर करो। राजीव राय ने अमित शाह को जन्मदिन कि बधाई भी थी थी जिसको राजीव राय ने काफ़ी वायरल भी किये थे। बलिया के तीनो सांसद में से सबसे ज्यादा माल राजीव राय के पास है और ईडी अब पूछ ताछ करने जा रही है। क्या करेंगे बेचारे भाग कर जायेंगे। सपा के सब सांसद अलग अलग संपर्क में है कोई केशव मौर्य के यहाँ संपर्क में है तो कोई बृजेश पाठक के यहाँ संपर्क में है तो कोई दिल्ली संपर्क में है। जिस दिन सदन चलेगा उसके आसपास समझ आ जायेगा। वहीं राम मंदिर चढ़ावा चोरी कि जाँच SIT द्वारा किये जाने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पूछताछ हो रही है टिंन्नू यादव के नाम सामने आया है। अखिलेश यादव के बिरादर के नाम पहले ही आ रहा है। टिंन्नू यादव ने ही अखिलेश यादव को बताया था कि चोरी हो गई है। वहीं ओम प्रकाश राजभर चम्पत राय को बचाते हुए नजर आये। वहीं नीट परीक्षा में एक अभ्यर्थी के परीक्षा केंद्र आबू धाबी दिए जाने के बाद राहुल गाँधी के ट्वीट पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि राहुल गाँधी को प्रेम नीट परीक्षा से नहीं है। इटली से प्रेम है। वो इटली को खुश देखना चाहते हैं भारत को खुश नहीं देखना चाहते। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे पर अखिलेश यादव के तंज कि इस दौरे की भी SIT जाँच होनी चाहिए के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनसे पूछ कर योगी जी कही जायेंगे। अखिलेश यादव के जिम्मे कोई काम नहीं है। अखिलेवह यादव केवल इसलिए बोल रहे हैं कि जनता में जाकर वोट मांग सके। वहीं ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमने अखिलेश यादव को तलाक नहीं दिया है उन्होंने हमकों तलाक दिया है वो भी लिखित रूप से तलाक दिया है। शिवपाल यादव को अखिलेश यादव तिरक्षी नजर से नहीं देखना चाहते। एक दिन ऐसा आयेगा जब शिवपाल यादव को पार्टी के नेतृत्व करना पड़ेगा। वहीं ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि राम गोपाल यादव ने जो चिट्ठी गृह मन्त्री को दी है उसका खुलासा करें जिस दिन वो खुलासा कर देंगे हम चिट्ठी दे देंगे। बाइट - ओम प्रकाश राजभर ( अध्यक्ष सुभासपा व मन्त्री यूपी सरकार )0
0
Report
Advertisement
भोपाल: दुकानदार लूट मास्टरमाइंड नौकर गिरफ्तार, 2 लाख लूट की साजिश उजागर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में व्यापारी से 2 लाख की लूट का नौकर निकलया मास्टरमाइंड दुकान के नौकर ने ही रची थी sाजिश, गर्दन पर चाकू रखकर दिया लूट की वारदात को अंजाम शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने किया मास्टरमाइंड नौकर को गिरफ़्तार किराना व्यापारी दिलीप आरतवानी से 2 लाख रुपये की लूट की वारदात 16 जून की रात हुई थी बदमाशों ने रास्ते में स्कूटी अड़ाकर व्यापारी को गिराया और गर्दन पर चाकू रखकर रकम लूट ली थी जाँच में खुलासा हुआ कि व्यापारी की दुकान के नौकर ने ही पूरी वारदात की साजिश रची थी पुलिस ने 200 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की आरोपी प्रेम शर्मा और अभिषेक पंथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया आरोपियों से अब तक 1 लाख रुपये नकद, लूट में इस्तेमाल चाकू और वाहन बरामद किया गया शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
बेगमगंज में दुल्हन प्रेमी संग भागी, दोनों पक्ष ने समझौता कर विवाह रद्द
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिले के बेगमगंज में बीती रात अर्चना मैरिज गॉर्डन में हुई शादी चर्चा का विषय बनी हुई है.एक विवाह समारोह के दौरान धूमधाम से बारात लगी वर माला हुई , फेरे पड़े और सभी रस्मों-रिवाज को पूरा किया गया। लड़की पक्ष के परिजन विदिशा जिले के पठारी गाँव से विवाह के लिए लड़की को लेकर रायसेन जिले के बेगमगंज आये थे. जबकि लड़का बेगमगंज का था .विवाह समारोह के वाद रात के अंतिम पहर में अचानक दुल्हन गहनों सहित चुपके से अपने प्रेमी के साथ भाग गई.... प्रेमी विदिशा जिले के पठारी से आया था. दुल्हन के भागने की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया और वर पक्ष के लोगों ने भागदौड़ शुरू कर दी।मामला पुलिस तक पहुंचा और बेगमगंज पुलिस द्वारा नव नबेली दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ सागर जिले के राहतगढ़ चौराहे से पकड़कर बेगमगंज थाने लाया गया। दुल्हन कपड़े -गहने वर पक्ष को वापिस देने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन पुलिस की समझाइस के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आपसी समझौता होने पर दोनों पक्ष ने सम्बन्ध ख़तम कर लिया और दुल्हन ने वर पक्ष द्वारा चढ़ाए गए सभी कपड़े -गहने वापिस कर दिए। लड़की अपने परिजनों के साथ मायके रवाना हो गई। इधर दूल्हा खाली हाथ मलता रह गया ।0
0
Report
जयपुर में 2000 घरों के AC पर फ्री ADR डिवाइस से पीक ऑवर्स में बिजली बचत
Jaipur, Rajasthan:2 हजार घरेलू उपभोक्ताओं के AC पर लगेगा फ्री स्मार्ट डिवाइस JVVNL का पायलट प्लान ! जयपुर डिस्कॉम ने AC के लिए Automated Demand Response तकनीक लॉन्च की पीक ऑवर्स में AC खुद कम हो जाएगा! दीप्ति माथुर (SE रेगुलेशन) ने दी जानकारी वैशाली, मानसरोवर, मालवीय नगर क्षेत्र पायलट के लिए चुने गए हैं ये डिवाइस पूरी तरह फ्री है। आम आदमी भी इस फ्री डिवाइस के लिए अप्लाई कर सकता है, RERC के डिमांड साइड मैनेजमेंट विनियम-2026 के तहत ये पहला प्रोजेक्ट है। डेटा प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा है, घर का वाई-फाई और AC यूज का डेटा प्राइवेट रहेगा विभाग इसकी पूरी जानकारी रखेगा, JVVNL सेफ्टी सुनिश्चित करेगा ये डिवाइस अभी AC के लिए लगाया जाएगा उपभोक्ता के बिजली बिल में भी लाभ होगा ADR डिवाइस से पीक ऑवर्स में AC तापमान ऑटो कंट्रोल, 1MW बचत जयपुर में शुरू हुआ देश का पहला ADR प्रोजेक्ट 2000 घरों के AC पर लगेगी फ्री स्मार्ट डिवाइस, पीक ऑवर्स में बिजली बचाएगी0
0
Report
Advertisement
BPSC 70वीं का फाइनल रिज़ल्ट जारी: श्रद्धा पांडे टॉपर, 2035 वैकेंसी इतिहास बना
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना BPSC 70वीं का फाइनल रिज़ल्ट जारी। उत्तर प्रदेश के रहने वाली श्रद्धा पांडे 70 बीपीएससी का टॉपर बनी। आयोग के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने जारी किया रिज़ल्ट। आयोग के इतिहास में सबसे बड़ी वैकेंसी थी। बापू परीक्षा परिसर में हंगामे के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद इस केंद्र की वापस की परीक्षा हुआ था। 4 जनवरी 2025 को परीक्षा की गई थी। आज जब परिणाम जारी हो रहा है तो कुछ लोग ज्ञान बाट रहे है कि रिज़ल्ट देर से आया है। PT परीक्षा को रद्द करवाने को लेकर 3 महीने प्रदर्शन चला था। अभ्यर्थियों को दिग्भ्रमित किया गया था। बाहर से आंदोलनकारियों को बुलाया गया। केस किया गया, PIL किया गया। पटना हाईकोर्ट ने क्या निर्णय दिया यह आपको पता होगा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट गए थे, वहां से डाट खा कर आए। रिजल्ट पर उठ रहे देरी से जारी करने के सवाल पे बोले अध्यक्ष। 68वीं संयुक्त परीक्षा जिसमें मात्र 324 वैकेंसी थी। 817 लोगों ने इंटरव्यू दिया था। 69वीं में सिर्फ 475 वैकेंसी थी, 1252 लोगों का इन्क्वायर हुआ था। 70वीं में 2035 वैकेंसी थी, यह इतिहास में सबसे बड़ी वैकेंसी थी। 5450 लोगों का इंटरव्यू किया गया। इंटरव्यू में 10 गुना ज्यादा लोग थे, सामान्य सी बात है, इसमें समय लगेगा। 2035 सीटों के लिए वैकेंसी थी, 2027 पास हुए हैं। फर्स्ट रैंक श्रद्धा पांडे 593 अंक सेकंड रैंक शशांक गौरव 592 अंक थर्ड रैंक आयुष बिजॉय 592 अंक बाइट — मनु भाई परमार, चेयरमैन, BPSC राजेश कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक0
0
Report
पटना के टर्फ पर FIFA World Cup 2026 की धूम, फुटबॉल दीवानगी बढ़ी
Patna, Bihar:FIFA World Cup 2026 को लेकर दुनियाभर में फुटबॉल प्रेमियों का उत्साह चरम पर है और इसी कड़ी में पटना के फुटबॉल टर्फ पर भी वर्ल्ड कप का खुमार साफ देखने को मिल रहा है यहां रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे और युवा फुटबॉल की प्रैक्टिस करने पहुंच रहे हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर खेल में आगे बढ़ने का सपना देख रहे हैं, इस बार FIFA World Cup कई मायनों में खास है, क्योंकि पहली बार 46 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं, दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी मैदान में अपना दमखम दिखा रहे हैं, जिस पर करोड़ों फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें टिकी हुई हैं। पटना के इस टर्फ पर अभ्यास कर रहे युवा खिलाड़ियों का कहना है कि वर्ल्ड कप देखने के बाद उनकी फुटबॉल के प्रति रुचि और बढ़ी है कई खिलाड़ी अपने पसंदीदा स्टार फुटबॉलरों को फॉलो करते हैं और उनके जैसा बनने की कोशिश कर रहे हैं, खास बात यह है कि युवाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे भी बड़ी संख्या में फुटबॉल सीखते नजर आ रहे हैं, फुटबॉल के प्रति बढ़ता यह जुनून इस बात का संकेत है कि बिहार में भी इस खेल का दायरा लगातार बढ़ रहा है। टर्फ और फुटबॉल अकादमियों में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है और युवा फुटबॉल को करियर के रूप में भी देखने लगे हैं, FIFA World Cup 2026 का रोमांच बिहार के खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रेमियों में नई ऊर्जा भरता दिखाई दे रहा है0
0
Report
आबूराज दौरे के संत समागम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास की प्रतिबद्धता जताई
Sirohi, Rajasthan:एंकर - आबूराज में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आबूराज दौरे के अवसर पर संत समागम का आयोजन किया गया। माउंट आबू का नाम बदलकर आबूराज किए जाने के निर्णय के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री के स्वागत में शहरभर में जगह-जगह आभार व्यक्त करते हुए बैनर लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री केके बिश्नोई, पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी, जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी तथा पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया ने संतों का अभिनंदन कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित संतों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए आबूराज के विकास और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।0
0
Report
Advertisement
राम पथ के सीवर में होल, करोड़ों के पथ धंस, भ्रष्टाचार के आरोप
Ayodhya, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग अयोध्या. फिर धंसा राम पथ,करोड़ों की लागत से बने राम पथ के सीवर लाइन में हुआ होल,गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल, राज्य सरकार ने बनवाया है 13 किलोमीटर का राम पथ अमानीगंज जलकल विभाग के पास धंसा राम पथ,बार-बार धंस रहा है राम पथ. राम पथ के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप,इससे पहले भी कई बार धंस चुका है राम पथ.0
0
Report
पत्नी के विदाई नहीं करने पर जवाई का तांडव: मामा-ससुर पर सरिये हमला
Kota, Rajasthan:पत्नी को विदा न करने पर जवाई का तांडव: सोते हुए मामा ससुर का सिर फोड़ा, हाथ तोड़ा कोटा। ग्रामीण के मंडाना थाना क्षेत्र के सिंहपुरा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक जवाई के खूनी तांडव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी को पीहर से वापस नहीं भेजने से नाराज जवाई ने देर रात सोते समय अपने मामा ससुर पर लोहे के सरिये से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग का सिर फट गया और एक हाथ भी टूट गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, सिंहपुरा निवासी फुलचंद मीणा (53) रात को अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनका जवाई ओमप्रकाश मीणा वहां पहुंचा। पत्नी को विदा न करने की खुन्नस में उसने सोते हुए फुलचंद पर सरिये से ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर जब तक परिवार के लोग जागे, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। लहुलुहान हालत में गंभीर रूप से घायल फुलचंद को तुरंत कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मंडाना थाना पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी जवाई ओमप्रकाश की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।0
0
Report
बैढ़न पुलिस ने 3 घंटे में लापता बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को राहत दी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के बैढ़न पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी... लापता हुए 10 वर्षीय दो मासूम बच्चे महज 3 घंटे में सकुशल पुलिस ने किया बरामद.... पुलिस, जीआरपी और सोशल मीडिया अलर्ट से मिली बड़ी सफलता... सिंगरौली रेलवे स्टेशन से मिले दोनों बच्चे, परिजनों को सौंपा गया.... एसपी के निर्देशन में चली सर्चिंग, पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया... बच्चों की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने ली राहत की सांस... 3 घंटे में ढूंढ निकाले दो मासूम! बैढ़न पुलिस की तत्परता से सकुशल घर लौटे बच्चे.... सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए 10 वर्षीय दो लापता बच्चों को महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। शनिवार को बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल विशेष टीम गठित की गई और जिले के सभी थाना क्षेत्रों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी किया गया। बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया और विभिन्न पुलिस इकाइयों को भेजकर व्यापक स्तर पर तलाश शुरू की गई। लगातर सर्चिंग और तकनीकी जांच के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जीआरपी के सहयोग से दोनों बच्चों को सिंगरौली रेलवे स्टेशन से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल एक बड़ी अनहोनी टल गई, बल्कि चिंतित परिजनों ने भी राहत की सांस ली। पूरी कहानी में बैढ़न पुलिस टीम की सक्रियता और समन्वय की सराहना की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
योग इस्लाम में जायज़ है, मौलाना बरेलवी ने मुस्लिम अवाम से रोज योग की अपील
Bareilly, Uttar Pradesh:योग पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि योग इस्लाम मे जायज है, उन्होंने मुस्लिम अवाम से अपील की है कि वो रोजाना योग करे क्योकि योग से आप स्वस्थ्य रहेंगे0
0
Report
राष्ट्रपति मुर्मु का ग्वालियर-श्योपुर दौरा: 20-22 जून नो फ्लाई जोन और सुरक्षा मोर्चा तेज
Morena, Madhya Pradesh:देश की महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 जून को ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर पहुंचेंगी। ग्वालियर से वे सीधे श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क जाएंगी, जहां चीता प्रोजेक्ट की प्रगति और चीतों की स्थिति का जायजा लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ग्वालियर और श्योपुर में सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए गए हैं। एयरफोर्स स्टेशन से लेकर वीआईपी सर्किट हाउस और कूनो तक हाई अलर्ट है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के तहत एयरफोर्स स्टेशन और वीआईपी सर्किट हाउस मुरार के पांच किलोमीटर के दायरे को दो दिन के लिए "नो फ्लाई जोन" घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 जून को दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर विशेष विमान से ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगी। यहां से महज 10 मिनट रुकने के बाद वे हेलीकॉप्टर से श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगी और दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर वहां पहुंचेंगी। कूनो में राष्ट्रपति चीतों की सुरक्षा, उनकी मॉनिटरिंग, देखरेख और चीता प्रोजेक्ट की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए कूनो नेशनल पार्क के पीपलबावड़ी, अहेरा और टिकटोली प्रवेश द्वार 20 से 22 जून तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ग्वालियर में भी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिसके बाद पूरे सुरक्षा प्लान की फुल ड्रेस रिहर्सल भी की गई, जिसमें करीब 1200 जवान तैनात रहें। राष्ट्रपति से हवाई अड्डे पर मिलने वाले वीआईपी की सूची में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां 55 लोगों के नाम प्रस्तावित थे, वहीं अब सूची घटाकर सिर्फ 14 लोगों तक सीमित कर दी गई है। इनमें राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, प्रदेश के तीन मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और पांच वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे। स्थानीय स्तर के अधिकांश नेताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देजनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन विमानतल और वीआईपी सर्किट हाउस मुरार के पांच किलोमीटर के दायरे को 20 जून दोपहर 2 बजे से 22 जून शाम 4 बजे तक "नो फ्लाई जॉन" घोषित किया है। इस समय सीमा में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून सहित किसी भी प्रकार की हवाई गतिविधि पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश राष्ट्रपति की सुरक्षा और वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए नागर विमानन मंत्रालय के ड्रोन नियमों के तहत जारी किया गया है।0
0
Report
रतलाम के कोठड़ी गांव में किसान की हत्या, खेत में शव मिला
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के कोठड़ी गांव में एक किसान का शव खेत पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान किसान राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उनका शव खेत में खून से लथपथ हालत में मिला, वहीं शरीर पर चोट के कई निशान भी पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह शुक्रवार शाम अपने खेत पर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। शनिवार सुबह उनका शव खेत में पड़ा मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के संबंध में जानकारी भी मिली है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
