201001
गाजियाबादः दिगम्बर जैन मंदिर में लगा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैम्प,70 बुजुर्गों ने बनवाये अपने कार्ड
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद घण्टाघर स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मंगलवार को निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का आयोजन श्री दिगम्बर जैन टेम्पल सोसायटी,ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन और विवेक बहुमण्डल घण्टाघर द्वारा किया गया। कैम्प सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होकर दोपहर 4 बजे तक चला जिसमें 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 70 वृद्धों ने आयुष्मान कार्ड बनवाये।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुनोत्री NH स्यानाचट्टी के पास भूस्खलन से बंद, यातायात वनवे में चला
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी के पास भूस्खलन होने से बंद मार्ग हुआ सुचारू। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से मार्ग के दोनों और फसे वाहनों की आवाजाही शुरू। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में फंसे यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने मार्ग खुलने पर ली राहत की सांस। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने यातायात को वन वे सिस्टम से किया शुरू।।0
0
Report
अनियंत्रित ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक समेत दो गंभीर घायल रेउसा (सीतापुर)। रेउसा-तंबौर मार्ग पर इट
Bamhnawa, Uttar Pradesh:अनियंत्रित ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक समेत दो गंभीर घायल रेउसा (सीतापुर)। रेउसा-तंबौर मार्ग पर इटौरी गांव के पास गुरुवार को एक बैटरी चालित ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक मुहम्मद सैद पुत्र मोहर्रम अली, निवासी खरौहां, वाहन चला रहा था। उसके साथ पीछे बैठे नसीम पुत्र हुसैनी, निवासी सेवता, भी यात्रा कर रहे थे। इटौरी गांव के निकट अचानक ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क से नीचे गड्ढे में जा पलटा। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेउसा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा थाना रेउसा पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक लोगों की भीड़ लगी रही।0
0
Report
टेऊँगा स्थित भाजपा कार्यलय धूमधाम से मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:टेऊँगा स्थित भाजपा कार्यालय सहित जिले में कई स्थानों पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर अपनी खुशी साझा की। ट्रेजरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष और सदर विधायक राजेंद्र मौर्य समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
सागर में किसान की मौत: बिल्डर के कब्जे को लेकर हिंसक घटना से बवाल
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में किसान के साथ हुई मारपीट दो दिन बाद आज हुई मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, बिल्डर और उसके गुर्गो पर आरोप.. सागर में एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है जहां दो दिन पहले एक किसान के साथ हुई मारपीट के बाद आज उसकी मौत हो गई और सड़क पर बबाल मच गया है। मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र के अमावनी गांव का है यहां रहने वाले किसान नंदराम पटेल के साथ बुधवार को मारपीट की गई थी और गंभीर हालत में किसान को सागर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, किसान को सिर में गंभीर चोटें आई थीं और आज इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। इस मौत के बाद बबाल खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने गल्ला मंडी चौराहे पर शव देखकर जाम लग दिया। इस मामले में आरोप है कि किसान नंदराम और उसके बेटे आशीष की जमीन पर एक बिल्डर आनंद गुप्ता जबरन कब्जा कर रहा था जिसकी शिकायत किसान ने तमाम जगहों सहित सीएम हेल्प लाइन में भी की लेकिन किसी ने कोई कार्यवाही नहीं की। बुधवार को भी ऐसी कब्जे की कार्यवाही के दौरान दोनों पक्षों किसान और बिल्डर के बीच विवाद हुआ और इसमें किसान पर हमला किया गया था , किसान की बहु की शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था और मामले की जांच चल रही थी, आज किसान की मौत ने सनसनी फैला दी। सड़क पर उतरे लोगों को समझाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम आई और उन्हें समझाइश देने के बाद जाम को खत्म कराया गया है। पीड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
कानपुर में महंगाई- पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस ने खच्चर पर प्रदर्शन किया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुरी: बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि और पेपर लीक मामलों को लेकर कानपुर के शास्त्री चौक चौराहे पर कांग्रेस ने खच्चर पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए और महंगाई पर नियंत्रण तथा पेपर लीक के मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन की आपसी बातें और नेतृत्व पवन गुप्ता ने की, साथ में JP पाल और विकास अवस्थी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम जनता की जीवनयापन समस्याग्रस्त हो रहा है। बीच-बीच में पेपर लीक के कारण युवाओं के भविष्य पर प्रभाव का उल्लेख किया गया और शिक्षा मंत्री पर नैतिक जवाबदेही की मांग भी उठाई गई।0
0
Report
बड़ौत के मलकपुर गांव में दो परिवारों के बीच हिंसक विवाद, वीडियो वायरल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो परिवारों के बीच हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल वायरल वीडियो बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां किसी मामूली बात को लेकर दो परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-Sामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ मारपीट शुरू हो गई। वीडियो में महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। अब संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
मथुरा-आगरा रोडवेज महकमे में भ्रष्टाचार के आरोप, वीडियो वायरल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--आगरा परिक्षेत्र के रोडवेज विभाग में नहीं थम रहा भ्रष्टाचार कभी चलती बस तो कभी बस अड्डे पर फैला है भ्रष्टाचार आगरा परिक्षेत्र के कोसी बस अड्डे को जिम्मेदारी ने बना दिया अवैध इको अड्डा बस से कई गुना खड़ी होती है अवैध डग्गामार इको बस अड्डा परिसर में ही एक फल विक्रेता का बनवा दिया अस्थायी गोदाम गोदाम और अवैध डग्गामार वाहनों से होती है अवैध मोटी कमाई बस अड्डे में खड़ी अवैध डग्गामार इको कार का वीडियो वायरल स्टेशन इंचार्ज पर है इस अनैतिक उगाई का आरोप/सूत्र आखिर रोडवेज में फैले भ्रष्टाचार के मक्कड़ जाल पर कब लगेगा अंकुश,बड़ा सवाल0
0
Report
मुख्यमंत्री ने आगजनी जैसी घटनाओं पर अंकुश के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई
Delhi, Delhi:मालवीय नगर अग्निकांड जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक शाम 4:00 मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में होगी बैठक बैठक में दिल्ली पुलिस, राजस्व विभाग, दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, डीडीए, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली जल बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभाग को विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे दिल्ली सरकार कड़ा रुख अपनाते हुए अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए कठोर नियम लागू करेगी. सरकार का यह भी कहना है नियमों के उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा0
0
Report
मनोज सिन्हा ने गंडरबल में इमरजेंसी सेंटर व अमरनाथ यात्रा नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया
Aram Pora, Ganderbal, LG Manoj Sinha today inaugurated District Emergency Operations Centre and Shri Amarnath Ji Yatra Control Room in Ganderbal. These facilities will ensure a smooth, seamless journey for the upcoming pilgrimage.0
0
Report
Advertisement
दौसा में प्रॉपर्टी कारोबारी पर हमला: 5 गिरफ्तार, बाकी की गिरफ्तारी की तैयारी
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा प्रोपर्टी कारोबारी विनोद टापरिया पर हमला प्रकरण सर्व समाज के लोग पहुंचे कलेक्टर ओर एसपी ऑफिस जहां घटना को लेकर जताई नाराजगी सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग लोगो ने कहा दिन में कारोबारी की गाड़ी रोककर किया जान लेवा हमला ऐसे में आरोपियों में नहीं कानून का डर हालांकि पुलिस ने पांच आरोपी कर लिए गिरफ्तार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के किए जा रहे प्रयास दौसा जिला मुख्यालय पर कोतवाली थाने से 500 मीटर की दूरी पर नागौरी पुलिया से अपनी कार से जा रहे प्रॉपर्टी कारोबारी विनोद टापरिया पर आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा किए गए हमले के मामले में आज सर्व समाज के लोगों ने घटना को लेकर कोतवाली और एसपी ऑफिस पहुंचकर नाराजगी जाहिर की लोगों ने कहा जानलेवा हमला निंदनीय घटना है इस तरह का कृत्य करने वाले लोगों में कानून का डर होना चाहिए ऐसे में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर सजा मिले घटना को लेकर एएसपी शंकर लाल मीणा ने कहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है साथ ही लोगों को भरोसा दिया आरोपियों के खिलाफ नियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई होगी घटना के किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा0
0
Report
पटना में बीजेपी मंत्री दिलीप जायसवाल ने जेडीयू कार्यालय के बाद चुनावी रणनीति बताई
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिजेपी कोट के मंत्री दिलीप जयसवाल जेडीयू कार्यालय पहुंचे। बिहार में 10 शीटों पर बिहार विधान परिषद का चुनाव होना है और पर्चा भरने के आखिरी तिथि 10 जून है। जिसको लेकर पार्टी कार्यालय में हल चल तेज हो गई है। वही मंत्री दिलीप जयसवाल जेडीयू कार्यालय में एमएलसी संजय गांधी से मुलाकात के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि काफी दिनों से मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए मिलने आए हैं। उन्होंने संजय गांधी को राजनीति में "मैनेजमेंट का मास्टर" बताते हुए कहा कि उनसे कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार और संगठन संचालन की कला सीखने का मौका मिलता है। दिलीप जायसवाल ने बताया कि राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधायकों और विधान पार्षदों से सुझाव व सूचियां ली जा रही हैं। समीक्षा बैठकों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भी काम हो रहा है। बाइट — दिलीप जयसवाल, मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
नागौर पहुंचे डॉ सतीश पुनिया! भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार के स्वागत की रंगारंग तस्वीरें
Nagaur, Rajasthan:नागौर राज्यसभा में भाजपा की और से उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद पहली बार नागौर पहुंचे डॉ सतीश पुनिया । इस दौरान जयपुर से नागौर आते समय जगह जगह रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके प्रशंसकों की और से स्वागत किया गया। वहीं जिला मुख्यालय के श्री बलदेव राम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया । वहीं महाविद्यालय में एनसीसी कक्ष का लोकार्पण किया । इस दौरान महाविद्यालय परिवार की से डॉ सतीश पुनिया का स्वागत किया गया। वहीं मीडिया से रू-ब-रू होते हुए डॉ सतीश पुनिया ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठा पूर्व निभाई जायेगी । पार्टी में छोटे कार्यकर्ताओ को कार्य करने वालों को पार्टी हमेशा मौका देती है । वहीं पूनिया वीर तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे और भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे । बाइट - डॉ सतीश पुनिया राज्यसभा उम्मीदवार भाजपा ।0
0
Report
Advertisement
एक पेड़ मां क नाम केे साथ, एक पेड़ पिता के नाम मंत्री आशीष पटेल
Gonda, Uttar Pradesh:एक पेड़ मां के साथ एक पेड़ पिता के नाम एक पेड़ मां के नाम के साथ-साथ एक पेड़ पिता के नाम भी लगाइए,उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में एक प्रतिशत वन आच्छादित हो चुका है। इससे पर्यावरण में काफी सुधार हुआ है और पेड़ लगाने से पर्यावरण में काफी सुधार होगा, जिससे समय से बरसात होगी और समय से मौसम परिवर्तन होगा,उक्त बातें आज प्रदेश के प्राविधिक मंत्री एवं अपनादल एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गोंडा प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोंडा के विकासखंड पंडरी कृपाल अंतर्गत तिररे मनोरमा के पंडरी पारासराय गांव के मनोरमा नदी के तट पर पौध लगाकर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, उन्होंने जहां केंद्र और प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं का बखान किया, वहीं गांव और ग्रामीणों के लिए अनेक सुविधाओं को विस्तार से बताया ,उन्होंने कहा पर्यावरण दिवस पर यह भी ध्यान रखना चाहिए की पौध लगाने के साथ-साथ उसको जीवित रखने का सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, पौध तो कितने भी लगाए जाते हैं लेकिन जीवित बहुत कम रहते हैं, इसलिए पौधे लगाने के साथ-साथ जीवित रखने का भी संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में वन भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों महिला पुरुषों को पौध वितरण किया गया।,मंत्री ने दिल्ली में हुए अग्नि कांड पर दुख व्यक्त किया।इसके पश्चात मंत्री द्वारा अधिकारियों की समीक्षा बैठक,जन प्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की बैठक की।0
0
Report
विश्व पर्यावरण दिवस पर गोपालगंज कोर्ट परिसर में पेड़ लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता
Gopalganj, Bihar:आज विश्व पर्यावरण दिवस है आज जिले में कई जगहों पर वृक्षारोपण किया गया वही व्यवहार न्यायालय परिषर मे जिला जज ने जजो व न्यायिक पदाधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया व पर्यावरण को लेकर जागरूक किया व पेड़ लगाने की अपील की आज शुक्रवार सुबह सिविल कोर्ट परिषर में जिला जज गीता गुप्ता व अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने पेड़ लगाया जिला जज गीता गुप्ता ने बताया कि जैसा कि हमसब जानते हैं आज विश्व पर्यावरण दिवस है आज न्यायिक पदाधिकारियों के साथ पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुछ पौधे लगाकर दर्शाया है कि हमसब को पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए पूरे ब्रमांड में बहुत सारे ग्रह उपग्रह है लेकिन जीवन के लायक सिर्फ पृथ्वी है इनके अलावे कितने भी बड़े ग्रह क्यो न हो लेकिन जीवन के लायक नहीं है पृथ्वी ही जीवन के लायक है जहाँ धरती ,नदी,पेड़ ,पहाड़ है जो जीवन के लिए आवश्यक है जीवन बचाना है तो निश्चित रूप से हमे पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना पड़ेगा ओर समय समय पर बचाते रहना होगा कुछ पुराने पेड़ सुख जाते हैं हम जिन्हें हटाते है लेकिन वहाँ नए पौधे लगा देना है जिलेवासियों से अपील है कि पर्यावरण के प्रति सजग रहें0
0
Report
धनबाद कोयलांचल में आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ टूटे, बिजली आपूर्ति बाधित
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोयलांचल में शुक्रवार अहले सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के दौरान तेज गर्जन भी होता रहा। तेज गर्जन और बारिश के दौरान ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र के मोहलीडीह निचितपुर टाउनशिप बी-टाइप में स्थित एक बड़े पेड़ में आकाशीय बिजली गिरा। आकाशीय बिजली पेड़ में गिरने से विशाल पेड़ कई टुकड़ों में बट गया। पेड़ झारखंड विद्युत ऊर्जा निगम के बिजली पोल और तारों पर जा गिरा। घटना के बाद पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय मुखिया मोहम्मद आजाद ने बताया कि अहले सुबह हुई तेज बारिश और गर्जन के दौरान यह घटना घटी। पेड़ के बिजली पोल और तारों पर गिरने से तारों में झुकाव आ गया है तथा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है, उसके आसपास घनी आबादी है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन क्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं मिल रही हैं। मुखिया मोहम्मद आजाद ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जिन स्थानों से होकर बिजली की लाइनें गुजरती हैं, वहां का जल्द निरीक्षण कराया जाए और तारों के समीप स्थित बड़े पेड़ों की छंटाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होने वाला है, ऐसे में अभी से आवश्यक तैयारी और रखरखाव कार्य कर लिया जाए तो लोगों को बिजली संकट और संभावित हादसों से बचाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि बारिश, तेज हवा और गर्जन के दौरान बिजली के पोल, तारों तथा संवेदनशील स्थानों के आसपास खड़े होने से बचें, ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो। फिलहाल स्थानीय लोग बिजली विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पेड़ हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
