icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एनएच-56 पर अज्ञात वाहन से राहगीर मौत: ग्रामीणों ने किया जाम

Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ एनएच-56 पर पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, धोलापानी थाना क्षेत्र के बरोल घाटे के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-56 पर लगाया जाम, जाम से करीब 2 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लगीं, कल देर रात की है पूरी घटना, चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ सांसद सीपी जोशी प्रतापगढ़ से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे, आगे चल रही स्कॉर्ट पर ग्रामीणों ने पथराव किया, पुलिस की स्कॉर्ट गाड़ी में तोड़फोड़ की गई, कई पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई, धोलापानी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश की, देर रात समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया, राहगीर के शव को छोटीसादड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है。
0
0
Report

खैरागढ़ में पैसे मांगने पर युवक ने डंडे से हमला किया; आरोपी गिरफ्तार

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ में शराब के लिए पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। पैसे नहीं मिलने पर उसने डंडे से हमला कर दिया, लेकिन खैरागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला धरमपुरा स्थित शराब भट्टी के पास का है, जहां ग्राम खैरबना निवासी कौशल पटेल अपने साथियों के साथ मौजूद था। इसी दौरान बरेठपारा निवासी अमन उर्फ फनीस रजक ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और डंडे से प्रार्थी व उसके साथी पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में असामाजिक तत्वों के against कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report

बस्तर पुलिस ने 31.8 किलो गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले को विफल करते हुए 31 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है, उड़ीसा बॉर्डर स्थित धनपुंजी आरटीओ नाका के पास से नगरनार थाने की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, आरोपी पिट्टू बैग में गांजा रखकर तस्करी कर रहे थे, गिरफ्तार किए गए गांजा तस्करों की पहचान हरिओम पांचाल और संदीप पांचाल के रूप में हुई दोनों आरोपी हरियाणा के जिंद जिला निवासी है, पुलिस के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर हरियाणा जा रहे थे, जप्त किए गए गांजा की कीमत करीबन 14 लाख 94 हजार रुपए आंकी गई है, आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

चतरा पुलिस ने 21.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया

Ansar Nagar, Jharkhand:BREAKING CHATRA चतरा : चतरा पुलिस ने में 21.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार। तस्करी में प्रयोग किये जा रहे ब्रेजा कार और मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है। यह गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के भेड़ीफॉर्म स्थित लक्षणपुर डैम जाने वाली सड़क से हुई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान इटखोरी थाना क्षेत्र के पितीज गांव निवासी विकास कुमार और रवि कुमार के रूप में की गई है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी जा रही है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने की पुष्टि। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेत नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर की गई कारवाई ।
0
0
Report

बेतिया में फरार हत्या आरोपी के घर इश्तहार लगवाए, दबाव देकर समर्पण मांगा

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बेतिया पुलिस अलर्ट मोड़ पर है न्यायालय के आदेश पर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाया गया है जगदीशपुर थाना अंतर्गत वार्ड संख्या दो में पुलिस ने कार्रवाई की है पुलिस ढोल नगाड़ा बजाते गांव पहुंची 2025 में हुए एक हत्या मामले में तीन फरार आरोपियों के घर पर इश्तहार चिपकाया गया पुलिस ने डुगडुगी पिटवाया मुनादी करवाई कि जल्द से जल्द आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दे पुलिस ने घर वालों को नसीहत दी कि फरार आरोपियों को न्यायालय में समर्पण कराए नहीं अब न्यायालय के आदेश पर कुर्की जपती किया जाएगा
0
0
Report

बलरामपुर में बारिश से गर्मी दूर, किसानों को मिली फसल के लिए राहत

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले बलरामपुर। जनपद में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण गर्मी और उमस के बीच तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया था। दिन में तेज धूप और उमस के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, जबकि रात में भी गर्मी के कारण लोगों की नींद हराम हो रही थी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से relief मिली। वहीं, किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। इस समय जिले में धान की रोपाई का कार्य चल रहा है और किसानों को पानी की सख्त जरूरत थी। बारिश से धान, गन्ना और सब्जी की फसलों को भी काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की सिंचाई की चिंता कम हुई है और खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आएगी। बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

राजगढ़ कस्बे में महिला के घर में घुसकर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट का मामला दर्ज

Churu, Rajasthan:घर में घुसकर लाठी-सरियों से हमला, पत्थरबाजी व महिलाओं से मारपीट का आरोप कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सादुलपुर _ राजगढ़ कस्बे में एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट, पत্থरबाजी, तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए सादुलपुर थाने में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि राजगढ़ के वार्ड नंबर 20, निवासी 45 वर्षीय पीड़ित महिला ने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, 24 जून 2026 की शाम करीब 6:30 बजे अमीन मोहम्मद अली, सपीक और आदिल सहित अन्य लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके बाल खींचे, कपड़े फाड़ दिए तथा घर की महिलाओं और युवतियों के साथ बदसलूकी व मारपीट की। इसके अलावा घर पर पत्थरबाजी कर मुख्य गेट पर तोड़फोड़ की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बाइट : पीड़िता की बेटी
0
0
Report
Advertisement

हाथरस के मुरसान में भिड़ंत के बाद कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Noida, Uttar Pradesh:हाथरस के मुरसान में हंगामा कार सवारों ने बाइक सवार को मारी टक्कर कार सवारों पर मारपीट का भी आरोप मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला कराया शांत जाँच और कार्रवाई में जुटी मुरसान पुलिस हाथरस जिले के मुरसान में उस वक्त हंगामा मच गया... जब एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी... आरोप है कि... कार सवार 4 लोगों ने बाइक को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार के साथ मारपीट की... हंगामे खड़ा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई... घटना से गुस्साए लोगों ने कार सवारों को घेर लिया... हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची... और मामले को शांत कराया... साथ ही पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गयी है..
0
0
Report

सादड़ी के बिस्किट गोदाम में भीषण आग, चार लोग सुरक्षित बचाए गए

Noida, Uttar Pradesh:सादड़ी में बिस्किट गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम की दूसरी मंजिल पर चार लोग फंस गए। सूचना मिलते ही सादड़ी थाना अधिकारी हंवंत सिंह सोढ़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीन दमकलों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से सभी चार लोगों—रेखा सोलंकी, सुरेश सोलंकी, तपस्या सोलंकी और अंकिता सोलंकी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। जेसीबी की मदद से गोदाम का शटर तोड़कर आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम में रखा लाखों रुपये का बिस्किट व टॉफी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है。
0
0
Report

जयपुर-चित्तोड़गढ़ हाइवे हादसे में बस पलटकर तीन मौत, कई घायल

Jaipur, Rajasthan:दूदू (जयपुर) हाईवे पर खड़ी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, बस में सवार दो लोगों की मौके पर मर गयी मौत और एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत। हाईवे पर जाम को पुलिस ने खुलवाया, आधा दर्जन सवारियां हुई गंभीर रूप से घायल। जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे के मोखमपुरा के पास हुआ हादसा। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को जयपुर एसएमएस अस्पताल में किया रेफर। सूचना पर मोखमपुरा एसएचओ सुरेश कुमार पहुंचे मौके पर, मृतकों के शव और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चित्तौड़गढ़ से जयपुर की ओर जा रही थी सवारियों से भरी कोच बस, बस में खराबी होने की वजह हाईवे के किनारे थी खड़ी। तेज रफ्तार में बेकाबू ट्रेलर ने मारी टक्कर, टक्कर के बाद बस पलटने से हुआ हादसा।
0
0
Report
Advertisement

सादड़ी के बिस्किट गोदाम में भीषण आग, चार रेस्क्यू के बाद लोग सुरक्षित

Pali, Rajasthan:सादड़ी में बिस्किट गोदाम में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण गोदाम की दूसरी मंजिल पर चार लोग फंस गए। सूचना मिलते ही सादड़ी थाना अधिकारी हंवंत सिंह सोढ़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीन दमकलों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से सभी चार लोगों—रेखा सोलंकी, सुरेश सोलंकी, तपस्या सोलंकी और अंकिता सोलंकी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। जेसीबी की मदद से गोदाम का शटर तोड़कर आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम में रखा लाखों रुपये का बिस्किट व टॉफी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

शेगाव रेलवे स्टेशन पर निडर पुलिस अधिकारी ने ट्रैक से प्रवासी की जान बचाई

Buldhana, Maharashtra:बुलढाणा जिल्ह्यातील शेगाव येथील रेल्वे स्थानकावर कर्तव्यदक्षतेचा आणि असीम धैर्याचा एक थरारक प्रसंग नुकताच पाहायला मिळाला.. समोरून येणाऱ्या वेगवान रेल्वेची पर्वा न करता, स्वतःचा जीव धोक्यात घालून एका प्रवाशाचे प्राण वाचवणारे शेगाव रेल्वे पोलीस दलातील पोलीस हेड कॉन्स्टेबल पांडुरंग वसु सध्या सर्वांच्या कौतुकाचा विषय बनले आहेत.. शेगाव रेल्वे स्थानकावर नेहमीप्रमाणे प्रवाशांची वर्दळ सुरू असताना एक प्रवासी अचानक अनपेक्षितपणे रेल्वे ट्रॅकवर पडला.. त्याच वेळी समोरून अत्यंत वेगाने रेल्वे येत होती.. हा काळजाचा ठोका चुकवणारा प्रसंग पाहून स्टेशनवरील उपस्थितांची भितीने चांगलीच धांदल उडाली.. पुढे जाऊन प्रवाशाला वाचवण्याची हिंमत कोणाचीही नव्हती.. क्षणभरातच मोठा अनर्थ घडणार असे चित्र दिसत होते.. दरम्यान कर्तव्यावर असलेले रेल्वे पोलीस अधिकारी पांडुरंग वसु यांनी परिस्थितीचे गांभीर्य ओळखले..क्षणाचाही विलंब न लावता त्यांनी थेट रेल्वे ट्रॅकवर उडी घेत , समोरून येणारी काळ बनलेली रेल्वे काही अंतरावर असतानाच त्यांनी ट्रॅकवर पडलेल्या प्रवाशाला घट्ट पकडून अत्यंत वेगाने बाजूला खेचले.. वसु यांनी प्रवाशाला सुरक्षित बाहेर काढताच अवघ्या काही सेकंदांत रेल्वे तिथून धडधडत निघून गेली.. पांडुरंग वसु यांनी दाखवलेल्या या अचाट धैर्यामुळे एका निष्पाप व्यक्तीला जीवदान मिळाले असून, एका कुटुंबाचा मुख्य आधार वाचला आहे.. त्यांच्या या अतुलनीय शौर्याचे आणि तत्परतेचे सर्व स्तरांतून कौतुक होत आहे..
0
0
Report

बेगूसराय में बारात के ठीक Prepe पहले पिता की करंट से मौत, शादी मातम में

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बेटे की बारात निकलने से ठीक पहले पिता की करंट लगने से मौत हो गई। घटना बखरी थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव निवासी सिकंदर महतो के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उनके पुत्र विकास कुमार की शादी च Cheria Bi ryarpur थाना क्षेत्र के अर्जुन टोल में तय थी। बारात निकलने की पूरी तैयारी हो चुकी थी और बाराती वाहनों पर सवार होकर रवा़ना होने वाले थे।इसी दौरान सिकंदर महतो घर के अंदर कुछ सामान लेने गए। सामान लेकर वापस लौटते समय वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़े। परिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पिता की अचानक मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि करंट लगने की घटना किन परिस्थितियों में हुई। एक तरफ बेटे की बारात निकलने की तैयारियां थीं, तो दूसरी तरफ पिता की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। शादी की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top