201016
Ghaziabad- क्रोसिंग रिपब्लिक थाना एरिया में मारपीट
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक GH 7 सोसाइटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है । जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मार पिटाई करते नजर आ रहे हैं । वीडियो सोसाइटी की AOA का बताया जा रहा है । फिलहाल पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि मारपीट क्यों और कैसे हुई है इस मामले की भी जांच पड़ताल की जा रही है, लिहाजा मारपीट का मामला कल का बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केरल में बारिश और बादल, थिरुवनंतपुरम के कई हिस्सों में मौसम बदला
Noida, Uttar Pradesh:Keralam | Rain and cloudy weather sweep across several parts of Thiruvananthapuram.0
0
Report
गोरखपुर के तुर्कमानपुर में मदरसे में बिजली चोरी, दो FIR दर्ज
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली निगम का शिकंजा कसता जा रहा है। लेकिन इसी अभियान के बीच तुर्कमानपुर से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने बिजली विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। राजघाट थाना क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने एक मदरसे पर छापा मारा तो चोरी की बिजली से दो AC, कई पंखे और दूसरे विद्युत उपकरण चलते मिले। जांच में मदरसा परिसर में 5.53 किलोवाट क्षमता की बिजली चोरी सामने आई। आरोप है कि परिसर में बिजली के केबल बॉक्स में ही कनेक्शन जोड़कर बिजली का इस्तेमाल किया जाता था। वहीं इसी इलाके में बकाये में कनेक्शन कटने के बाद स्मार्ट मीटर से पहले की केबल काटकर दोबारा बिजली चोरी करने का मामला भी पकड़ा गया। दोनों मामलों में FIR दर्ज कराई गई है। तस्वीर गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर की है। जहां शनिवार को नार्मल उपकेंद्र से जुड़े इलाके में बिजली निगम की विजिलेंस टीम बिजली चोरी की जांच करने पहुंची। जांच के दौरान अजहर शम्शी द्वारा संचालित मदरसे में बिजली का कोई वैध कनेक्शन नहीं मिला। लेकिन परिसर में बिजली का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा था। दो AC... कई पंखे... और दूसरे विद्युत उपकरण। विजिलेंस टीम ने जब बिजली के इस्तेमाल की जांच की तो करीब 5.53 किलोवाट क्षमता की बिजली चोरी सामने आई। मामला सिर्फ चोरी की बिजली इस्तेमाल करने तक सीमित नहीं था। जाँच में आरोप है कि मदरसा परिसर में बिजली के केबल बॉक्स में ही कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपभोग किया जा रहा था। यानि बिजली का वैध कनेक्शन नहीं, लेकिन बिजली का इस्तेमाल लगातार जारी। मदरसा संचालक के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई की गई है। हालांकि बिजलीकर्मियों की कथित मिलीभगत की बात अभी आरोप के स्तर पर है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बिजली निगम की जांच में मदरसा परिसर में वैध कनेक्शन नहीं मिला। स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर इतने बड़े परिसर में AC और दूसरे विद्युत उपकरण लंबे समय तक कैसे चलते रहे? अगर चोरी की बिजली से दो AC और कई पंखे चल रहे थे, तो फिर बिजली निगम की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। अब जांच का अहम बिंदु यही है कि बिजली चोरी कब से हो रही थी और इसकी जानकारी विभाग को पहले क्यों नहीं हुई? तुर्कमानपुर में ही विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी का एक दूसरा मामला भी पकड़ा। यहां सगे भाई अब्दुल फराज और अब्दुल बिलाल के आवास पर चार किलोवाट क्षमता का बिजली कनेक्शन था, लेकिन बिजली बिल का बकाया एक लाख रुपये से ज्यादा हो गया। बकाया जमा नहीं होने पर बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया। लेकिन बिजली कटते ही मामला खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि बिल जमा करने के बजाय स्मार्ट मीटर से पहले की केबल काटकर बिजली की आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई। 7 किलोवाट से ज्यादा बिजली चोरी: विजिलेंस टीम ने जांच की तो यहां भी बिजली चोरी पकड़ी गई। जाँच में सात किलोवाट से ज्यादा क्षमता की बिजली चोरी सामने आई। यानी कनेक्शन काटे जाने के बावजूद घर में बिजली का इस्तेमाल जारी था। इस मामले में भी कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज करा दी गई है। गोरखपुर में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान तो तेज है, लेकिन तुर्कमानपुर की कार्रवाई ने बिजली निगम की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन भारी बकाये के चलते काटे जा रहे हैं, क्या उनके परिसरों की नियमित निगरानी हो रही है? क्योंकि यहां एक तरफ एक लाख रुपये से ज्यादा के बकाये में कनेक्शन कटा, तो दूसरी तरफ केबल काटकर बिजली का इस्तेमाल फिर शुरू हो गया। और अब विजिलेंस टीम ने चोरी पकड़कर FIR दर्ज कर दी है। विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल: बिजली निगम में सामान्य तौर पर यह व्यवस्था मानी जाती है कि बकाये में कनेक्शन काटने के बाद संबंधित परिसर पर नजर रखी जाए। लेकिन इन मामलों ने इस व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ता कटिया लगाकर दोबारा बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं और इसकी जानकारी विभागीय स्तर पर नहीं हो पा रही है, तो निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की जरूरत साफ दिखाई देती है। बिजली निगम की विजिलेंस प्रथम टीम में प्रभारी विरेंद्र राय, उपखंड अधिकारी आशीष गुप्ता, अवर अभियंता राजेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक प्रभात तिवारी, महिला मुख्य आरक्षी विभा सिंह, मुख्य आरक्षी शिवप्रकाश शुक्ला और आरक्षी विपिन कनौजिया शामिल रहे। बिजली विभाग का एक्शन प्लान: विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाये में काटा जा रहा है, उनके द्वारा बिल जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित परिसरों की निगरानी कराई जाएगी। और अगर कनेक्शन कटने के बाद दोबारा कटिया लगाकर बिजली चोरी करते हुए कोई पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोरखपुर के तुर्कमानपुर में एक ही कार्रवाई में बिजली चोरी के दो मामले सामने आए। एक तरफ मदरसा—जहां दो AC और कई पंखे चोरी की बिजली से चलते मिले। दूसरी तरफ भारी बकाये में कनेक्शन कटने के बाद दोबारा केबल जोड़कर बिजली चोरी का मामला। दोनों मामलों में FIR दर्ज हो चुकी है। अब बड़ा सवाल सिर्फ बिजली चोरी पकड़ने का नहीं, बल्कि यह भी है कि कनेक्शन कटने के बाद दोबारा बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम की निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है?0
0
Report
आगरा पेट्रोल पंप विवाद: चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग मलपुरा थाना क्षेत्र के जाखौदा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का मामला पेट्रोल डलवाने आए दो युवकों का सेल्समैन से हुआ विवाद विवाद के दौरान युवकों ने सेल्समैन पर चाकू से किया वार पेट्रोल पمپ कर्मियों ने दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया घायल सेल्समैन को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया, मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक पेट्रोल पंप पर लूट के प्रयास की बात पूरी तरह गलत बाइट आरोपी युवक0
0
Report
Advertisement
झारखंड कांग्रेस ने योगेंद्र साव को अनुशासन नोटिस जारी; तीन दिन में जवाब मांगा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव द्वारा जारी नोटिस में योगेन्द्र साव से तीन दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने तथा स्वयं उपस्थित होकर यह बताने को कहा गया है कि पार्टी संविधान के प्रावधानों के तहत उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। नोटिस में कहा गया है कि पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था। बाद में पार्टी नेतृत्व ने उनके लंबे संगठनात्मक योगदान को ध्यान में रखते हुए निष्कासन का निर्णय निरस्त किया था। लेकिन हाल में मीडिया के माध्यम से उनके द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। नोटिस के अनुसार उनका आचरण पार्टी सिद्धांतों के विपरीत होने के साथ-साथ पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना भी माना गया है। अनुशासन समिति ने स्पष्ट किया है कि बार-बार इस प्रकार का अनुशासनहीन आचरण यह संकेत देता है कि पार्टी अनुशासन के विरुद्ध गतिविधियां दोहराई जा रही हैं और इससे संगठन की छवि को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए योगेन्द्र साव से जवाब मांगा गया है कि उनके विरुद्ध पार्टी संविधान के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाय कांग्रेस पार्टी में विचारों की स्वतंत्रता के साथ संगठनात्मक अनुशासन भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। पार्टी के मंच के बाहर ऐसे सार्वजनिक वक्तव्य, जो पार्टी की घोषित नीति, सिद्धांत और नेतृत्व के निर्देशों के विपरीत हों, संगठन के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकते।0
0
Report
मैहर देवी जी धाम नवरात्रि मेले दामोदर रोपवे 21 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक बंद
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर। आगामी नवरात्रि मेले के दौरान देवी जी धाम में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने दामोदर रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार 21 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक कुल 11 दिनों तक रोपवे सेवा बंद रहेगी मंदिर समिति की प्रशासक एवं एसडीएम दिव्या पटेल द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। नवरात्रि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के देवी जी धाम पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में मंदिर परिसर और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पहले से ही आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सेवा रहेगी बंद आदेश के मुताबिक दामोदर रोपवे की सेवा 21 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को देवी जी धाम तक पहुंचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग और सीढ़ियों का उपयोग करना होगा。 नवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन की तैयारियां नवरात्रि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मैहर पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा, दर्शन, यातायात और भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। रोपवे सेवा को बंद रखने का निर्णय भी इसी व्यापक व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि नवरात्रि मेले के दौरान मंदिर पहुंचते समय निर्धारित व्यवस्थाओं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।0
0
Report
झांसी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो टैक्सी से टक्कर मारी, कई घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है... चिरगांव थाना इलाके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारियों से भरी ऑटो टैक्सी में जोरदार टक्कर मार दी... टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई सवारियां घायल हो गईं... अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश पाठक का दावा: 6 महीनों में 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "हमारी सरकार जो संकल्प पत्र में वादा करती है उसको पूरा करती है...पहले 9.5 लाख से अधिक नियुक्त पत्र युवाओं को उनकी मेघा, बुद्धि, कौशल के आधार पर मिल चुके हैं और कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होने दी गई। अब हमारा लक्ष्य है कि आने वाले 6 महीने में 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां अपने युवाओं को उनकी बुद्धि, कौशल, विवेक के आधार पर दें। इसमें गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी और लगातार यह क्रम जारी रहेगा जब तक प्रदेश के युवा प्रसन्न नहीं होंगे हम चैन से नहीं बैठेंगे।"0
0
Report
प्रशांत किशोर ने बेगूसराय में शिक्षा सुधार पर जोर, मतदान में जाति-धर्म से ऊपर आह्वान
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से संवाद किया है। प्रशांत किशोर ‘शिक्षा संवाद सह शिक्षक समागम’ कार्यक्रम में शामिल होने बेगूसराय पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने जीरो माइल गोलंबर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपनी बात रखी और शिक्षकों से जाति, धर्म और राजनीतिक दल से ऊपर उठकर अपने सम्मान, वेतनमान और बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करने की अपील की। वहीं शराबबंदी के मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। आपको बताते चले कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को बेगूसराय पहुंचे। जहां जीरो माइल गोलंबर पर उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे शिक्षकों के साथ आयोजित शिक्षा संवाद सह शिक्षक समागम कार्यक्रम में शामिल हुए।मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार तभी संभव है, जब शिक्षक इसकी अगुवाई करेंगे।प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि वे जाति, धर्म, दल और नेताओं की प्रतिबद्धता से ऊपर उठकर अपने सम्मान, वेतनमान और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक सड़क पर आंदोलन करने के बजाय विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, इसलिए उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए।वहीं बिहार में शराबबंदी के सवाल पर प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्रात चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर जन सुराज पिछले चार वर्षों से अपनी बात कह रहा है। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।वहीं जेडीयू में अनंत सिंह और नीरज सिंह के बीच चल रहे विवाद से जन सुराज को होने वाले फायदे के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि शिक्षक और स्नातक मतदाता बिहार के पढ़े-लिखे और प्रबुद्ध मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये मतदाता बदलाव और बेहतरी के लिए अच्छे लोगों का चुनाव करते हैं, तो बिहार में बदलाव की शुरुआत हो सकती है।कार्यक्रम में जन सुराज के प्रदेश कमिटी के किशोर कुमार, ललन यादव, सरवर अली, राकेश पटेल समेत जिला अध्यक्ष सोनू शंकर, प्रमोद कुमार पाठक, रवींद्र यादव, अगम कुमार, किरण कुमारी और निरकमल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट प्रशांत किशोर जन सुराज सूत्रधार0
0
Report
गढ़वा- MP ज्वेलरी डकैती तक जुड़े अपराधी का खुलासा: गिरफ्तार एक, मुठभेड़ में घायल दूसरा
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा में बाइक लूट... फिर उसी लूटी गई बाइक से मध्य प्रदेश में ज्वेलरी शॉप पर डकैती! अपराधियों के इस खतरनाक कनेक्शन का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच की कड़ियां गढ़वा से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक पहुंचीं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा मुठभेड़ में घायल है और तीसरे की तलाश जारी है। आरोपियों के पास से 15.33 ग्राम सोना, 3,500 रुपये नकद और RONIN बाइक बरामद की गई है। गढ़वा के रंका और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में बाइक लूट की वारदातों के बाद पुलिस ने जिले में अलर्ट जारी किया था। विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि बाइक लूटने वाला गिरोह सिर्फ गढ़वा तक सीमित नहीं है। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने गढ़वा-मझिआंव मोड़ और कांडी होते हुए हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में बाइक लूटी। इसके बाद अपराधी अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। इसी दौरान लूटी गई अपाचे बाइक मध्य प्रदेश तक पहुंची, जहां 18 सितंबर को विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के कंचन ज्वेलर्स में डकैती हुई। डकैती के बाद भाग रहे अपराधियों का उत्तर प्रदेश के अनपारा थाना क्षेत्र में पुलिस से सामना हुआ। मुठभेड़ में रौशन कुमार घायल हो गया। उसे रॉबर्ट्सगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गढ़वा पुलिस वहां पहुंची और पूछताछ की, तो बाइक लूट से लेकर ज्वेलरी डकैती तक का पूरा कनेक्शन सामने आने लगा। पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी रौसन कुमार ने रंका और हरिहरपुर में बाइक लूट में अपनी संलिप्तता बताई और अपने साथियों सोनू उर्फ शाबीर अंसारी और शमशाद अंसारी के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने 19 सितंबर को सोनू उर्फ शाबीर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। सोनू की निशानदेही पर शमशाद अंसारी के ससुराल नयाखांड़ जाने वाले रास्ते से RONIN मोटरसाइकिल, 15.33 ग्राम सोना और 3,500 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि सोनू ने बाइक लूट और मध्य प्रदेश की कंचन ज्वेलर्स डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ में पुलिस को एक और बड़ी जानकारी मिली। आरोपियों की कथित योजन रमना के एक सोना व्यवसायी, गढ़वा के नवल अलंकार ज्वेलर्स और डालटनगंज के बैंक ऑफ महाराष्ट्र को निशाना बनाने की थी। पुलिस की सतर्कता के कारण इन जगहों पर वारदात नहीं हो सकी और आरोपियों ने दूसरे राज्यों में घटनाओं को अंजाम दिया।0
0
Report
Advertisement
ओवैसी की यूपी बैठक: गठबंधन पर जल्द जारी होगी जानकारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ(उत्तर प्रदेश): AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "आने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारी के सिलसिले में हमारी पार्टी की उत्तर प्रदेश में बैठक हो रही हैं, उसके लिए हम आए हैं..." गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, "अभी बहुत जल्दी होगी। जल्द आपको पता चल जाएगा।"0
0
Report
फतेहपुर में तेज रफ्तार हादसा, दो बाइक सवार गंभीर घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में दिखा तेज रफ्तार का कहर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल घायलों को आनन फानन अस्पताल में कराया गया भर्ती सदर कोतवाली के चौफेरवा के पास की घटना0
0
Report
सीतापुर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के विरुद्ध तहसील ने बुलडोजर चलाया
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक बुलडोजर एक्शन。 जूनियर हाई स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन से हटाया। 4 करोड़ की जूनियर हाई स्कूल की जमीन पर कर रखा था अवैध कब्जा। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे से कर रखा था लंबे समय से पक्का निर्माण तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई लहरपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
हरदा स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने 4 क्विंटल मछली जब्त, जांच जारी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के माध्यम से मछली सप्लाई किए जाने के मामले में रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 4 क्विंटल अलग-अलग प्रजाति की मछलियां जब्त की हैं। जानकारी के मुताबिक, मछली ठेकेदार की ओर से शिकायत की गई थी कि स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर चोरी की मछली को ट्रेन के माध्यम से दूसरे स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा है। शिकायत के बाद रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से करीब 4 क्विंटल मछली जब्त की। वहीं मछली लेकर जा रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने यह मछली अलग-अलग मछली पकड़ने वाले लोगों से खरीदी थी। हरदा में मछली की मांग कम होने के चलते इसे दूसरे स्थानों पर सप्लाई करने के लिए ट्रेन के माध्यम से ले जाया गया था। मछली ले जा रहे लोगों ने ठेकेदार के उस दावे को भी गलत बताया, जिसमें इंदिरासागर डैम से मछली चोरी करने की बात कही गई थी। उनका कहना है कि मछली उन्होंने अलग-अलग मछुआरों से खरीदी है। फिलहाल रेलवे पुलिस ने मछली को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मछली कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था, इसकी जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी.0
0
Report
सीतानगर डेम में डूबे दो युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Damoh, Madhya Pradesh:डेम में नहाने गए दो युवक डूबे रेस्क्यू आपरेशन जारी.. एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां के सीतानगर डेम में नहाने गए दो युवक डूब गए है और लापता है जिनका रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। दरअसल सुनार नदी पर बने सीतानगर सिंचाई परियोजना के बड़े डेम में चार युवक नहाने के लिए गए थे और उनमें से एक पानी में डूबने लगा तो उसका साथी उसे बचाने के लिए कुंदा और वो भी बाहर नहीं आ पाया, साथ गए दो युवकों ने ग्रामीणों और पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और मौके का मुआयना करने के बाद जिला मुख्यालय से एस डी आर एफ की टीम को बुलाया गया है और टीम डेम के अंदर दोनों युवकों की तलाश कर रही हैं। दोनों लापता युवक इसी क्षेत्र के रहने वाले है और आपस में रिश्तेदार है। फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है। बाइट/ नरोत्तम पटेल ( सरपंच सीतानगर दमोह) बाइट/ रजनी शुक्ला ( थाना प्रभारी बटियागढ़ दमोह) बाइट/ कोमल अठया ( नयाब तहसीलदार बटियागढ़ दमोह)0
0
Report
सोनभद्र में अमृत सरोवर डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में मातम
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के पवर गांव स्थित अमृत सरोवर में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
