Ghaziabad - क्रोसिंग रिपब्लिक पुलिस ने पकड़ा बैट्री चोर
Ghaziabad, Uttar Pradesh:क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने एक शातिर बैट्री चोर को गिरफ्तार किया है, जो पलक झपकते ही दुकानों और मकान से बैट्री चोरी करने की घटना को अंजाम दिया करता था। बैट्री चोर के कब्जे से पुलिस ने दो बैटरियां भी बरामद की है । पुलिस बैट्री चोर के अन्य साथियों की तलाश कर रही है । जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है ,चोर के पकड़े जाने से चोरी की घटनाओं में कमी आने की आशंका भी जताई जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
