201002
गाजियाबाद - मिजोरम के राज्यपाल को ब्रह्म कुमारी बहनों ने भी दी बधाइयां
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के राजनगर में मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह के आवास पर , जहां समर्थको द्वारा उन्हें बधाई का सिलसिला लगातार जारी है। वही ब्रह्म कुमारी बहनों ने जनरल वीके सिंह के राज्यपाल बनने पर सतीश दीदी और राजेश दीदी ने बधाई देते हुए भविष्य की सुभकामनाए दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एएनटीएफ ने 25 हजार रुपए के इनामी अफीम कारोबारी गोमाराम को गिरफ्तार किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानी एएनटीएफ ने ऑपरेशन खंगार के तहत छह साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी अफीम तस्कर गोमाराम उर्फ गोविंद उर्फ गोमा को गिरफ्तार कर लिया है। मध्यप्रदेश के नीमच निवासी 72 वर्षीय आरोपी गंगरार क्षेत्र में रिश्तेदार के मौसर में शामिल होने आया था। एएनटीएफ पहले से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बस्सी के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच बड़े स्तर पर अफीम तस्करी का नेटवर्क संचालित करता था। अब उससे उसके पूरे नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य तस्करों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
भवानीमंडी पुलिस ने साइबर शील्ड के तहत दो आरोपी पकड़े
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी पुलिस ने 'साइबर शील्ड' अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी म्युल बैंक खातों का उपयोग कर साइबर धोखाधड़ी करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में म्युल बैंक खाता धारक राहुल बैरागी और उसका सहयोगी जीशान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, राहुल बैरागी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते में साइबर धोखाधड़ी की राशि डलवाता था। वहीं, आरोपी जीशान इस राशि को नकद निकालकर इस्तेमाल करता था। दोनों आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने और मौज-मस्ती के लिए इन खातों का उपयोग कर रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और साइबर अपराध में संलिप्त म्युल खाता धारकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस थाना भवानीमंडी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। 'साइबर शील्ड' अभियान के दौरान, सहायक उपनिरीक्षक्षक वीरेंद्र सिंह को राहुल कुमार बैरागी (पुत्र सावलिया बैरागी, निवासी आंवली कला, भवानीमंडी) के बारे में सूचना मिली। सूचना थी कि वह अपने बैंक खाते का उपयोग 'म्युल बैंक खाते' के रूप में कर रहा था। जांच में पाया गया कि राहुल आम लोगों के साथ म्युल बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी कर लाभ कमा रहा था और अपने खाते का उपयोग इसी उद्देश्य के लिए कर रहा था। इसके बाद राहुल कुमार के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। भवानीमंडी थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और प्राप्त सूचना के आधार पर राहुल कुमार बैरागी और धोखाधड़ी की राशि निकालने वाले जीशान अली को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया।0
0
Report
खानपुर में चालू बिजली लाइन टुटी, मजदूरों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला
Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के पनवाड़ जीएसएस के समीप चौथ माता मंदिर के पीछे स्थित खेत में बड़ा हादसा टल गया। धान की रोपाई का कार्य चल रहा था, तभी अचानक चालू विद्युत लाइन टूटकर खेत में गिर गई। लाइन गिरते ही खेत में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और सभी ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई。 घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को अवगत कराया। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद करवाई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया गया। समय रहते बिजली बंद होने से जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि मजदूर कुछ क्षण और खेत में रुक जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर विद्युत लाइनों की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों की जान-माल की सुरक्षा बनी रहे।0
0
Report
Advertisement
एसीबी ने भूपालसागर थाने के कॉन्स्टेबल के रिश्वत मांगने के आरोप दर्ज किए
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर थाना क्षेत्र से भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। एसीबी चित्तौड़गढ़ ने थाने में तैनात कॉन्स्टेबल सुरेश विश्नोई के खिलाफ दस हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसीबी के अनुसार परिवादी के बेटे और परिवार के खिलाफ दर्ज दहेज प्रताड़ना मामले में समझौता करवाने, रिपोर्ट खत्म कराने और कार्रवाई नहीं करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने मांग का सत्यापन कराया। हालांकि परिवादी राशि की व्यवस्था नहीं कर सका, जिससे ट्रैप नहीं हो पाया। इसके बाद सत्यापन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एसीबी की इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर को सौंप दी गई है।0
0
Report
वाराणसी में कोरोना की नई दस्तक, बीएचयू में संक्रमित भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में कोरोना ने फिर दी दस्तक। बीएचयू में भर्ती कराया गया संक्रमित मरीज। आशापुर निवासी 27 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉज़िटिव, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ। बीएचयू के चेस्ट एंड टीबी विभाग में चल रहा था युवक का इलाज, जांच में संक्रमण की पुष्टि। डॉक्टरों की चेतावनी— वायरस अभी खत्म नहीं हुआ, हर महीने सामने आ रहे हैं 1-2 मामले। कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह, बीएचयू के डॉक्टर मरीज पर नजर रख रहे हैं। बाइट— एसएन Shankhwar डायरेक्टर IMS BHU0
0
Report
दिल्ली के जिलों में स्कूलों की सूची: चिल्ला, Jasola, Karala समेत 7 स्कूल
New Delhi, Delhi:CM Shree Chilla Village School Chilla Village, Delhi GGSSS Jasola Village, Delhi SKV School Karala, Delhi GBSSS, Baprola (School ID 1617258) Baprola, Delhi SKV Matiala School Matiala, Delhi GGSSS, Neb Sarai (School ID 1923031) Neb Sarai, Delhi GGSSS Shivaji Park (School ID 1105022) Shivaji Park, Delhi0
0
Report
Advertisement
मेरठ के बिलकेस्वर महादेव मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर हुए विवाद में हिंदुओं के दो पक्ष आमने सामने आ गए हैं दोनों पक्ष यात्रा के संचालन का अधिकार माँग रहे हैं अति प्राचीन बिल केश्वर महादेव से निकलने वाली इस रथ यात्रा मैं प्रशासन ने फ़िलहाल दोनों पक्षों के पुजारी को औरत से नीचे उतार दिया और अपना पुजारी रथ पर बैठा दिया है उत्तर प्रदेश के मेरठ में अतिप्राचीन बिल के स्वर महादेव मंदिर से निकलने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है यहाँ दोनों पक्षों की लड़ाई की वजह से अफ़रातफ़री का माहौल हो गया डिप्टी SP और फ़ोर्स को बीच बचाव करना पड़ा दरअसल मेरठ के सदर स्थित बिलकेस्वर महादेव मंदिर पर आधपत्य को लेकर लड़ाई है दोनों पक्ष मंदिर पर और मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे पर अपना अधिकार चाहते हैं विवाद बढ़ने पर ज़िला प्रशासन मेरठ ने 143 के तहत कार्रवाई करते हुए मंदिर के लिए रिसीवर नियुक्त कर दिया है मंदिर में मजिस्ट्रेट और एस एच ओ की निगरानी में सब काम हो रहा है इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ रहे थे लेकिन पुलिस की कड़ाई की वजह से और प्रशासनिक मुस्तैदी की वजह से बढ़ा विवाद होने से बच गया।0
0
Report
नई टिहरी नगर पालिका ने ड्रेनेज सुधार के लिए 20 करोड़ डीपीआर भेजी
New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी शहर का ड्रेनेज सिस्टम सुधारने की पालिका की कवायद शुरू। मास्टर प्लान की तर्ज पर बसाए गए नई टिहरी शहर में योजनाकारों की कमी के चलते ड्रेनेज सिस्टम का आज तक समाधान नहीं हो पाया है जिसके लिए अब नई टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने जिला प्रशासन की मदद से करीब 20 करोड़ की डी पी आर बनाकर कमिश्नर की स्वीकृति के लिए भेजी गई है जिसके लिए सिंचाई विभाग को कार्यदाई संस्था बनाया गया है, अध्यक्ष मोहन सिंह रावत का कहना है कि स्वीकृति मिलते ही नई टिहरी शहर की वर्षों पुरानी ड्रेनेज सिस्टम को सुधारा जाएगा。0
0
Report
UP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कसी, गठबंधन वार्ता शुरू करने का ऐलान
Lucknow, Uttar Pradesh:2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने आज कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ी बैठक की इस मौके पर उन्होंने यूपी में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मानसून सत्र में अखिलेश यादव से वार्ता शुरू हो जाएगी हम राष्ट्रीय और बड़ी पार्टी हैं बराबर का हक और सम्मान लेंगे हमारे 100 सांसद हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपेंगे कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी प्रदेश भर में सर्वे करके हम अपना मेनिफेस्टो जारी करेंगे हमारे पास समय कम है लेकिन हम इस चुनौती को स्वीकारने को तैयार हैं। टीटी - राजेंद्र पाल गौतम यूपी कांग्रेस प्रभारी0
0
Report
Advertisement
मैहर पुलिस ने 205 सीसी नशीली कफ सिरप समेत 5 गिरफ्तार, 5.98 लाख रु
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर पुलिस ने किया नशे पर कड़ा प्रहार, ऑपरेशन 2.0 के तहत मिली बड़ी सफलता, घेराबंदी कर 5 आरोपी के कब्जे से 205 सीसी नशीली कफ़ सिरप सहित 5.98 लाख रुपए किए जप्त, देहात थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह के निर्देशन पर देर रात मुखबिर की सूचना में देहात थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, गौरतलब हो कि आज नशे पर प्रहार करने के लिए रीवा जॉन के आईजी गौरव राजपूत के द्वारा संभाग भर में की गई थी नशे से दूर है जरूरी 2.0 की शुरुआत, पहले ही दिन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कार्यवाही ने पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, कफ सीरप की तस्करी में पुलिस ने 205 सीसी नशीली कफ़ सिरप के साथ आरोपी के 5.98 लाख रुपए किए जप्त । जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव राजपूत द्वारा शुरू किए गए 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के पहले ही दिन मैहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह के निर्देशन में देर रात मुखबिर से मिली सूचना पर देहात थाना पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 205 सीसी नशीली कफ सिरप बरामद की। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन और करीब 5.98 लाख रुपए नगदी भी जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि नशीली कफ सिरप की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही करते हुए आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।0
0
Report
उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल हादसे में मजदूर की मौत; सुरक्षा इंतजाम पर सवाल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:uttarkashi -सिल्क्यारा टनल में हादसा मजदूर की मौत रिपोर्ट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर -उत्तरकाशी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा टनल में देर रात लगभग 02:00 बजे एक हादसा हो गया जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई! प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़कोट की ओर से लगभग 900 मीटर टनल के अंदर (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक ब्लॉक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से झारखंड के 21 वर्षीय एक श्रमिक की मृत्यु हो गई। NHIDCL द्वारा घटना की विस्तृत जांच एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दुर्घटना के लक्षण एवं अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही की जाएगी। मजदूर की मौत पर मजदूरों ने आरोप लगाया की टनल के अंदर सुरक्षा की पुख़्ता इंतजाम नहीं है जिसके कारण घटना हुई। मजदूरों का NHIDCL कंपनी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन .0
0
Report
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने रामबिलास शर्मा के आवास पर जाकर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली
Panchkula, Haryana:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रामबिलास शर्मा के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य हाल, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल भी रहे मौजूद हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इस अवसर पर पंचकूला के पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहे। उन्होंने भी रामबिलास शर्मा के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुलाकात के दौरान संगठन और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।0
0
Report
Advertisement
Muzaffarnagar के मीराजी कब्रिस्तान में बच्चों की कब्रों से छेड़छाड़, हड़कंप मचा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर में कब्रिस्तान में बाल कब्रों से छेड़छाड़, 5-6 बच्चों की कब्रें तोड़ने से हड़कंप, कब्रों से अवशेष निकालने का आरोप, दूसरे गड्ढे में फेंके जाने का आरोप, बोतलें-कथित तांत्रिक सामान मिला, पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी, अज्ञात लोगों के खिलाफ दी तहरीर, बुढ़ाना के मीराजी कब्रिस्तान का मामला।0
0
Report
जमना खास के ग्राम प्रधान को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार, गांव की तस्वीर बदली
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित हुए अमरोहा ब्लाक क्षेत्र के गांव जमना खास के ग्राम प्रधान संदीप त्यागी, बोले- योगी सरकार की योजनाओं से बदली गांव जमना खास की तस्वीर अमरोहा ब्लॉक के गांव जमना खास के ग्राम प्रधान संदीप त्यागी को उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान संदीप त्यागी ने इस सम्मान का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की विकास योजनाओं और ग्रामीणों के सहयोग को दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में आरआरसी सेंटर, आधुनिक पंचायत सचिवालय, पुस्तकालय, 25 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, खेल का मैदान सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा ग्राम समाज की भूमि पर बाजार विकसित कर ग्राम पंचायत की आय में बढ़ोतरी की गई, जिससे विकास कार्यों को और गति मिली। उन्होंने दावा किया कि सरकारी स्कूल को कॉन्वेंट स्कूल जैसी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिल रहा है। संदीप त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई धनराशि और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बदौलत ही जमना खास आज विकास की नई पहचान बना है। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग और ग्रामीणों के विश्वास से गांव को एक आदर्श और सुंदर गांव बनाने का सपना साकार हुआ है।0
0
Report
झांसी-कानपुर हाईवे पर अज्ञात युवक की मौत; सड़क हादसे की आशंका
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में झांसी-कानपुर हाईवे पर मिला अज्ञात युवक का शव, हाईवे किनारे लहूलुहान हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, हाईवे पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, म्रतक युवक की पहचान कराने में जुटी पुलिस, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की जताई जा रही आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का हो सकेगा खुलासा, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाइवे का मामला।0
0
Report
Advertisement
