icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201014
RBRishabh BhardwajFollow28 Jan 2025, 04:23 pm

गाजियाबादः ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद युवक ने रची लूट की साजिश, गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:

गाजियाबाद पुलिस ने एक युवक को लूट की झूठी सूचना देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक को झूठी कहानी बनाने के तीन घंटे के अंदर ही गिरफ्तार करके उसकी साजिश का खुलासा कर दिया। ऑनलाइन गेमिंग ऐप में लाखों रुपए हारने के बाद युवक ने अपने साथ लूट की झूठी योजना बनाई थी। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दूध का डिस्ट्रीब्यूशन करने वाले अक्षय कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ 2,75,000 रुपए की लूट की घटना को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने खुलासा कर अक्षय को जेल भेज दिया ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरिदृवार के बहादराबाद में मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ / बहादराबाद हरिद्वार के बहादराबाद में दौलतपुर के जंगलों में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली। हैप्पी हत्याकांड में पुलिस ने बदमाशों को घेरा था, मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल जबकि दूसरा मौके से फरार। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा, फरार आरोपी की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग जारी। फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पूरे जनपद में नाकेबंदी, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं। 35 वर्षीय बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
0
0
Report

राजनगर रेजिडेंसी सोसाइटी में 14 वर्षीय बच्ची की फ्लैट से गिरकर मौत

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन की राजनगर रेजीडेंसी सोसाइटी में शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां करीब 14 वर्षीय बच्ची की 12वीं मंजिल स्थित फ्लैट से नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर नंदग्राम थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बच्ची फ्लैट से किन परिस्थितियों में नीचे गिरी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजनों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने घटना के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं बताया है। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाुद्दीन अहमद ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। पुलिस द्वारा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका नौवीं कक्षा की छात्रा थी, फ्लैट में माता-पिता, छोटी बहन और नाना-नानी रहते हैं।
0
0
Report

टाटानगर स्टेशन के बाहर सड़क हादसे में युवक की मौत

Jamshedpur, Jharkhand:टाटानगर स्टेशन के बाहर सड़क हादसे में युवक की मौत जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के एग्जिट गेट के बाहर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बागबेड़ा थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी लाल यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह कचरा चुनकर अपना जीवनयापन करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 1:30 बजे लाल यादव टाटानगर रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह डिवाइडर पार करने का प्रयास कर रहा था। तभी चाईबासा बस स्टैंड की ओर से जुगसलाई की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है。 इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने स्टेशन क्षेत्र में बढ़ते भारी वाहनों के आवागमन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताई है。
0
0
Report
Advertisement

ED grills Jaohar University case: VC questioned for eight hours, Azam Khan under pressure

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ समाजवादी पार्टी के महासचिव मोहम्मद आजम खां से जुड़े जौहर विश्वविद्यालय और जौहर ट्रस्ट की वित्तीय गतिविधियों की जांच अब विश्वविद्यालय के अधिकारियों से पूछताछ तक पहुंच गई है मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जहीरुद्दीन से करीब आठ घंटे पूछताछ की लखनऊ स्थित ईडी कार्यालय में हुई पूछताछ के दौरान ट्रस्ट को मिले चंदे, विश्वविद्यालय के निर्माण पर हुए खर्च, सरकारी ठेकेदारों से जुड़े लेनदेन और धन के स्रोत से संबंधित सवाल किए गए। कुलपति से उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली गई। उनसे पूछा गया कि किस योग्यता के आधार पर अब्दुल्ला आजम को विश्वविद्यालय का प्रति कुलपति नियुक्त किया गया। इससे संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। सरकारी ठेकों से जुड़ी रकम कथित तौर पर शेल कंपनियों के जरिये ट्रस्ट में लाने और इसके बाद विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में लगाए जाने के पहलू पर भी सवाल किए गए।
0
0
Report

नैनीताल: ज्योलिकोट में दूषित पानी के बाद स्वच्छ पेयजल के लिए 6 ग्राम पंचायतों में ट्यूबवेल

Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के ज्योलिकोट और आसपास के इलाकों में दूषित पेयजल की सप्लाई के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती ग्रामीणों को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की है। सवाल ये है कि आखिर ग्रामीणों को स्वच्छ पानी कब और कैसे मिलेगा? क्या दूषित पानी की समस्या का कोई वैकल्पिक और स्थायी समाधान निकाला जा रहा है? इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए ZEE MEDIA की टीम पहुंची दूषित पेयजल से प्रभावित वीरभट्टी इलाके में, जहां ग्रामीणों के लिए फिलहाल टैंकरों के जरिए पानी की व्यवस्था की जा रही है। ज्योलिकोट और आसपास के इलाकों में दूषित पेयजल की सप्लाई के बाद अब तक 250 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है, जबकि इस मामले में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में लापरवाही बरतने पर सरकार ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े 6 अधिकारियों को निलंबित किया इनमें 3 अधिकारी उत्तराखंड जल संस्थान और 3 अधिकारी पेयजल निगम से जुड़े हैं। दूषित पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब वैकल्पिक जल स्रोत तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद ज्योलिकोट, वीरभट्टी, गांजा समेत आसपास के प्रभावित इलाकों में 4 ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। इन ट्यूबवेल के लिए 300 फीट से अधिक गहराई तक बोरिंग की जा रही है, ताकि अपेक्षाकृत सुरक्षित भूजल स्रोत तक पहुंच बनाई जा सके और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। फिलहाल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन इसे स्थायी समाधान नहीं माना जा रहा। इसी वजह से आने वाले दिनों में 6 ग्राम पंचायतों में कुल 5 ट्यूबवेल लगाए जाने की योजना है। यानी फिलहाल टैंकरों के सहारे ग्रामीणों तक पानी पहुंचाया जा रहा है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कोशिश अब ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने की है, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय तक स्वच्छ पेयजल मिल सके,
0
0
Report

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों पर चर्चा तेज, वरुण गांधी समेत नाम सामने

Noida, Uttar Pradesh:भाजपा के राज्यसभा के दावेदारों पर चर्चा तेज़ वरुण गांधी का नाम चर्चा में आगे आया पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं 2018 से 2024 तक राज्यसभा सदस्य रहे अनिल जैन का नाम चर्चा में पार्टी पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह एवं संजीव बालियान में से किसी को अवसर दे सकती है ब्राह्मणों के बीच पैठ बढ़ाने एवं संदेश देने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के अलावा,सीमा द्विवेदी और मथुरा के विधायक एवं हिमाचल के प्रभारी श्रीकांत शर्मा का नाम भी चर्चा में है केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा लोध वर्ग से आते हैं, जिन्हें जातीय समीकरण के तहत फिर उच्च सदन भेजा जा सकता है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल की भी दावेदारी बताई जा रही है स्मृति ईरानी का नाम भी चर्चा में हरदीप पुरी का नाम भी फिर से चर्चा में विद्या सागर सोनकर का नाम चर्चा में एक मुस्लिम चेहरे पर भी चर्चा
0
0
Report
Advertisement

कुआं पूजन के दौरान हवाई फायरिंग: दिल्ली पुलिस जवान की मौत, केस दर्ज

Hansi, Haryana:हांसी बाइट : जय सिंह थाना प्रभारी बास कुआं पूजन की खुशी मातम में बदली, हवाई फायरिंग में घायल दिल्ली पुलिस जवान की मौत मृतक परिवार में पत्नी रिंकू के अलावा उसकी पांच साल की बेटी हिसार में हुआ मृतक का पोस्टमॉडम सिंघवा खास में खुशी का समारोह मातम में बदला, पत्नी की शिकायत पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज; बच्चों से भी फायरिंग करवाने का आरोप हांसी। हांसी जिले के बास क्षेत्र के सिंघवा खास गाँव में कुआं पूंजन समारोह के दौरान की गई हवाई फायरिंग में गोली लगने से घायल दिल्ली पुलिस के 35 वर्षीय जवान अमरजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। अमरजीत के बाएं पैर में गोली लगी थी। गंभीर हालत में उसे भिवानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हिसार रेफर किया गया। हिसार के निजी अस्पताल में 24 सितंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आपको बता दे कि हिसार के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्ट करवाया जायेगा। बास थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रिंकू की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी रिंकू ने पुलिस को दिए बयान में बताया गया था कि वह जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गाँव रोजला की रहने वाली है। 23 सितंबर को वह अपने पति अमरजीत के साथ अपने मामा के लड़के अंकित के बेटे के कुआं पूजन समारोह में शामिल होने सिंघवा खास आई थी। रिंकू के अनुसार रात करीब 10 बजे समारोह में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार खुशी में नाच रहे थे। इसी दौरान सिंघवा खास निवासी सुरेंद्र और भिवानी निवासी उसका दोस्त मनोज अपने साथियों के साथ वहाँ पहुँचे। आरोप है कि उनके पास हथियार थे और वे हवाई फायरिंग कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान अचानक चली एक गोली अमरजीत के बाएं पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया और दर्द से चिल्लाने लगा। घटना के बाद सुरेंद्र, मनोज और उनके साथी हथियारों समेत मौके से फरार हो गए। परिजन तुरंत अमरजीत को इलाज के लिए भिवानी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हिसार रिफर कर दिया। हिसार के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन 24 सितंबर की रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र और मनोज खुद तो हवाई फायरिंग कर ही रहे थे, साथ ही समारोह में आए छोटे बच्चों से भी हथियार चलवाकर फायरिंग करवा रहे थे। इसी दौरान गोली चलने से अमरजीत घायल हुआ। अमरजीत दिल्ली पुलिस में जवान था। परिवार में पत्नी रिंकू के अलावा उसकी पांच साल की बेटी है। जवान की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। छोटी बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जय सिंह थाना प्रभारी बास ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

श्रावस्ती में राप्ती बैराज का जलस्तर खतरे निशान से ऊपर, बाढ़ का खतरा बढ़ा

Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में राप्ती बैराज का जलस्तर खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा। यूपी के श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद राप्ती बैराज का जलस्तर अब 128.25 मीटर पर पहुंच गया है। बैराज का जलस्तर खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच चुका है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही राप्ती बैराज से सटे आसपास के गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने जिले की सभी 19 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब श्रावस्ती में दिखाई देने लगा है। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राप्ती बैराज का जलस्तर अब 128.25 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही बैराज के आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राप्ती नदी के किनारे बसे गांवों में प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने जिले की सभी 19 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में डायल-112 की टीम के जरिए अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं, श्रावस्ती जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश भी हो रही है। बारिश और राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते ग्रामीण इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से आज स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने भी जिलेवासियों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। फिलहाल प्रशासन राप्ती नदी के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। 19 बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और नदी किनारे बसे गांवों में लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है।
0
0
Report

दहेज हत्या: तेउस गांव में विवाहिता पार्वती की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के तेउस गांव में दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी किनारे फेंक दिया गया ताकि साक्ष्य छिप सके। मृतका की पहचान 30 वर्षीय पार्वती देवी के रूप में हुई है। पिता मनोज सिंह ने जयरामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ससुर विष्णु राम, पति, देवर और सास को हत्या के मुख्य आरोपी बताया गया है। लम्बे समय से दहेज के लिए रकम मांग के चलते पार्वती को बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बरबीघा थाना और अन्य बलों की टीम ने छापेमारी कर नदी किनारे से शव बरामद किया; तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतिका के तीनों बच्चों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

धरमजयगढ़ के पीपरमार चौक पर अवैध कबाड़ दुकान पर पुलिस दबिश, 800 किलो कबाड़ जब्त

Darogapara, Chhattisgarh:धरमजयगढ़ के पीपरमार चौक स्थित अवैध कबाड़ दुकान पर पुलिस ने दबिश डालते हुए करीब 800 किलो लोहे-टीन का कबाड़ और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। जब्त कबाड़ की कीमत करीब 50 हजार रुपये, जबकि पिकअप की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को क्षेत्र में अवैध कबाड़ के कारोबार की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर मनतोष यादव (30), निवासी नीचेपारा धरमजयगढ़, मिला। दुकान की जांच में करीब 500 किलो लोहे-टीन का स्क्रैप और पिकअप क्रमांक CG 13 AB 6317 में लदा करीब 300 किलो कबाड़ बरामद हुआ। पुलिस ने कुल 800 किलो कबाड़ और पिकअप वाहन जब्त कर धारा 35(क-ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि चोरी के माल की खरीद-बिक्री और अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report

जगदलपुर में शराब बिक्री मामले में आरोपी गिरफ्तार; 23 लीटर अवैध शराब जब्त

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर में बोधघाट थाने की पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी के कब्जे से 23 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की, आरोपी के नयामुंडा स्थित अपने किराना दुकान में अंग्रेजी शराब को डंप कर रखा था, मौके पर पहुंची पुलिस ने किराना दुकान एवं दुकान के पास रखे दो अलग-अलग स्कूटी की डिक्की में बिक्री हेतु रखे 23 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब को जब्त किया, आरोपी मनोहर भुआर्य के खिलाफ बोधघाट थाने में आबकारी अधिनियम 34(2 ) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जब्त की गई अवैध शराब की कीमत 15 हजार रुपए आंकी गई है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई के चकाई-देवघर मार्ग पर हाईवा पलट, खलासी घायल; पोकलेन से रेस्क्यू

Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के हरिअंधी मोड़ के समीप गिट्टी लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए पलट गया। इस भीषण हादसे में वाहन का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वाहन चला रहा खलासी अंदर ही दब गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पोकलेन मशीन मंगवाकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, वाहन सरेस डांगल पश्चिम बंगाल से गिट्टी लोड कर शेखपुरा जा रहा था। जैसे ही वाहन हरिअंधी मोड़ के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के वक्त गाड़ी खलासी सूरज कुमार पिता राजेंद्र यादव, ग्राम नूमर, थाना बरहट, जिला जमुई चला रहा था, जो इंजन व केबिन के बीच बुरी तरह दब गया और दर्द से चीखने लगा। वहीं, मुख्य चालक लालू यादव पिता संजय यादव, ग्राम नूमर ने किसी तरह खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकल अपनी जान बचाई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर चंद्रमंडीह थाने के अवर निरीक्षक रितेश कुमार व अमित कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पहले जेसीबी की मदद से दबे खलासी को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तत्काल पोकलेन मंगवाई गई और कड़ी मशक्त के बाद केबिन को उठाकर खलासी को सुरक्षित निकाला गया। घायल खलासी को तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल चकाई भेजा गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। चालक लालू यादव ने बताया गाड़ी में गिट्टी लेकर शेखपुरा जा रहे थे। रास्ते में अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मैं शीशा तोड़कर बाहर निकला, लेकिन सूरज अंदर ही दब गया था। करीब एक घंटे बाद पोकलेन की मदद से उसे निकाला जा सका। चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। केबिन में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, सहरसा में हाईअलर्ट; नावें दर्ज, लोग सुरक्षित स्थानों पर

Saharsa, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद कोसी बराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है ऐसे में बिहार का शोक कहा जाने वाला कोसी नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है. जिसके बाद सहरसा जिला प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर है. जिले के डीएम दीपेश कुमार प्रसासन की टीम के साथ लगातार तटबंधों का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे रहे हैं. आपको बता दें कि सम्भावित बाढ़ को देखते हुए जिले के नवहट्टा, महिषी, सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर बसे लोगों से जिला प्रशासन द्वारा यह अपील की गई है कि वो तत्काल ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. वहीं कोसी नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि को लेकर तटबंध के भीतर बसे लोगों को अभी से चिंता सता रही है, लोगों का कहना है कि प्रसासन द्वारा हमलोगों को अलर्ट किया गया है, नदी का जलस्तर धीरे धीरे बढ़ रहा है, अगर जलस्तर में ज्यादा इज़ाफ़ा होगा तो कई गांव इसकी चपेट में आ जाएंगे और बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ेगी. वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि प्रसासन द्वारा सम्भावित बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है ऊंचे स्थानों जाने के लिए कहा गया है लेकिन न तो सरकारी नाव की व्यवस्था की गई है और न ही रहने के लिए आशियाने की. वहीं तटबंध का निरीक्षण कर रहे जिलाधिकारी दीपेश कुमार से जब सम्भावित बाढ़ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने यह कहा कि हमलोगों को विभाग से सूचना मिली थी कि कोसी नदी में 25 सितम्बर को करीब 5 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जाएगा और 26 सितम्बर को 6 लाख तीस हजार क्यूसेक पानी का डिसचार्ज किया जाएगा. लेकिन फिर बाद में यह सूचना मिली कि करीब 3 से साढ़े 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा. लेकिन फिलहाल 2 लाख 62 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. फिर भी एहतियातन हमलोगों ने सम्भावित बाढ़ को लेकर सारी व्यवस्था कर लिया है. हमलोग पूरी तरह से एलर्ट हैं, अगर ऐसी आपदा की स्थिति होगी तो उसके लिए सारी मुकम्मल तैयारी कर ली गई है. करीब 138 सरकारी नावों को रजिस्टर्ड किया गया है और तटबंध के भीतर बसे लोगों से यह अपील की गई है कि संभावित बाढ़ को देखते हुए वो जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर चले जाएं हालांकि अभी फिलहाल स्थिति सामान्य है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top