201015
गाजियाबादः डासना में बिजली विभाग की तरफ से ओटीएस स्कीम के तहत लगाया जा रहा कैंप
Dasna, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शानदार पहल के बाद बिजली विभाग में बकाएदारो के खिलाफ चलाये जा रहे ओटीएस स्कीम के तहत डासना में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा कैंप का आयोजन किया जा रहा है । जिसकी सूचना लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को दी जा रही है । जिससे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस छूट का लाभ उठा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम मंदिर में भव्य ध्वजारोहण की तैयारियां फिर, बुधवार को शिव मंदिर में ध्वजारोहण
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर में एक बार फिर भव्य ध्वजारोहण की तैयारियां चल रही हैं...बुधवार को मंदिर परिसर में बने शिव मंदिर का ध्वजारोहण किया जाएगा. बता दें की इससे पहले जब राम मंदिर का ध्वजारोहण किया गया था जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सर संघ चालक मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे0
0
Report
बिहार: शिक्षकों के चिकन पार्टी और शराब परोसे जाने से नैतिकता पर सवाल
Motihari, Bihar:बिहार में शिक्षा विभाग समय समय पर शिक्षकों के लिए गाइडलाइन जारी करता रहता है।जिसके पीछे शिक्षा विभाग का उद्देश्य रहता है कि सरकारी शिक्षक छात्रों को सही ढंग से शिक्षा और संस्कार प्रदान करें।पर बिहार में कई शिक्षक ऐसे भी है जो विभाग के मापदंडों को तो छोड़िए नैतिकता का भी ख्याल नहीं रखते,उन्हें इस बात का भी इल्म नहीं रहता है कि जैसे वो करते हैं वैसा ही स्कूल के बच्चे भी सीखते हैं। मोतिहारी में शिक्षा के मंदिर में गुरु जी के चिकन पार्टी का वीडियो सामने आया है।वीडियो आदापुर प्रखंड के UMS उचीडीह स्कूल का है जहां पर स्कूल के आधा दर्जन शिक्षक क्लास रूम में बैठकर ना सिर्फ चिकन पार्टी कर रहे हैं बल्कि शराबबंदी का मखौल भी उड़ा रहे हैं। चिकन की कड़ाही को इतने गर्व से दिखाकर वीडियो बनाया जा रहा है कि जैसे कोई मैडल हासिल कर लिए है। हद तो यह भी है कि पार्टी के दौरान शिक्षा के मंदिर में गुरु जी शराब भी खोज रहे हैं। पार्टी के दौरान शराब चलाने की बात की जा रही है। कोई शराब है कि नहीं पूछ रहा है तो कोई पहले शराब चलाने की बात कर रहा है।मतलब साफ है भोज में शामिल गुरु जी की फौज को ना तो विभाग का डर है और ना ही नैतिकता का ख्याल है, शराबबंदी कि तो बात ही छोड़िए।चिकी पार्टी में शामिल गुरु जी को तो अब यह भी याद नहीं है कि ऐसा कोई पार्टी में वो शामिल भी हुए थे।जब जी न्यूज ने पार्टी में शामिल शिक्षक से जानना चाहा कि किस बात की पार्टी चल रही थी जिसमें शराब परोसने वाली बात भी चल रही थी तो शिक्षक संजय को यह याद नहीं कि उनका वीडियो बन गया है और वो किसी पार्टी में शामिल हुए है। अब देखना दिलचस्प होगा कि स्कूल में चिकन पार्टी करना और शराब पिलाने वाली बात करने वाले शिक्षकों पर क्या कोई कारवाई होती हैं या फिर किसी एक को बलि का बकरा बनाकर बाकी को छोड़ दिया जाता हैं.0
0
Report
बिहार के आरा में तेज रफ्तार टक्कर: बुजुर्ग की मौत, सड़क पर हंगामा
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में फिर से एक बार तेज रफ्तार के कहर ने एक बुजुर्ग की जान ले ली है। मामला नगर थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड की है जहां पर 60 वर्षीय श्री राम उपाध्याय जो ट्रांसपोर्ट में ठेला चलते थे, अपने प्रतिष्ठान से घर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वैन जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर आगजनी करते हुए घंटों बवाल काटा। वहीं घटना की जानकारी मिलते हैं नगर थाना अध्यक्ष देवराज राय दलबल के साथ पहुंचे और किसी तरह से जाम कर रहे लोगों को समझा कर जाम हटवाया। जबकि मृतक के परिजन मुआवजे की मांग तत्काल कर रहे थे। घटना के दौरान घंटों अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। जबकि पिकअप के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मौके से पिकअप को जप्त कर नगर थाना ले आई है। पुलिस ने फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया है। वहीं पायजानों में कोहराम की स्थिति है।0
0
Report
Advertisement
उमरिया में भीषण सड़क हादसा: बाइक-कार टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है, नौरोजाबाद के समीप जोहिला पुल में बाइक और कार आमने सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई; वहीं दो अन्य घायल को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है.0
0
Report
बागपत के शहीद सोहित चौहान को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि; पार्थिव शरीर रमाला पहुंचा
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से बेहद भावुक और गर्व से भरी खबर सामने आई है, जहां देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्निवीर जवान सोहित चौहान का पार्थिव शरीर रमाला पहुंचा। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर रमाला पहुंचा, सैकड़ों की संख्या में लोग तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतर आए। “भारत माता की जय” और “शहीद अमर रहें” के नारों के बीच अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें हर आंख नम और हर दिल गर्व से भरा हुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि बागपत के लूम्ब गांव निवासी 22 वर्षीय अग्निवीर सोहित चौहान अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर तैनात थे। वह भारतीय सेना की 3 ग्रेनेडियर रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसी दौरान बर्फीले तूफान में पेड़ गिरने से हुए हादसे में वह शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लूम्ब लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। अंतिम संस्कार में रालोद विधायक छपरौली अजय तोमर और किसान नेता नरेश टिकैत भी पहुंचे और उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है और सरकार को अग्निवीरों को भी आम सैनिकों की तरह मरणोपरांत सभी सुविधाएं और मुआवजा देना चाहिए। परिवार की बात करें तो शहीद सोहित चौहान के परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। एक तरफ जहां देश को अपने वीर सपूत पर गर्व है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुखद संयोग यह भी रहा कि जिस दिन सोहित शहीद हुए, उसी दिन उनके बड़े भाई मोहित उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बने। फिलहाल पूरा बागपत अपने इस वीर सपूत को नम आंखों से विदाई दे रहा है।0
0
Report
पुलिसकर्मी से मारपीट के दौरान वर्दी फटी, बारातियों के बीच संघर्ष जारी रहा
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के दौरान उनकी वर्दी भी फट गई, काफी देर तक पुलिस और बारातियों के बीच मारपीट चलती रही0
0
Report
Advertisement
मयूरी नगर में युवती पर फायरिंग, पैर में छर्रे लगे
Dholpur, Rajasthan: गेट पर युवती पर फायरिंग, पैर में छर्रे लगे, अस्पताल में भर्ती धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र के मयूरी नगर में एक युवक द्वारा युवती पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना में युवती घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मयूरी नगर निवासी 18 वर्षीय रुचि पुत्री राजकुमारी घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बाइक से आया और मुंह ढककर घर के बाहर गेट पर पहुंचा। गेट खुलवाने के दौरान ही युवक ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। फायरिंग में युवती के पैर में छर्रे लगे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश की जा रही है0
0
Report
नर्मदा तीर्थ परिक्रमा में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने भाग लिया
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने सोमवार को दोपहर 2:00 बजे स्वामी रामाश्रम जी महाराज द्वारा संचालित नर्मदा तीर्थ परिक्रमा में भाग लिया। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री का परिक्रमा आयोजकों ने स्वागत किया। तत्पश्चात उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने नर्मदा तीर्थ स्थल की परिक्रमा की। रामाश्रम महाराज जी द्वारा नर्मदा तीर्थ परिक्रमा की नीव रखी गई थी। तब से लगातार उनके सेवादार और शिष्य इस परिक्रमा का आयोजन करते चले आ रहे हैं। इस अवसर पर परिक्रमा में शामिल साधु संतों से भी उच्च शिक्षा मंत्री ने आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, अंकित गुप्ता, सुभाष रस्तोगी, सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
संबलपुर के जिला अधिकारी के काम पर फैसला, बाहरी अधिकारी नहीं कर पाएंगे भागीदारी
Sambalpur, Odisha:ଦଶ କୋଟି ଭିତରେ ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଠିକାଦାର କାମ କରିବେ,ବାହାର ଜିଲ୍ଲା ଠିକାଦାର ଙ୍କୁ ସମ୍ବଲପୁର ରେ କାମ କରି ନ ଦେବାକୁ ନିଷ୍ପତି ନେଲା ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଠିକାଦାର ସଙ୍ଘ | ବାହାର ଜିଲ୍ଲା ଠିକାଦାର ଅନଲାଇନ ରେ ଆବେଦନ କଲେ ତାକୁ କାମ କରେଇ ନ ଦେବାକୁ ନିଷ୍ପତି ନିଆଯାଇଥିବା କୁହାଯାଇଛି |0
0
Report
Advertisement
खैरथल में अज्ञात वाहन से दो मजदूरों की मौत, परिजनों में मातम
Alwar, Rajasthan:खैरथल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 8 निवासी शहीद उमर और सतीश रोज की तरह मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान खैरथल क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां का माहौल गमगीन हो गया। मृतक शहीद उमर अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं सतीश अविवाहित था और मजदूरी कर अपने परिवार का सहारा बना हुआ था। दोनों युवक आपस में पड़ोसी और अच्छे मित्र बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके.0
0
Report
श्रीगंगानगर में गेहूं खरीद तेज करने के निर्देश, मौसम के अनुसार उठाव जरूरी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर ने श्रीविजयनगर कृषि उपज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विजयनगर मंडी में ज्यादा उत्पादन आ रहा है इसको लेकर उन्होंने अधिक खरीद करने का को कहा उन्होंने व्यापारियों और किसानों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि खराब मौसम को देखते हुए गेहूं की खरीद जल्द से जल्द और सुचारू रूप से पूरी की जाए। कलेक्टर ने कहा कि बारिश की संभावना के चलते मंडियों में खुले में रखा गेहूं खराब हो सकता है, इसलिए समय पर उठाव और खरीद बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य और बोनस के साथ किसानों को करीब 2735 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है, जिससे किसान संतुष्ट हैं। यही कारण है कि किसान सीधे खेतों से गेहूं मंडियों में ला रहे हैं। हालांकि, बढ़ती आवक से मंडियों में व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए किसानों को जागरूक भी किया गया। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसानों की फसल की समय पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी। वही GKS के नेतृत्व में किसानों ने गेहूं खरीद का टारगेट बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा, उसके बाद जिला कलेक्टर ने SDM व तहसील कार्य का निरीक्षण किया, आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों ने समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपे。0
0
Report
झांसी में ओवरब्रिज हादसा: चालक की मौत, दो घायल, उन्नाव से मुंबई जा रहे थे
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी मोठ थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे पर जौरा ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार आपे ऑटो टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, हादसा इतना भीषण था कि ऑटो चालक की मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जंग बहादुर को मृत घोषित कर दिया और घायल हुए दोनों लोगों का इलाज शुरू कर दिया है। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि तीनों लोग आपे ऑटो रिक्शा में सवार होकर उन्नाव से मुंबई जा रहे थे। अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के पास पलट गया। जिसमें ऑटो चला रहे जंग बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद और घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से मोठ ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां दोनों को हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ऑटो रिक्शा को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। बाइट- विनोद...... घायल0
0
Report
Advertisement
गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद के सभी तहसील कार्यालयो पर सोमवार को गौ भक्तों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और उसके संरक्षण पालन के लिए केंद्रीय स्तर पर कानून बनाने की मांग को लेकर अधिकारियों को राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया।गौ माता सम्मान आवाहन अभियान के तहत सोमवार को देशभर में तहसील कार्यालयो और जिला मुख्यालयों पर गौ भक्त और हिंदूवादी संगठनों ने एकजुट होकर जिले की सभी तहसीलों पर भीषण गर्मी के वावजूद भी जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और बहुत संरक्षण के पालन के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाये और गौ की सुरक्षा की ठोस नीति लागू की जाए। गौशालाओं का उचित संरक्षण के लिए सरकारों का पूरा सहयोग होना चाहिए। प्रदर्शन कारियो का कहना था जब तक गौ माता को सम्मान संरक्षण सुरक्षा प्राप्त नहीं होगी तब तक उनका यह अभियान और आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
फिरोजाबाद पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कौशल आजाद को किया गया गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा मु0 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कौशल आजाद पुत्र अजीत कुमार निवासी सिरकलपुर थाना धीना जनपद चंदौली को चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मौढा चौराहे के पास थाना रसूलपुर से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।0
0
Report
फिरोजाबाद पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त रामभरत को किया गया गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा मु0 में वाँछित अभियुक्त रामभरत पुत्र श्रीनाथ निवासी ग्राम असरावली थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद को मुखबिर खास की सूचना पर चैकिंग के दौरान करनपुर पुलिया अन्डर पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।0
0
Report
Advertisement
