201001
दिल्ली के बंदर गाजियाबाद के अंदर, मेयर का केजरीवाल सरकार पर आरोप
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। साहिबाबाद की डेल्टा कॉलोनी सूर्य नगर की रामपुरी में पिछले 5 दिन में 6 लोगों को बंदर काट चुके हैं। हालात ये हैं कि कालोनी के लोगो और बच्चों का पार्क में टहलना और खेलना तक बंद हो गया है। गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली के बंदरों को रात के अंधेरे में गाजियाबाद में छोड़ने का आरोप लगाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हड्डियों में फँसी शेरनी के दांत, लोगों ने उसकी जान बचाई
Noida, Uttar Pradesh:The lioness had a hard time due to bones caught in her teeth, and kind people saved her.0
0
Report
सैंडहिल क्रेन के माता-पिता अपने चूजे को उड़ना सिखाते हैं — बेहद दिलचस्प दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Sandhill crane parents teach their chick how to fly.0
0
Report
एक छत के नीचे लगा मेगा विधिक सहायता शिविर।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के पाइनवुड स्कूल में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज मनोज कुमार राय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं उपकरण वितरित किए। सचिव आशुतोष तिवारी के अनुसार, करीब 400 लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी। नए आवेदनों को भी चिह्नित कर जल्द निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शेर सिंह कक्कड़, अपर जिला जज लखविंदर सिंह सूद, मनीष कुमार, श्रीमती अर्चना यादव, सौरभ श्रीवास्तव, मोहित शर्मा, निशांत देव, श्रीमती मिर्जा जीनत, संजय कुमार, प्रबोध वर्मा, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, बार अध्यक्ष राहुल त्यागी, काफी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी गण आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
सीकर में पंचायत चुनाव रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला
Sikar, Rajasthan:चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट सीकर के दादिया थाना इलाके में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। चुनाव में सरपंच प्रत्याशी के भाई सहित अन्य लोगों ने होटल पर बैठे भतीजे पर जानलेवा हमला किया। जिन्होंने युवक के सिर पर बोतल फोड़ दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सीकर लाया गया। सीकर के एस के अस्पताल से इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया है। इधर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घायल युवक राजेश उर्फ बंटी के भाई देशराज ने बताया कि आज शाम को उनके भाई राजेश पलासिया के पास खुशबू होटल पर अपने एक साथी के साथ बैठा था। इसी दौरान वहां पर एक बोलेरो गाड़ी आई जिसमें पूर्व सरपंच और हाल ही में चुनाव में पिपराली पंचायत से प्रत्याशी संतोष मूंड का भाई रामनिवास, जितेंद्र सहित अन्य लोग आए। इन्होंने आते ही राजेश के साथ मारपीट करना शुरू की। मारपीट करने के बाद राजेश के सिर पर बोतल फोड़ दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने गांव में इसकी सूचना दी और इसके बाद राजेश को अस्पताल लेकर आए। गांव के सरपंच विकास ने बताया कि इस बार जो चुनाव हुए उसमें राजेश ने उसका समर्थन किया था। राजेश रिश्ते में रामनिवास का भतीजा लगता है। इसी बात को लेकर वह रंजिश रख रहा था और आज मौका पाकर राजेश पर हमला कर दिया। हमारी मांग है की घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा कल से धरना शुरू करेंगे。 बता दें कि पिपराली में 30 अक्टूबर को सरपंच का रिजल्ट आया था। इसमें विकास ने 2009 वोटों से जीत हासिल की जबकि संतोष मूंड दूसरे नंबर पर रहा था。0
0
Report
होलोग्राफिक फैन का असाधारण प्रदर्शन दिखा
Noida, Uttar Pradesh:Extraordinary display of a holographic fan0
0
Report
तूफान से भागते लोग जहाँ थमते नहीं, डटे रहकर रोज़ी की कमाई बनाते
Noida, Uttar Pradesh:While others run from the storm, some must face it, earning every penny for their daily bread.0
0
Report
Advertisement
ब्यूटी पार्लर में चोरी करते पकड़ा गया युवक, पब्लिक ने किया पुलिस के हवाले।
Prabhas Patan, Gujarat:सहारनपुर में गल्ले पर हाथ साफ करते ही मचा हड़कंप, महिलाओं ने चप्पलों से की धुनाई, पुलिस ने हिरासत में लिया! सहारनपुर। स्टार पेपर मिल रोड स्थित विनय विहार कॉलोनी में रात करीब 9 बजे अचानक ऐसा हंगामा मचा कि इलाके में चोर-चोर की आवाजें गूंजने लगीं। मामला एक ब्यूटी पार्लर का है, जहां कथित तौर पर चोरी करने पहुंचे युवक को लेने के देने पड़ गए। बताया जा रहा है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका संगीता कुछ पल के लिए दुकान में इधर-उधर हुईं, तभी पहले से घात लगाए बैठे युवक ने मौका देखकर गल्ले पर हाथ साफ कर दिया। युवक को लगा कि चोरी करके चुपचाप निकल जाएगा, लेकिन उसे क्या पता था कि आगे उसका स्वागत करने के लिए पूरी कॉलोनी तैयार बैठी है! जैसे ही युवक चोरी करके भागने लगा, संगीता ने जोर-जोर से शोर मचा दिया—चोर-चोर, पकड़ो-पकड़ो! फिर क्या था, आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आ गए। कुछ युवकों ने पीछा करके आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं ने भी चप्पलों से उसकी खातिरदारी कर दी। देखते ही देखते ब्यूटी पार्लर के बाहर भीड़ जमा हो गई और इलाके में हंगामा खड़ा हो गया। उधर, मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि चोरी के इस मामले में पूरी कहानी क्या है।0
0
Report
लखीमपुर-खीरी नीमगांव थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या, चार राउंड फायरिंग से दहला इलाका।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब छह बजे ढकिया गांव के पास बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक को निशाना बनाकर करीब चार राउंड फायरिंग की। गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। मृतक की पहचान रामखेड़ा निवासी विपुल अवस्थी (25) पुत्र रमाशंकर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विपुल गांव में अपने परिवार के साथ रहता था और खेती-किसानी के काम में पिता का हाथ बंटाता था। उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक, रविवार को विपुल गांव के ही एक युवक के साथ मोटरसाइकिल से बाजार गया था। वापस लौटते समय ढकिया गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से विपुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के चचेरे भाई रोहित कुमार ने बताया कि करीब छह महीने पहले खेत जोतने को लेकर विपुल और विपक्षी पक्ष के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान विपुल को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस की ओर से मामले की जांच और आरोपियों की तलाश के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
जालौन कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़; दो आरोपी गोली लगकर घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कानपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अपहृत अधिवक्ता का शव और आला-ए-कत्ल किया गया बरामद, गाड़ी की बरामदगी के दौरान कालपी थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस पर आरोपियों ने पहले से छिपाए हथियार से किए फायर, पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़, आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 6 राउंड गोलियां चलाईं, मुठभेड़ में आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला के पैर में लगी गोली, एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी की बरामदगी के लिए पहुंची थी पुलिस टीम, आरोपियों के आपराधिक इतिहास, हत्या के मकसद और अन्य लोगों की संलिप्तता की पुलिस कर रही जांच, आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल कार भी हुई बरामद, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली रैली के दौरान इकबाल इंजीनियर के अभद्र नारे वायरल, सपा विधायक ने रोकने की कोशिश की
Moradabad, Uttar Pradesh:एंकर : दिल्ली रैली के लिए कूच करते हुए समाजवादी पार्टी के भगतपुर टांडा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व ठाकुरद्वारा के सम्भावित सपा प्रत्याशी इकबाल इंजीनियर का एक अभद्र भाषा के साथ आपत्तिजनक नारे लगाते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सपा के इकबाल इंजीनियर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए (अड़वे-भड़वे कहां मिलेंगे भाजपा के दफ्तर में) नारेबाजी करते दिख रहे हैं। वीडियो में साथ में चल रहे मौजूदा सपा कांठ विधायक कमाल अख्तर हाथ उठाकर उन्हें ऐसा करने से रोकते और मना करते नजर आ रहे हैं। लेकिन सपा नेता के इस नारे से साथ के लोग हंसने लगे। सपा नेता का ये विवादित नारेबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है।0
0
Report
रेहान हत्या केस: अंबेडकर पार्क के पास आरोपी घायल, पुलिस से भिड़ंत
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ सआदतगंज के अंबेडकर पार्क के पास युवक रेहान की चाकू से गला रेतकर हत्या करने का आरोपी उजेफा का एकाउंटर दुबग्गा इलाके में पानी की टंकी के पास पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हुआ। इस दौरान गोली लगने से उजेफा घायल हो गया। पुलिस आरोपी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा शनिवार रात करीब 9:30 बजे सआदतगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी रेहान पुत्र मुंशी पर गुलाब की बगिया, मौज्जमनगर निवासी उजेफा पुत्र परवेज ने चाकू से हमला कर दिया था। आरोपी ने रेहान के गले पर वार किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। उसे तत्काल केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी。0
0
Report
रतलाम रावटी में बिना लाइसेंस पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, मालिक के विरुद्ध मामला
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी में पुलिस ने अवैध रूप से रखे गए पटाखों के बड़े जखीरे का खुलासा किया है। रहवासी इलाके में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद टीआई मनीष डावर के निर्देशन में पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां करीब तीन लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, मौके से 46 कार्टून में अनार, फुलझड़ियां, सुतली बम और रॉकेट समेत बड़ी मात्रा में आतिशबाजी मिली। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रहवासी क्षेत्र में रखे जाने से सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में पुलिस ने दुकान मालिक विनोद गांधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को नोटिस देकर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि दुकान किराये पर दी गई थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे यहां कैसे और किसकी अनुमति से रखे गए।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में जंगली हाथियों के हमले से दो मौतें, दहशत फैल गई
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में जंगली हाथियों का तांडव, हाथी के हमले में दो घंटे के भीतर दो लोगों की गई जान, हाथी के हमले से दैनिक वेतनभोगी वनकर्मी और एक अन्य की मौत, मवेशियों के लिए घास काटने जंगल गया था वनकर्मी, वहीं अन्य मै में बाइक सवार चाचा-भतीजे पर हाथी का हमला, हमले में चाचा की मौत, ट्रक में छिपकर भतीजे ने बचाई जान, दो घंटे के अंतराल में दो मौतों से इलाके में दहशत, हाथी प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, सूरजपुर वन परिक्षेत्र के अखोरा गांव की घटना,0
0
Report
बिसवां में मेडिकल कॉलेज और ग्रामीण फिल्म इंडस्ट्री की स्थापना का प्रयास करूंगा : अरिंजय चौधरी
Puraina, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिंजय चौधरी ने बिसवां विधानसभा क्षेत्र के विकास की भावी योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र के कंदुनी में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेडिको खेतान जैसी कंपनी को स्थापित कराने के प्रयास किए गए, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। इससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बिसवां विधानसभा क्षेत्र में अन्य अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को लाने का प्रयास करेंगे, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। साथ ही स्पेशल कैपिटल रीजन (एससीआर) के माध्यम से क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने का भी प्रयास रहेगा। उन्होंने बताया कि गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही जन समाधान पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक निशांत कौशिक ने कहा कि बिसवां में देश की पहली ग्रामीण फिल्म इंडस्ट्री स्थापित करने की योजना है। इससे क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और स्थानीय युवाओं को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं, समाजसेवी एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शरद चौधरी ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि बिसवां विधानसभा क्षेत्र में महानगरों की तरह सभी जरूरी सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में विकास उनकी प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि पांच दिवसीय जन समाधान पदयात्रा के दूसरे दिन रविवार को अरिंजय चौधरी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम बिठौली से विभिन्न गांवों होते हुए मानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।0
0
Report
लखीमपुर-खीरी दशरथ पुत्र जन्म सुनि काना,मानहुं ब्रह्मानंद समाना।रात्रि कालीन बेला मेंराम जन्म की कथा।
Datelikalan, Uttar Pradesh:दशरथ पुत्र जन्म सुनि काना, मानहुं ब्रह्मानंद समाना।। श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल लखीमपुर-खीरी। विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत दतेली कलां में आयोजित श्रीराम कथा के तृतीय दिवस की रात्रिकालीन बेला में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का भव्य एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास पंकज महारथी जी ने अपनी मधुर वाणी और ओजस्वी शैली में प्रभु श्रीराम के जन्म प्रसंग का मनोहारी वर्णन प्रस्तुत किया। जैसे ही कथा में भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग आया, श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। पूरा कथा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति और उत्साह में सराबोर नजर आए। श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीराम की विधि-विधान से आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसी के साथ तृतीय दिवस की कथा का समापन हुआ।0
0
Report
Advertisement
