Back
पिंकी चौधरी के अभद्र बयानों के बाद इकरा हसन पर सख्त कार्रवाई की मांग
PGPiyush Gaur
Oct 17, 2025 07:33:12
Ghaziabad, Uttar Pradesh
एंकर — कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के खिलाफ हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का विवादित वीडियो सामने आया है। वीडियो में चौधरी सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
गुरुवार को पिंकी चौधरी का करीब 25 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कुछ लोगों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने सांसद इकरा हसन को लेकर कहा — “इतनी औकात हो गई है इसकी, इकरा हसन की... जिसने तलवार के बल पर सलवार पहनी हो, वो गुर्जर कैसे हो सकती है। गुर्जर हमारी क्षत्रिय कौम है और ये जिहादी है।”
वीडियो की तारीख की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन इसमें चौधरी सांसद के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं।
दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब बुधवार को सपा सांसद इकरा हसन सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र के छापुर गांव पहुंचीं। वहां उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्हें “मुल्ली और आतंकवादी” कहा जा रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए कैराना के पूर्व भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी पर आरोप लगाया कि उनके इशारे पर कुछ लोग समाज में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
इकरा ने कहा — “जब मैं चुनाव जीती थी, तब हर धर्म और जाति के लोगों ने मुझे अपनी बेटी और बहन मानकर वोट दिया था। आज मुझे गालियां दी जा रही हैं, यह केवल मेरा नहीं बल्कि इस क्षेत्र की हर महिला का अपमान है।”
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कभी धर्म या बिरादरी की राजनीति नहीं की और जो लोग कैराना में हिंदू-मुस्लिम का माहौल बनाना चाहते हैं, उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।
इस पर पूर्व भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि “इकरा हसन पहले खुद के बर्ताव पर नजर डालें। कैराना पलायन, मुजफ्फरनगर दंगे और कोरोना काल में दिए बयानों को भी उन्हें याद करना चाहिए।”
शिकायत दर्ज कराने पहुंचे सपा कार्यकर्ता
इधर, समाजवादी पार्टी के गाजियाबाद कार्यकर्ता पिंकी चौधरी के अभद्र बयान को लेकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन देकर मांग की कि चौधरी पर कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं और अब सांसद इकरा हसन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है। कार्यकर्ताओं ने पिंकी चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है。
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowNov 14, 2025 17:46:240
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 14, 2025 17:46:120
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 14, 2025 17:45:530
Report
0
Report
MJManoj Jain
FollowNov 14, 2025 17:45:150
Report
Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଆଦ୍ୟାନ୍ତ କଲେଜର ୧୯ ତମ ବାର୍ଷିକ ଉତ୍ସବରେ ଯୋଗଦେଲେ ସିଏଚ୍ଏସଇର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ମୃଣାଳ କାନ୍ତି ଦାସ ଓ କଲେଜର ଫାଉଣ୍ଡର ଅଜୟ ବାହାଦୁର ସିଂ ।
64
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowNov 14, 2025 17:35:3479
Report
STSharad Tak
FollowNov 14, 2025 17:35:2369
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 14, 2025 17:35:1399
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 14, 2025 17:35:0361
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 14, 2025 17:34:5291
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 14, 2025 17:34:43115
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 14, 2025 17:34:1898
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 14, 2025 17:34:1152
Report
88
Report