201001
गाजियाबाद में ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कौशांबी थाने की पुलिस ने घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लाखों के चोरी का सामान भी बरामद किया है जिसमें सोने के आभूषण भी शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पहले घरों की रेकी करता था और फिर बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करता था। इस अभियुक्त के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नो खबर: निर्दिष्ट समाचार सामग्री उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
द्वारका: बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय वाहन चोर को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो बरामद की
New Delhi, Delhi:बिंदापुर थाना पुलिस ने एक सक्रिय वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की स्कॉर्पियो कार बरामद की है। आरोपी की पहचान 53 वर्षीय जगमोहन उर्फ बिट्टू निवासी पुरानी सब्जी मंडी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से चोरी और दिल्ली आबकारी अधिनियम के 17 से ज्यादा मामलों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को बिंदापुर इलाके से एक स्कॉर्पियो कार चोरी होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में एक शख्स चादर ओढ़कर कार के पास पहुंचता और बाद में कार चोरी करके फरार होता दिखाई दिया। करीब 500 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण और लगातार जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान जगमोहन उर्फ बिट्टू के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के बाहर अंजान महिला ने मचा दी हलचल
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): FORMER CM MAMATA BANERJEE STEPS OUT OF RESIDENCE IN KALIGHAT, INTERACTS WITH TMC WORKERS. अनजान महिला ममता बनर्जी की भीड़ में घुसी, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसके बाद सड़क पर लेट गई. महिला कौन थी कोई नहीं जानता. ममता बनर्जी को खुद की मासी बता रही थी.0
0
Report
Advertisement
झांसी के बरुआसागर में ससुराल विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा गांव में एक महिला ने ससुराल में झगड़े के बाद जहर खाकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले महिला ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले झगड़ा कर मारपीट कर रहे हैं। कुछ देर बाद जहर खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। ससुराल वाले उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वी/ओ.1- मृतका गायत्री देवी बरुआसागर के लक्ष्मणपुरा गांव की रहने वाली थी और उसका मायका पूंछ के खिल्ली गांव में है। बड़ी बहन प्रज्ञा यादव ने बताया कि गायत्री की शादी 2018 में लक्ष्मणपुरा निवासी अनूप यादव से हुई थी। अनूप एक क्रेशर पर काम करता है। उनका 6 साल का एक बेटा भी है। बहन का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले गायत्री को परेशान कर रहे थे। घटना वाले दिन सब्जी बनाने को लेकर घर में झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। प्रज्ञा ने बताया कि जान देने से पहले गायत्री ने उसे फोन लगाकर बताया था कि ससुराल वाले झगड़ा और मारपीट कर रहे हैं। कुछ देर बाद जहर खाने या खिलाने से उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद ससुराल वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई, बाइट-प्रज्ञा यादव .....मृतका की बहन बाइट--कमलेश..... मृतका का भाई0
0
Report
योगी की चुनावी रैलियों से वाराणसी में सियासी तनाव बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- MLC शिक्षक और स्नातक खंड के चुनाव में सीएम योगी लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं, गोरखपुर, बरेली के बाद अब कल वाराणसी जाएंगे यानि सीएम इस चुनाव में भी एक्टिव हैं तो वहीं विपक्ष के प्रमुख नेता कहीं नजर नहीं आ रहे...अखिलेश यादव एमएलसी चुनाव में कही भी रैली नहीं कर रहे, ऐसे में सवाल है की क्या वो जीत को लेकर आश्वस्त हैं या फिर उन्होंने पहले ही सरेंडर कर दिया है0
0
Report
करौली के 13 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों के अधिकार और मुफ्त कानूनी सहायता
Karauli, Rajasthan:करौली जिले के 13 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए अधिकार, ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के तहत बच्चों को स्कूल सुरक्षा, बाल संरक्षण और निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ कार्यक्रम के तहत जिले के 13 सरकारी और निजी स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों, बाल संरक्षण और सुरक्षित विद्यालयी वातावरण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इस दौरान प्रताप सिंह मीणा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को जानकारियां प्रदान की। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में न्यायिक अधिकारियों और विधिक सेवा से जुड़े प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। करौली, हिण्डौन, सपोटरा, नादौती और टोडाभीम क्षेत्र के स्कूलों में हुए कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को कानून के प्रति जागरूक करना और उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी देना रहा। शिविरों में विद्यार्थियों को बताया गया कि हर बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। स्कूलों में सुरक्षित भवन, साफ शौचालय, पेयजल और खेल मैदान जैसी सुविधाएं बच्चों के विकास के लिए जरूरी हैं। इस दौरान निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि स्कूल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी होने या उनके अधिकारों का उल्लंघन होने पर संबंधित प्राधिकरण के समक्ष शिकायत की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर निःशुल्क कानूनी सहायता भी ली जा सकती है। इसके लिए नालसा की हेल्पलाइन 15100 के बारे में जानकारी देकर बताया गया कि इसके माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझी जा सकती है। शिविरों में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों के जरिए बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने और स्कूलों में सुरक्षित व संवेदनशील माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
अजमेर पंचायत नामांकन आखिरी दिन समर्थकों का मेेला-सा माहौल
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में पंचायत चुनाव नामांकन के आखिरी दिन राजनेताओं और उनके समर्थकों का प्रत्याशियों के साथ आना मेले जैसा माहौल बन गया। दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नाम की घोषणा सीधे आरओ को सिंबल के रूप में दी। पार्टी के टिकट नहीं मिलने से पैदा होने वाले विवाद और विरोध से पूर्व ही पार्टी के दिग्गज निर्वाचन कार्यालय की सीमा लांघ गए। हालांकि 3 बजे बाद दोनों ही दलों ने प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक कर दी। भाजपा के विधायक वीरेंद्र कानावत और कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कमान संभाले रखी। विधायक कानावत कुछ देर बाद रवाना हो गए लेकिन डॉ. शर्मा बाद में निकले। भाजपा ने इस जिले के सभी 16 वार्ड में कमल खिलने का दावा किया तो वही कांग्रेस ने विकास के स्थान पर जिले में विनाश का ठीकरा भाजपा के माथे फोड़ा। भाजपा नेता और पूर्व केबिनेट मंत्री स्व.सांवर लाल जाट के भाई जगदीश लाम्बा ने जीत के दावे किए तो दूसरी ओर पूर्व मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने भाजपा की नीतियों को जमकर कोसा。0
0
Report
146वी जयंती पर महाराजा गंगा सिंह की गरिमा धूमधाम से मनाई गई
Sri Ganganagar, Rajasthan:विजय सिंह चौक पर क्षत्रिय समाज द्वारा महाराजा गंगा सिंह की 146 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में तहसीलदार ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की। क्षत्रिय अध्यक्ष बिशन सिंह ने महाराजा गंगा सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। समाज अध्यक्ष ने नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष सुशील कुमार मिड्ढा का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
बुलंदशहर: गुलावठी में पागल कुतिया का आतंक, 20 से ज्यादा लोगों को काटा, लाठी लेकर पहरा दे रहे लोग
Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। धौलाना रोड पर पारस प्लांट के पास शिव मंदिर वाली गली में पिछले 4 दिन से एक पागल कुतिया ने दहशत फैला रखी है। कुतिया के काटने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। डर का आलम ये है कि पूरी गली के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहरा देने को मजबूर हैं। पीड़ित प्रशांत ने बताया कि रात 11 बजे वह रामलीला देखने जा रहा था, तभी शिव मंदिर के सामने कुतिया ने अचानक हमला कर दिया। उसके हाथ से मांस तक निकाल दिया। प्रशांत अकेला नहीं है, गली के कई और लोगों को भी इसी तरह काटा गया है। एक युवक तो गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। विजुअल में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे शाम होते ही शिव मंदिर वाली गली में बड़े-बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे हाथ में लाठी लेकर कुतिया को ढूंढ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुबह मंदिर में आरती के समय भी कुतिया लोगों पर हमला कर देती है। वहीं गुलावठी नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान का कहना है कि जल्दी नगर पालिका से पागल कुत्तिया को पकड़ने के लिए टीम को भेजा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
भूपालसागर में 458 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ स्कॉर्पियो गिरफ्तार, तस्करों की तलाश जारी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर से मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। डीएसटी और भूपालसागर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 458 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, बबराना से बूल रोड पर नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो चालक ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने स्टॉप स्टिक की मदद से गाड़ी के टायर पंचर कर दिए। चालक बूल गांव के बाहर स्कॉर्पियो छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की झाड़ियों में फरार हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी में लिप्त आरोपियों की तलाश और अनुसंधान शुरू कर दिया है।0
0
Report
अदनान सामी का आगरा दौरा: ताजमहल के दीदार से मंत्रमुग्ध परिवार
Agra, Uttar Pradesh:अपने परिवार के साथ आगरा पहुंचे मशहूर सिंगर अदनान सामी. यहां उन्होंने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया या इसकी खूबसूरती को करीब से निहारा. अदनान सामी अपने परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे. सफेद संगमरमर से बनी इस ऐतिहासिक इमारत की खूबसूरती को देखकर वे मंत्रमुग्ध नजर आए. परिवार के साथ उन्होंने ताजमहल में यादगार पल बिताए. दुनियाभर में अपनी गायकी के लिए पहचान रखने वाले अदनान सामी का आगरा दौरा ताजमहल के दीदार के साथ खास बन गया.0
0
Report
धौलपुर: रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्तदान, वरिष्ठ अधिकारी प्रेरणा दिए
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर:मानवाधिकार विकास संघ के तत्वावधान में सिंघारा पैलेस में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भरतपुर जोन-3 के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कुल 31 यूनिट रक्तदान हुआ。 मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत हुंडावाल, सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और डॉ. बीडी व्यास ने शिविर की सराहना की。 हुंडावाल ने कहा- रक्तदान से बड़ा मानव सेवा का कोई उदाहरण नहीं। जरूरतमंद को रक्त देना जीवन की नई आशा देना है। रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर योग्य लोगों को आगे आना चाहिए。 शिविर में राजीव झा ने 102वीं बार, राजकुमार शर्मा ने 32वीं बार और पंकज शर्मा ने 15वीं बार रक्तदान कर प्रेरणा दी। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी मुकेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश तंवर, जिला अध्यक्ष योगेश जादौन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
UNGA यात्रा पूरी कर लौटे सांसद सीपी जोशी का भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की सात दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी कर लौटे सांसद सीपी जोशी का भाजपा कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद जोशी ने यात्रा को अपने सार्वजनिक जीवन का यादगार अनुभव बताते हुए कहा कि 193 देशों के प्रतिनिधियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात रही। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। जोशी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में वैश्विक चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भविष्य की जरूरतों पर चर्चा हुई। भारत लौटने के बाद उन्होंने श्री सांवलियाजी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन भी किए।0
0
Report
खेड़ली में मेमू ट्रेन के दो पहिये उतरने के छह घंटे बाद यातायात बहाल
Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली में आगरा-बांदीकुई रेल मार्ग पर मंगलवार को खेड़ली कस्बे के मोती का नंगला फाटक के पास ईदगाह-बांदीकुई मेमू पैसेंजर ट्रेन के एक कोच के दो पहिये पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे नदबई-खेड़ली रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 96/08 के पास हुआ। घटना के बाद आगरा-बांदीकुई रेल मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया। रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 64621 ईदगाह-बांदीकुई मेमू ट्रेन आगरा की ओर से बांदीकुई जा रही थी। इसी दौरान इंजन के पीछे वाले कोच के दो पहिये पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी दल मौके पर पहुंचे। मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पहियों को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया गया। मौके पर अछनेरा के सीएमआई गजेंद्र सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा वीरेंद्र सिंह, अछनेरा के आईपीएस इंस्पेक्टर गिर्राज प्रसाद मीणा और खेड़ली आरपीएफ प्रभारी मूलचंद मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दुर्घटना राहत एवं बचाव के लिए कोटा, पश्चिमी राजस्थान, भरतपुर, जयपुर, आगरा और अछनेरा से रेलवे की टीमें मौके पर पहुंचीं। दोपहर करीब 2:15 बजे दुर्घटना राहत सड़क वाहन भी घटनास्थल पर पहुंचा। ट्रेन में सवार यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे प्रशासन ने निजी बसों की व्यवस्था की। यात्रियों को ट्रेन से उतारकर बसों के माध्यम से खेड़ली रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। वहीं, रेलवे की तकनीकी टीम ने जैक मशीन सहित अन्य राहत उपकरणों की मदद से पटरी से उतरे पहियों को दोबारा पटरी पर चढ़ाया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद मेमू पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया। इसके साथ ही आगरा-बांदीकुई रेलखंड पर रेल यातायात फिर से सुचारु हो गया।0
0
Report
GEN-Z राष्ट्रवादी युवाओं ने असम में रैली दिखाया समर्थन
Guwahati, Assam:असम के नलबाड़ी में करीब 10 हजार से ज्यादा युवा GEN-Z तथा लोग खास रैली में शामिल रहे. राष्ट्रवादी GEN-Z ने रैली का मोर्चा संभाला. असम सरकार तथा भारत सरकार के समर्थन में यह रैली निकाली गई; इस रैली में असम सरकार के कैबिनेट, फाइनेंस तथा वन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ भी शामिल रहे और उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष Dilip Saikia शामिल थे. ZEE MEDIA में कैबिनेट तथा फाइनेंस, बन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ से खास बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी युवा और सामान्य जनता आज रास्ते में उतर आए हैं और यह जो युवा है जिसे GEN-Z कहा जाता है वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है, असम सरकार के साथ है हमारे साथ है यह आज दिखा दिया है. स्थानीय युवाओं ने युवा शक्ति अभी हमारे साथ है; वह देश की भलाई चाहते हैं, देश का उन्नयन चाहते हैं और जो देश में हो रहा है उसको भी GEN-Z समर्थन करते हैं. वहीं हमने GEN-Z युवाओं से भी बातचीत की उन्होंने कहा कि हम लोग राष्ट्रवादी हैं और हम लोग ही सही गलत पहचानते हैं; कुछ जो GEN-Z के नाम पर रास्ते में उतर रहे हैं वे लोग गुमराह हो गए हैं और कुछ तो गलत है। हम लोग राष्ट्रवादी युवा हैं, हरदम सरकार के साथ हैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं.0
0
Report
Advertisement
