Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
VAVishnupriya Arora
Nov 03, 2025 06:19:40
Noida, Uttar Pradesh
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GDGaurav Dave
Nov 03, 2025 13:07:54
Rajkot, Gujarat:એન્કર - મોરબીની યુવતીએ રાજકોટની તરુણીને સોશિયલ મીડિયાની માઇડીએ સંપર્ક કરી તેની સાથે મિત્રતા કેળવી હતી અને કાલાવડના/shખ્સ સાથે પરિચય કરાવ્યો હતો. તે/shખ્સે તરુણી પર દુષ્કર્મ આચર્યું હતો. બાદમાં યુવતી પોતાના ઘરે તરુણીને મોરબી લઈ ગઇ હતી તો તેના ભાઇએ તરુણી પર નજર બગાડી તેને બીભત્સ અડપલાં કર્યા હતા. પોલીસએ 4/shખ્સોની ધરપકડ કરી તપાસ શરૂ કરી છે. રાજકોટ પોલીસના ઝાપતમાં રહેલા/shખ્સોનો સમાવેશ થયો હોય તે વાતે તેની તપાસ ચાલુ રહી છે. વિરોધી તારણો મુજબ સાત્ષ ગોહિલ, સમીના મહેબૂબશાહ શાહમદાર, આફતાબ રફીક જુણેજા અને ફઇઝાન અકબર ચાનિયાશે આરોપી તરીકે નિર્દેશિત થયા છે. ફરિયાદ મુજબ ભક્તિનગર પોલીસ સ્ટેષનમાં રહેતી મહિલાએ તેની 13 વર્ષની પુત્રીનાೊಂದಿಗೆ આ કામ થયાનું નોંધાવી હતી. વિગત પ્રમાણે તેની પુત્રી موبાઇલમાં ઈન્સ્ટાગ્રામના ઉપયોગ કરે છે અને સમીના દ્વારા ફ્રેન્ડ રિક્વેસ્ટ સ્વીકારીને તેના ઈન્સ્ટાગ્રામ આઇડી પર ચર્ચા શરૂ કરી હતી. બુદ્ધિવત્તા મુજબ ઓક્ટોબર મહિનામાં તરુણી અને તેના પરિવાર સરધાર ખાતે ગયા હતા ત્યારે સમીના અને તેનો બોયફ્રેન્ડ ફેઝાન કારમાં લઈ ગયા હતા અને ફરવા જવાના બહાને તેમને સાથે રાખી ક્રમમાં હાલત બનાવવી હતી. ત્યારબાદ તરુણીને લેવામાં આવીને અtral સરોવર નજીક આવેલ ફ્લેટમાં લઇ જવાયું જ્યાં સારી રીતે પહેલા થી હાજર સતિષ ગોહેલ હતો અને તેણે દુષ્કર્મ આચર્યું હતું. બે દિવસ પછી તરુણી ઘરે જઈને ભાગી આવતી કહીને બહાર નીકી ગઈ ત્યારે પણ સમી, ફેઝાન અને અન્ય લોકો એને લઇ મોરબી લઈ ગયા હતા. મોરબીમાં યુવતીએ નોંધાવ્યા મુજબ સतीશ ગોહેલ, સમીના, આફતાબ અને ફેઝાને તરુણી પર નજર બગાડી હતા અને હુમલાં અંગે પકડવામાં આવ્યા હતા. પોલીસની પુછપરછમાં નવા ખુલાસા મતભેદોને શોધી રહેલા આરોપી-ગ્રુપ વિશે ચિંતા વધી રહ્યું હતું. હાલ પોલીસ તપાસમાં આ મામલામાં કેટલા નવા ખુલાસા આવતાં હોય તારાવાનું નિરિક્ષણ ચાલુ છે.
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Nov 03, 2025 13:07:40
Panna, Madhya Pradesh:हरियाणा से पन्ना आकर लगाई हीरा खदान, चमकी किस्मत, एक साथ मिले दो चमचमाते हीरे, पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरा कब किसकी किस्मत चमका दे...यह कहना मुश्किल है। हीरे की चाह में देशभर से लोग यहां आकर खदान लगाते हैं। कुछ ऐसा ही खूबसूरत वाकया आज हुआ। हरियाणा निवासी विजय सिंह को एक साथ 2 नग हीरे मिले हैं जिनका वजन 1.31 कैरेट और 1.04 कैरेट है। दोनों अच्छी किस्म के हीरे हैं। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने दोनों हीरों का वजन और क्वॉलिटी चेक कर जमा कर लिए हैं, जिन्हें आगामी हीरा नीलामी में रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार विजय सिंह ने अपने साथी योगेंद्र सिंह के साथ जून 2025 में पन्ना पहुंचकर कृष्ण कल्यालपुर पटी क्षेत्र में हीरा उत्खनन का पट्टा लिया था। खदान शुरू करने के बाद पहले योगेंद्र सिंह को 1.27 कैरेट का हीरा मिला था, जबकि अब सोमवार को खुद विजय सिंह को दो नग हीरे प्राप्त हुए हैं। दोनों हीरे अच्छी क्वालिटी के हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी जा रही है। हीरा कार्यालय की सहायक निरीक्षक नूतन जैन ने बताया कि इन दोनों हीरों की जाँच हीरा पारखी द्वारा की गई है। परीक्षण के बाद हीरे जमा कर लिए गए हैं और इन्हें आगामी हीरा नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा। पन्ना की धरती एक बार फिर साबित कर रही है कि यहाँ मेहनत करने पर किस्मत बदलते देर नहीं लगती।
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Nov 03, 2025 13:07:17
:एक भारत, श्रेष्ठ भारत, के संकल्प के साथ रुद्रप्रयाग में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राज्य स्थापना की रजत जयंती पर जनपद मुख्यालय पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया रैली का शुभारम्भ, जनमानस ने दिखाया एकता और देशभक्ति का उत्साह। रैली का शुभारम्भ और भव्य मार्च। रैली का शुभारम्भ प्रातः 900 बजे पेट्रोल पंप केदारनाथ तिराहे से जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया। यह मार्च मुख्य बाजार मार्ग से होता हुआ गुलाबराय मैदान में जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, युवा शिक्षकगणए अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मार्च में 100 मीटर लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मार्च के दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली, ढोल, दमाऊ और मुश्कबीन की ताल पर भारत माता की जयकता अमर रहे, तथा सरदार पटेल अमर रहें जैसे जोशीले नारे गूंजे। प्रतिभागियों ने बैनर और तख्तियों के माध्यम से एक भारत, श्रेष्ठ भारत, का संदेश दिया। गुलाबराय मैदान में हुआ सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह। रैली के गुलाबराय मैदान पहुंचने के उपरांत विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत का पुष्पगुढ्ढ़ भेंट कर सम्मान किया। अन्य अधिकारियों द्वारा भी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया। महिला समूहों ने स्वागत गीतों के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात सूचना विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सांस्कृतिक दलों ने सरदार पटेल के जीवन और कार्यों पर आधारित नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं जो उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। जिलाधिकारी का संबोधन: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना समर्पित जीवन दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात अनेक रियासतों में बंटे भारत को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र को सशक्त दिशा दी। हम सबको उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में योगदान देना चाहिए। साथ ही जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Nov 03, 2025 13:06:53
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल : सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क CM योगी आदित्यनाथ के INDI गठबंधन को लेकर दिए गए बयान ..की देश को लूटने वाले लोग है , पप्पू , टप्पू और अप्पू तीन बंदर है ...पर भड़के । गांधी जी के बंदर ,सत्य ,अहिंसा और संयम के प्रतीक है ..पप्पू ,टप्पू और अप्पू नहीं है । इस तरह के बयान जनता को गुमराह करने के लिए दिए जा रहे है , यह बयान मुख्यमंत्री पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है । बीजेपी रोजगार ,विकास , किसानों की समस्या और तमाम मुद्दों पर बात नहीं कर रही है . जबकि इन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए ..की , किस सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास ,रोजगार और किसानों की समस्याओं को लेकर कितना काम किया है ... इन मुद्दों पर भविष्य में सभी पार्टियों का क्या विजन है ..इस पर बात होनी चाहिए ..लेकिन इन मुद्दों पर चर्चा के स्थान पर जनता को गुमराह करने वाले बयान दिए जा रहे है । बाइट .जिया उर रहमान वर्क ,संसद ,सपा
0
comment0
Report
JPJai Pal
Nov 03, 2025 13:06:34
Haldwani, Uttar Pradesh:बनारस में विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली की तैयारियों के बीच नाव संचालन को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन की सख्ती और सघन चेकिंग अभियान के बाद बड़ी संख्या में नावों को अनफिट करार दिए जाने से नाविकों में भारी रोष है। नाविकों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो वे देव दीपावली के दिन नाव संचालन ठप कर देंगे, जिससे लाखों पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मात्र 6 नावों को 'फिट' पाए जाने से नाविक आक्रोशित देव दीपावली पर सुरक्षा के मद्देज़र नगर निगम, जल पुलिस, IWAI, RT0 और NDRF समेत विभिन्न विभागों ने दशाश्वमेध, अस्सी, रविदास, और राजघाट जैसे प्रमुख घाटों पर नावों की क्षमता, मज़बूती, लाइफ जैकेट, फायर सेफ्टी, और लाइसेंस की सघन जांच शुरू की है। अब तक 150 से अधिक नावों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 6 नावें ही चलने योग्य पाई गई हैं। जो नाव क्लियर हैं उन पर हरे रंग का निशान दिख रहा है; नहीं क्लियर के लिए केसरिया रंग से माइनस लिखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि नाविकों को कल तक का समय दिया गया है ताकि वे लाइसेंस और सुरक्षा नियम लागू करें। बड़ी संख्या में नावों को अनफिट घोषित किए जाने से नाविक समाज में उबाल है। उनका तर्क है कि पिछले एक साल से लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए हैं, जिसके कारण उनके पास वैध कागजात नहीं हैं। देव दीपावली के दिन नावों के संचालन की धमकी दी जा रही है, जिससे पर्यटन धाराओं पर असर पड़ सकता है। नाविकों के इस कदम से पर्यटन व्यवसाय को बड़ा झटका लग सकता है और प्रशासन के लिए देव दीपावली की तैयारियों के बीच एक नई चुनौती खड़ी हो गई है。
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Nov 03, 2025 13:06:19
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Nov 03, 2025 13:05:30
Delhi, Delhi:ईडी ने अनिल अंबानी समूह की ₹3,000 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां जब्त कीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप से जुड़ी कंपनियों की करीब ₹3,084 करोड़ की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) की धारा 5(1) के तहत की गई है। जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई के पाली हिल, बांद्रा (वेस्ट) में अंबानी परिवार का बंगला, नई दिल्ली स्थित रिलायंस सेंटर और दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई (कांचीपुरम) और ईस्ट गोदावरी में कई अन्य संपत्तियां शामिल हैं। इनमें ऑफिस, रिहायशी फ्लैट्स और ज़मीन के प्लॉट शामिल हैं। मामला क्या है? ED की जांच के मुताबिक, यह मामला Reliance Home Finance Ltd. (RHFL) और Reliance Commercial Finance Ltd. (RCFL) के जरिए पब्लिक फंड के गलत इस्तेमाल और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। वर्ष 2017 से 2019 के बीच यस बैंक (Yes Bank) ने RHFL में ₹2,965 करोड़ और RCFL में ₹2,045 करोड़ का निवेश किया था। दिसंबर 2019 तक ये निवेश डूबे हुए निवेश (NPA) बन गए, जिसमें RHFL के ₹1,353 करोड़ और RCFL के ₹1,984 करोड़ अब तक बकाया हैं। पैसा कैसे घुमाया गया? ED की जांच में सामने आया कि रिलायंस निप्पॉन म्युचुअल फंड सीधे तौर पर अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों में पैसा नहीं लगा सकता था, क्योंकि सेबी (SEBI) के नियमों के तहत ऐसा करना हितों का टकराव (conflict of interest) माना जाता है। इस नियम से बचने के लिए, फंड का पैसा यस बैंक के जरिए RHFL और RCFL को दिया गया — और फिर इन दोनों कंपनियों ने वही पैसा रिलायंस ग्रुप की अन्य कंपनियों को लोन के रूप में आगे बढ़ा दिया। ED के फंड ट्रेसिंग में पाया गया कि इस पैसे को कई बार घुमाया गया, अलग-अलग ग्रुप कंपनियों को लोन के नाम पर दिया गया, और अंत में इसका बड़ा हिस्सा गबन (siphoning off) कर लिया गया। फर्जी लोन और कंट्रोल फेल्योर ED ने बताया कि ग्रुप से जुड़ी कंपनियों को दिए गए कई कॉरपोरेट लोन में भारी अनियमितताएं थीं। कई मामलों में लोन की अर्ज़ी, मंज़ूरी और वितरण एक ही दिन में हो गए। कुछ मामलों में पैसा लोन की मंजूरी से पहले ही दे दिया गया — यानी बिना आवेदन के ही फंड जारी कर दिया गया। फील्ड जांच और डॉक्युमेंट्स की वेरिफिकेशन नहीं की गई। कई उधारकर्ताओं के पास खुद की वित्तीय क्षमता नहीं थी, फिर भी उन्हें करोड़ों के लोन दिए गए。 सिक्योरिटी डॉक्युमेंट्स अधूरे या खाली छोड़े गए। ED ने कहा कि ये सब “इत्तेफाक नहीं बल्कि योजनाबद्ध तरीके से की गई गड़बड़ियां” थीं。 RCom केस में भी नई कार्रवाई ED ने बताया कि वह रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) और उससे जुड़ी कंपनियों के ₹13,600 करोड़ के लोन फ्रॉड की भी जांच कर रही है। इस जांच में सामने आया है कि – करीब ₹12,600 करोड़ रुपए कनेक्टेड पार्टीज को ट्रांसफर किए गए,और ₹1,800 करोड़ फिक्स्ड डिपॉजिट्स और म्यूचुअल फंड्स में लगाए गए, जिन्हें बाद में फिर से ग्रुप कंपनियों में रूट कर दिया गया। बिल डिस्काउंटिंग स्कीम्स का दुरुपयोग करके पैसे को एक कंपनी से दूसरी में फर्जी तरीके से ट्रांसफर किया गया。 आगे क्या होगा? ED ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े फंड की ट्रेसिंग और संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई जारी रहेगी। एजेंसी का कहना है कि जब ये रकम वसूली जाएगी, तो इसका फायदा आखिरकार आम जनता को मिलेगा, जिनके पैसे का दुरुपयोग किया गया था۔
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Nov 03, 2025 13:05:16
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर जिला न्यायालय ने नगर पंचायत मीरानपुर कटरा के चुनाव पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव 2023 को शून्य घोषित कर दिया है। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष पर 4 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने चुनाव के दौरान शपथ पत्र में आपराधिक मामलों को छुपाया था। दरअसल वर्ष 2023 में कटरा नगर पंचायत चुनाव में मुख्तियार को अध्यक्ष चुना गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष मुख्तार ने चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में आपराधिक मामलों को छुपाया था। जबकि उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे और कई मामलों में चार्जसीट भी कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। दूसरे नंबर पर रही सोनम गुप्ता ने मुख्तार के चुनाव को जिला न्यायालय में चुनौती दी थी। साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश आशीष वर्मा ने फैसला सुनाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव 2023 को शून्य घोषित कर दिया। इसके अलावा अध्यक्ष मुख्तार पर 4 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। कोर्ट के फैसले का दूसरे नंबर पर रही भाजपा की प्रत्याशी सोनम गुप्ता और तीसरे नंबर पर रही पूजा कसना ने खुशी जाहिर की है।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Nov 03, 2025 13:05:01
Greater Noida, Uttar Pradesh:रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप के फाइनल में हराकर पहली बार विश्व विजेता बनी ।इसके बाद से लगातार भारतीय महिला टीम को बधाई मिल रही है और पूरे देश में जश्न का माहौल है, अब ऐसे में क्रिकेट कोचिंग कर रही लड़कियां भी बहुत खुश है। उनका कहना है कि इस जीत ने उनको भी एक अलग पहचान दी है। अब लोग महिला क्रिकेट को देख रहे हैं और आगे चलकर हम भी भारतीय टीम में खेलना चाहते हैं ,वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों तक का नाम न जानने वाले लोग भी अब क्रिकेट में इंट्रस्ट दिखा रहे हैं और वह महिला क्रिकेट देखना चाहते हैं। वहीं बच्चियों को कोचिंग देने वाले कोच ने कहा कि जो महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता है, इसने एक नई इबादत पेश कर दी है ।अब महिला क्रिकेट अलग ऊंचाइयों पर जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके पास लगातार फोन आ रहे हैं, वह अपनी बेटियों को क्रिकेट खिलाना चाहते हैं ,पहले क्रिकेट खेलने के लिए कम बेटियां आती थी लेकिन अब मेरे पास लगातार फोन आ रहे हैं कि हम भी अपनी बेटी को क्रिकेट की कोचिंग करना चाहते हैं। वॉक थ्रू भूपesh प्रताप सिंह महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से बातचीत
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Nov 03, 2025 13:04:23
0
comment0
Report
Nov 03, 2025 13:02:59
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Nov 03, 2025 13:02:49
Malda, West Bengal:মুখ্যমন্ত্রী ভারতীয়দের জন্য নয় ভুয়ো ভোটারদের জন্য মিছিল করতে চলেছে। মালদায় মিঠুন চক্রবর্তী। আগামী দিনে, বিজেপি কর্মী সমর্থকদের নিয়ে, তৈরি করা হবে কুইক রেসপন্স টিম। whatsapp গ্রুপ করা হয়েছে। কোন সমস্যা হলে এই গ্রুপে সমস্যার কথা লেখা হবে। দ্রুত তার সমাধান করা হবে। গ্রুপে মিঠুন ও থাকবে। মালদায় এ কথা বলেন মিঠুন চক্রবর্তী। পাশাপাশি তিনি বলেন, আগামীকাল মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় কাদের জন্য মিছিল করবে? এস আই আর ভারতীয়দের জন্য। তিনি ভারতীয়দের পক্ষে করবেন না বিপক্ষে করবেন। মহিলা ক্রিকেট দল ওয়ার্ল্ড কাপ জিতেছে। মুখ্যমন্ত্রী তো আবার বলছে রাতের আটটার পর না বেরোতে। আমরা লড়বো আর জিতবো। পশ্চিমবাংলা টা religiosas হয়ে গিয়েছে, যে যখন খুশি আসবে যখন খুশি চলে যাবে। এখানে এস আই আর প্রয়োজন।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top