icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201304
NKNaveen Kumar Kashyap4 Oct 2025, 10:04 am

इंदौर निगम के दो अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े, महापौर ने सख्त कार्रवाई की

Noida, Uttar Pradesh:इंदौर नगर निगम के जोन क्रमांक 19 में सहायक राजस्व अधिकारी पुनीत अग्रवाल और बिल कलेक्टर रोहित सांवले को शुक्रवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सख्त तेवर दिखाए हैं और कहा है कि निगम में जो भी कर्मचारी जनता को परेशान करके पैसे मांगते हैं, अब उनकी खैर नहीं है। ऐसे भ्रष्टाचारियों पर सिर्फ विभागीय जांच ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई होगी. दरअसल नगर निगम के जॉन क्रमांक 19 में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी पुनीत अग्रवाल और बिल कलेक्टर रोहित सांवले को EO/VO टीम ने शुक्रवार दोपहर एक भानगढ़ व्यापारी से सील की गई दुकान खोलने के नाम पर ₹40000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इस मामले में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट कहा है कि इंदौर नगर निगम अब किसी भी कीमत पर रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं करेगा। महापौर ने इस पर तत्काल कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि दोषी कर्मचारियों पर सख्त विभागीय जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर बर्खास्तगी या निलंबन की कार्रवाई में कोई देरी न की जाए। महापौर भार्गव ने जनता से भी अपील की कि छोटे-बड़े कामों के लिए यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी पैसे मांगता है तो सीधे शिकायत करें। उन्होंने कहा कि मैं हर मंगलवार और गुरुवार को सचिवालय में बैठता हूं। किसी भी नागरिक का काम कराने के लिए यदि कोई कर्मचारी पैसे मांगे तो वह सीधे मुझसे शिकायत करें, मैं तुरंत कार्रवाई करूंगा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

भाजपा की बगावत कर रही उम्मीदवार संगीता शिंदे बोन्डे को आशीर्वाद मिला, भावुक क्षण

Amravati, Maharashtra:मतदानापूर्वी भाजपच्या बंडखोर उमेदवार डॉ. संगीता संचिद्र शिंदे यांनी घेतले भाजपचे खासदार डॉ. अनिल बोंडे यांचे आशीर्वाद; शिंदे यांना अश्रू अनावर, भाऊ आणि भावजयची घेतली गळाभेट अँकर :- अमरावती शिक्षक मतदार संघ निवडणुकीच्या मतदानाला सुरुवात झाली असून आठ वाजल्यापासून मतदार मतदानाचा हक्क बजावण्यासाठी मतदान केंद्रावर पोहोचत आहे. मात्र मतदानापूर्वी भाजपच्या बंडखोर उमेदवार डॉ. संगीता संचिद्र शिंदे - बोंडे यांनी भाऊ आणि भाजपचे नेते खासदार डॉ. अनिल बोंडे भावजय डॉ. वसुधा बोंडे यांचे आशीर्वाद घेतले आहे. शिंदेंनी यावेळी अनिल बोंडे यांना आलिंगन दिल असून गळाभेट घेताना संगीता शिंदे यांना अश्रू अनावर झाल्याचे पाहायला मिळाले आहे. यावेळी शिंदे यांनी स्वर्गीय आई-वडिलांच्या प्रतिमेचे दर्शन घेतले यावेळी त्यांच्या वहिनी वसुधा बोंडे त्यांचं औक्षण केलं. या निवडणुकी संगीता शिंदे ह्या अपक्ष निवडणूक लढवत आहे. भाऊ पक्ष निष्ठेला प्राधान्य देत आहे तर वहिनी माझ्या खंबीरपणे पाठीशी उभी आहे त्यामुळे माझा विजय निश्चित आहे अशी प्रतिक्रिया संगीता शिंदे यांनी दिली आहे. बाईट :- संगीता शिंदे बोंडे भाजपचा बंडखोर उमेदवार
0
0
Report

माल ब्लॉक कॉलोनी में चोरी की लगातार घटनाओं से इलाके में दहशत, मालिक चिंता में

ABArup BasakJust now
Mal Bazar, West Bengal:পুজোর আগে থেকেই মাল ব্লকের চুরির ঘটনা ঘটেই চলেছে। কখনো বাড়ির জিনিসপত্র আবার কখনো গাড়ির যন্ত্রাংশ চুরি হয়ে যাচ্ছে। একের পর এক চুরির ঘটনাকে কেন্দ্র করে চাঞ্চল্য ছড়াল মাল ব্লকের চেল কলোনি এলাকায়। রাতের অন্ধকারে বাড়ির পাশে রাখা একটি ট্রাক্টর থেকে সেলফ এবং ব্যাটারি চুরির অভিযোগ উঠেছে। এর আগে ঘীস বস্তি থেকে একাধিক ডাম্পারের বড় বড় ব্যাটারি সহ যন্ত্রাংশ চুরির ঘটনা ঘটেছে। এই ঘটনায় উদ্বেগে গাড়ির মালিকরা। ইতিমধ্যেই ঘটনার বিষয়ে মালবাজার থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের করেছে গাড়ির মালিকেরা। এদিন ট্রাক্টরের মালিকের অভিযোগ, বাড়ির পাশেই ট্রাক্টরটি রাখা ছিল। সেই সুযোগে রাতের অন্ধকারে দুষ্কৃতীরা ট্রাক্টরের সেলফ খুলে নিয়ে পালিয়ে যায়। শুধু এই ঘটনাই নয়, এর আগেও তাঁর গাড়ি থেকে ব্যাটারি চুরির ঘটনা ঘটেছিল বলে জানান তিনি। পরপর চুরির ঘটনায় এলাকায় দুশ্চিন্তয় গাড়ির মালিকেরা। গাড়ির মালিকের প্রাথমিক অনুমান, এলাকায় নেশার প্রবণতার কারণে এ ধরনের চুরির ঘটনা ঘটতে পারে। তবে চুরির পিছনে প্রকৃত কারণ কী এবং কারা এই ঘটনার সঙ্গে জড়িত, তা এখনও স্পষ্ট নয়। বারবার চুরির অভিযোগে চেল কলোনি এলাকায় উদ্বেগ। এবার পুলিশি তদন্তে চুরির কিনারা হয় কি না, সেটাই দেখার。
0
0
Report

वाशीम में शिक्षक मतदान शुरू: 7 केंद्रों पर 3715 मतदाता, 27 अक्टूबर को परिणाम

Washim, Maharashtra:आज सकाळी ८ वाजल्यापासून मतदानाला सुरुवात झाली आहे. अमरावती विभागातील पाचही जिल्ह्यांत मतदान प्रक्रिया पार पडणार असून, २७ ऑक्टोबर रोजी मतमोजणी होऊन निकाल जाहीर होणार आहे. वाशिम जिल्ह्यात एकूण ३७१५ शिक्षक मतदार असून, त्यामध्ये २८९४ पुरुष आणि ८२१ महिला मतदारांचा समावेश आहे. जिल्ह्यातील वाशिम, कारंजा, रिसोड, मंगरूळपीर, मालेगाव आणि मानोरा या सहाही तहसील कार्यालयांत एकूण ७ मतदान केंद्रांवर मतदान सुरु आहे. या निवडणुकीत एकूण २६ उमेदवार रिंगणात असून, महायुतीचे किरण सरनाईक, काँग्रेसच्या अदिती पोहरे, शिवसेना ठाकरे गटाचे दत्तात्रय लहाने, किरण चौधरी, अपक्ष, मेस्टा, पुरस्कृत, चंद्रशेखर भोयर भाजप बंडखोर, श्रीकांत देशपांडे: माजी आमदार शिवसेना शिंदे गट बंडखोर, संगीता शिंदे, अपक्ष, भाजपा बंडखोर यांच्यासह विविध पक्षांचे आणि अपक्ष उमेदवार निवडणूक लढवत आहेत. भाजप आणि शिवसेनेतील बंडखोर उमेदवारांमुळेही या निवडणुकीकडे लक्ष लागले आहे.
0
0
Report
Advertisement

एक ही पोखरे में बालक के बाद किशोरी का शव मिलने से सनसनी

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow1m ago
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार स्थित पोखरे में बृहस्पतिवार को एक ही दिन दो लोगों की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोपहर में पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय बालक रेयान की मौत हो गई। परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी शाम करीब पांच बजे उसी पोखरे में बनकरा खुर्द गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा अंशु (16) का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अंशु की पहचान बनकरा खुर्द गांव निवासी प्रेमचंद की पुत्री के रूप में हुई। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसके पिता आजीविका की तलाश में दुबई में रहते हैं। घर पर मां ममता अपने सात वर्षीय पुत्र अभिनव और बेटियों प्रिया (14), अंशु तथा अनामिका के साथ रहती हैं। एक ही पोखरे में कुछ घंटों के अंतराल पर दो लोगों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है।वही पुलिस मामले की जाँच में जुटी है की किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बाइट - सतेंद्र भूषण तिवारी सी ओ घोसी
0
0
Report
Advertisement

NH-19 पर भीड़-भाड़ जाम: तीन दिवसीय बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग बदहाल

Palwal, Haryana:प्रदेश में बिजली कर्मचारियों के तीन दिवसीय हड़ताल के चलते स्थानीय लोगों ने मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को किया जाम मौके पर पुलिस के पहुंचने पर भी नहीं माने स्थानीय लोग सुबह से बिजली न होने के कारण रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में तीन दिवसीय बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो चुकी है ब्लैकआउट होने के कारण घरों एवं दुकानों पर इसका विपरीत असर भी दिखाई देने लगा है। सुबह से बिजली न होने के कारण लोग परेशान हो चुके हैं, जिसके चलते भारी संख्या में लोग बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रकट कर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को पूरी तरह से जाम कर दिया गया। जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। nationale राजमार्ग 19 के जाम होते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने के लिए काफी प्रयास कर रही थी, पर जनता के रोष के सामने वह असफल दिखी। सुबह से बिजली न होने के कारण घरों में पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी खराब हो चुकी है, दुकानों पर लाइट न होने से कारोबार भी ठप्प हो चुका है। लोगों का कहना है कि अब वे कहां जाएं और उनकी समस्या का हल कैसे हो, इस कारण लोगों ने रोष प्रकट करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर जाम लगा दिया। काफी लंबे समय तक पुलिस के प्रयास के बाद लोगों को समझाया गया और मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत करके उनकी समस्या हल करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस की बात नहीं मानी और मौके से हटकर आगे जिला उपायुक्त निवास के सामने भी राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को एक बार फिर से जाम लगा दिया। पुलिस के आदेश के बाद एनएच-19 को कुछ समय बाद सुचारू रूप से खोल दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top