Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

बिजासन घाट पर ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा, चार किमी लंबा जाम

VVvirendra vasinde
Mar 14, 2026 12:00:59
Noida, Uttar Pradesh
बड़वानी-बिजासन घाट में ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा, चार किमी लगा लंबा जाम मुम्बई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 03 बिजासन घाट क्षेत्र में आज दोपहर तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे एक ट्रेलर के डिवाइडर पर चढ़ जाने से लंबा जाम लग गया. जाम के कारण हाईवे की दोनों तरफ एक-एक लेन बंद हो गई, जिससे करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई. जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बी 4914 सीमेंट खाली कर वापस लौट रहा था. इसी दौरान बिजासन घाट क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रेलर अचानक डिवाइडर पर चढ़ गया; इसके चलते सड़क की दोनों दिशाओं में यातायात बाधित हो गया और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया. सूचना मिलते ही बिजासन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटवाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारू शुरू हुआ
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RIRamawatar Isran
Mar 14, 2026 13:18:39
Jaipur, Rajasthan:बूंदी स्टोन मार्ट 2026 प्रदर्शनी का भव्य आगाज, एक ही छत के नीचे पंच-गौरव की झांकी बूंदी, 14 मार्च। बूंदी जिले के 'पंच-गौरव' को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने के लिए शनिवार को तीन दिवसीय 'बूंदी स्टोन मार्ट 2026' प्रदर्शनी का आगाज हुआ। होटल क्लासिक सफायर अनन्ता में आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा ने किया। इस मार्ट में शहरवासियों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन स्टोन प्रोडक्ट्स और स्थानीय उत्पादों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। स्टोन मार्ट में जिले की व्यापारिक और कलात्मक क्षमता को बखूबी दर्शाया गया है। जिले के चिह्नित विशेष उत्पादों को स्टॉलों के माध्यम से प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। सैंड स्टोन प्रोसेसिंग इकाइयों के उत्पादों के साथ-साथ जयपुर और अन्य जिलों के दस्तकारों द्वारा तराशे गए बेहतरीन स्टोन आर्टिकल्स पेश किए गए हैं। बूंदी के पंच-गौरव को समर्पित विशेष पवेलियन सजाया गया है। होटल एवं राइस एसोसिएशन, बूंदी डेयरी क्लस्टर और जिले की अन्य एमएसएमई इकाइयों के उत्पादों की स्टॉल्स भी लगाई गई हैं। ग्रीन एनर्जी को प्रमोट करने के लिए सौर ऊर्जा संयंत्रों की भी खास स्टॉल सजाई गई है। विभिन्न प्रकार के उत्पादों से सजी यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी आमजन के लिए प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। शहरवासी यहां आकर स्थानीय कला, उद्योग और उत्पादों को करीब से देख सकेंगे。 इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक संजय भारद्वाज, आरवीटीआर डीएफओ, डी अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 14, 2026 13:17:49
Karnaprayag, Uttarakhand:सोशियल मीडिया पर LPG गैस को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के कारण चमोली जिले में गैस एजेंसियों पर भीड़ मची हुई है। कर्णप्रयाग के सिमली में घरेलू गैस को लेकर गैस एजेंसी के लोगों का कहना है कि गोदामों में पर्याप्त गैस सिलेंडर हैं; लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। वही गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोग भी खुशी-खुशी गैस ले रहे हैं। BEai/o1 / ईरान पर हुए हमले के कारण भारत पर भी इसका खासा असर होता दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश में गैस को लेकर चल रही मारामारी की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड पहुंची है, जिससे गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों को लेकर लोगों की भीड़ मच गई है। कर्णप्रयाग के सिमली गैस गोदाम में गैस को लेकर भीड़ लग रही है। लेकिन एजेंसी संचालकों का कहना है कि घरेलू गैस को लेकर किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमारे पास गोदाम में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर हैं। अगर किसी का ओटीपी भी नहीं है फिर भी हम गैस सिलेंडर दे रहे हैं।
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 14, 2026 13:17:29
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया–बेलडाड़ सड़क पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क बनने के कुछ महीनों बाद कई जगहों पर दरारें और टूट-फूट सामने आने के बाद अब इसकी जांच शुरू कर दी गई है। देवरिया, बेलडाड़ 10 किलोमीटर लंबी सड़क की गुणवत्ता जांच के लिए हैदराबाद से आई कई इंजीनियरों की टीम ने मशीनों से जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद कई स्थानों पर सड़क टूटने लगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री से शिकायत की थी, जिसके बाद जांच की प्रक्रिया शुरू हुई। विधायक खुद भी मौके पर पहुंचकर जांच का जायजा ले रहे हैं। यह सड़क मेसर्स सीएल गुप्ता एंड संस फर्म द्वारा बनवाई गई है और ठेकेदार पर पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि सड़क निर्माण में किस स्तर पर लापरवाही हुई है।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 14, 2026 13:17:05
Ratlam, Madhya Pradesh:खेत में मिली 64 कमर्शियल गैस टंकीय, सभी खाली, प्रशासन की जप्ती करवाई, पुलिस में भी होगा प्रकरण दर्ज रतलाम जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर लगी रोक के बाद अब इसकी कालाबाजारी के मामले सामने आने लगे हैं। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने धराड़ क्षेत्र में दबिश दी, जहां एक खेत के बीच बने पोल्ट्री फार्म के पीछे बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे होने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान मौके से 64 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए। सभी सिलेंडर खाली थे, लेकिन जिस स्थान पर इन्हें रखा गया था वह निजी जमीन थी, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर धराड़ के गैस गोदाम भिजवा दिया है। अब इस पूरे मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जांच इस बात की भी की जा रही है कि खेत किसका है, यहां सिलेंडर किसने रखवाए और इन्हें कहां भेजने की योजना थी। आशंका है कि इन सिलेंडरों को रिफिल कर ब्लैक में बेचने की तैयारी की जा रही थी। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है。
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 14, 2026 13:16:48
Betul, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिले के जंगल में महुआ बीनते दो ग्रामीणों पर जंगली भैंसा ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके पैर भी टूट गए हैं। घायलों को तामिया अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामला सांगाखेड़ा वन परिक्षेत्र के कुकरपानी ग्राम के पास जंगल का है। कुकरपानी निवासी मानक लाल दर्शमा और सुखमन लोबो जंगल में महुआ बीनने गए थे। उसी दौरान जंगल से निकले एक बायसन ने दोनों पर अचानक हमला कर दिया। बायसन ने दोनों को उठाकर पटक दिया और पैरों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में दोनों के पैर टूट गए और वे दर्द से कराहते रहे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के रेंजर और अधिकारियों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से तामिया अस्पताल पहुंचाया गया। तामिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि महुआ सीजन में ग्रामीण बड़ी संख्या में जंगलों में जाते हैं, ऐसे में जंगली जानवरों के हमले का खतरा भी बढ़ जाता है। फिलहाल वन विभाग लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 14, 2026 13:15:53
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ एंकर इन्ट्रो- भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी आज एक दिवसीय दौरे पर लक्ष्मणगढ़ आये जहां लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के डालमास गांव में श्रीजमावय माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत की। शेखावाटी के साधु-संतों के सानिध्य में आयोजित श्रीजमवाय माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित बड़ी संख्या महिलाएं और समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि लक्ष्मणगढ़ के डालमास गांव में श्रीजमवाय माता का मंदिर भी आस्था का केंद्र है। बगड़ी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सनातनी संस्कृत हजारों सालों से कायम है। उन्होंने कहा कि साधु संतो का सानिध्य भक्तों को बराबर मिलता है। बगड़ी ने कहा कि सूर्य की उत्पत्ति के साथ ही भगवा की उत्पत्ति हुई थी और भक्तों की वजह से हमारी सनातनी संस्कृति आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जात-पात से दूर रहकर भाईचारे के साथ सनातनी संस्कृति को आगे बढ़ाएं जिसमें मातृशक्ति और युवाओं का विशेष योगदान है। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लक्ष्मणगढ़ के गाडोदा आश्रम के पीठाधीश्वर महावीर जति महाराज, शीलजती आश्रम के पीठाधीश्वर शिवराजजति महाराज, भाजपा नेता जितेंद्र कारंगा, नरपतसिंह डांगरा, भवानी सिंह खेड़ी, राजेश खाखल, भोजासर के सरपंच संदीप शर्मा, पाटोदा के सतीश शर्मा, दिनेश जोशी सहित बड़ी संख्या महिलाएं और ग्रामीण मोजुद थे。
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Mar 14, 2026 13:15:18
Patna, Bihar:पटना सहित पूरे बिहार में घरेलू गैस की आपूर्ति कम होने से उपभोक्ताओं में बेचैनी बरहिभाई और लोग घरेलू सिलिंडर लेकर घूम रहे हैं कि उनको गैस मिल जाय। आंकड़ो को देखे तो बिहार में 2 करोड़ घरेलू गैस उपभोक्ता हैं और इनके लिए रोजाना 4 से 6 लाख सिलिंडर चाहिए। पटना की बात करें तो पटना शहर में प्रतिदिन 40 से 50 हजार सिलिंडर की खपत है। गैस एजेंसी सत्या के ऑनर कहते हैं कि उनको प्रतिदिन 550 सिलिंडर चाहिए और तेल कम्पनी 300 के आसपास सप्लाई दे रही है इस कारण लोग कतार में लग रहे हैं। घरेलू गैस उपभोक्ताओं का आरोप है की गैस वेंडर रियल कस्टमर को गैस देने की वजाय ब्लैक में गैस बेच रहा है। ज़ी मीडिया ने ब्लैक में गैस भेचने वालो से मोबाइल पर बात की तो ब्लैक में एलपीजी गैस बेचने वाले वेन्द्रों ने कहा कि अभी ब्लैक में संभव नही है क्योंकि प्रशासन की सख्ती बढ़ी है。 बहरहाल, ज़ी मीडिया ने ब्लैक में गैस बेचने वाले का वीडियो रिकार्ड किया जिसमें उसने कहा कि अब अगले महीने ही आइए अभी गैस नही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top