Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ट्रॉफी सभी भारतीयों की है, धर्म नहीं—टीम इंडिया का संदेश
RRRakesh Ranjan
Mar 10, 2026 14:02:21
Noida, Uttar Pradesh
When we won the World Cup under Kapil Dev in 1983, we had Hindu Muslim Sikh and Christian in the team. We brought the trophy to our religious birth place our motherland India Bharat Hindustan Why The Hell Is The Indian Cricket Trophy is being Dragged. Why NOT a Mosque? Why NOT a Church? Why NOT a Gurudwara? This Team Represents INDIA — not Surya Kumar Yadav's or Jay Shah's Family ! Siraj never paraded it at a Mosque. Sanju never took it to a Church. latter had a major part to play and was man of the tournament. The Trophy Belongs to 1.4 BILLION Indians of EVERY Faith — NOT ONE RELIGION'S VICTORY LAP! #T20WorldCup2026final #IndiaVsNewZealand #TeamIndia
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RCRAmesh Chandra
Mar 11, 2026 15:34:47
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील भ्रामक खबरों पर योगी सरकार सख्त, जमाखोरी, कालाबाजारी व अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश लखनऊ, 11 मार्च। योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है। हर जिले में पेट्रोल-डीजल की पूरी उपलब्धता के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि इन उत्पादों की कथित किल्लत की अफवाहें फैलाकर इसकी आड़ में जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर की कमी नहीं मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल-डीजल व गैस आपूर्ति श्रृंखला पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके अनुपालन में जिलों में अधिकारियों द्वारा पेट्रोल-डीजल फिलिंग स्टेशनों तथा गैस एजेंसियों के निरीक्षण का काम किया जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ स्थानों से कालाबाजारी और किल्लत की बातें सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से सामने आ रही हैं। ये भ्रामक हैं। प्रशासन को ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर भी लगातार निगरानी की जा रही है। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। सरकार का कहना है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं。
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 11, 2026 15:30:59
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report

PCPranay Chakraborty
Mar 11, 2026 15:30:48
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 11, 2026 15:30:39
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 11, 2026 15:30:15
Noida, Uttar Pradesh:गैस क्राइसिस पर चार मंत्रालयों की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू भारत में हम चालीस देशों से क्रूड आयात कर रहे है 70 फीसदी क्रूड नॉन हार्मोज एरिया से आते है 1.89 मैट्रिक मिलियन क्यूबिक मीटर खपत प्रति दिन अभी घरेलू के लिए 100 फीसदी आपूर्ति कोई भी सिलेंडर बुकिंग में पैनिक न करें ये वैश्विक चुनौती है लेकिन भारत में हालात कंट्रोल में है हम सभी की निगरानी कर रहे है सुरक्षा के लिहाज़ से—राजेश कुमार सिंह, शिपिंग मंत्रालय 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है रणधीर जायसवाल: ग्ल्फ देशों में बड़ी तादाद में भारतीय समुदाय है PM ने ग्ल्फ देशों के कई नेताओं से बात की है हम अपने नागरिकों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं विदेश मंत्रालय का कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है, अपने नागरिकों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है आज दुबई में एक भारतीय घायल हुआ है, उसका इलाज जारी है
0
comment0
Report
SASHAKIL AHMAD
Mar 11, 2026 15:18:50
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में रमज़ान का महीना आते ही शहर की रौनक भी बढ़ जाती है। इफ्तार और सहरी के वक्त शहर की गलियों में खाने-पीने की खुशबू फैल जाती है। लेकिन इन दिनों आगरा के बेसन की बस्ती इलाके में एक खास चीज़ लोगों को अपनी ओर खींच रही है — और वो है लज़ीज़ हलीम। रमज़ान के महीने में सहरी और इफ्तार के दौरान आगरा के बेसन की बस्ती इलाके में हलीम की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है। यहाँ बड़े-बड़े देगों में धीमी आंच पर पकाया जाने वाला हलीम लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जैसे ही इफ्तार का वक्त करीब आता है, दुकान के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग जाती है। आलम यह है कि स्थानीय ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों से भी लोग खास तौर पर यहाँ हलीम खाने के लिए पहुंचते हैं। दाल, गेहूं, मसालों और मांस से तैयार किया जाने वाला यह हलीम स्वाद के साथ-साथ ताकत भी देता है。 इसी वजह से सहरी और इफ्तार में इसे बड़े चाव से खाया जाता है। रमज़ान के पाक महीने में आगरा के बेसन की बस्ती का यह हलीम लोगों की पहली पसंद बन चुका है। लोग दूर-दूर से यहाँ आते हैं और इस लज़ीज़ स्वाद का आनंद लेते हैं।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 11, 2026 15:18:37
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : डीडवाना में भीषण सड़क हादसा टवेरा और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, नागपुर से सालासर बालाजी के दर्शन कर रहे थे टवेरा सवार श्रद्धालु. हादसे में टवेरा गाड़ी में सवार पिता पुत्र की मौत, अन्य सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर. डीडवाना शहर के सालासर रोड पर गौशाला के समीप एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ, जिसमें एक टवेरा कार और लोडिंग पिकअप के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए और पिकअप सड़क पर पलट गई. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और एंबुलेंस कर्मियों की मदद से सभी घायलों को राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना डीडवाना थाना पुलिस अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया है.
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 11, 2026 15:18:16
Karauli, Rajasthan:नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दोषी को मिली उम्रकैद के समान सजा, 20 साल का कठोर कारावास और 4 लाख की आर्थिक सहायता का आदेश, जिला करौली. सपोटरा क्षेत्र के एक मामले में सुनवाई करते हुए विशिष्ट न्यायाधीश ब्रजेश शर्मा ने आरोपी जीवन महावार को दोषी करार देकर 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है साथ ही 60 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है. विशिष्ट लोक अभियोजक गजेंद्र शर्मा ने बताया कि दोषी ने नाबालिग को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर और फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया था. न्यायालय ने सजा के साथ-साथ दोषी पर 60 हजार का जुर्माना और पीड़िता को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के निर्देश भी दिए हैं. यह मामला 28 फरवरी से शुरू हुआ था, जब सपोटटा क्षेत्र की एक 15 वर्षीय नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कानूनन कार्रवाई शुरू की और मामला त्वरित जाँच के बाद न्यायालय में चालान पेश किया. अभियोजन पक्ष के 14 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए और सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जीवन को दोषी माना गया. कोर्ट ने उसे 20 साल के कठोर कारावास और 60 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है और पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत नाबालिग को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है.
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 11, 2026 15:17:37
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 11, 2026 15:16:35
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : तरुण खटीक की हत्या के विरोध में डीडवाना में भारी आक्रोश सर्व हिंदू समाज ने निकाली आक्रोश रैली डीडवाना दिल्ली में होली के पर्व पर तरुण खटीक की निर्मम हत्या के मामले को लेकर डीडवाना शहर के सर्व हिंदू समाज में भारी रोष व्याप्त है। हत्या के विरोध में समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। इसके विरोध प्रदर्शन की शुरुआत कोट मोहल्ला स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर से हुई। यहाँ सर्व हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और रैली के रूप में रवाना हुए। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कचहरी परिसर पहुंची। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'जिहादी मानसिकता' के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अपने साथ एक पुतला लेकर चल रहे थे, जिसे कचहरी परिसर के बाहर पहुंचने पर आग के हवाले कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने हत्या के विरोध में जमकर नारेबाजी की और इस घटना को मानवता पर कलंक बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तरुण अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिसकी पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। प्रदर्शन के अंत में डीडवाना डीएसपी जेठूसिंह को भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि हत्या के आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल और सुरक्षा प्रदान की जाए। सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेताया कि यदि इस जघन्य हत्याकांड के आरोपियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई और न्याय में देरी हुई, तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top