Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

साड़ी पहनकर दिखा हैरतअंगेज स्टंट, वीडियो वायरल

RRRakesh Ranjan
Oct 07, 2025 11:06:34
Noida, Uttar Pradesh
साड़ी पहनकर हैरतअंगेज स्टंट
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSUNIL SINGH
Oct 07, 2025 13:22:04
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। हाथिम सराय में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा कर बनाए गए 80 मकानों के बाद मस्जिद के अवैध निर्माण का बड़ा खुलासा। तहसील प्रशासन की टीम ने मस्जिद पर नोटिस चस्पा कर मस्जिद अवैध निर्माण को ध्वस्त कराए जाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर नहीं मिले मस्जिद कमेटी के लोग.. प्रशासन का दावा, मस्जिद के निर्माण की मस्जिद के मुतवल्ली और मस्जिद कमेटी के लोगों ने नहीं ली जिम्मेदारी। अवैध मकानों पर चस्पा किए नोटिस लोगों के द्वारा हटाए जाने के बाद प्रशासन की टीम ने अवैध मकानों पर लगाए लाल निशान.. अवैध निर्माण को खुद तोड़े जाने के लिए 15 दिन का दिया अल्टीमेटम। सरकारी तालाब की 8 बीघा जमीन को पाटकर मस्जिद और 80 मकानों के अवैध निर्माण का है मामला। सदर कोतवाली इलाके के हातिम सराय का मामला।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 07, 2025 13:21:53
Haldwani, Uttar Pradesh:650 मीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की तैयारी 300 से ज्यादा दुकानों पर होगी बुलडोजर पड़ सकता है असर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद प्रशासन हरकत में। वाराणसी के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शामिल। दालमंडी को जाम मुक्त और व्यवस्थित करने की योजना मुसाफिरखाना में मुस्लिम व्यापारियों संग संवाद。 750 मीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव。 300 से अधिक दुकानों, ठेलों और कब्जों की पहचान。 184 से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस जारी。 20 वर्षों में पहली बार इतनी बड़ी कार्यवाही की तैयारी。 क्या है दालमंडी की स्थिति? दालमंडी क्षेत्र वाराणसी का एक पुराना व्यापारिक केंद्र है जहाँ मुख्य रूप से कपड़े, जूतों, और घरेलू वस्तुओं का व्यापार होता है। यह क्षेत्र: औसतन 10 से 12 फीट चौड़ी सड़कों से घिरा है प्रतिदिन 20,000 से अधिक लोगों की आवाजाही होती है त्योहारी सीजन में यह संख्या 50,000 तक पहुंच जाती है जगह-जगह अतिक्रमण, अनधिकृत निर्माण और ठेले-खोमचे से रास्ता संकरा हो गया है व्यापारियों को विश्वास में लेने की कोशिश व्यापारियों की प्रतिक्रिया: व्यापारी संगठनों का कहना: "विकास का स्वागत है लेकिन रोज़गार भी ज़रूरी है।" "अचानक कार्रवाई से नुकसान न हो, इसके लिए विकल्प या मुआवज़ा जरूरी।" व्यापारियों की मांग: स्थायी पुनर्वास योजना मुआवज़ा राशि तय हो कार्यवाही से पहले लिखित आश्वासन दालमंडी सड़क चौड़ीकरण सिर्फ एक शहरी विकास योजना नहीं, बल्कि वाराणसी के इतिहास और वर्तमान के बीच संतुलन साधने की बड़ी चुनौती बन गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब अतिक्रमण पर सख्ती तय मानी जा रही है।
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Oct 07, 2025 13:21:36
Nawada, Bihar:नवादा पुलिस ने एक बड़े ट्रक लूटकांड का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। रजौली डीएसपी गुलशन कुमार ने कहा यह मामला 5 अगस्त 2025 को अकबरपुर थाने में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 3 सितंबर 2025 की रात करीब 8:13 बजे, वह राय ट्रांसपोर्ट से नेरिको कंपनी का लगभग 834 कार्टून खाने का तेल अपने ट्रक से पटना से ले जा रहे थे। केंदुआ ओवर ब्रिज के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की, नशीली दवा पिलाई और ट्रक लूट लिया। इस संबंध में अकबरपुर थाना कांड संख्या 432/25 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रजौली के SOPO के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम को इस कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए, जिसके बाद लगातार छापेमारी की गई। 6 अक्टूबर 2025 को, सटीक सूचना और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर, इस मामले में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना परिसर में उनसे गहन पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर लूटा गया एक ट्रक रांची से और घटना में इस्तेमाल किया गया दूसरा ट्रक मुजफ्फरपुर से बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गौरतलब है कि इस कांड से संबंधित एक अन्य अभियुक्त को गौरीचक थाना कांड संख्या 663/25 के तहत 24 सितंबर 2025 को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान हावड़ा निवासी कमलजीत सिंह खण्डवाल (59 वर्ष) और वैशाली निवासी मो. तैयब (34 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 2 ट्रक, 2 मोबाइल, 1 डोंगल मशीन, 1 जीपीएस ट्रै Tracker मशीन और 1 ट्रक की चाबी बरामद की है। मो. तैयब का आपराधिक इतिहास भी है। बाइट _गुलशन कुमार डीएसपी
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Oct 07, 2025 13:21:07
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Oct 07, 2025 13:20:25
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बालोद से लौटे.. सीएम साय ने बालोद दौरे को लेकर कहा- रामकृष्ण दास महात्यागी के श्रद्धांजलि सभा मे शामिल हुए. उन्हें सहपरिवार श्रद्धांजलि देकर आए हैं.. घायल बाघिन को लेकर कहा- बाघिन बीमार है. उसे उपचार के लिए गुजरात भेजा गया.. पीएम मोदी को लेकर कहा- देश का सौभाग्य है नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला.. 140 करोड़ लोगो को अपना परिवार मानते हैं. 24 में 18 घण्टा काम करते हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री के बाद देश का प्रधानमंत्री बने.. वे देश का मान बढ़ाएं हैं.. दुश्मनों को घर में घुसकर मारने वाले भारत का निर्माण आज नरेंद्र मोदी ने किया.. राज्योत्सव की तैयारी को लेकर कहा- रजत जयंती वर्ष है. पीएम मोदी शुभारंभ करेंगे. नए विधानसभा और ट्राइबल म्यूजियम का भी लोकार्पण करेंगे. प्रदेश स्तर पर 5 दिन और जिला स्तर पर 3 दिन का राज्योत्सव होगा. बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Oct 07, 2025 13:19:16
Khanna, Punjab:ਖੰਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਜਾਇਜ ਅਸਲੇ ਨਾਲ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ। ਸ਼ਰਾਬ ਨਾਲ ਲੱਦੀ ਸਕਾਰਪੀਓ ਗੱਡੀ, ਪਿਸਤੌਲ ਤੇ ਰੌਂਦ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ। ਇੱਕ ਮੁਲਜਮ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਸਦਾ ਦੂਜਾ ਸਾਥੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਜੇਲ੍ਹ ਚ ਬੰਦ ਹੈ। ਇਹ ਗਰੁਹ ਨਜਾਇਜ ਅਸਲੇ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਜਮੀਨਾਂ ਉਪਰ ਕਬਜੇ ਕਰਨ ਲਈ ਵੀ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਡੀਐਸਪੀ (ਆਈ) ਮੋਹਿਤ ਕੁਮਾਰ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਸ਼ਰਾਬ ਤਸਕਰੀ ਅਤੇ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਦੌਰਾਨ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਸਟਾਫ ਨੇ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ 'ਤੇ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਮਨੀ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬਗਲੀ ਕਲਾਂ (ਥਾਣਾ ਸਮਰਾਲਾ) ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ। ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਅਨੁਸਾਰ, ਦੋਸ਼ੀ ਆਪਣੀ ਸਕਾਰਪੀਓ ਗੱਡੀ 'ਚ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਪਿੰਡ ਗੋਬਿੰਦਪੁਰਾ ਨੇੜੇ ਟੀ-ਪੁਆਇੰਟ 'ਤੇ ਨਾਕਾ ਲਗਾਇਆ ਤੇ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ। ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚੋਂ 35 ਪੇਟੀਆਂ (ਕੁੱਲ 420 ਬੋਤਲਾਂ) ਸ਼ਰਾਬ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਈਆਂ। ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਦੌਰਾਨ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਬੂਲਿਆ ਕਿ ਉਹ ਕਾਫੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਨਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕਰਦਾ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਸ ਨੇ ਅੱਗੇ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਸਦਾ ਸਾਥੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਵਰਮਾ ਉਰਫ ਗੱਗੂ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬਰਮਾਲੀਪੁਰ ਹੈ, ਜੋ ਇਸ ਵੇਲੇ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਹੈ। ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਵਰਮਾ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰਬਰ 44 ਮਿਤੀ 09.04.2025 ਦਰਜ ਹੈ। ਇਹ ਮੁਕੱਦਮਾ ਪਿੰਡ ਚਣਕੋਈਆਂ ਖੁਰਦ ਵਿਖੇ ਜਮੀਨੀ ਝਗੜੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਈ ਫਾਈਰਿੰਗ ਸਬੰਧੀ ਹੈ। ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਸਦੇ ਕੋਲ ਨਜਾਇਜ਼ ਦੇਸੀ ਪਿਸਟਲ 32 ਬੋਰ ਸਮੇਤ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਅਤੇ 07 ਜ਼ਿੰਦਾ ਰੌਂਦ ਸਨ, ਜੋ ਉਸਨੂੰ ਇੱਕ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰ ਨੇ ਲਿਆ ਕੇ ਦਿੱਤੇ ਸਨ। ਇਹ ਹਥਿਆਰ ਬਾਅਦ 'ਚ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਵਰਮਾ ਨੇ ਜ਼ਮੀਨ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਦੇ ਝਗੜੇ ਦੌਰਾਨ ਵਰਤੇ ਸਨ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਨਦੀਪ ਨੇ ਹਥਿਆਰ ਮੁੜ ਆਪਣੇ ਕਬਜ਼ੇ 'ਚ ਲੈ ਕੇ ਪਿੰਡ ਬਗਲੀ ਕਲਾਂ ਦੇ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਲੁਕਾ ਦਿੱਤੇ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ 'ਤੇ ਇਹ ਪਿਸਟਲ ਅਤੇ ਦੋ ਜ਼ਿੰਦਾ ਰੌਂਦ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕਰ ਲਏ ਹਨ। ਬਾਈਟ - ਮੋਹਿਤ ਸਿੰਗਲਾ (ਡੀਐਸਪੀ)
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Oct 07, 2025 13:17:59
Jaipur, Rajasthan:जयपुर खेल विभाग सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को धूमधाम से मनाने जा रहा है। इस अवसर पर विभाग 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए देशभक्ति से ओतप्रोत विविध प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। खेल विभाग के सचिव नीरज के. पवन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और स्वदेशी भावना को प्रोत्साहित करना है。 कार्यक्रमों में वीडियो निर्माण प्रतियोगिता, पदयात्रा, सांस्कृतिक आयोजन, खेल प्रतियोगिताएं और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार जैसे आयोजन शामिल होंगे। इसमें एनसीसी, स्काउट-गाइड, होमगार्ड सहित कई स्वयंसेवी संगठन भी भाग लेंगे। सभी गतिविधियों का विवरण और प्रतिभागियों की प्रविष्टियाँ ‘माय भारत पोर्टल’ पर अपलोड की जाएंगी। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवा इस अभियान से जुड़कर सरदार पटेल के एकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। खेल विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं。
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Oct 07, 2025 13:17:51
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:देश में जीएसटी 2 लागू होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर बाजार में दुकानदारों से मुलाकात कर जीएसटी 2 के स्टीकर लगाए गए. इस अवसर पर दुकानदारों ने कहा कि जीएसटी 2 के लागू होने से दीपावली सीजन में अच्छा व्यापार हो रहा है, जिस पर सभी दुकानदारों ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया और कहा कि यह काम सिर्फ मोदी ही कर सकते हैं. जीएसटी 2 के लागू होने पर देश के प्रत्येक नागरिक को लाभ पहुंचा है. इस अवसर पर जगदीश पालीवाल ने सभी व्यापारियों से कहा की यह आप सभी के भाजपा व नरेंद्र मोदी जी के ऊपर विश्वास का परिणाम है.
0
comment0
Report
BBBhupendra Bishnoi
Oct 07, 2025 13:17:42
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Oct 07, 2025 13:17:17
Delhi, Delhi:दिल्ली में बारिश से बढ़ी मुसीबतें, जगह-जगह जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते कुछ दिनों से हो रही हल्की से मध्यम बारिश ने जहां तापमान में गिरावट लाकर राहत दी है, वहीं दूसरी ओर जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा के नजदीक दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां सड़कों पर पानी जमा होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के बाद यहां जलभराव की यही स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। ऐसे में राजधानी के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है। फिलहाल निगम के कर्मचारी पानी निकासी के प्रयासों में जुटे हुए हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top