Back
रील के जुनून में मौत: रुड़की के पुल पर युवक का खतरनाक डांस वायरल
SKSantosh Kumar
Jan 29, 2026 06:34:24
Noida, Uttar Pradesh
रूडकी
स्लग- रील का खौफनाक जुनून- लोहे के पुल पर मौत संग डांस,चंद लाइक्स की सनक में जिंदगी दांव पर
यह घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। तस्वीरें लोहे के ऊँचे पुल, नीचे तेज रफ्तार वाहन और ऊपर मौत को खुला न्योता देता एक युवक दिखाती हैं। सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और फॉलोअर्स पाने की चाह में युवक पुल के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया, संकरे लोहे के गाटर पर खड़ा होकर बेखौफ अंदाज़ में डांस करता रहा और रील बनवाता रहा। नीचे नेशनल हाईवे है जहाँ गाड़ियाँ फर्राटा भरती निकल रही हैं। अगर थोड़ा भी पैर फिसलता, संतुलन बिगड़ता या हाथ छूटता तो अंजाम क्या होता इसका अंदाज़ा लगाना डरावना है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दिनदहाड़े यह खतरनाक तमाशा चलता रहा और युवक को न कानून का डर था, न अपनी जान की परवाह। सवाल यह है कि आखिर सोशल मीडिया का यह नशा हमारी युवा पीढ़ी को किस दिशा में ले जा रहा है? क्या कुछ सेकेंड की ‘फेम’ जिंदगी से ज्यादा कीमती हो गई है? वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और युवक की पहचान की जा रही है, उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी शुरू हो गई है। यह सिर्फ एक युवक की लापरवाही नहीं बल्कि एक खतरनाक ट्रेंड की चेतावनी है। अगर समय रहते इस पर लगाम नहीं लगी तो यह ‘रील का जुनून’ कभी बड़ी हादसे की वजह बन सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 29, 2026 07:47:420
Report
SKSunny Kumar
FollowJan 29, 2026 07:47:260
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 29, 2026 07:47:120
Report
NGNakibUddin gazi
FollowJan 29, 2026 07:46:580
Report
NSNeeraj Sharma
FollowJan 29, 2026 07:46:270
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 29, 2026 07:46:100
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 29, 2026 07:46:000
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowJan 29, 2026 07:45:510
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowJan 29, 2026 07:45:420
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 29, 2026 07:45:310
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowJan 29, 2026 07:45:100
Report
PKPravesh Kumar
FollowJan 29, 2026 07:37:360
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 29, 2026 07:37:060
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 29, 2026 07:36:500
Report