Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

लोकसभा में रवनीत सिंह ने DM आत्महत्या केस और बघापुराणा मामले पर जानकारी दी

NJNaynee Jain
Mar 23, 2026 08:37:59
Noida, Uttar Pradesh
Union minister Ravneet Singh speaking in Lok Sabha about the DM suicide case and Baghapurana case.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSMAYUR SHUKLA
Mar 23, 2026 10:00:29
khiri, Uttar Pradesh:खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव प्रेस वार्ता。 वर्ष 2017 के पूर्व कुल 80 ग्रामीण स्टेडियम निर्मित थे। वर्तमान सरकार द्वारा चरणबद्ध रूप से प्रत्येक विकास खण्ड में मिनी स्टेडियम ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण हेतु योजना प्रारम्भ की गयी। वर्तमान तक कुल 125 ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराकर 117 तक विकास खण्डों को आच्छादित किया जा चुका है। 08 विकास खण्डों में 02 ग्रामीण स्टेडियम निर्मित किये गये है। ➤ वर्तमान में ग्रामीण स्टेडियम की 39 परियोजनायें निर्माणाधीन है। ➤ विभाग को हस्तगत 125 ग्रामीण स्टेडियम के संचालन हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 से प्रत्येक वर्ष खेल उपकरणों हेतु स्थानीय आवश्यकता के अनुसार धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। ➤ ग्रामीण स्टेडियम में युवाओं को खेल का प्रशिक्षण देने हेतु आउटसोर्सिंग के माध्यम से खेल प्रशिक्षक तैनात किये जा रहे है। ➤ सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में युवक एवं महिला मंगल दलों का गठन। प्रदेश के 57695 ग्राम पंचायतों में 53760 युवक मंगल दल एवं 52354 महिला मंगल दलों का गठन। ➤ सरकार द्वारा युवाओं को सशक्त करने हेतु अनवरत कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में ग्राम पंचायतों में युवा कल्याण विभाग द्वारा गठित एक लाख पन्द्रह हजार युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल गतिविधि से जोड़कर राष्ट्र की मुख्यधारा में अग्रसर करने का कार्य किया जा रहा है। अब तक 96,000 युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री उपलब्ध करायी गयी है, शेष मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है। ▶ खेलों में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में मा० विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन एवं संसदीय क्षेत्रों में मा० सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन की कार्यवाही की गयी है, जिसमें 3 लाख से अधिक युवा खिलाड़ियों की सहभागिता हुई है। > नई दिल्ली में भारत मण्डपम में दिनांक 09 से 12 जनवरी तक आयोजित किये जाने वाले 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग-2026 में प्रतिभाग करने हेतु उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधाओं में विजयी/चयनित 79 युवाओं के दल से दिनांक 07 जनवरी, 2026 को राजभवन में माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा संवाद करने के उपरान्त रवाना किया गया। 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के दौरान उ०प्र० को कहानी लेखन, कविता लेखन एवं पेटिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रदेश की लोकनृत्य की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है。 > माय भारत पोर्टल पर प्रदेश के 19 लाख से अधिक युवाओं को पंजीकृत कराते हुए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों स्वच्छता, वृक्षारोपण, नशामुक्ति, रक्तदान आदि में सहभागिता करने के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया है。 ➤ युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा साथी पोर्टल का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा युवाओं के हितार्थ संचालित समस्त शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। पोर्टल पर 12 लाख से अधिक युवा पंजीकृत हुए है。 > राष्ट्रीय एवं सामाजिक महत्व के कार्यों में युवाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक एवं महिला मंगल दलों को संस्थागत श्रेणी तथा व्यक्तिगत श्रेणी में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले प्रदेश के युवाओं को 'राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड' प्रदान किया जा रहा है。 ➤ युवाओं को शैक्षिक, शारीरिक, आर्थिक एवं विचारात्मक रूप से सशक्त बनाने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है。
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Mar 23, 2026 09:59:57
Sithmara, Uttar Pradesh:स्लग - कानपुर देहात में चोरी का फर्जी खुलासा? अवैध हिरासत और पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल कानपुर देहात - शिवली थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। अरशदपुर में हुई चोरी के मामले में पुलिस पर फर्जी खुलासा करने और आरोपी को अवैध हिरासत में रखने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने 28 फरवरी को आरोपी की गिरफ्तारी दिखाई, जबकि 25 फरवरी को ही आरोपी ज्वेलर्स की दुकान के CCTV फुटेज में पुलिसकर्मियों के साथ नजर आ रहा है। इस खुलासे के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर आरोपी को तीन दिन तक किस आधार पर हिरासत में रखा गया। इतना ही नहीं, चोरी हुए माल की बरामदगी को लेकर भी कहानी संदिग्ध नजर आ रही है। आरोप है कि पुलिस ने ज्वेलर्स से पूरा जेवर अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन FIR के अनुसार उस माल की कोई स्पष्ट बरामदगी नहीं दिखाई गई। पुलिस ने खुलासे के नाम पर सिर्फ एक जोड़ी खड़ुआ पेश कर मामले को निपटाने की कोशिश की। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक किसी भी आला अधिकारी ने इस पूरे प्रकरण पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच दबाया जा रहा है या फिर जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश हो रही है। फिलहाल, यह मामला पुलिस की पारदर्शिता और कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।
161
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 23, 2026 09:59:15
Tonk, Rajasthan:टोंक भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का दौरा, विपक्ष पर साधा निशाना.. टोंक भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा आज टोंक दौरे पर रहे। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। दौरे के दौरान शंकर गोरा ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें संसद में डोटासरा बोलने नहीं देते, जिससे साफ है कि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले अपनी आंतरिक कलह खत्म करनी चाहिए। आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है। बालमुकुंद आचार्य द्वारा मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने की मांग पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसी मांग रखी गई है तो सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। टोंक में हाल ही में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं पर बोलते हुए गोरा ने कहा कि भजनलाल सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में जल्द ही नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे संगठन को और मजबूत किया जाएगा। सचिन पायलट को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह खुद कभी मानेसर तो कभी कहीं और चले जाते हैं, उन्हें खुद ही स्पष्ट नहीं है कि पार्टी में क्या चल रहा है।
279
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 23, 2026 09:58:54
Chittorgarh, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी ने चित्तौड़ रोड स्थित दीपक एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी सबसे पहले एजेंसी कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यालय अभिलेखों और उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की स्थिति की जांच की गई। साथ ही दैनिक रजिस्टर और वितरण संबंधी अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण किया गया। इसके बाद अधिकारी गैस गोदाम पहुंचे और वहां रखे भरे, खाली तथा वितरण के लिए भेजे गए सिलेंडरों की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान गैस टंकी का वजन भी करवाया गया और संपूर्ण व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। अधिकारी ने एजेंसी संचालक को व्यवस्थाएं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
255
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 23, 2026 09:58:18
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने बंगाल चुनाव को लेकर ZEE मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है सरोज पांडे का कहना है कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और भाजपा के मुख्यमंत्री होंगे देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सभी बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं आने वाला समय भाजपा का है वहां पर बहुत लंबे समय से एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी उनका व्यवहार महिलाओं को भी आहत करता है जिससे मुझे ऐसा लगता है कि ऐसी मुख्यमंत्री जो दबाव पूर्वक छल पूर्वक बार-बार लोकतंत्र की हत्या करती है और चुनाव जीतने का प्रयास करती है इस बार पश्चिम बंगाल में परिस्थितिया अलग है इसलिए पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा.बाइट-सरोज पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीजेपी.
156
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 23, 2026 09:57:57
CHANDI, Harnaut, Bihar:पावापुरी मेडिकल कॉलेज, नालंदा में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है. पिछले एक साल से समस्याएं बनी हुई हैं, बीते दो दिनों से बिजली संकट ने हालात और बदतर कर दिए हैं. बिजली नहीं रहने के कारण पानी की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे कॉलेज परिसर में शौचालय तक इस्तेमाल के लायक नहीं बचे हैं. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जीएनएम छात्राओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या से नाराज छात्राओं ने कैंपस में प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने कई बार लिखित रूप से कॉलेज प्रबंधन को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. उनका आरोप है कि हर बार बिजली जाते ही पानी की समस्या खड़ी हो जाती है, जिससे पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहे हैं. कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि समस्या लेकर संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है और जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे.
163
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 23, 2026 09:57:35
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे भी झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया, झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान करने की मांग को लेकर सैकड़ों आंदोलनकारी उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा जारी संकल्प संख्या 1938 (दिनांक 30 अप्रैल 2021) का पूर्वी सिंहभूम जिले में अनुपालन नहीं हो रहा है। आंदोलनकारियों पुष्कर महतो ने कहा कि उक्त संकल्प के तहत चिन्हित सभी झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान के साथ सम्मानित किया जाना सुनिश्चित किया गया है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों एवं मर्यादाओं का पालन होने से राज्य में सकारात्मक संदेश जाता है और संघीय व्यवस्था की गरिमा बनी रहती है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि गृह विभाग, झारखंड सरकार के अपर सचिव द्वारा पत्र संख्या 14/विविध-19/2024 (3108) के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों को आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसका पालन नहीं होना राज्यादेश का उल्लंघन है। आक्रोशित आंदोलनकारियों ने कहा कि आदेश जारी होने के बावजूद कई आंदोलनकारी सम्मान से वंचित रह गए और इस दौरान कई लोगों का निधन भी हो गया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह स्थिति भारतीय दंड संहिता की धारा 166, 166A एवं 188 के तहत कार्रवाई योग्य है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द सभी पात्र झारखण्ड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि सरकार की साख और गरिमा बनी रहे.
73
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 23, 2026 09:57:20
New Delhi, Delhi:आज जो है रिपोर्ट सदन में रखी गई और इसमें हम लोगों ने पहले भी बुलाया था पहली बार नहीं आए ताकि फांसी घर पर अपने तथ्य रख सके उसके बाद दूसरी बार भी नहीं आए फिर तीसरी बड़ी आए हैं आने के बाद इन्होंने संतोषजनक आंसर नहीं दिए कमेटी को गुमराह करने का प्रयास किया और उसके बाद उसको भी राजनीतिक मंच बनाने की कोशिश की जब उनका व्यवहार जनप्रतिनिधि रहे हैं उसके नाइट नहीं था फिर उन्होंने माफी भी मांगी इन्होंने मीडिया में भी इस तरह का प्रचार किया है कि मेरा समय बर्बाद किया जा रहा है और मेरे अनुभव का दिल्ली की जो सरकार है लाभ उठाएं पॉल्यूशन की सीवर की समस्या पर सब पर मैं पूछना चाहता हूं केजरीवाल जी से जब इतने साल आपकी सरकार रही तो आपने क्या किया अब जब दिल्ली में हमारी सरकार है तो दिल्ली के अंदर पानी की समस्या सीवर के समस्या क्योंकि आपने लाइन नहीं बदली लाइन ने टूटी हुई छोड़ दी पॉल्यूशन में कुछ नहीं किया इसमें भी आपने राजनीति की और आज आप अपने अनुभव की सलाह की बात कर रहे हैं तो आप हर बात में राजनीतिक क्यों करते हैं अपने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ एक नॉरेटिव सेट करने की कोशिश की है और जो यह टिफिन घर था जब जानकारी ली गई और आप यहां पर जनता को गुमराह कर रहे हैं परवेश वर्मा मंत्री दिल्ली सरकार आज बजट सत्र की शुरुआत की खीर सेरेमनी के साथ हुई है पहले सत्र में विपक्ष के साथियों के द्वारा जो बर्ताव किया गया जो बॉयकॉट किया वो दुर्भाग्यपूर्ण है पीएसी के जो रिपोर्ट आ रही है इस कारण विपक्ष सदन में नहीं आया अगला एक साल कैसा होगा यह हम बजट में पेश करेंगे विधानसभा परिसर के बाहर झूठा प्रदर्शन विपक्ष ने किया है हमें अभी दिल्ली में बहुत सारे काम करने हैं पिछले 11 साल में दिल्ली की हालत बहुत ज्यादा खराब हुई है आज विपक्ष सदन से भाग रहा है 11 साल विपक्ष नहीं सत्ता पर काबिज थे विपक्ष के साथियों से निवेदन है कि सदन की कार्रवाई में वह जरूर भाग ले सरकार की कोई कमी है तो उसे बताएं जनता को बताएं लेकिन इस तरीके से भाग कर अपनी चोरी को ना छुपाए दिल्ली की जनता का बहुत पैसा खर्च होता है चुनाव में सभी को जिताकर विधानसभा में भेजा है यह हमारी जिम्मेदारी है यह हमारा कर्तव्य है कि हमें दिल्ली की जनता के प्रति जवाब देना है और इसके लिए विधानसभा सत्र से अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती लेकिन जब भी जनता के प्रति जवाब दे ही की बात आती है तो विपक्ष भागता है विपक्ष को सदन की कार्रवाई में हिस्सा लेना चाहिए सरकार का कल दूसरा बजट आ रहा है पिछले 1 साल में अभूतपूर्व कम हुए हैं कई कामों की नींव भी रखी गई है लेकिन अगर विपक्ष के साथ यह सब बर्ताव करेंगे तो कहीं ना कहीं उनका जवाब दे ही से पीछे हटना है मनजिंदर सिंह सिरसा मंत्री दिल्ली सरकार विपक्ष के भागने से उनके पाप उनका पीछा नहीं छोड़ेंगे दिल्ली की जनता का लेखा-जोखा उन्हें पेश करना होगा विपक्ष प्रो मैक्स नौटंकी कर रहा है कैग की रिपोर्ट पर विपक्ष को जवाब देना होगा विपक्ष को जवाब देने का वक्त अब सामने आ गया है
175
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 23, 2026 09:57:06
Ranchi, Jharkhand:आज पूरे भारत में शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु का शहादत दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रांची में भी भगत सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया。 इस मौके पर लोगों ने कहा कि भगत सिंह के शहादत दिवस को आज के परिप्रेक्ष्य में देखना बेहद जरूरी है। उस समय अंग्रेजों का अधिनायकवाद पूरी दुनिया में फैला हुआ था। कहा जाता था कि अंग्रेजों का साम्राज्य इतना बड़ा है कि उस पर कभी सूर्य अस्त नहीं होता。 ऐसे समय में भगत सिंह ने जो नारे दिए और जिस साहस के साथ अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने कहा कि आज भी उनके विचारों की जरूरत है—सिर्फ इस देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में。 उन्होंने आगे कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी जिंदा हैं और उन्हीं से समाज में नई ताकत आएगी। युवाओं में ऊर्जा पैदा होगी, मेहनतकश वर्ग और किसानों को मजबूती मिलेगी, और एक बार फिर दुनिया को सुखी और समृद्ध बनाने की दिशा में कदम बढ़ेंगे।
171
comment0
Report
Advertisement
Back to top