Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

रामपुर में ट्रक ड्राइवर से मारपीट के आरोप, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

KKKRISNDEV KUMAR
Mar 06, 2026 08:47:01
Noida, Uttar Pradesh
रामपुर: ट्रक ड्राइवर से मारपीट के आरोप में दो पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर, ट्रक ड्राइवर से पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल, थाना शहज़ादनगर क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पुलिसकर्मियों पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने का आरोप लगा, ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर जमकर किया हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, वायरल वीडियो में ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों के साथ पुलिसकर्मियों बदसुलूकी करते आ रहे है नजर, मामला सामने आने पर एसपी विद्यासागर मिश्र ने दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर पूरे मामले की जांच के दिए आदेश, कोतवाली थाना शहजादनगर क्षेत्र का पूरा मामला
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 06, 2026 13:48:29
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र के कस्बा गनेड़ी में ज्वैलर्स के साथ हुई डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद चौहान, सुशील बावरी, मुकेश बावरी और वारदात से पहले रेकी करने वाला आरोपी हुकमाराम बावरी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि गनेड़ी कस्बे में ज्वैलर्स के साथ हुई डकैती की घटना के बाद नेछवा थाने में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अलग-अलग स्थानों पर लगातार निगरानी रखी। इसके साथ ही पुलिस टीम ने आरोपियों का करीब 2000 किलोमीटर तक पीछा करते हुए उन्हें डिटेन करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी संगठित तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात से पहले गिरोह के सदस्य क्षेत्र में पहुंचकर रेकी करते थे और मौके की पूरी जानकारी जुटाने के बाद डकैती की घटना को अंजाम देते थे। गनेड़ी की घटना में भी आरोपी हुकमाराम बावरी ने पहले इलाके की रेकी की थी, जिसके बाद अन्य आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और प्रारंभिक जांच में इनके अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस अब इन आरोपियों की अन्य राज्यों और जिलों में हुई वारदातों में भूमिका की भी जांच कर रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 06, 2026 13:48:16
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र को लेकर शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को शिक्षक संगठनों के प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। शिक्षा संकुल में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने विभाग की विभिन्न गतिविधियों पर अपने सुझाव रखे, जिन पर शिक्षामंत्री ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान शिक्षामंत्री ने सभी शिक्षक संगठनों से प्रदेश की शैक्षिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने विद्यालय परिसरों को गंदगी, सिंगल यूज प्लास्टिक, गुटखा और तंबाकू जैसी चीजों से मुक्त रखने का भी आह्वान किया। बैठक में नए सत्र की शुरुआत, मेगा पीटीएम, प्रवेशोत्सव, पाठ्यपुस्तक और यूनिफॉर्म वितरण, शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान तथा मई माह में प्रस्तावित ‘प्रथम परख’ जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत में शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत राज्य में कई महत्वपूर्ण शिक्षण सुधार लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से सत्र शुरू होने के साथ ही सभी विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करवा दी जाएंगी, जबकि यूनिफॉर्म की राशि प्रवेशोत्सव समाप्त होने के बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि सत्र शुरू होने से पहले 25 मार्च को मेगा पीटीएम और अभिभावक-आंगनबाड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। अधिकाधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए प्रवेशोत्सव के तहत 27 मार्च तथा 6, 10 और 15 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें शिक्षक घर-घर जाकर प्रवेश योग्य बच्चों को विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित करेंगे। निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट ने बताया कि 31 मार्च तक सभी विद्यालयों में नई पाठ्यपुस्तकें पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है और इसके लिए शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच के लिए शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान 16 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें इस बार निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में विभाग के अधिकारी और विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 06, 2026 13:47:54
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 06, 2026 13:46:43
Kishanganj, Bihar:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा का रास्ता चुन रहे हैं। उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है और जल्द ही मुख्यमंत्री की पद छोड़ने की संभावना है। इस फैसले पर अब AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने जमकर निशाना साधा है। अख्तरुल ईमान ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ भाजपा ने खेला नहीं किया, बल्कि बिहार की जनता के साथ खेला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थे, लेकिन भाजपा ने उनके चेहरे का इस्तेमाल कर बिहार की जनता से वोट लिया है। नीतीश कुमार को बिहार से हटाकर दिल्ली राज्यसभा में भेजना, बिहार की जनता को ठगने का काम किया जा रहा है। अख्तरुल ईमान ने कहा कि नीतीश के नाम पर वोट लेकर भाजपा सत्ता संभालने का प्रयास कर रही है। अख्तरुल ने कहा कि 2012 से 2020 तक वो नीतीश कुमार अब वो नहीं है, मानसिक संतुलन दुरुस्त नहीं है। अगर नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन दुरुस्त होता तो ऐसा फैसला कभी नहीं लेते?
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 06, 2026 13:46:12
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 06, 2026 13:45:31
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर तहसील बेहट स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में उस समय जोरदार हंगामा खड़ा हो गया जब जमीन का कथित फर्जी बैनामा कराने पहुंचे चार लोगों को वकीलों और जमीन मालिक ने पकड़ लिया मामला थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नोशेरा की भूमि से जुड़ा बताया जा रहा है बैनामा कराने आये लोगो मे सपा नेता एवं उसका दामाद भी बताया जा रहा है-जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है-पीड़ित भूमि मालिक मिर्जापुर निवासी नदीम पुत्र नसीम ने बताया कि दोपहर के समय उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग उनकी भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा कर रहे है इस पर वे रजिस्ट्रार आफिस पहुंचे–मौके पर एक युवक उनके स्थान पर बायोमेट्रिक मशीन पर फिंगरप्रिंट लगा रहा है मौके पर जमकर हंगामा हुआ-सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को मौके से पकड़कर अपने साथ ले आई, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गये पीड़ित भूमि मालिक ने सभी आरोपियों को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी है
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 13:43:25
Pakri Buzurg, Matihania Buzurg, Uttar Pradesh:शौच करने गई युवती से गैंगरेप - कुशीनगर में नही सुरक्षित है बेटियां - शौच करने गई 21 वर्षीय दलित युवती के साथ गैंगरेप - आरोपी दरिंदो ने युवती का अपहरण कर बनाया हौस का शिकार - युवती के साथ गन्ने के खेत मे नशीली दवा खिलाकर गैंगरेप करने की बात आई सामने - गन्ने के खेत मे रात भर दलित युवती के साथ गैंगरेप करते रहे दरिंदे - सुबह किसी तहर घर पहुँची युवती ने परिजनों को आप बीती बताई - पीड़ित युवती की हालत नाजुक - सीएचसी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल किया रेफर - मामले की जानकारी होने पर पहुँची पुलिस कार्रवाई में जुटी - पीड़िता के पिता ने न्याय की लगाई गुहार - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गॉंव की घटना ।
0
comment0
Report
SJSubhash Jha
Mar 06, 2026 13:41:05
Supaul, Bihar:सुपौल में गरजा प्रशासन का बुलडोजर. सरकारी जमीन पर बने दो मंजिला घर को प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ा. सुपौल में अतिक्रमण के खिलाफ प्रसाशन का बुलडोजर चला है, जिसमें सरकारी जमीन से बुलडोजर के सहारे अतिक्रमण हटाया गया है, इस दौरान एक दो मंजिले भवन को भी बुलडोजर से टूट दिया गया है. यह मामला सदर थाना क्षेत्र के वीणा वार्ड 6 का है, जहां बताया गया है कि वीणा-परसरमा मेन रोड से वीणा हाई स्कूल जाने वाली सड़क में करीब दो दर्जन परिवार के द्वारा सरकारी जमीन को अतिक्रमित कर लिया गया था, कुछ लोगों ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर पक्का घर भी बना लिया. बताया गया कि स्थानीय मुखिया द्वारा सदर अंचल कार्यालय में आवेदन देकर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की गुजारिश की गई. बताया गया कि मुखिया के शिकायत पर इस मामले में लगातार सुनवाई हुई, इस दौरान अतिक्रमणकारियों को कई वार नोटिस भी दिया गया, जिसमें जानकारी मिली है कि नोटिस मिलने के बाद अधिकांश लोगों द्वारा स्वतः अतिक्रमण हटा लिया गया था, लेकिन दो लोगों द्वारा अतिक्रमित सड़क की जमीन को खाली नहीं किया गया, जिसके बाद अंचल कार्यालय द्वारा अमीन से मापी कर अतिक्रमण को चिन्हित किया गया. और आज सुपौल सदर CO आनंद कुमार मंडल भारी संख्या में पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे और जेसीबी लगाकर सरकारी जमीन में बने महादेव शर्मा के दो मंजिला घर को तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, CO आनंद कुमार मंडल ने कहा कि कुछ भाग अतिक्रमण खाली करने के लिए दस दिन का समय माँगा गया है, समय पर अतिक्रमण खाली नहीं किया गया तो प्रसाशन द्वारा फिर से अभियान चलाकर खाली कराया जाएगा.. सदर CO के द्वारा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाये गए इस अभियान से अतिक्रमण कारीयों में हड़कंप मच गया है.
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 06, 2026 13:40:08
CHANDI, Harnaut, Bihar:सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोरों ने घर का ताला काटकर करीब 8 लाख रुपये के जेवर और कीमती सामान की चोरी कर ली। गृहस्वामी उमेश कुमार, जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर थे जो फिलहाल अपने परिवार के साथ पटना में रह रहे थे, उनका मकान सोहसराय में है, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर किरायेदार रहते हैं, जबकि ऊपर का हिस्सा खाली था। चोरों ने एक-एक कर कुल पांच कमरों का ताला काटा और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, पित्तल के बर्तन समेत करीब 8 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब स्थानीय लोगों ने घर का ताला टूटा देखा और इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। इसके बाद जब घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो उसमें दो युवक झोले में सामान लेकर पैदल जाते हुए दिखाई दिए। घटना की सूचना तुरंत सोहसराय थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top