Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

लोकसभा में राहुल गांधी ने लोकतंत्र और स्पीकर की भूमिका पर सवाल उठाए

KKKRISNDEV KUMAR
Mar 11, 2026 08:02:54
Noida, Uttar Pradesh
लोकसभा में बोलते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्पीकर की भूमिका के बारे में है। कई बार मेरा नाम लिया गया है और मेरे बारे में अजीब बातें कही गई हैं। यह सदन भारत के लोगों की अभिव्यक्ति है। यह किसी एक पार्टी को नहीं, बल्कि पूरे देश को रिप्रेजेंट करता है। हर बार जब हम बोलने के लिए उठते हैं, तो हमें बोलने से रोक दिया जाता है। पिछली बार जब मैंने बात की थी, तो मैंने हमारे PM द्वारा किए गए समझौतों के बारे में एक बुनियादी सवाल उठाया था..."
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAnurag Mishra
Mar 11, 2026 09:25:30
Noida, Uttar Pradesh:- गैस नहीं मिलने से नाराज़ लोगों ने गैस एजेंसी का दफ़्तर घेरा - नाकेबंदी की अंदर मचा रहे हैं बवाल - ZEE NEWS ये कैमरे पर लोगों ने दिखाया सबूत सभी ने दिखाया गैस एजेंसी की तरफ़ से भेजा गया मैसेज लेकिन इन सभी को नहीं मिला है सिलेंडर - लोगों के बिना बुक कराए हैं बुक हो रहा है गैस सिलेंडर - हो जा रही है cylinders की डिलिवरी - लेकिन जिसके नाम पर है सिलेंडर उसको नहीं मिल रही LPG नोएडा में एक गैस एजेंसी के दफ़्तर को लोगों ने घेर लिया ऑफ़िस में जमकर हंगामा मचाया। इन सब का आरोप है कि इन्होंने कोई गैस बुक नहीं कराई उसके बावजूद उनके पास मेसेज आया कि उनकी गैस बुक हो गई है सिलेंडर बुक हो गया है और बात यहीं तक नहीं रही बल्कि यह मैसेज में यह भी आया कि उनका सिलेंडरों के घर पहुँचा दिया गया है। जबकि यहाँ हंगामा मचा रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने नाही सिलेंडर बुक कराया था ना ही उन्हें LPG मिली है। इसके अलावा बहुत सी महिलाएँ शिकायत लेकर आयी है कि 2 महीने पहले उन्होंने गैस लिया था लेकिन उसके बावजूद अब दुबारा बुकिंग नहीं हो रही है बल्कि सिलेंडर माँगने पर उनको टाल दिया जा रहा है तथा बहुत से लोगों की ये भी शिकायत है कि उन्होंने 1 महीने से ज़्यादा समय होने के बावजूद लोग भटक रहे हैं। लेकिन गैस एजेंसियां उन्हें सिलेंडर नहीं दे रही है - इसी पर नोएडा के गैस एजेंसी के ऑफ़िस से लोगों के हंगामे के बीच वॉक थ्रू - लोगों की बाइट - लोगों के मोबाइल पर सबूत दिखाते शॉट्स
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 11, 2026 09:23:49
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Mar 11, 2026 09:23:40
Sithmara, Uttar Pradesh:सीसीटीवी ने शिवली पुलिस के दावों की पोल खोली, चोरी का सच खुले सवाल कानपुर देहात की शिवली कोतवाली क्षेत्र के अरशदपुर चोरी कांड में पुलिस के दावों की वायरल सीसीटीवी फुटेज ने पोल खोल दी है ज्वेलर्स ने भी लगाए गंभीर आरोप कानपुर देहात की शिवली कोतवाली पुलिस द्वारा 1 मार्च को अरशदपुर गांव में हुई चोरी की घटना के खुलासे को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है。 पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांडे हर जाने वाले रास्ते पर घटना में शामिल अभियुक्त राजू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी के पास से चोरी किए गए खडूंवा और 5300 रुपये बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त राजू ने बताया चोरी का माल ज्वेलर्स विपिन वर्मा को बेचा था जिसके पैसे लेने जा रहे थे थी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी 28 फरवरी की रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर की गई थी。 लेकिन घटना के कुछ दिनों बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसने पुलिस की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल हो रहे फुटेज के मुताबिक 25 फरवरी को करीब 1 बजे पुलिस आरोपी राजू को लेकर कस्बा स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा गिरवी रखी गई चांदी को पुलिस ने वहीं से बरामद किया और ज्वेलर्स विपिन वर्मा को भी अपने साथ ले गई। ज्वेलर्स विपिन वर्मा का आरोप है कि पुलिस 25 फरवरी को उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ देती है, लेकिन और इसके बाद दो बार फिर से उन्हें थाने बुलाया गया। अब पुलिस उनके परिवार को परेशान कर रही है। उनका कहना है कि 25 फरवरी को पुलिस दुकान पर आई और गिरवी रखी हुई एक जोड़ी तोड़िया,खडूंवा, 5अंगूठी और 2 हाय अपने साथ ले गई, लेकिन खुलासे के दौरान पुलिस ने महज खडूंवा और 5300 रुपये बरामदगी में दिखाए अब सवाल यह है कि अगर चोरी का माल बरामद हो चुका था तो बाकी चांदी कहां गई。 वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को और उलझा दिया है। पुलिस द्वारा बताई गई गिरफ्तारी की तारीख और सीसीटीवी में दिख रही घटनाओं के बीच तीन दिन का अंतर सामने आ रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर असली सच्चाई क्या है और पुलिस का खुलासा कितना सही है。 फिलहाल इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शिवली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
0
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Mar 11, 2026 09:22:16
Barnala, Punjab:बरनाला के भदौड़ विधानसभा क्षेत्र के दुल्लमसर गांव में 70 साल के किसान जोगिंदर सिंह पेट्रोल और स्प्रे बोतल लेकर घर की छत पर चढ़ गया। गांव में करीब सात घर हैं जो 1960 के दशक से वहां रह रहे हैं। बुजुर्ग किसान ने अपनी मौत के लिए प्रशासन और गांव के कुछ लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया और कहा कि अगर कोई धक्का-मुक्की हुई तो वह पेट्रोल डालकर आग लगाकर और स्प्रे पीकर आत्महत्या कर लेंगे। इस मामले को लेकर घर पर चढ़े बुजुर्ग किसान जोगिंदर सिंह ने दुखी मन से बताया कि गांव में सरपंच चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है, जहां एक व्यक्ति ने गांव में घरों के बीच गली बनाने के लिए प्रशासन से कार्रवाई की बात कही है। 1960s से यहां सात घरों के लोग रह रहे हैं, पर गली के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरपंच चुनाव की रंजिश के कारण प्रशासन द्वारा जानबूझकर यह कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं ने भी स्प्रे बोतल लेकर गांव के घरों के ऊपर चढ़ना शुरू कर दिया है। डिप्टी सुपरिंटेंडेट ऑफ पुलिस (DSP) ने स्थिति काबू में होने की बात कही और एक मीटिंग की जा रही है ताकि विवाद हल हो सके। तहसीलदार ओंकार सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार मार्किंग की जा रही है, जिसे गांव वाले और किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। گفتگو से समाधान की कोशिश की जा रही है। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, वॉटर कैनन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। मामले को सुलझाने के लिए एक मीटिंग चल रही है ताकि विवाद न बढ़े।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 11, 2026 09:21:42
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर | व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा, \"हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को किसी भी प्रकार की कठिनाई को रोकने का निर्देश दिया है और इसलिए वे बैठकें भी कर रहे हैं... व्यावसायिक सिलेंडरों को लेकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए गए हैं, लेकिन हम घरेलू उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने देंगे। इस समस्या का समाधान हमारे प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा, जैसा कि उन्होंने हर बार किया है... केंद्र और राज्य सरकार आम जनता के लिए इस समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है...\" उन्होंने यह भी कहा, \"दुनिया संकट में है और मुझे समझ नहीं आता कि विपक्ष इस पर इतना हंगामा क्यों कर रहा है... अंततः, व्यावसायिक एलपीजी की समस्या का भी समाधान हो जाएगा..\"
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 11, 2026 09:21:13
Rampur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए लागू एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली यानी IGRS की फरवरी 2026 की रिपोर्ट में रामपुर ने शानदार प्रदर्शन किया है। रामपुर जिला लगातार दूसरे महीने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जनवरी के बाद फरवरी में भी रामपुर ने यह उपलब्धि दोहराकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की मजबूत तस्वीर पेश की है। उत्तर प्रदेश सरकार की IGRS पोर्टल पर आने वाली जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर हर महीने जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। फरवरी 2026 की जारी रिपोर्ट में रामपुर जिले ने 100 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि रामपुर ने जनवरी 2026 में भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे और फरवरी में भी इसी प्रदर्शन को बरकरार रखा है। जिला प्रशासन के मुताबिक अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से शिकायतों के निस्तारण और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए थे; इसी का नतीजा है कि जिले में आने वाली शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान किया गया, जिसके चलते रामपुर को प्रदेश में पहली रैंक हासिल हुई है। वही इस विषय पर डीएम अजय द्विवेदी ने बताया जन शिकायतों का निस्तारण माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में से एक है और उनकी यह मंशा है कि जो जन शिकायत है उनका समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हो, इसके लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को गंभीरता से इसे किया जा रहा है। जनसुनवाई 10 से 12 प्रातः अधिकारियों के द्वारा की जाती है; IGRS में जो शिकायतें आती हैं उनकी हम प्रातः 10 बजे समीक्षा करते हैं फिर शाम को 6 बजे इस बात की समीक्षा होती है।
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 09:21:10
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आज से जाट रेजिमेंट के मैदान में शुभारंभ हो गया है। यह भर्ती रैली 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में रुहेलखंड क्षेत्र सहित कुल 12 जिलों के अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग तिथियों के अनुसार बुलाया जा रहा है।जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा भर्ती को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं और इसके लिए सैन्य प्रशासन के साथ कई दौर की बैठकें भी की गई थीं।भर्ती रैली को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ रेलवे,रोडवेज,नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ई-बसों की व्यवस्था की गई है, जिन पर “भर्ती रैली” लिखा गया है ताकि अभ्यर्थियों को आसानी से मैदान तक पहुंचाया जा सके। नगर निगम की ओर से भर्ती स्थल पर साफ-सफाई, पीने के पानी और टेंट की व्यवस्था की गई है, जबकि पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभाग भी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है।सुरक्षा व्यवस्था के तहत भर्ती स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिन पर अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती की तिथियां लिखी गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि यहां से चयनित होने वाले अभ्यर्थी देश की सेवा कर राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 11, 2026 09:19:22
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णु देवी साय ने लिखा बंगाल की मुख्यमंत्री को पत्र, इस मामले में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा- बंगाल में ममता बनर्जी सरकार देश से हटकर काम कर रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की सर्वोच्च महिला है. राष्ट्रपति का पूरा सम्मान होना चाहिए. ट्राइबल समाज की महिला राष्ट्रपति का बंगाल में अपमान किया गया मामले में कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा का बयान, कहा- मुख्यमंत्री बंगाल की मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं. लेकिन यहां छत्तीसगढ़ में भी महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध हो रहे हैं. बंगाल की मुख्यमंत्री को पत्र लिखने से पहले यहां की स्थिति भी देख लें बाईट- गजेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ बाईट- संगीता सिन्हा, विधायक, कांग्रेस......
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Mar 11, 2026 09:19:14
Mainpuri, Uttar Pradesh:जिला मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र का मामला सामने आया है, जहाँ एक 65 वर्षीय विकलांग वृद्ध महिला को अपने ही बेटों की बेरुखी और दबंगों के कब्जे का शिकार होना पड़ा है। कुढेया गांव की रहने वाली बिकलांग ब्रद्धा माया देवी का आरोप है कि उसके ही बेटों ने पहले उसका मकान जबरन बेच दिया, जिसके बाद वह सड़क पर आ गई। मजबूरी में उसने गांव के प्रधान से हाथ-पैर जोड़कर मदद मांगी और अपनी खेत की जमीन पर कॉलोनी लेकर छोटा सा मकान बनाकर रहने लगी, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। वृद्धा का कहना है कि जब वह कुछ दिन के लिए अपनी बेटी के घर गई थी, तभी उसके बेटों ने दबंगों के साथ मिलकर उस मकान का भी फर्जी बैनामा कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने मौके पर पहुंचकर मकान का सामान बाहर रख दिया और कब्जा कर लिया और अब बेबस वृद्धा दर-दर भटकने को मजबूर है। ब्रद्धा का कहना हैं कि उसके ही बेटों ने उसे मृत घोषित करा दिया और उसकी पेंशन भी बंद हो गई। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब कॉलोनी और जमीन दोनों ही माया देवी के नाम थीं, तो आखिर फर्जी बैनामा कैसे हो गया? अब विकलांग और असहाय वृद्ध महिला न्याय की आस में प्रशासन के दरवाजे पर पहुंची है और DM मैनपुरी से गुहार लगाई है कि उसे उसका हक दिलाया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top