Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
पंजाब सरकार ने 21 मीटर तक इमारत ऊँचाई मंजूर, बेरोजगारी और खाद्यान्न योजनाओं पर जोर
AAAsrar Ahmad
Oct 28, 2025 08:18:06
Noida, Uttar Pradesh
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਚੀਫ ਸੈਕਟਰੀ ਵੀ ਨਾਲ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨਫਾਇਡ ਬਿਲਡਿੰਗ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ 15 ਮੀਟਰ ਤੋਂ ਹੁਣ 21 ਮੀਟਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਨਕਸਾ ਪਾਸ ਕਰਨ ਵਿਚ ਅਸਾਨੀ ਹੋਵੇਗੀ, ਸੈਲਫ ਤੌਰ ਤੇ ਹੀ ਤੁਸੀ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਹੋਵੇਗਾ ਦਫਤਰ ਜਾਣ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਨਹੀਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਨੌਰਥ ਅੰਦਰ ਸਬ ਤਹਿਸੀਲ 4 ਪਟਵਾਰ ਸੈਕਟਰ, 1 kango ਤੇ ਕੁਝ ਪਿੰਡ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੇ ਬਰਨਾਲਾ ਨੂੰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਬਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਸਪੋਰਟਸ ਮੈਡੀਕਲ ਦੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਪਟਿਆਲਾ, ਸੰਗਰੂਰ, ਜਲੰਧਰ, ਰੋਪੜ, ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਵਰਗੇ ਜਿਲੇ ਵਿੱਚ ਨੌਕਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ 14 A 16 B 80 C ਇਸ ਲਈ 3 ਸਾਲ ਲਈ ਕੰਟਰੈਕਟ ਤੇ ਰੱਖੇ ਜਾਣਗੇ ਡੇਰਾਬੱਸੀ ਵਿੱਚ 100 bed ਦੇ ESI ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਖਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਇਸ ਲਈ ਜ਼ਮੀਨ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ 4 acre ਜ਼ਮੀਨ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਨਸ਼ਾ ਛਡਾਓ ਕੇਂਦਰ ਕੋਈ ਵੀ 5 ਤੋਂ ਜ਼ਯਾਦਾ ਨਹੀਂ ਖੋਲ੍ਹ ਸਕਦਾ ਤੇ ਇਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਬਾਇਓਮੈਟ੍ਰਿਕ ਨਾਲ ਹਾਜ਼ਰੀ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਦੇਖ ਰੇਖ ਵਿੱਚ ਦਵਾਈ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨ ਬਣਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਇੰਡਸਟਰੀ ਵਿੱਚ 5 ਲੱਖ ਦੀ cap ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਜੌ ਪਹਿਲा 1 ਲੱਖ ਸੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਗਰ ਤੋ ਪਹਿਲਾ ਸਾਡਾ ਯਾਤਰਾ ਰਵਾਨਾ ਹੋਵੇਗੀ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਕਸ਼ਮੀਰੀ ਪੰਡਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਹਾਜ਼ਿਰ ਹੋਣਗੇ ਪਰਾਲੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਬੋਲੇ CM ਯੁਮਨਾ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਵੀ ਬੋਲੇ SIR ਦੇ ਮੁੱਦੀ ਤੇ ਬੋਲੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਰੈਲੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਜੇਕਰ ਉਹ ਸਮਾਂ ਦੇਣ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਬਿਹਾਰ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਦੱਸ ਸਕਦੇ ਹਨ ਬੇਸ਼ੱਕ ਉਹ ਪਟਨਾ ਬੁਲਾ ਲੈਣ ਜਾਂ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਬੁਲਾ ਲੈਣ ਅਸੀਂ ਬਿਹਾਰ ਜਾਣ ਨੂੰ ਵੀ ਤਿਆਰ ਹਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਖਾਦ ਦੀ ਕਮੀ ਆਉਣ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਏਗੀ ਜਿਸ ਵੀ ਜਗ੍ਹا ਦੇ ਉੱਪਰ ਖਾਦ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੋਏਗੀ ਉਥੋਂ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖਾਦ ਮੁਹਆ ਕਰਵਾਈ ਜਾਏਗੀ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਭਾਵ ਦੇ ਨਾਲ ਹਰ ਵਕਤ ਜਿਸ ਜਿਲੇ ਤੋਂ ਵੀ ਕੋਈ ਪ੍ਰੋਬਲਮ ਆਉਂਦੀ ਹ ਉਸ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਕੇ ਉਥੇ ਖਾਦ ਪ੍ਰੋਵਾਈਡ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਧੂਆ ਦਿੱਲੀ ਜਾ ਕੇ ਹੀ ਕਿਉਂ ਰੁਕ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਅੱਗੇ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਜਾ ਪਾਉਦਾ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਹਵਾ ਦਿੱਲੀ ਵੱਲ ਨਹੀਂ ਵੱਗ ਰਹੀ ਅਜਿਹੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਧੂੰਆਂ ਦਿੱਲੀ ਕਿਵੇਂ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਇਹ ਕੇਵਲ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਇਸ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਤਾਂ ਆਪਣੇ ਲਈ ਯਮੁਨਾ ਨਦੀ ਦੀ ਅਲੱਗ ਤੋਂ ਤਿਆਰ ਕਰ ਲਈ ਗਈ ਹੈ ਐਸਈਆਰ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਉੱਪਰ ਤਮਾਮ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨਾਲ ਇੱਕ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੂੰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਅਦਾਲਤਾਂ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਆਪਣੀ ਮਰਜ਼ੀ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਸਭ ਕੁਝ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਇਹ ਗਲਤ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਤੇ ਚਰਚਾ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPravesh Kumar
Oct 28, 2025 10:39:47
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में 25 नवंबर को होने जा रहे भव्य ध्वजारोहण समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। 25 नवंबर को आम श्रद्धालु राम लला के दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर के शिखर पर फहराया जाने वाला यह ध्वज न केवल आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि श्रीराम जन्मभूमि निर्माण की पूर्णता का संदेश भी देगा। ट्रस्ट के लिए यह आयोजन तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण है, इसलिए सेना के सहयोग से इसकी तैयारियाँ की जा रही हैं। करीब 11 किलो वजनी ध्वज को शिखर पर फहराने का ट्रायल सेना ने शुरू कर दिया है। ध्वज की लंबाई 22 फीट और चौड़ाई 11 फीट होगी। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिर परिसर में ध्वजारोहण का रिहर्सल पूरा कर रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी है, जिसे बिना किसी परिवर्तन के लागू किया जाएगा। क्योंकि इस ऐतिहासिक क्षण पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होंगी। ध्वज के कपड़े को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया है। संभावना है कि इसे पैराशूट फैब्रिक से तैयार किया जाएगा ताकि ऊँचाई पर भी यह मजबूती से लहराता रहे। ध्वज पर कोबेदार वृक्ष और भगवान सूर्य का प्रतीक अंकित होगा, जो दिव्यता और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करेगा। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यही है कि श्रद्धालु मंदिर के निर्माण कार्य को देख सकें और दर्शन व्यवस्था सुचारू रहे। ध्वजारोहण के दिन करीब आठ हजार श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। इस दिन परकोटा और सप्त मंदिरों में दर्शन नहीं होंगे, लेकिन अगले दिन से श्रद्धालुओं के लिए सभी दर्शन खोल दिए जाएंगे। मंदिर परिसर में रेलिंग और म्यूरल लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि अब कोई नया निर्माण कार्य नहीं होगा, केवल अंतिम रूप देने और सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया जारी है। 25 नवंबर सिर्फ हिंदुस्तान के लिए नहीं पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक दिन होगा जब पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर के शिखर पर पताका फहराएंगे। इस क्षण को लेकर श्रद्धालु भी अभिभूत हैं और खुश हैं की पीएम मोदी और सीएम योगी ने राम मंदिर और अयोध्या जनता को समर्पित किया है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 28, 2025 10:39:15
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Oct 28, 2025 10:38:57
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पुलिस ने आदिवासी नाबालिग लड़की का अपहरण और बलात्कार के आरोप में आरोपी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पकड़ा। नाबालिग 17 साल की लड़की खंडवा के आदिवासी क्षेत्र की है। वह महाराष्ट्र के दौंड जिले में गुड़ की फैक्ट्री में काम करती थी। वही उसके साथ सहारनपुर का युवक भी काम करता था। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी करने के नाम पर युवक इस नाबालिग़ लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा। दीपावली के दौरान यह लड़की खंडवा लौटते समय ट्रेन से गायब हो गई और सहारनपुर पहुंच गई। खंडवा रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को मुक्त कराया। वी ओ, घटना 17 अक्टूबर की है खालवा तहसील की रहने वाली आदिवासी लड़की पिछले दो-तीन साल से महाराष्ट्र के दौंड में गुड़ की फैक्ट्री में काम करती थी। वही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला युवक रोहित बाल्मिक भी काम करता था। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी दौरान आरोपी युवक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा और वह गर्भवती हो गई। युवती ने 16 अक्टूबर को अपने परिजनों को फोन किया कि वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ दीपावली के मौके पर अपने घर खंडवा लौट रही है। लेकिन जब खंडवा रेलवे स्टेशन आया तब लड़की ट्रेन में नहीं मिली। इसकी शिकायत लड़की के पिता ने पुलिस को की थी। इसी शिकायत के आधार पर खंडवा रेलवे पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन और परिचितों से पूछताछ के बाद पता लगाया तो पता चला की लड़की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना देवबंद जिला सहारनपुर के एक गांव में रोहित बाल्मिक के कब्जे में है । पुलिस ने लोकेशन के आधार पर लड़की को रोहित के घर से बरामद किया और रोहित बाल्मिक को गिरफ्तार कर खंडवा ले आई। उसे पर अपहरण और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया जिसे न्यायालय ने भेज दिया। बाइट, प्रकाश चंद्र सेन थाना इंचार्ज खंडवा रेलवे पुलिस
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Oct 28, 2025 10:38:32
Nahan, Himachal Pradesh:नाहन: मौसम बदलते ही अस्पतालों में बढ़ने लगे सर्दी खांसी के मरीज. बीमारियों से बचाव ko लेकर आयुष विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बदलते मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता: डॉ इंदु शर्मा. रितु संधि के कारण शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. जिसके कारण कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि इस मौसम में मुख्य रूप से मानसिक तनाव, शरीर में दर्द, चर्म रोग और सर्दी खांसी के साथ साथ पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि बचाव को लेकर गर्म पेय पदार्थ का इस्तेमाल बेहद उपयोगी रहता है जिससे शरीर में गर्माहट रहती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है. डॉ इंदु शर्मा: जिला आयुष अधिकारी सिरमौर. शीत ऋतु के दौरान शरीर शुष्क हो जाता है ऐसे में उन्होंने गाय के देसी घी का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है. उन्होंने कहा कि बदले मौसम में खिचड़ी भी बेहद उपयोगी साबित हो सकती है क्योंकि खिचड़ी को संपूर्ण आहार माना गया है. इसके अलावा उन्होंने बदलते मौसम में लिक्विड डाइट का इस्तेमाल करने की भी सिफारिश की है ताकि शरीर को डिटॉक्स किया जा सके और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके.
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Oct 28, 2025 10:38:06
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ छठ पूजा के अवसर पर नदी में नहाने के दौरान अलग - अलग जगहों पर दो लोग डूब गए. पहली घटना जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर - 22 तिलाबे नदी घाट की है जहाँ छठ पूजा के दौरान नदी में नहाने के दौरान एक 35 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बैजनाथपुर निवासी सुखदेव राम के लगभग 35 वर्षीय पुत्र रौशन राम के रूप में की गई है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है छठ पूजा के अवसर पर युवक नदी में नहा रहा था, इस बीच युवक के परिजन घर लौट गए लेकिन जब युवक काफी देर तक घर वापस नही लौटा तो ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन करते हुए युवक का शव नदी से बाहर निकाला जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दूसरी घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के डीह टोला की है जहाँ छठ पूजा में नदी में नहाने के दौरान एक 20 वर्षीय युवक आर्यन डूब गया जिसकी खोजबीन की जा रही है.
0
comment0
Report
NPNishit Pancholi
Oct 28, 2025 10:37:27
Noida, Uttar Pradesh:posters in SIWAN
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 28, 2025 10:37:02
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने युवक दयानंद के ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा प्रेम-प्रसंग के चलते जीजा - साली ने षड्यंत्र रचकर युवक दयानंद की हत्या कर शव व बाइक को पेट्रोल डालकर था जलाया प्रेम प्रसंग के चलते मृतक दयानंद जाट आरोपी महिला का करता था पीछा, जिससे थी महिला परेशान आरोपी महिला सीता देवी ने अपने जीजा पवन कुमार के साथ मिलकर दयानंद को रास्ते से हटाने की बनाई थी योजना, सीकर जिले के फतेहपुर कोतवाली थाना पुलिस को ब्लाइंड मर्डर मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 9 अगस्त की रात को फतेहपुर के नजदीकी चित्रकूट बालाजी मंदिर के पीछे स्थित नेशनल हाईवे नंबर 11 सड़क पर युवक दयानंद की हत्या कर मोटरसाइकिल सहित जलाने के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी सीता देवी को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी ने प्रेम संबंध के चलते और मृतक युवक द्वारा शारीरिक संबंध बनाने के दबाव से परेशान होकर अपने जीजा के साथ मिलकर योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपी महिला ने मृतक युवक दयानंद को बहला फुसलाकर फतेहपुर बाईपास बुलाया और वहां पहले से खड़े आरोपी महिला के जीजा पवन व अन्य साथी युवक दयानंद को गाड़ी में डालकर ले गए। आरोपियों ने मृतक युवक के साथ पूरी रात मारपीट की और मारपीट के दौरान युवक दयानंद की मौत होने पर शव को फतेहपुर बाईपास लाकर शव और बाइक को पेट्रोल डालकर जलाया था। फिलहाल पुलिस युवक की हत्या के षड्यंत्र मामले के मुख्य आरोपी पवन कुमार सहित अन्य की भी तलाश कर रही है। फतेहपुर कोतवाली थाना अधिकारी सुरेंद्र देवड़ा ने बताया कि 10 अक्टूबर को सुबह थाना इलाके के चित्रकूट बालाजी मंदिर के पीछे स्थित हाईवे सड़क पर एक अधजला शव व जली हुई मोटरसाइकिल मिली थी। मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी दयानंद जाट के रूप में हुई। जिस पर मृतक के बड़े भाई हनुमानराम ने अज्ञात के खिलाफ अपने छोटे भाई की हत्या का मुकदमा पुलिस थाने में दर्ज करवाया था। पुलिस में जांच में प्रारंभिक रूप से पूरा मामला संदीप नजर आया और जांच में तथ्य सामने आया कि हत्यारों ने युवक के दयानंद की हत्या करने के बाद दुर्घटना का रूप देने के लिए मोटरसाइकिल सहित युवक को जलाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन कर निरंतर घटनाक्रम के खुलासे का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता, कांस्टेबल विकास कुमार सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए सीता देवी नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला सीता देवी का मृतक दयानंद जाट के साथ प्रेम संबंध था और प्रेम प्रसंग के चलते मृतक दयानंद जाट आरोपी महिला का पीछा करता था जिस महिला परेशान थी। जिस पर आरोपी महिला सीता देवी जाट ने अपने हुड़ेरा निवासी जीजा पवन कुमार से मिलकर दयानंद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत ही आरोपी महिला मृतक दयानंद जाट को 9 अक्टूबर की रात को बहला फुसलाकर फतेहपुर बाईपास बुलाया और आरोपी को हुड़ेरा गांव की ओर ले गई, जहां पहले से आरोपी महिला सीता जाट का जीजा पवन अपने साथियों के साथ एक कर लेकर खड़ा था। जहां से आरोपी मृतक दयानंद जाट को अपनी गाड़ी में डालकर ले गए और पूरी रात उसके साथ जमकर मारपीट की, मारपीट के दौरान ही दयानंद की मौत हो गई। युवक दयानंद की मौत होने पर आरोपियों ने फतेहपुर कस्बे के नजदीक लाकर मोटरसाइकिल सहित युवक के शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। घटनाक्रम के दौरान मृतक युवक का चेहरा नहीं जल पाया जिससे उसकी पहचान हो सकी और कोतवाली पुलिस ने भी पूरे मामले की गहनता से जांच कर ब्लाइंड मर्डर खुलासा किया है। फतेहपुर कोतवाली थाना अधिकारी का कहना है कि पूरे घटनाक्रम को आरोपी महिला सीता देवी और उसके जीजा पवन कुमार सहित अन्य तीन आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला सीता देवी जाट को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में मुख्य आरोपी पवन कुमार व अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
0
comment0
Report

PKPankaj Kumar
Oct 28, 2025 10:35:54
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Oct 28, 2025 10:35:21
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी। जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है। जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद कुसमी ने वस्तुआ गांव में मजदूरों को ₹14.17 मजदूरी भुगतान के मामले में बड़ा संज्ञान लिया है।जी मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था कि मनरेगा योजना के तहत तालाब निर्माण व सड़क निर्माण के कार्यों में भारी अनियमितता बरती गई। जहां मजदूरों को ₹370 की जगह मात्र ₹14.17 का भुगतान किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं और कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर सचिव एवं सहायक सचिव पर सख्त कार्रवाई کی जाएगी। बाइट मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह सोलंकी
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top