Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ayodhya224123

अयोध्या के राम मंदिर शिखर पर 11 किलो वजन के ध्वजारोहण की तैयारी

PKPravesh Kumar
Oct 28, 2025 10:39:47
Ayodhya, Uttar Pradesh
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में 25 नवंबर को होने जा रहे भव्य ध्वजारोहण समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। 25 नवंबर को आम श्रद्धालु राम लला के दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर के शिखर पर फहराया जाने वाला यह ध्वज न केवल आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि श्रीराम जन्मभूमि निर्माण की पूर्णता का संदेश भी देगा। ट्रस्ट के लिए यह आयोजन तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण है, इसलिए सेना के सहयोग से इसकी तैयारियाँ की जा रही हैं। करीब 11 किलो वजनी ध्वज को शिखर पर फहराने का ट्रायल सेना ने शुरू कर दिया है। ध्वज की लंबाई 22 फीट और चौड़ाई 11 फीट होगी। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिर परिसर में ध्वजारोहण का रिहर्सल पूरा कर रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी है, जिसे बिना किसी परिवर्तन के लागू किया जाएगा। क्योंकि इस ऐतिहासिक क्षण पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होंगी। ध्वज के कपड़े को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया है। संभावना है कि इसे पैराशूट फैब्रिक से तैयार किया जाएगा ताकि ऊँचाई पर भी यह मजबूती से लहराता रहे। ध्वज पर कोबेदार वृक्ष और भगवान सूर्य का प्रतीक अंकित होगा, जो दिव्यता और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करेगा। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यही है कि श्रद्धालु मंदिर के निर्माण कार्य को देख सकें और दर्शन व्यवस्था सुचारू रहे। ध्वजारोहण के दिन करीब आठ हजार श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। इस दिन परकोटा और सप्त मंदिरों में दर्शन नहीं होंगे, लेकिन अगले दिन से श्रद्धालुओं के लिए सभी दर्शन खोल दिए जाएंगे। मंदिर परिसर में रेलिंग और म्यूरल लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि अब कोई नया निर्माण कार्य नहीं होगा, केवल अंतिम रूप देने और सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया जारी है। 25 नवंबर सिर्फ हिंदुस्तान के लिए नहीं पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक दिन होगा जब पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर के शिखर पर पताका फहराएंगे। इस क्षण को लेकर श्रद्धालु भी अभिभूत हैं और खुश हैं की पीएम मोदी और सीएम योगी ने राम मंदिर और अयोध्या जनता को समर्पित किया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SASHAKIL AHMAD
Oct 28, 2025 13:16:24
Agra, Uttar Pradesh:आगरा कैंट रेलवे स्टेशन उस वक्त मानवता की मिसाल बन गया, जब दर्द से कराहती गर्भवती महिला की मदद को आगे आईं थाना GRP आगरा कैंट की महिला हेड कांस्टेबल कुसुमलता और RPF की एसआई गुलशन। दोनों ने बिना समय गंवाए रेलवे स्टेशन पर ही कंबल बिछाकर प्रसव कराते हुए एक नन्ही बच्ची को सुरक्षित जन्म दिलाया।सूचना मिलते ही रेलवे डॉक्टर धीरज गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चिकित्सकीय सहायता प्रदान की। वहीं महिला कांस्टेबल मीना खातून ने नवजात को अपनी गोद में लेकर एंबुलेंस से मां-बेटी को सुरक्षित एस.एन. मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।इस मानवीय संवेदना भरे कार्य ने हर किसी का दिल जीत लिया। स्टेशन परिसर बच्ची की किलकारी से गूंज उठा, और देखने वाले यात्रियों ने महिला पुलिस कर्मियों की जमकर सराहना की।थाना जीआरपी एवं आरपीएफ आगरा कैंट की महिला पुलिस कर्मियों ने यह साबित किया कि वर्दी केवल कानून की रखवाली नहीं करती, बल्कि जीवन की रक्षक भी बन सकती है।पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा ने पूरी टीम की तत्परता, संवेदनशीलता और उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा भी की है। वहीं महिला पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति अभियान की भावना को सच्चे अर्थों में चरितार्थ किया है।मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। परिवार ने भावुक होकर कहा स्टेशन पर तैनात रहने वाली महिला पुलिस हमारे लिए देवदूत बनकर आईं।
2
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 28, 2025 13:15:27
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय बिहार में मतदान से पहले बेगूसराय जिला प्रशासन पर किसी विशेष प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का बड़ा आरोप एक प्रत्याशी द्वारा लगाया गया है. बिहार विधानसभा की शायद यह पहली घटना है जब किसी प्रत्याशी ने इस तरह के गंभीर आरोप की शिकायत चुनाव आयोग से भी की है. इस घटना के बाद से राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. इस आरोप में मटिहानी से राजद के प्रत्याशी ने जिला प्रशासन पर उनके समर्थकों को डराने धमकाने और जेल में बंद करने का आरोप लगाया है. दरअसल बीती रात मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के चकबल्ली दियारा गावं में पुलिस द्वारा एक घर पर छापेमारी के दौरान घर की महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा मारपीट, डराने धमकाने के साथ हथियार के साथ परिवार के मुखिया को गिरफ्तार करने पर मचा है. घटना के बाद से ही गावं के लोग इस कारवाई को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया था. आरोप है की गिरफ्तार व्यक्ति राजद समर्थित नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह का समर्थक है. आरोप है की गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने अपनी साथ लाये अवैध हथियार दिखाकर नाजायज तरीके से गिरफ्तार किया गया है. जिसपर आज तक 107 तक की भी कोई कारवाई नहीं हुई है. इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है की आरोपी द्वारा हथियार का भय दिखाकर मतदाताओं डराया धमकाने की सूचना के बाद पुलिस द्वारा यह कारवाई की गई है. जिसमें चकबल्ली दियारा के रहने वाले शम्भू राय को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है वही झंडू राय फैलार है. पुलिस अधिकारी ने आरोप लगाया है कि घर की महिलाओ को पिटने की जाँच चल रही है अभी इसमें कोई सच्चाई नहीं दिखाई पड़ रही है. यह बात सही है कि छापेमारों में महिला कॉन्स्टेबल को होना चाहिए. वही इस मामले में राजद समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि बेगूसराय का शासन और प्रसासन खास तौर पर बेगूसराय जिला का जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वर्तमान में जिला पदाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है जिनके द्वारा पिछले तीन दिनों से उनके समर्थकों के घर पर पुलिस भेज कर डराने का काम किया है. बीती रात सैकड़ों की संख्या में पुलिस ने उसके एक समर्थक के घर पहुंचकर उनके घर की बहू बेटियों के साथ मारपीट करने का काम किया है. ब bogो सिंह ने आरोप लगाया है की इस कारवाई में पुलिस ने उनके समर्थक के हाथों में पिस्तौल और गोली देकर उसे फसाने का काम किया है. बोगो सिंह ने कहाँ है मटिहानी के थाना अध्यक्ष और जिला प्रशासन को इसका जवाब चौदह तारीख को जनता देगी. जिला प्रशासन जितना भी दम लगा दे प्रिंस कुमार को जीता नहीं सकता मटिहानी क्षेत्र की जनता अपने क्षेत्र की चौकीदारी खुद कर रही है. बोगो सिंह ने बिहार और दिल्ली चुनाव आयोग से मांग की है किसी कार्यकर्ता के घर अगर पुलिस छापेमारी करती है तो न्यायपालिका द्वारा नियुक्त एक मजिस्ट्रेट और एक वीडियो कैमरा के सामने छापेमारी हो. जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रिंस कुमार को जिताने के लिए लाखों कार्यकर्ता को गिरफ्तार करना पड़ेगा. मटिहानी क्षेत्र की जनता को जिला प्रशासन पर एक पैसा का भरोसा नहीं है. बोगो से डरने वाला नहीं है.
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Oct 28, 2025 13:11:43
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, बेटी की शादी से पहले छाया मातम झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में अपनी बेटी की शादी से 5 दिन पहले एक पिता ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब चार बजे सुरेश अडुका रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी दिल्ली-जयपुर रूट की सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की रफ्तार तेज होने से सुरेश करीब 100 मीटर तक घसीटा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई。 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा अचानक हुआ और कोई बचाव का मौका नहीं मिला। सुरेश सैनी खेती-बाड़ी का कार्य करता था। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी आगामी 2 नवंबर को तय थी, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सूचना मिलने पर चिड़ावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Oct 28, 2025 13:11:09
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद किसान की हुई मौत, जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में इंजेक्शन लगाने के बाद किसान की हुई मौत, गांव में हुए विवाद के बाद हमले में घायल हुए किसान को इलाज हेतु जिला अस्पताल उरई में कराया गया था भर्ती, जिला अस्पताल में हाथ की हड्डी का किसान का होना था ऑपरेशन, ऑपरेशन थिएटर में बेहोशी का इंजेक्शन लगने के बाद तबीयत बिगड़ने से किसान की हुई मौत, जिला अस्पताल में अचानक हुई किसान की मौत से हुआ अफरा-तफरी का माहौल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक की पहचान रामपुरा थाना क्षेत्र के जायघा गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई, मामले में सीएमएस ने जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम की गठित, जालौन के उरई के जिला अस्पताल का मामला
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Oct 28, 2025 13:10:53
Fatehpur, Uttar Pradesh:क्रॉप कटिंग के जरिए किसानों को मिलेगा फसल का सही मुआवजा आज जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया है, इस दौरान उन्होंने किसानों को फसल बीमा का सही मुआवजा मिल सके जिसके लिए क्रॉप कटिंग तरीके का उपयोग किया, और जांच कि यह तरीका आखिर कितना कारगर है, बता दे कि क्रॉप कटिंग एक वैज्ञानिक तरीका है जिसका उपयोग किसी विशेष क्षेत्र में फसल की औसत उपज का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है, यह एक सर्वेक्षण प्रक्रिया है जिसमें फसल के पकने पर एक छोटे से हिस्से को काटा जाता है, उसका वजन किया जाता है, और फिर उसी के आधार पर पूरे खेत या क्षेत्र की कुल पैदावार का अनुमान लगाया जाता है। इस विधि का मुख्य उद्देश्य फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल के नुकसान का सही मुआवजा देने के लिए सटीक आंकड़े जुटाना है。
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 28, 2025 13:10:34
Paradeep, Odisha:ବାତ୍ୟା ମନ୍ଥା ର ପ୍ରଭାବ ରେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ର ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ପରିସ୍ଥିତି ଚାଲୁ ରହିଛି। ଏନେଇ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ସମସ୍ତ ସଜାଗ ରହିଛି ବୋଲି ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି। ଏନେଇ ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ପ୍ରଶାସନିକ ଅଧିକାରୀମାନଙ୍କୁ ବ୍ଲକ ମୁନସିପାଲିଟି ସ୍ତରରେ ସଜାଗ ରହିବା ପାଇଁ ପରାମର୍ଶ ଦିଆଯାଇଛି ବୋଲି ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ଜରି ରିଥିବା ବେଳେ ସମସ୍ତ ପରିସ୍ଥିତିଙ୍କୁ ସତର୍କତାର ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି। ବାତ୍ୟା ମନ୍ଥା ର ପ୍ରଭାବ ରେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାର ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ବର୍ଷା ତୁହାକୁତୁହା ଲାଗି ରହିଥିବା ବେଳେ ପାରାଦୀପ ରେ ସମୁଦ୍ର ଅଶାନ୍ତ ରହିଛି । ସମୁଦ୍ର ଭିତରକୁ ଗାଧୋଇବା ପାଇଁ ଯାଉଥିବା ଲୋକ ମାନଙ୍କୁ ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ବାରଣ କରାଯାଉଛି। ଝିପିଝିପି ବର୍ଷା ଲାଗି ରହିଥିବା ବେଳେ ପାରାଦୀପ ରେ ରହୁଥିବା ତଳିଆ ଅଞ୍ଚଳର ଲୋକ ମାନଙ୍କୁ ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ସତର୍କ ରହିବା ପାଇଁ କୁହାଯାଇଛି। ଅନ୍ୟପଟେ ପାରାଦୀପ ରୁ ସମୁଦ୍ର କୁ ଯାଇଥିବା ବୋଟ୍ ଓ ସମସ୍ତ ଡଙ୍ଗା କୂଳକୁ ଫେରି ଆସିଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ତେବେ ବାତ୍ୟା ମନ୍ଥା ର ପ୍ରଭାବ ରେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ରେ ଝିପିଝିପି ବର୍ଷା ଲାଗି ରହିଥିବା ବେଳେ ପୌର ପ୍ରଶାସନ ଓ ଜିଲା ପ୍ରଶାସନ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ସଜାଗ ରହିଛି । ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Oct 28, 2025 13:09:45
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पर्यटन भवन जयपुर में स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत खाटूश्याम कॉरिडोर (सीकर) के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर, सीकर, सार्वजनिक निर्माण विभाग, आरएसआरडीसी, पीडीकोर, मंदिर कमेटी पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि श्रीखाटूश्यामजी राजस्थान की सबसे प्रमुख धार्मिक नगरी है, जहां हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. इसके साथ ही जिम्मेदारी भी है कि श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम अनुभव मिल सके. उप मुख्यमंत्री ने कहा, दर्शनार्थियों और स्थानीय निवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और सभी स्टेक होल्डर्स व जनप्रतिनिधियों के सुझावों को शामिल कर विकास कार्य करना ही अधिक प्रभावी होगा. दिया कुमारी ने बताया कि भारत सरकार के स्वदेश दर्शन 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत खाटूश्यामजी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा सकारात्मक हुई. उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण और पार्किंग की समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष कमेटी गठित की गई है, जो जल्द ही ठोस सुझाव प्रस्तुत करेगी. उन्होंने यह भी बताया कि कमेटी द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर राजस्थान सरकार के आगामी बजट में भी इस परियोजना के लिए राशि का प्रावधान किया जा सकता है. बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान मेला प्राधिकरण अशोक कुमार सांखला, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन विभाग आनन्द कुमार त्रिपाठी, एसडीएम मोनिका सारस्वत, एएसपी दीपक गर्ग, श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान, खाटूधाम व्यापार मण्डल अध्यक्ष सोनू जोशी, पूर्व चेयरमैन पवन पुजारी, पीडीकोर और आरएसआरडीसी के अधिकारी मौजूद रहे. बाइट- दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री राजस्थान बाइट- गजानंद कुमावत, जन प्रतिनिधि
2
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top