Back
तालेड़ा में पूनिया का गर्मजोशी भरा स्वागत; कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और मुद्दों पर चर्चा
PCPranay Chakraborty
Dec 10, 2025 12:15:23
Noida, Uttar Pradesh
तालेड़ा में कार्यकर्ताओं से मिले सतीश पूनिया
अनिल जैन तालेड़ा और अजय गुर्जर की अगुवाई में हुआ गर्मजोशी भरा स्वागत
बून्दी, 10 दिसंबर। हरियाणा BJP के प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया बुधवार को तालेड़ा में अल्प प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल जैन तालेड़ा एडवोकेट एवं भाजपा नेता अजय गुर्जर की अगुवाई में पूनिया का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया。
जयपुर से कोटा की ओर जाते हुए पूनिया तालेड़ा में कुछ समय के लिए रुके, जहां भाजपा नेता अनिल जैन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का परिचय पूनिया से करवाया。
कार्यक्रम के दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता सत्यनारायण गुर्जर, भाजपा नेता अर्जुन मीणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, नरेश गुर्जर, राजकुमार खाटरा, सनी यादव, शुभम पंचोली, अनुष गौतम, परमेश्वर मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे。
“आमजन की समस्याओं पर ध्यान दें कार्यकर्ता” — सतीश पूनिया
सतीश पूनिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के 2 वर्ष उपलब्धियों से भरे रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमजन से जुड़कर उनकी समस्याओं को उचित माध्यम से उच्च स्तर तक पहुंचाने और उनके समाधान की दिशा में सक्रियता से कार्य करने की सलाह दी。
पूनिया ने कहा कि पार्टी का वास्तविक बल कार्यकर्ता ही होते हैं, इसलिए जनता के बीच निरंतर संवाद और सेवा भाव को प्राथमिकता देनी चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report