Back
पाकिस्तान की दमनकारी नीति उजागर, भारत का संयुक्त राष्ट्र में स्पष्ट जवाब
AAAbhishek Aadha
Oct 09, 2025 10:22:40
Noida, Uttar Pradesh
पाली सांसद चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र की तीसरी समिति में आम बहस के दौरान विश्व समुदाय को दिखाई पाकिस्तान की हक़ीकत, कहा, हमारा भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक दक्षिण और संयुक्त राष्ट्र का एक विश्वसनीय भागीदार. न्यूयॉर्क/नई दिल्ली/पाली/जोधपुर। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के पहले प्रतिनिधिमंडल के नेता, पाली सांसद और एक राष्ट्र एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की तीसरी समिति में आम बहस के दौरान भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य दिया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के उत्पीड़न और दुष्प्रचार के रिकॉर्ड को तीखे ढंग से उजागर किया। जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान की निराधार टिप्पणियों को खारिज करते हुए, चौधरी ने दोहराया कि यह केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है। उन्होंने चुनावों में धांधली, लोकप्रिय नेताओं को जेल में डालने, अपनी ही जनता पर बमबारी करने और जन-आंदोलनों का क्रूरतापूर्वक दमन करने जैसे संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंचों का पाकिस्तान द्वारा आदतन दुरुपयोग करने की आलोचना की। उन्होंने विश्व समुदाय को याद दिलाया कि पाकिस्तान के अपने सेना प्रमुख ने भी देश को ‘डंप ट्रक’ बताया है, जो उसके शासन की सड़न को उजागर करता है। चौधरी ने रेखांकित किया कि भारत का संविधान, मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा से प्रेरित होकर, अधिकार-आधारित ढांचा प्रदान करता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक नागरिक अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सके। उन्होंने इस अवसर पर समावेशी विकास में भारत की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। पिछले एक दशक में 25 करोड़ से ज़्यादा लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला गया है, जबकि लगभग 80 करोड़ लोग सार्वजनिक वितरण प्रणाली से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सामाजिक सुरक्षा अब 64.3 प्रतिशत आबादी को कवर करती है। महिला सशक्तिकरण पर, चौधरी ने कहा कि ‘नारी शक्ति’ एक राष्ट्रीय मिशन बन गया है, जहाँ उच्च शिक्षा में महिलाओं का नामांकन दुनिया भर में सबसे ज़्यादा है और 2024-25 तक कार्यबल में उनकी भागीदारी बढ़कर 40.3ः हो जाएगी। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक, 2023 को महिला-नेतृत्व वाले शासन में एक मील का पत्थर बताया। सांसद चौधरी ने इस दौरान भारत के युवा सशक्तीकरण और प्रौद्योगिकी-संचालित विकास पर ज़ोर दिया, और माई भारत, स्किल इंडिया, पीएम-एनएपीएस और युवाआई एआई कौशल कार्यक्रम की सफलता का ज़िक्र किया। साथ ही प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डिजिटल रूप से वितरित 512 बिलियन अमरीकी डॉलर) और यूपीआई जैसे डिजिटल नवाचारों का भी ज़िक्र किया, जिन्हों ने वित्तीय समावेशन को बदल दिया है। उन्होंने मेरी पंचायत ऐप पर भी गर्व व्यक्त किया, जिसने 265,000 ग्राम परिषदों को सशक्त बनाने के लिए डब्ल्यूएसआईएस 2025 चौंपियन पुरस्कार जीता। अंत में चौधरी ने कहा कि हमारा भारत ‘विकसित भारत-2047’ के अपने लक्ष्य की प्राप्ति के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत, पाकिस्तान की विभाजनकारी और दमनकारी नीतियों के विपरीत, वैश्विक दक्षिण और संयुक्त राष्ट्र के एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में खड़ा रहेगा। इससे पहले सांसद चौधरी सहित पूरे प्रतिनिधिमण्डल ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ के अन्तरराष्ट्रीय क्राइसिस ग्रुप के निदेशक रिचर्ड गोवन के साथ संयुक्त राष्ट्र को उद्देश्य के अनुरूप बनाना इस विषय पर प्रतिनिधिमण्डल का सार्थक विमर्श हुआ。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
D1Deepak 1
FollowOct 09, 2025 14:32:540
Report
APAshwini Pandey
FollowOct 09, 2025 14:32:440
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowOct 09, 2025 14:32:360
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowOct 09, 2025 14:31:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 09, 2025 14:31:26Noida, Uttar Pradesh:आज रात 9:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 कालिदास मार्ग से कानून व्यवस्था/ आगामी त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा करेंगे।
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 09, 2025 14:31:160
Report
PKPravesh Kumar
FollowOct 09, 2025 14:31:050
Report
MSManish Sharma
FollowOct 09, 2025 14:30:500
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 09, 2025 14:30:390
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 09, 2025 14:30:170
Report
JPJai Pal
FollowOct 09, 2025 14:23:02Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी में छात्रा की मौत के बाद BHU कैंपस में भारी हंगामा खड़ा हो गया
वहीं छात्रों के हंगामे के बाद बीएचयू प्रशासन की तरफ से छात्रों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है
3
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 09, 2025 14:22:520
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 09, 2025 14:22:430
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 09, 2025 14:22:270
Report
RSRajendra sharma
FollowOct 09, 2025 14:22:110
Report