Back
अयोध्या पहुंचे इंग्लैंड के मेयर राज कुमार मिश्रा ने रामलला के दर्शन किए
PKPravesh Kumar
Oct 09, 2025 14:31:05
Ayodhya, Uttar Pradesh
अयोध्या पहुंचे इंग्लैंड के वेलिंगबोरो शहर के मेयर राज कुमार मिश्रा ने आज रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अयोध्या नगर निगम के महापौर और पार्षदों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज मिश्रा के साथ इंग्लैंड से 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी अयोध्या पहुंचा था। दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मेयर राज कुमार मिश्रा ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे सौभाग्यपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि जब से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, तब से वे दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे। देर से आने पर उन्होंने भगवान रामलला से क्षमा भी मांगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि विश्व के नेता हैं। उन्होंने जिस दूरदृष्टि से अयोध्या का विकास कराया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुधारकर पर्यटन को नई दिशा दी है। राज कुमार मिश्रा ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में 2500 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। यह निवेश एआई डेवलपमेंट सॉल्यूशन प्रोजेक्ट के तहत होगा, जिसके माध्यम से 3000 लोगों को रोजगार मिलेगा — 1000 प्रत्यक्ष और 2000 अप्रत्यक्ष रूप से। उन्होंने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। विदेशों में बसे भारतीयों के लिए अयोध्या आना अब गर्व का विषय बन गया है। आपको बता दें कि राज मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के निवासी हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DMDURGESH MEHTA
FollowOct 09, 2025 19:02:130
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 09, 2025 19:02:040
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowOct 09, 2025 19:01:530
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 09, 2025 19:01:400
Report
NSNeeraj Sharma
FollowOct 09, 2025 19:01:270
Report
NSNeeraj Sharma
FollowOct 09, 2025 19:00:190
Report
NSNeeraj Sharma
FollowOct 09, 2025 19:00:100
Report

2
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowOct 09, 2025 18:48:574
Report
MTMadesh Tiwari
FollowOct 09, 2025 18:47:350
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 09, 2025 18:47:190
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowOct 09, 2025 18:46:490
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 09, 2025 18:46:400
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 09, 2025 18:46:330
Report
ADAnup Das
FollowOct 09, 2025 18:46:080
Report