Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
NH 148 पर बुजुर्ग महिला के साथ ट्रक टक्कर, ग्रामीणों ने पुलिस पर आक्रोश
PCPranay Chakraborty
Oct 25, 2025 07:36:02
Noida, Uttar Pradesh
दौसा-मानोहरपुर NH 148 पर फिर रफ्तार का कहर, पैदल सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी. हादसे में महिला गंभीर घायल हो she के ग्रामीणों ने एंबुलेंस के सहारे CHC आंधी में उपचार के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने महिला को जयपुर SMS रैफर किया गया. दुर्घटना स्थल पर सैंकड़ों लोग मौजूद थे, सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची, ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. NH 148 दांतली मोड़ थाना क्षेत्र आंधी का मामला.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNARENDER SHARMA
Oct 25, 2025 10:01:36
Faridabad, Haryana:आगामी 1 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पहली किस्त लाभार्थियों को वितरित करेंगे इसको लेकर सभी अधिकारी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन महिलाओं के करने को लेकर बडखल उपमंडल में 19 जगह पर कैंप लगाए गए। बडखल के एसडीएम त्रिलोक चंद और नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर जितेंद्र ने कैंपों का दौरा कर महिलाओं से भी आउटपुट लिया है। उन्होंने कैंप में उपस्थित लोगों को लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर जागरूक किया उन्होंने बताया कि जिनकी आय 1 लाख से कम है वह अपना रजिस्ट्रेशन इसमें करवा सकते हैं उनको इस लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा इसके बाद फेज वाइज आगामी दिनों में 180000 तक आमदनी वाले परिवारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Oct 25, 2025 10:00:46
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Oct 25, 2025 09:50:09
Khanna, Punjab:ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਪਾਇਲ ਦੇ ਪਿੰਡ ਨਿਜ਼ਾਮਪੁਰ ਵਿਖੇ ਵਿਧਾਇਕ ਇੰਜੀ. ਮਨਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਨੇ ਸੰਪਰਕ ਸੜਕਾਂ — ਸਿੱਧਸਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਜੰਡਾਲੀ ਅਤੇ ਭਾਡੇਵਾਲ–ਮਲੌਦ ਸੜਕ ਤੋਂ ਨਿਜ਼ਾਮਪੁਰ — ਦੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਲੋਕ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਤੇ ਨਗਰ ਪੰਚਾਇਤ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਇਕ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸੂਬੇ ਜਾਂ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਵਿੱਚ ਸੜਕਾਂ ਦਾ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਯੋਗਦਾਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੁਵਿਧਾਵਾਂ ਦੇਣ ਲਈ ਪਿੰਡਾਂ ਤੱਕ ਪੱਕੀਆਂ ਤੇ ਵਧੀਆ ਸੜਕਾਂ ਪਹੁੰਚਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਖੇਤਰ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਜਿੰਨੀ ਰਕਮ ਦੀ ਲੋੜ ਹੋਵੇਗੀ, ਉਹ ਉਪਲਬਧ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੜਕ ਕੱਚੀ ਨਾ ਰਹੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਮਕਸਦ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਜੀਵਨ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰ ਲਿਆਉਣਾ ਹੈ ਤੇ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਸੁਵਿਧਾਵਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਨਾ ਹੈ。
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Oct 25, 2025 09:49:29
Ajmer, Rajasthan:ओसवाल स्टोनेक्स कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी हिम्मत सिंह के साथ बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में सीकल बॉक्स को खोलते समय अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे हिम्मत सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय घायल का भाई अनबॉक्सिंग कार्य में सहयोग कर रहा था। ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बताया कि हिम्मत सिंह लंबे समय से फैक्ट्री में कार्यरत हैं। जब उन्होंने केमिकल का डिब्बा खोला, तो अचानक उसमें रासायनिक प्रतिक्रिया हुई और चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर केमिकल जा गिरा, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर (JLN हॉस्पिटल) रेफर किया गया। वर्तमान में घायल का इलाज JLN हॉस्पिटल में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
1
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Oct 25, 2025 09:48:28
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) में फर्जी मेल आईडी प्रकरण ने खेल जगत में हलचल मचा दी है। कुछ दिन पहले RCA के नाम से बनाई गई एक फर्जी मेल आईडी से वायरल हुए ईमेल में RCA के “काले चिट्ठे” खोलने का दावा किया गया था। इस मेल ने RCA प्रशासन और एडहॉक कमेटी दोनों को सकते में डाल दिया। घटना के बाद RCA कार्यालय में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सील किए गए ऑफिस से बड़ा खुलासा हुआ है — कांफ्रेंस हॉल में रखे कंप्यूटर की हार्ड डिस्क डैमेज पाई गई। बताया जा रहा है कि हार्ड डिस्क में जानबूझकर पानी डालकर डेटा मिटाने की कोशिश की गई है। इससे यह शक गहराता है कि किसी ने सबूत छिपाने या मिटाने की साजिश रची है। एडहॉक कमेटी ने इस मामले पर कहा है कि संभवतः कोई व्यक्ति खिड़की के रास्ते अंदर घुसा और कंप्यूटर से छेड़छाड़ की। इस खुलासे के बाद RCA की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। BCCI को भेजे गए फर्जी मेल के पीछे किसका हाथ है, इसकी खोज जारी है। RCA में पिछले कुछ समय से आंतरिक राजनीति और गुटबाजी के आरोप लगते रहे हैं। इस ताजा विवाद ने संगठन के अंदर चल रही खींचतान को और उजागर कर दिया है। क्रिकेट प्रेमियों के बीच अब यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर RCA के अंदर ऐसा कौन है जो एसोसिएशन की साख पर बट्टा लगाने की कोशिश कर रहा है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Oct 25, 2025 09:48:16
Ranchi, Jharkhand:छठ महापर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय से हो गई है। चार दिनों तक चलने वाला यह लोकआस्था का महापर्व पूरी शुद्धता और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। महिलाएं गेहूं धोकर सुखा रही हैं और आज के लिए कद्दू-भात व चने की दाल बना रही हैं। छठव्रती बताते हैं कि इस पर्व में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है, हर वस्तु को धोकर और साफ-सुथरे माहौल में तैयार किया जाता है। एक छठव्रती आंटी ने बताया कि वे 1990 से लगातार छठ कर रही हैं और जब तक जीवन रहेगा, करती रहेंगी। उनका कहना है कि छठ माई में आस्था रखने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं एक व्रती ने बताया कि जब उन्होंने छठ माई से संतान की कामना की थी, तो अगले वर्ष बेटा प्राप्त हुआ, जिससे उनकी आस्था और गहरी हो गई। छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि लोकविश्वास, शुद्धता और आस्था का प्रतीक है, जो हर वर्ष लोगों को अपनी संस्कृति और श्रद्धा से जोड़ता है।
0
comment0
Report
SMSarfaraj Musa
Oct 25, 2025 09:47:58
Sangli Miraj Kupwad, Maharashtra:जतच्या राजाराम बापू कारखान्याचे धुराडे पेटले, गाळप हंगामाचा शुभारंभ, पडळकरांनी धुरळा पेटू न देण्याचा दिला होता इशारा.. अँकर - राष्ट्रवादीचे आमदार जयंत पाटील यांच्या नेतृत्वाखालील असणाऱ्या जत येथील राजारामबापू पाटील सहकारी साखर कारखान्याचे गाळप हंगाम आजपासून सुरू झाले आहे.शेतकरी व सभासदांच्या हस्ते हे गाळप हंगामाचा शुभारंभ झाला आहे. भाजपा आमदार गोपीचंद पडळकर यांच्याकडून कारखान्याबाबत आरोप करत यंदा कारखाण्याचा धुराडे पेटू देणार नाही, असा इशारा दिला होता.त्यानंतर काल कारखान्याच्या राजारामबापू पाटील असणार नाव बदलून रातोरात राजे विजयसिंह डफळे असे नामांतरण करण्याचा प्रयत्न करण्यात आला होता.त्यामुळे जिल्ह्यामध्ये एकच खळबळ उडाली होती.दरम्यान पडळकरांनी कारखान्याचा धुराडा यंदा पेटू देणार नाही, असा इशारा दिल्यानंतर कारखाना प्रशासनाकडून आज प्रत्यक्षात गाळप हंगामाला सुरुवात केली आहे,त्यामुळे आता पडळकर काय भूमिका घेणार हे पाहणं महत्त्वाचं आहे.
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 25, 2025 09:46:48
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में अवैध कॉलोनियों पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला है। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध निर्माणों को धराशायी कर दिया। बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विकास प्राधिकरण ने एडीएम बागपत पंकज कुमार की मौजूदगी में अभियान चलाया। इस दौरान निर्माणाधीन कॉलोनियों की दीवारें, सड़कों के किनारे बने कमरे और अन्य अवैध संरचनाएं तोड़ दी गईं। कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र के लोगों को साफ संदेश दिया है कि बिना स्वीकृति या नक्शा पास कराए कोई भी कॉलोनी विकसित नहीं की जा सकती। एडीएम बागपत पंकज कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिले की तीनों तहसीलों — बागपत, बड़ौत और खेकड़ा — में अलग-अलग टीमें बनाकर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सभी अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए गए हैं और जहाँ अवैध निर्माण पाए गए, वहाँ बुलडोजर चलाया गया है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top