Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

केरल स्टोरी 2 विवाद: SFI के बीफ फेस्ट से राजनीति गर्माई

ARAarti Rai
Feb 24, 2026 08:25:51
Noida, Uttar Pradesh
In the Kerala Story controversy, students held a beef fest related to the protest. The students union of K R Narayanan Film Institute in Kottayam organized the protest. The protest featured serving of tapioca and beef. date of beef party - 21st feb 2026 shots and PICof posters and Beef Party IUML reaction - केरल में फिल्म केरल स्टोरी 2 : गोज बियॉन्ड के खिलाफ स्टूडेंट्स फेॉरेशंस ऑफ इंडिया (SFI) के बीफ फेस्ट के आयोजन की इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग(IUML) ने आलोचना की है. लीग ने कहा कि इस तरह का विरोध लोगों की भावनाएं भड़काने वाला है. दरअसल, फिल्म केरल स्टोरी 2 के ट्रेलर के मुताबिक, फिल्म में एक सीन है जिसमें एक किरदार को जबरदस्ती बीफ खिलाया जाता है। इसका विरोध करने के लिए SFI ने बीफ फेस्ट का आयोजन किया था। SFI बीफ-फेस्ट की इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने आलोचना की:फिल्म केरल स्टोरी 2 के विरोध में आयोजन किया था; कहा-बीफ और मुसलमानों में लिंक नहीं The trailer for 'Kerala Story 2,' the second part of the Kerala Story, was released a few days ago. The trailer features scenes depicting Hindu girls being subjected to forced religious conversions through love and being threatened to eat beef against their will. There has been significant criticism arising against the film's trailer. The petition was filed by Sreedhev Namboothiri, a resident of Chittariparamba, Kannur. The petitioner argues that the film is meant to tarnish the image of Kerala and can lead to law and order issues. The petition also points out that this film aims to label Kerala as a land of extremism and religious conversion. Following the release of the film's trailer, several figures, including Chief Minister Pinarayi Vijayan, expressed concerns that it could lead to communal polarization. The State General Secretary of 2MSF, C. K. Najaf, on Friday opposed the protest by the Students' Federation of India (SFI) in Thiruvananthapuram, stating that it could hurt the religious sentiments of Hindus.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSantosh Kumar
Feb 24, 2026 09:38:06
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 24, 2026 09:37:53
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर। All India Institute of Medical Sciences, Gorakhpur की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमों के द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। 22 फरवरी की रात एम्स में कार्यरत महिला डॉक्टर के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़छाड़ व बैड टच की घटना सामने आई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार टीमों की टीम गठित की। 23 फरवरी की देर शाम तक दो आरोपी गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी हर उनके परिवार से और अन्य पहलुओं की जांच जारी है। बाइट: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी गोरखपुर। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Feb 24, 2026 09:37:25
Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स के 6 सदस्य ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी का किया सफल आरोहण,रचा इतिहास पिछले नौटियाल उत्तरकाशी अंश: इस एक्सपिडिशन को कर्नल हेम चंद्र सिंह, प्रिंसिपल JIM&WS, पहलगाम और प्रिंसिपल NIM उत्तरकाशी ने लीड किया। इस एक्सपिडिशन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 5 फरवरी 2026 को हरी झंडी दिखाकर टीम को अर्जेंटीना के लिए रवाना किया टीम ने 8 फरवरी 2026 को अपने बड़े इंटरनेशनल मिशन को शुरू करने के लिए अर्जेंटीना पहुंची। टीम में कर्नल हेम चंद्र सिंह, लीडर, कैप्टन संतोष कुमार डिप्टी लीडर, दीप बहादुर साही, सदस्य, विनोद गुसाई सदस्य, नायब सूबेदार भूपिंदर सिंह सदस्य, हवलदार रमेश कुमार सदस्य मौजूद रहे। टीम ने सबसे पहले बोनेट पीक (5050m) पर चढ़ाई की। टीम ने खराब मौसम और माइनस 20 से माइनस 30 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान और विदेशी पहाड़ों पर तेज़ हवाओं का सामना किया मुश्किल हालात से हारे बिना, टीम ने अपनी आखिरी चढ़ाई पूरी की और 22 फरवरी 2026 को दोपहर 14:10 बजे माउंट अकोंकागुआ (6961m) की चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण किया। यह कामयाबी भारत के माउंटेनियरिंग की कोशिशों में एक अहम मील का पत्थर है और दोनों बड़े इंस्टिट्यूट की ट्रेनिंग और प्रोफेशनलिज़्म के ऊँचे स्टैंडर्ड को दिखाती है।यह सफल चढ़ाई न सिर्फ़ एडवेंचर और देश के गर्व की भावना को दिखाती है।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Feb 24, 2026 09:36:59
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या अयोध्या की धरती मंगलवार को गर्व और गम की एहसास की गवाह बनी,जब हंसराजपुर पूरे विशेन गांव के लाल, शहीद देवेश सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, हर आंख नम थी और हर जुबान पर एक ही नारा था— देवेश सिंह अमर रहें। 27 वर्षीय देवेश सिंह ने आठ वर्षों तक भारतीय सेना में रहकर देश सेवा की। लेकिन 19 फरवरी को वीर सपूत देवेश शहीद हो गए। देवेश के पिता रमेश सिंह की आंखों में आंसू थे, लेकिन सीना गर्व से चौड़ा था। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा बचपन से ही देश के लिए जीना चाहता था… उसने अपना सपना पूरा किया।” शहीद देवेश सिंह के सर्वोच्च बलिदान पर योगी सरकार ने गहरा दुख प्रकट किया और परिवार को 50 लाख रु त्वरित सहायता देते हुए शहीद के पिता रमेश सिंह के एक अन्य आश्रित को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जाएगी। जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके। शहीद के अंतिम संस्कार में यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव व अयोध्या के डीएम एसएसपी मौजूद रहे। मंत्री संतीश शर्मा ने परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि शहीद के परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक मदद दी गयी है। इसके अलावा ग्राम पंचायत हंसराजपुर में शहीद के नाम पर एक सड़क का नामकरण किया जाएगा गांव में शहीद स्मारक की स्थापना भी की जाएगी। सरकार ने ग्राम पंचायत हंसराजपुर, विकास खंड मवई, तहसील रुदौली को शहीद ग्राम घोषित करने की भी घोषणा की है। बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि शहीद देवेश सिंह का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और गांव का नाम अब देशभक्ति की मिसाल बनेगा। विधायक ने शहीद के गांव पूरे विशेन को पक्की सड़क से जोड़ने का प्रस्ताव देते हुए कहा कि यह मार्ग शहीद देवेश के नाम से नामकरण होगा और स्मारक भी बनाया जायेगा देवेश तीन बहनों के इकलौते भाई थे। परिवार की सारी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। अप्रैल में उनकी शादी की तारीख तय होनी थी, घर में खुशियों की तैयारी चल रही थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब अंतिम विदाई के समय सेना के जवानों ने सलामी दी और तिरंगा उनके पार्थिव शरीर से हटाकर परिजनों को सौंपा, तो पूरा गांव रो पड़ा। आज देवेश भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका बलिदान हमेशा इस मिट्टी की शान और आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा बना रहेगा।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Feb 24, 2026 09:36:36
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में वन विभाग की कुआनो रेंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेंज ऑफिसर रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध लकड़ी के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया। जानकारी के अनुसार, वन निगम के स्केलर दीप नारायण चौहान, सुपरवाइजर नीरज पांडे तथा निगम के लोडिंग ठेकेदार राहुल शुक्ला की कथित मिलीभगत से 9 बोटा साखू (साल) की लकड़ी अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने उक्त लकड़ी को बरामद कर लिया। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वन विभाग गोंडा आर. यम. ए.के. कश्यप ने बताया कि वन संपदा की अवैध कटान एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 24, 2026 09:36:18
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा परिषद की कार्रवाई हुई शुरू अब्दुल बारी सिद्दकी ने उठाया सवाल, TV मरीजों को पौष्टिक आहार नहीं देने का उठाया मामला, डेढ़ लाख से ज्यादा टीवी के मरीज पर 4440 मरीजों को ही फूड बास्केट दिया जाता है, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का जवाब, 2025 में 214858 टीवी मरीज पंजीकृत हुए थे, सभी टीवी मरीजों को उपचार के दौरान 6 माह तक फूड बास्केट दिया जाता है, 2024 से सभी टीवी मरीजों को ₹1000 प्रतिमा सहायता राशि खाते में जमा किया जाता है नवादा के रजौली में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध नहीं होने का प्रथम मामला, एमएलसी अशोक कुमार ने उठाया मामला, स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया की सूचना मिलने के बाद अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था कर दी गई है नए पैरामेडिकल संस्थान नहीं खुलने का उठा मामला, रविंद्र प्रसाद सिंह ने परिषद में उठाया मामला, प्राइवेट सेक्टर में नया पैरामेडिकल संस्थान खोलने के प्रस्ताव पर सहमति देने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का जवाब, 15 मार्च के बाद जांच के बाद नए पारा मेडिकल कॉलेज को नौकरी देने पर फैसला होगा, पारा मेडिकल कॉलेज सही से कम और संस्थान चल रहा है या नहीं उसकी जांच होगी, पटना के LNJP हड्डी अस्पताल में ब्लड बैंक नहीं होने का मामला उठा, कार्तिक कुमार ने उठाया मामला, ब्लड बैंक नहीं होने से मरीजों को ही रही दिक्कत, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दिया जवाब, सवाल उठाने के लिए सदस्य को स्वास्थ्य मंत्री ने बधाइयां दिया, कहा अगले 6 महीनों में LNJP हड्डी अस्पताल में ब्लड बैंक बनाया जाएगा, LNJP अस्पताल में 400 बेड का और विस्तार किया जा रहा, इतने बड़े बेड का हड्डी अस्पताल देश में सबसे बड़ा अस्पताल होगा, ब्लड बैंक के लिए केंद्र से अनुमति लेनी होती है जिसपर काम शुरू कर दिया है
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 24, 2026 09:35:16
New Delhi, Delhi:कल की घटना पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को बोला है कि विधानसभा की सुरक्षा बढ़ाई जाए 27 तारीख को प्रीवलेज कमेटी ने पंजाब के अधिकारियों को भी तलब किया है मार्च के तीसरे हफ्ते में हो सकता है विधानसभा का बजट सत्र 27 तारीख के लिए भी पुलिस कमिश्नर से कहा है कि सुरक्षा बढ़ाई जाए दिल्ली स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा सदन में कार्यकाल में 1 साल पूरे किए. स्पीकर ने कहा कि 1 वर्ष में दिल्ली विधानसभा में उपलब्धियों की लम्बी सूची है. स्पीकर ने उपलब्धियों पर एक वीडियो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिखाया. दिल्ली विधानसभा पर एक डॉक्यूमेंटरी भी दिखाई गई. स्पीकर ने कहा कि 'विरासत भी, विकास भी' के तहत विधानसभा में काम हुआ. विधानसभा देश की पहली संसद भी है इसके बारे में लोगों को जागरूक भी किया गया. स्पीकर ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा में मौजूद अनेकों स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के लेख और भाषण को पुस्तक बनाकर लोगों तक पहुँचाया जाएगा. दिल्ली विधानसभा को आने वाले दिनों में टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाया जाएगा. अभी लाइट एन्ड साउंड प्रोग्राम पर काम चल रहा है. फांसी घर को लेकर एक. मिथ्या बनाई गई थी. भ्रम को दूर कर इसका सच भी लोगों तक पहुंचाया गया. दिल्ली विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक की घोषणा भी जल्द की जाएगी. दिल्ली विधानसभा को आधुनिक लाइब्रेरी बनाने पर काम चल रहा है. आम लोग इस लाइब्रेरी में आकर पुस्तके पढ़ सकेंगे. इस लाइब्रेरी में प्रधानमंत्री की पुस्तकों का भी एक सेक्शन बनाया गया है. देश की पहली विधानसभा है सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल कर रही है. आने वाले समय में सोलर ऊर्जा से 800 मेगावाट बिजली जनरेट करने का लक्ष्य है. विधानसभा का डिजिटलिकरण किया गया है. प्रश्न काल और अन्य दस्तावेज डिजिटल मुहैया कराए गए. साथ ही एक सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया जिससे CAG की रिपोर्ट डायरेक्टर विधानसभा के एक प्लेटफार्म पर आ जाएगी. दिल्ली विधानसभा में 1 साल का डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसके तहत युवाओं को विधायकों की कार्य प्रणाली सिखाई जाएगी. हमारा मकसद है कि युवाओं को मौका मिले. थियौरी और प्रैक्टिकल कॉलेज और स्कूल के छात्रों को विधानसभा और कार्यवाही की जानकारी दी जाएगी. विदेशी डेलिगेशन को भी विधानसभा के बारे अवगत कराने की मुहिम भी शुरू की गई है. विधानसभा को बम से उडाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस से दिल्ली विधानसभा सदन की सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की गई है. स्पीकर ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की पुख्ता होनी चाहिए. मार्च के तीसरे हफ्ते में बजट सत्र प्रारम्भ हो सकता है.
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Feb 24, 2026 09:35:03
Ambala, Haryana:अंबाला जिला में गुमशुदा हो रहे बच्चों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं है कि कोई गिरोह बच्चों को गायब कर रहा है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी अंबाला ने अफवाहों पर रोक लगाते हुए कहा है कि बच्चों को किडनैप करने वाला कोई गिरोह एक्टिव नहीं है जो बच्चे लापता हुए है। उनमें से ज्यादातर बच्चों को रिकवर कर लिया गया है। हाल ही में अंबाला में बच्चों के गुम होने और अपहरण की बढ़ती अफवाहों के बीच पुलिस अधीक्षक अजित सिंह शेखावत ने मीडिया के माध्यम से जनता को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। एसपी अंबाला ने बताया पुलिस हर गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धारा में दर्ज कर पूरी गंभीरता से जांच करती है। जांच में पाया गया है कि अधिकतर बच्चे माता-पिता की डांट, किसी पारिवारिक समस्या या जानकारों के साथ चले जाने के कारण घर से निकले थे। जिले में किसी भी संगठित अपहरण गिरोह की सक्रियता के प्रमाण नहीं मिले हैं। अंबाला से 70 लड़के लापता हुए जिनमे से 63 मिल गए हैं वहीं 135 लड़किया की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई जिनमे से 125 लड़कियाँ मिल गई है। उन्होंने कहा बिना पुष्टि किए किसी भी वीडियो, फोटो या संदेश को सोशल मीडिया पर साझा न करें। इससे अनावश्यक भय का माहौल बनता है और कानून-व्यवस्था में बाधा आती है। एसपी अंबाला ने कहा पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। आप किसी भी अफवाह का हिस्सा न बनें और सच्चाई जानने के बाद ही किसी सूचना को आगे बढ़ाएं।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 24, 2026 09:31:31
Noida, Uttar Pradesh:निजी बसों की हड़ताल से यात्री परेशान, रोडवेज बसें शुरू करने की मांग तेज आसींद, 24 फरवरी। आसींद उपखंड क्षेत्र में निजी बस संचालकों की सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हुई हड़ताल के कारण मंगलवार को बस सेवा पूरी तरह ठप रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए, लेकिन निजी बसों के पहिए थमे रहने से लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। हड़ताल के कारण ब्यावर–भीलवाड़ा, आसींद–गुलाबपुरा, आसींद–विजयनगर, आसींद–भीम, आसींद–उदयपुर, आसींद–जयपुर, आसींद–अहमदाबाद और आसींद–जोधपुर सहित विभिन्न रूटों पर बसों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। कई यात्रियों ने मजबूरी में टेंपो, निजी वाहन और दुपहिया साधनों से सफर किया। निजी बस एसोसिएशन के सदस्य देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जब तक बस संचालकों की मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं नगरवासियों ने प्रशासन से आसींद और बदनोर क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि देश की आजादी के बाद से अब तक आसींद उपखंड क्षेत्र में नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है, जिस कारण क्षेत्र के लोगों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। नगरवासियों का कहना है कि कई बार प्रशासन को ज्ञापन देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। बदनोर निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है, ताकि निजी बसों की हड़ताल के दौरान आमजन को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 24, 2026 09:30:28
Jaspur, Uttarakhand:सैलग सल्ट के डभरा सौराल में पिंजरे में फंसा गुलदार, दो वर्षीय नर को रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है शहर रामनगर रिपोर्टर सतीश कुमार एंकर.-अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र के डभरा सौराल गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना गुलदार (तेंदुआ) आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया,गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है,लगातार उसकी मौजूदगी से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था,ग्रामीणों के अनुसार बीते कुछ समय से गुलदार गांव के आसपास मंडरा रहा था और कई बार आबादी के नजदीक दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि उसने कुछ बकरियों को भी अपना शिकार बनाया, जिससे पशुपालकों में खासा डर व्याप्त था, बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर भेजने में भी परिजन असहज महसूस कर रहे थे। मामले की जानकारी देते हुए रेंज अधिकारी गंगा शरण ने बताया कि विभाग को लगातार ग्रामीणों से शिकायतें मिल रही थीं कि गुलदार बकरियों को निवाला बना रहा है और आबादी क्षेत्र में सक्रिय है। सुरक्षा के मद्देनजर उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद संवेदनशील स्थान पर पिंजरा लगाया गया था। उन्होंने बताया कि आज सुबह पिंजरे में एक लगभग दो वर्षीय मांदा गुलदार फंस गया,प्राथमिक जांच में वह स्वस्थ पाया गया है, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और भीड़ को पिंजरे से दूर रहने की हिदायत दी,रेंज अधिकारी ने कहा कि पकड़े गए गुलदार को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेजा जा रहा है, जहां उसकी स्वास्थ्य जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुलदार के पकड़े जाने से डभरा सौराल गांव में अब स्थिति सामान्य हो रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वन्यजीवों की गतिविधियों पर इसी तरह नजर रखी जाएगी, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके।
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Feb 24, 2026 09:30:12
:मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक मस्जिद में नमाज के बाद मिठाई वितरण को लेकर हुए विवाद ने झड़प का रूप ले लिया। चमड़ा पैठ इलाके की इस मस्जिद में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे, तभी दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोग आपस में उलझ पड़े और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों को धक्का देकर गिराया गया और उनके साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोगों को आपस में लड़ते देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Feb 24, 2026 09:23:26
Noida, Uttar Pradesh:नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि भारत में दो दशक पहले जहां 0.6% विवाहित महिलाएं तलाकशुदा या अलग थीं, अब ये करीब 1% हो गई हैं। स्टडी 1986-87 के अनुसार, तलाक के 849 केस में 570 (67%) पतियों ने शुरू किए थे, पर अब करीब 58% महिलाएं पहल कर रही हैं। कौन ले रहा? औसतन 31 वर्ष की महिलाएं और 36 के पुरुष तलाकशुदा महिलाओं और पुरुषों का कोई एकीकृत सरकारी राष्ट्रीय डेटा नहीं है। मगर, प्राइवेट मार्केट रिसर्च कंपनियों की स्टडी कहती है- देश में तलाक की औसत आयु महिलाओं में 31, पुरुषों में 36 है। पीएलएफएस 2017-2024 के अनुसार, शहरी भारत में पुरुषों में तलाकशुदा का अनुपात 0.3% (2017-18) से बढ़कर 0.5% (2023-24) हो गया और महिलाओं में 0.6% से 0.7% हो गया। घरेलू हिंसा, बेवफाई या पारिवारिक दबाव जैसे निजी कारण तलाक की सबसे बड़ी वजह बनते हैं। पढ़ी-लिखी महिलाएं कानूनी अधिकारों को बेहतर समझती हैं और उनके इस्तेमाल में नहीं हिचकतीं। कब ले रहे? शादी के 3 साल में सबसे ज्यादा रिश्ते टूट रहे मुंबई फैमिली कोर्ट के एक अध्ययन के अनुसार, 40% मामलों में विवाह शादी के तीन साल के भीतर ही टूट जाता है और तलाक मांगने वाली अधिकतर महिलाएं 25 से 34 साल के बीच की हैं। एक स्टडी के अनुसार, जनवरी, सितंबर और मई में तलाक की सबसे ज्यादा याचिकाएं आती हैं। वहीं, अक्टूबर-नवंबर, दिसंबर और मार्च में सबसे कम। इसके पीछे त्योहार, बच्चों की छुट्टियां, अदालत के ग्रीष्मकालीन अवकाश जैसे कारण गिनाए जाते हैं। अदालतें अनिवार्य 6 महीने की प्रतीक्षा अवधि को माफ कर रही हैं। यह प्रक्रिया विवादित तलाक की तुलना में 30% कम तनावपूर्ण व तेज मानी गई है। कहां ज्यादा? महाराष्ट्र शीर्ष पर, देशों में मालदीव ऊपर है राज्य तलाक दर महाराष्ट्र 18.7% कर्नाटक 11.7% प. बंगाल 8.2% दिल्ली 7.7% तमिलनाडु 7.1% तेलंगाना 6.7% राजस्थान 2.5% देश तलाक दर मालदीव 5.52% रूस 3.9% चीन 3.2% क्यूबा 2.9% यूक्रेन 2.88% अमेरिका 2.7% भारत 0.9%
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Feb 24, 2026 09:23:11
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top