Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

मेरठ की मस्जिद में मिठाई वितरण को लेकर विवाद, झड़प के बाद पुलिस जांच शुरू

PGPARAS GOYAL
Feb 24, 2026 09:30:12
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक मस्जिद में नमाज के बाद मिठाई वितरण को लेकर हुए विवाद ने झड़प का रूप ले लिया। चमड़ा पैठ इलाके की इस मस्जिद में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे, तभी दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोग आपस में उलझ पड़े और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों को धक्का देकर गिराया गया और उनके साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोगों को आपस में लड़ते देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAjay Kashyap
Feb 24, 2026 10:46:35
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली की बारादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरंग दल से निष्कासित और विवादों में रहने वाले ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषभ पर एक स्पा संचालिका को फोन पर धमकाने और रंगदारी मांगने का संगीन आरोप है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 17 मिनट 31 सेकंड के ऑडियो ने शहर में हड़कम्प मचा दिया था। इस ऑडियो में ऋषभ ठाकुर और उसका साथी आशु यादव स्पा संचालिका को बुरी तरह धमकाते सुने जा रहे हैं। ऋषभ खुद को 'कैफे कांड' का मुख्य आरोपी बताकर खौफ दिखा रहा था। उसने दावा किया कि शहर में उसकी मर्जी के बिना कोई ऑफिस नहीं खुलेगा। स्टिंग वीडियो डिलीट करने के बदले उसने 'खर्चा-पानी' के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की थी। हद तो तब हो गई जब उसने चुनौती देते हुए कहा कि वह खुद खड़े होकर स्पा खुलवाएगा और अगर कोई रोक ले तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेगा। हीरानी की बात यह है कि ऋषभ ठाकुर को सुभाष नगर थाने से 6 महीने के लिए जिला बदर (तड़ीपार) किया गया था। उसे बदायूं की सीमा में छोड़ा गया था, लेकिन वह पुलिस की बंदिशों को ठेंगा दिखाकर बरेली में न केवल सक्रिय था, बल्कि खुलेआम रंगदारी वसूल रहा था। आशु यादव ने धौंस जमाते हुए ऑडियो में कहा था कि उस पर 11 और ऋषभ पर 8 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अब पुलिस ने ऋषभ के साथ-साथ आशु यादव और दो अन्य के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। बाइट अनुराग आर्य, एसएसपी बरेली
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Feb 24, 2026 10:43:44
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सिवनीमालवा वन परिक्षेत्र में संरक्षित वन्यजीव Blackbuck काले हिरण शिकार मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। विभागीय जांच में लापरवाही और सच्चाई छिपाने के आरोप सामने आने के बाद रेंजर सहित छह वनकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दरसल 21 जनवरी 2026 को सामने आई इस घटना को पहले प्राकृतिक मौत बताकर दबाने की कोशिश की गई। लेकिन जांच में जो सच सामने आया, उसने पूरे वन विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। घटनास्थल से एक काला हिरण जिंदा मिला उसके पैर बंधे हुए थे। जबकि दूसरा हिरण मृत अवस्था में पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से मिले साक्ष्यों ने साफ कर दिया कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित शिकार का मामला था। हिरणों को पकड़कर ले जाने की तैयारी थी। हैरानी की बात यह है कि अहम जैविक नमूनों को सुरक्षित रखने के बजाय नष्ट कर दिया गया। गंभीर धाराएं नहीं जोड़ी गईं और आरोपियों की पहचान के लिए ठोस प्रयास भी नहीं किए गए। सवाल उठ रहा है। प्रारम्भिक जांच में प्रकरण की असली तस्वीर छिपाने और गंभीर लापरवाही के तथ्य सामने आने पर क्षेत्रीय अधिकारी आशीष रावत, वनपाल महेश गौर, वनरक्षक मनीष गौर, रूपक झा, ब्रजेश पगारे और पवन उइके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। सीसीएफ अशोक कुमार चौहान ने स्वीकार किया कि काला हिरण के शिकार मामले में जांच में गंभीर चूक हुई है और संबंधित वनकर्मियों ने लापरवाही बरती। प्रकरण में दोषी पाए गए सिवनी मालवा रेंजर सहित छह वनकर्मियों को निलंबित किया गया।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Feb 24, 2026 10:43:23
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 24, 2026 10:43:09
Madhubani, Bihar:मधुबनी में पैसेंजर ट्रेन को डिरेल की बड़ी साजिश, उपद्रवियों ने ट्रैक पर रखा साढ़े तीन मीटर का गाटर (पटरी) का टुकड़ा। लोको पायलट की सूझ बूझ से बड़ा हादसा टला और सैकड़ो जान जाने से बची। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन को रोका। तमुरिया स्टेशन के पास की घटना, रेल अधिकारी जांच में जुटे। दरभंगा से फारबिसगंज जा रही डेमू ट्रेन पलटने से बाल बाल बची। झंझारपुर जंक्शन से ट्रेन खुली और अगला स्टेशन तमुरिया के लिए रवाना हुई, तमुरिया स्टेशन के पास पटरी का टुकड़ा रेल ट्रैक पर इस तरह से रखा गया था कि ट्रेन टकराने से डिरेल हो सकती थी। बताया जा रहा है डेमू ट्रेन के गुजरने से एक घण्टा पहले माल गाड़ी गुजरी थी और माल गाड़ी गुजरने के बाद गाटर को ट्रैक पर रखा गया। पुलिस उस एक घण्टे की छानबीन में जुट गई है कौन इस दौरान आया और ट्रैक पर गाटर रखा। बहरहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर डीआरएम ने एक विशेष जांच टीम का गठन कर दिया है। डीआरएम द्वारा नियुक्त विशेष टीम में रेल इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट और क्राइम ब्रांच के अधिकारीयों को रखा गया है। टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समस्तीपुर मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्टेशन मास्टर, गार्ड, लोको पायलट, लाइनमैन सहित अन्य कर्मियों से पूछताछ किए। गाटर को भी देखा और गाटर लाने वाले संभावित रूट का भी जायजा लिए। दरभंगा रेल थाने में मामला दर्ज कर रेल पुलिस अधिकारी तफ्तीश में जुट गए हैं। संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। लोको पायलट के सूझ बूझ से टला बड़ा हादसा और एमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद कुछ मीटर पहले ट्रेन रुक गयी। काफी मशक्कत के बाद दर्जनों कर्मियों ने गाटर को ट्रैक से हटाया और फिर ट्रेन को गंतब्य स्थानों के लिए रवाना किया। बहरहाल रेल अधिकारीयों ने मामले का शीघ्र उद्भेदन का दावा किया है। हालांकि कोई भी अधिकारी मामले को लेकर बोलने से परहेज कर रहे हैं। ट्रेन को डिरेल करने की साजिश से यात्रियों में दहशत है और यात्री द्वारा सुरक्षा की मांग की जा रही है.
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 24, 2026 10:42:42
:भाजपा विधायक ने महिला को सरेआम धमकाया,अपशब्द बोले वीडियो वायरल,उल्टा विधायक के पीए की तरफ से हो गयी FIR पीड़ित परिवार पर धार जिले की धरमपुरी विधानसभा से भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, वीडियो में विधायक कालू सिंह ठाकुर एक महिला को अपशब्द बोलते हुए नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर महिला को अपशब्द बोलने का एक वीडियों जमकर वायरल हो रहा है, वीडियो में विधायक महिला और उसके बच्चों को गाली देते दिखाई दे रहे है। वीडियों वायरल होने के बाद पीडित महिला और बच्चे धामनोद थाने पहुंचे और एक शिकायती आवेदन दिया है, आवेदन में महिला ने विधायक कालूसिंह ठाकुर पर जान से मारने की धमकी देने और बेटी के कपडे फाडने जैसे संगीन आरोप लगाए है। पुलिस ने विधायक के कर्मचारी की रिपोर्ट पर परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया हैं, साथ ही पीड़ित परिवार ने भी विधायक के खिलाफ आवेदन सौंपा है। हैरत की बात यह है कि विधायक के पीए की तरफ शिकायत पर FIR हो गयी और पर पीड़िता अबतक FIR के लिए भटक रही है...
0
comment0
Report
RMRAHUL MISHRA
Feb 24, 2026 10:42:24
Noida, Uttar Pradesh:Noida में मंदिर को लेकर विवाद दरअसल sector 15 ए सोसाइटी में मंदिर बनाने को लेकर विवाद हो गया है कुछ इस पक्ष में है तो कुछ विपक्ष में है , मंदिर का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि यह मंदिर यहाँ पर प्रपोज़ नहीं था और यदि मंदिर बनेगा यहाँ पर सुरक्षा के लिहाज़ से भी काफ़ी दिक़्क़त होगी उसके साथ ही साथ ही भेड़ों को भी काटा जाएगा वही इसका समर्थन करने वाले का कहना है कि मंदिर प्रपोज़्ड है और ये नक़्शे में भी है यहाँ पे रिलीजियस साइट बनेगी आर डब्ल्यू प्रेसिडेंट कभी कहना है कि इस जगह पर जो विवाद हो रहा है उस जगह दरअसल रिलीजियस साइट के लिए अथॉरिटी के द्वारा दिया गया है राजेश खन्ना सेक्रेटरी rwa
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Feb 24, 2026 10:42:11
Patna, Bihar:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा हो रहा है, सीमांचल क्षेत्र में आंतरिक सुरक्षा, घुसपैठ समेत कई अहम मुद्दों पर वे समीक्षा बैठक करेंगे, अमित शाह के बिहार दौरे पर राजनैतिक बयानबाजी तेज हो गई है, विपक्ष इसे त्यौहार के समय में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करार दे रहा है जबकि सत्तापक्ष विपक्ष को नसीहत दे रहे हैं। अमित शाह 25 फरवरी को सीमांचल के दौरे पर आ रहे हैं, पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे किशनगंज जाएंगे, अगले दिन अररिया और फिर सीमांचल के सभी जिला के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। अख्तरूल ईमान ने कहा कि वे आए सरहदों की हिफाज़त के लिए कदम उठाए ये इनकी जिम्मेवारी है लेकिन इन इलाकों में सिर्फ यही न देखे बल्कि आमजनजीवन भी देखे की किस तरह से यहां बदहाली और परेशानी है, हालत की समीक्षा करें एसआईआर कराने के बाद घुसपैठ की बात ठीक नहीं है। अख्तरूल ईमान, एआईएमआईएम नेता; संजय सिंह, बीजेपी विधायक; आरजेडी ने अमित शाह के दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जब भी किसी राज्य में चुनाव आता है तब इन्हें घुसपैठिया याद आता है... होली और रमज़ान का समय है तो ये माहौल खराब करने और दंगा कराने आ रहे हैं; कांग्रेस भी आरजेडी के सुर में सुर मिला रही है; जेडीयू इस मोदी पर कह रही है कि जंगल राज की मानसिकता वाले लोग वैसे ही बात करते हैं, यह सुशासन है और अमित शाह का दौरा घुसपैठियों पर कार्रवाई करेंगे; सत्ता पक्ष कह रहा है कि अमित शाह के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता है और सीमा पर जाते हैं सेना में भी, विपक्ष अनर्गल प्रलाप करता है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top