Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

माल्कांगीरी जिले में इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद; तनाव के बीच सुरक्षा कदम उठाए गए

OBOrin Basu
Dec 08, 2025 13:46:23
Noida, Uttar Pradesh
Internet services suspended for 24 hours in Malkangiri district of OdishaBhubaneswar: Internet will be suspended from 6 pm today in the district of malkangiri amid rising communal tensions. Information from the district administration says, a tense situation has emerged again in MV 26 village. Information that hundreds of people have reached the village and are again being vandalized. Tear gas is being used by the police to disperse the agitated people. Section 163 has been issued in MV 26 and Rakhalguda villages. School holiday has been declared for 4 days. Movement of people is being monitored and vehicles and motors are being checked. Although the situation has improved slightly after the Tumul incident. there is tension again. 4 days ago, the headless body of a woman from the village was recovered. This created a Lankakand. The head has not been found yet. The dead body is from Lake Podiam of Rakhalguda village. MV 26 village was vandalized due to this. The houses of some people were burnt by miscreants. The two village. faced each other over this. There was a scuffle between Rakhalguda and MV 26 villages. Malkangiri SDPO is present at the scene and monitoring the situation. On the other hand, Koraput IG has reviewed the incident. In addition, the police have stopped the drainage of water from the river and are searching for the head of the dead woman.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ACAshish Chaturvedi
Dec 08, 2025 14:20:38
Karauli, Rajasthan:शेरपुर थाना क्षेत्र की उप तहसील शेरपुर के ग्रामवासियों एवं आसपास के चौबीसा क्षेत्र के लोगों द्वारा सोमवार को शेरपुर पंचायत समिति का मुख्यालय यथावत शेरपुर में रखने की मांग को लेकर एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व ग्राम पंचायत शेरपुर के पूर्व सरपंच एवं जाट समाज 24 गांव के पूर्व अध्यक्ष बाबू सिंह ने किया। रैली ग्राम जाट नगला से रवाना हुई, जिसमें करीब 70 ट्रैक्टर, 40 मोटरसाइकिल तथा 25 चौपहिया वाहन शामिल थे। रैली हिंडौन सिटी होते हुए जिला मुख्यालय करौली कलेक्ट्रेट तक पहुंची। इस दौरान रैली में हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया और शेरपुर को पंचायत समिति का स्थायी मुख्यालय बनाए रखने के समर्थन में नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा गांव शेरपुर को पंचायत समिति शेरपुर-सुरोठ के नाम से घोषित किया गया है, जिसका मुख्यालय शेरपुर में ही रखा जाए तथा इसे किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित न किया जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि पंचायत समिति शेरपुर के मुख्यालय के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी। ज्ञापन में शेरपुर को main headquarters बनाए रखने के ठोस कारण भी प्रस्तुत किए गए। बताया गया कि शेरपुर पंचायत समिति में शामिल 24 ग्राम पंचायतों के बीच दूरी अधिकतम 8 से 10 किलोमीटर ही है। शेरपुर में पंचायत समिति कार्यालय व अन्य सरकारी कार्यालयों के लिए पर्याप्त भूमि एवं भवन उपलब्ध हैं तथा सभी ग्राम पंचायतों के लिए सीधे सड़क सुविधा भी मौजूद है। इसके अतिरिक्त शेरपुर में आम नागरिकों की सुविधा हेतु बैंक, पेट्रोल पंप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डाकघर, सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, ई-मित्र सेवा केंद्र एवं पशु स्वास्थ्य केंद्र जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया कि शेरपुर एवं आसपास का क्षेत्र भाजपा समर्थित है और यहां मुख्यालय रहने से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के अनुरूप ग्रामीण एवं ढाणी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास संभव होगा।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Dec 08, 2025 14:20:16
Jalabaria, West Bengal:दक्षिण ২৪ পরগনা ফলতা জেলা বইমেলার শুভ উদ্বোধন করলেন মন্ত্রী নকিব উদ্দিন গাজী দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার বইমেলার ৩১তম আসরের শুভ উদ্বোধন হলো সোমবার। জেলার ফলতা বিধানসভার হরিনডাঙ্গা বাসুদেবপুর ফুটবল মাঠে রাজ্যের গ্রন্থাগার মন্ত্রী সিদ্দিকুল্লা চৌধুরী আনুষ্ঠানিকভাবে এই বইমেলার সূচনা করেন。 উদ্বোধনী অনুষ্ঠানেও উপস্থিত ছিলেন দক্ষিণ ২৪ পরগনার জেলা শাসক অরবিন্দ কুমার মিনা, ডায়মন্ড হারবার মহাকুমা শাসক শুভজিৎ গুপ্ত, জেলা পরিষদের সভাধিপতি নীলিমা বিশাল মিস্ত্রি এবং ফলতা বিধানসভার বিধায়ক শঙ্কর নস্কর। এছাড়া উপস্থিত ছিলেন ফলতা ব্লকের প্রশাসনিক কর্তারা。 এবারের বইমেলায় মোট ৭৫টি বইয়ের স্টল স্থাপন করা হয়েছে। প্রথম দিনেই ফলতা ও আশপাশের বিভিন্ন প্রান্ত থেকে পাঠক-দর্শনার্থীদের ভিড় জমে যায়। জানা গেছে, প্রতি বছর জেলার বিভিন্ন ব্লকে ঘুরে ঘুরে এই বইমেলার আয়োজন করা হয়। উদ্বোধনী ভাষণে মন্ত্রী সিদ্দিকুল্লা চৌধুরী বলেন, মোবাইলের যুগে বই পড়ার অভ্যাস কমে গেলেও মানুষকে ‘বইমুখী’ করতে রাজ্য সরকারের উদ্যোগ অব্যাহত আছে। তিনি জানান, মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় বইমেলার বাজেট সাত গুণ বাড়িয়েছেন। গত বছর রাজ্যের বিভিন্ন বইমেলায় ১৪.৫ কোটি টাকার বই বিক্রি হয়েছে এবং প্রায় ৮০ লক্ষ মানুষ বইমেলায় অংশ নিয়েছিলেন। এই বছরের বইমেলায় কমপক্ষে ৫০ লক্ষ টাকার বই বিক্রির আশা প্রকাশ করেন মন্ত্রী। পাশাপাশি তিনি জানান, গ্রামীণ পাঠাগারে রাজ্য সরকারের উদ্যোগে ইতিমধ্যে ৫৩৯ জন চাকরি পেয়েছেন এবং আরও ১৯২টি শূন্যপদ নির্বাচনের আগে পূরণ করা হবে। গ্রামীণ গ্রন্থাগারগুলিকে আরও আধুনিক ও স্বাস্থ্যকর পরিবেশে পরিণত করার কাজ চলছে বলেও তিনি উল্লেখ করেন。 মন্ত্রী বলেন, “বই মানুষকে স্বচ্ছতা ও জ্ঞানের পথে এগিয়ে নিয়ে যায়। বাংলা সাহিত্য নজরুল, রবীন্দ্রনাথসহ অসংখ্য সৃষ্টিশীল ব্যক্তিত্বের অফুরন্ত ভাণ্ডার। এই সাংস্কৃতিক ঐতিহ্যকে সামনে রেখেই রাজ্যে এভাবে বইমেলার আয়োজন অন্যান্য রাজ্যে দেখা যায় না। মানুষের জ্ঞান-চর্চা বাড়াতে হলে বইয়ের দিকে সকলকে ফিরতেই হবে।” বইয়ের প্রতি মানুষের আগ্রহ বাড়াতে এবং সাংস্কৃতিক পরিবেশ সমৃদ্ধ করতে রাজ্য সরকারের এই উদ্যোগকে স্বাগত জানাচ্ছেন ফলতাবাসী।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 08, 2025 14:20:02
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला के निर्देशानुसार तालुका बालेसर न्यायक्षेत्र में विद्यालयों में संचालित बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण श्रीमती वैदेही सिंह चौहान, (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ओसियां) द्वारा किया गया। निरीक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला के निर्देशन में गठित संयुक्त जांच दल साथ में था, जिसमें शिक्षा विभाग से सीबीईओ गायड सिंह, बीडियो श्रीमती मूमल गहलोत एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। inspection के दौरान विद्यालय स्तर पर बच्चों को लाने ले जाने में प्रयुक्त वाहनों की स्थिति, सुरक्षा मानक, आवश्यक दस्तावेज, वाहन फिटनेस, चालक योग्यता एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गयी और कानूनी प्रावधानों के विपरित संचालित हो रही बाल-वाहिनियों के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। श्रीमती चौहान द्वारा विद्यालयों को बच्चो की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा भविष्य में सभी आवश्यक नियमों का सतत रूप से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। बाल वाहिनी निरीक्षण की कार्यवाही शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Dec 08, 2025 14:19:47
Jhalawar, Rajasthan:गंगधार (झालावाड़) झालावाड़ जिले की गंगधार पुलिस ने करीब दस दिन पूर्व बाइक से जा रहे मामा और भांजा से हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट का माल भी बरामद किया गया है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गत 26 नवंबर को प्रकाश बंजारा निवासी कोटडा अपने भांजे के साथ गंगधार जा रहा था उस दौरान चौमहला चौराहा से पूर्व ही कुछ बदमाशों ने उन्हें रोका और ROAD से नीचे ले जाकर 4,500 रुपए नगदी, चांदी की चैन, सोने का ताबीज और दोनों के मोबाइल लूट लिया। मामले में थाना गंगधार पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। मामले में गंगधार पुलिस ने दौराने गश्त हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बाईपास रोड के पास गंगधार पर बने खंण्डहर क्वाटर्स में दबिश देकर लूट के आरोपी राधेश्याम, सुरेश, राकेश और मिट्ठू कंजर निवासी कोलवा कंजर डेरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाईल, दो चैन, दो बालियों, एक अंगुठी व 2 मोटरसाईकिल भी बरामद कर ली गई।
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Dec 08, 2025 14:19:31
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में आज आंगनवाड़ी कर्मियों और ग्राम साथिनों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। मानदेय बहाल करने, और दिवाली पर 501 रुपये मिठाई तथा छाता देने के फैसले पर कर्मियों ने सरकार के प्रति धन्यवाद जताया। अखिल महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के नेतृत्व में महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कई मांगें शामिल रहीं। इनमें नियमितिकरण की नीति बनाने, और न्यूनतम मजदूरी के बराबर 24,800 रुपये मानदेय तय करने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा ज्ञापन में सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये ग्रेच्यूटी भुगतान लागू करने, और कांग्रेस सरकार के समय दिए गए ठेके को निरस्त करने की अपील भी की गई। इस दौरान नव नियुक्त बीजेपी प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल का भी स्वागत किया गया।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 08, 2025 14:19:18
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर भारत में लगातार बदलती जीवन शैली की वजह से कैंसर रोग पांव पसारने लगा है खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ स्वास्थ्य शिक्षा या प्रचार प्रसार की कमी है। प्रति वर्ष भारत में करीब 15 लाख कैंसर के मरीज हर साल सामने आने लगे हैं हालाकि यह केवल आंकड़ा है लेकिन स्थिति इससे भी गंभीर हो सकती है। ऐसे में राजस्थान सरकार व भारत सरकार कैंसर की जागरूकता एवं निदान को लेकर गंभीर है। विशेषकर उन क्षेत्रों के लिए जहाँ बड़े अस्पताल नहीं होने से ऐसे लोगो को परेशानी न हो और समय पर जाँच होने से उसका निदान हो सके इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें सबसे बड़ी सहायक बन रही है मोबाइल कैंसर यूनिट जो गांव गांव जाकर लोगो के स्वास्थ्य की जाँच कर रही है। ब्रेस्ट, मुंह और सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर हैं। इनके लक्षणों को पहचानना और HPV वैक्सीन, पैप स्मीयर, सेल्फ-एग्जामिनेशन और स्वस्थ जीवनशैली जैसे बचाव के तरीकों को अपनाना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि शुरुआती पहचान से इलाज संभव है। ऐसे में सरकार ने भामाशाहों के जरिए जोधपुर संभाग के लिए जोधपुर के मेडिकल कॉलेज को एक मोबाइल यूनिट दी है। सितम्बर 2023 में यह यूनिट जोधपुर को दी गई है जिसकी लागत करीब सवा करोड रुपए बताई जा रही है। इस मोबाइल यूनिट के जरिए गांवों में कैंप लगाकर लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता है जिसमें यदि कैंसर की पहचान होती है तो तत्काल उसका उपचार किया सके। लेकिन जोधपुर संभाग की बात करे तो दो साल में अब तक करीब 174 कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें 4700 के करीब लोगो के स्वास्थ्य की जाँच हो पाई है। ऐसे में सूत्रों की माने तो इसका संचालन तो मेडिकल कॉलेज से किया जाता है लेकिन दरअसल जिले के CMHO को उनके जिले में शिविर कब कहा लगेगा इसकी जानकारी दी जाती है। विभाग की मानते तो जिला स्तर पर प्रचार प्रसार की कमी होने से दो साल में केवल 4700 मरीजों की ही जाँच हो पाई है। यूनिट है लेकिन प्रचार प्रसार एवं CMHO लेवल पर इसको बढ़ावा दिया जाए तो लोगो को इस यूनिट का पूरा लाभ मिल सकता है। इस यूनिट के साथ ऑन्कोलॉजी विभाग व ENTs के चिकित्सक के साथ पूरा स्टॉफ होता है मौके पर ही पूरी जाँच होती है। ऐसे में प्रचार प्रसार की कमी की वजह से आंकड़ा बहुत कम है। लाखों रुपए की मोबाइल यूनिट का पूरा लाभ मिले तो निश्चित रूप से ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकता है। भारत में ब्रेस्ट कैंसर की स्थिति चिंताजनक है क्योंकि हर साल एक लाख से ज़्यादा नए मामले सामने आते हैं। समय पर पता लगने पर सर्जरी, रेडिएशन और अन्य उपचारों से इसे ठीक किया जा सकता है, लेकिन देर से पता चलने के कारण इलाज मुश्किल हो जाता है और सर्वाइवल रेट कम हो जाता है, जिससे शीघ्र जाँच और जागरूकता बहुत ज़रूरी है। यह महिलाओं के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन गया है। मैमोग्राफी जैसी नियमित जांच से शुरुआती स्टेज में ही कैंसर का पता लगाने में मदद मिल सकती है। भारत में स्तन कैंसर एक बड़ी समस्या है, लेकिन शुरुआती पहचान और सही उपचार से इस पर काबू पाया जा सकता है इसलिए जागरूकता और नियमित जांच महत्वपूर्ण हैं। लेकिन पर्याप्त प्रचार प्रसार नहीं हो रहा है। सर्वाइकल कैंसर भी महिलाओं में होता है जिसको रोका जा सकता है और शुरुआती पता लगने पर इसका इलाज संभव है, इसलिए नियमित जांच और टीकाकरण महत्वपूर्ण है लेकिन जागरूकता की कमी की वजह से अधिकांश महिलाएं इसकी जाँच ही नहीं करवाती है। भारत में हर साल मुँह के कैंसर के भी 1 लाख से ज़्यादा नए मामले सामने आते हैं जिससे करीब पचास हजार से ज़्यादा लोगों की मौत हो जाती है, जो तंबाकू, गुटखा और शराब के सेवन से जुड़ा है, और शुरुआती पहचान होने पर इसका इलाज पूरी तरह संभव है, लेकिन अक्सर देर से पता चलता है, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। सरकार गंभीर है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर बात करे तो जिला स्तर पर प्रचार प्रसार का अभाव देखा गया है जिसकी वजह से जोधपुर संभाग में पूरे दो साल में केवल 174 कैम्प में 4700 के करीब लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण हो पाया है। ऐसे में मोबाइल यूनिट का पूरा लाभ मिल सके इसके लिए जिला अधिकारियों को ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Dec 08, 2025 14:18:35
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:प्रदेश सरकार द्वारा जमीन खरीदी-बिक्री के सरकारी दरों में की गई भारी वृद्धि को लेकर प्रदेश भर में विरोध तेज हो गया है। नई गाइडलाइन लागू होने के बाद जमीन-जायदाद कारोबार से जुड़े व्यापारी लगातार दरों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। राजनांदगांव में भी बीते कई दिनों से प्रदर्शन का दौर जारी है, जहां रजिस्ट्री दरों में बढ़ोतरी को अव्यवहारिक बताते हुए कारोबारी और आम नागरिक विरोध जता रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार जनहित में नियम बनाती है, पर कुछ कमियां रह जाती हैं; ऐसे मामलों में जनता के हित को सर्वोपरि रखते हुए संशोधन किया जाएगा। बढ़ी हुई दरों के कारण रजिस्ट्री में गिरावट और संपत्ति बाजार पर असर की आशंका जताई जा चुकी है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि अचानक बढ़ोतरी ने लेन-देन को ठप कर दिया है। मुख्यमंत्री के संकेतों के बाद जमीन खरीदी-बिक्री से जुड़े लोगों को गाइडलाइन में राहत की उम्मीद है। सरकार आगामी दिनों में इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है, इस पर प्रदेश की निगाहें टिकी हैं।
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Dec 08, 2025 14:18:06
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मोबाइल का ज़खीरा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस के हाथ उस समय बड़ी सफलता लगी जब पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर चोरी के 29 मोबाइल फोन बरामद किया है। जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इन सभी चोरी के मोबाइल फोन को दिल्ली से नेपाल और बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी。 दरसअल 1 दिसंबर को भाजपा नेता सचिन अग्रवाल द्वारा नई मंडी कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने बदमाशो द्वारा उनका मोबाइल फोन और कुछ पैसे छीनने की बात बताई थी। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए जब गहनता से जाँच पड़ताल करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए तो दो अभियुक्त फराज ओर सुहैल पुलिस हत्थे चढ़ गए। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे अभियुक्त के घर से 30 लाख रुपये की कीमत के 29 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं बताया जा रहा है इस मोबाइल के जखीरा को दिल्ली लेकर जाया जा रहा था जहां से इन्हें नेपाल और बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने अपना शिकंजा करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दिनांक 1/12/25 को सचिन नाम के व्यक्ति पर कंप्लेंट की जाती है कि उनका मोबाइल छीन लिया गया, पैसे छीन लिए गए। अभियोग दर्ज करने के बाद 7/25, 304, 317 बीएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने आरोपी फराज और सुहैल को गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी के घर से 29 चोरी के मोबाइल बरामद हुए, जिनकी कीमत एक लाख से ऊपर बताई जा रही है। दिल्ली से सामान ले जाकर नेपाल और बांग्लादेश भेजने की सूचना भी थीं। महंगे मोबाइल होने के कारण इनके दाम अधिक बताए जा रहे थे, ताकि अधिक मुनाफा हो सके।
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Dec 08, 2025 14:17:37
Neemuch, Madhya Pradesh:- बड़ी लापरवाही - डीआरएम पहुंचे घटनास्थल पर - घटना की जांच के आदेश एंकर: नीमच के हिंगोरिया फाटक के पास रेल ट्रैक पर बड़ा हादसा हो गया। मेंटेनेंस कार्य में लगे टॉवर वैगन और ओएचई मशीन में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया, जबकि तीन को मामूली चोट आई है। घटना दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे की है। बताया गया है कि ट्रेक पर ब्लॉक के दौरान मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। ट्रेक पर ओएचई मेंटेनेंस मशीन खड़ी थी तभी पीछे से आई टॉवर वैगन मशीन उसमें जा भिड़ी। घटना इतनी भीषण थी कि दोनों मशीनें आपस मे फंस गई। हादसे में एक रेलवे कर्मचारी का पैर फ्रेक्चर हुआ जबकि दो तीन को चोटें आई है। हादसे के बाद आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे के तकनीकी अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन घटना के बारे में कोई भी बताने को तैयार नहीं था। करीब तीन चार घंटे बाद रतलाम मंडल डीआरएम अश्विनी कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के दौरान यह हादसा हुआ है। यानि इस समय किसी ट्रेन की आवाजाही नहीं थी। घटना की जांच की जाएगी। जल्द ट्रेक साफ कर दिया जाएगा। बहरहाल एक बड़ा हादसा टल गया।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Dec 08, 2025 14:17:12
Mainpuri, Uttar Pradesh:नकाबपोश बदमाशों द्वारा घर पर फायरिंग से दहशत फैल गई. मैनपुरी के खरागजीत नगर में नकाबपोश बदमाशों की फायरिंग की सनसनीखेज घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है. घटना की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है. घर में लगे CCTV फुटेज में दो से तीन बदमाश घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने पीड़ित पक्ष के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. पीड़िता आरती चौहान के पति अशोक चौहान की हत्या हुई थी, हत्या के मामले में नीरज यादव और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज है और मामले की कोर्ट में गवाही चल रही है. आरोप है कि उसी गवाही के दबाव के लिए उसके घर पर फायरिंग कराई गई है. घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Dec 08, 2025 14:16:59
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलवा बाजार में सोमवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। पुलिस वर्दी में आए नकली डकैतों ने सरकारी स्कूल के शिक्षक संजीव कुमार के घर से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिए। घटना सुबह 6 बजकर 35 मिनट की बताई जा रही है। संजीव कुमार अपने घर में थे तभी 5 से 6 नकली 경찰कर्मी उनके घर पहुंचे। हाथ में डंडा और कमर में पिस्टल लिए इन लोगों ने संजीव कुमार को बताया कि उनके खिलाफ चकाई थाना से वारंट जारी हुआ है। जैसे ही संजीव ने दरवाजा खोला, नकली पुलिसकर्मी घर में दाखिल हो गए और तलाशी लेने लगे। डकैतों ने संजीव कुमार की बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और पत्नी के जेवरात लूट लिए। उन्होंने संजीव कुमार को धमकी दी कि उन्हें भी चकाई थाना ले जाया जाएगा और फिर सभी आरोपियों ने गाड़ी में बैठकर फरारी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिमरतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में एक फुटेज में लूट की गाड़ी दिखाई गई है। थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्थानीय लोग घटना की सूचना मिलते ही घरों से बाहर निकल आए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी थाने को देने की अपील की है। संजीव कुमार ने मीडिया से कहा कि यह जेवरात बेटी की शादी के लिए रखे थे और यह घटना उनके लिए बहुत बड़ा सदमा है। पुलिस ने कहा कि वे हर संभव सुराग जुटा रहे हैं और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश करेंगे। यह घटना जमुई जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है और लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ा रही है।
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Dec 08, 2025 14:16:45
Sheikhpura, Bihar:बिहार में कानून का राज के दावों के बीच युवक का अपहरण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले से घात लगाए अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने एक बाइक सवार युवक का अपहरण कर लिया गया।हालांकि थोड़ी देर में युवक को अपहरणकर्ताओं द्वारा मुक्त हो गया। युवक के अपहरण की यह घटना शेखपुरा जिले के मिशन थाना क्षेत्र के बरबीघा वारिसअलीगंज मुख्य सड़क मार्ग के महावीर चौक के पास की घटित हुआ।जहां पहले से घात लगाए अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने बाईक से आ रहे युवक को पीछे से धक्का मार सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में गाड़ी में बिठा लिया।और पीड़ित के आंख में पट्टी बांध दिया।जिससे गाड़ी में बैठे अन्य लोगों को नहीं देख सका।जिसके बाद पीड़ित को करीब दो घंटे से ज्यादा गाड़ी में बिठा के रखा और उसके ही मोबाइल से पीड़ित के पत्नी को फोन लगा करीब तीन लाख रुपया फिरौती की मांग की।पीड़ित ने बताया कि पत्नी द्वारा थाना और परिजनों को सूचना के बाद अपहरणकर्ता युवक को गिरियक के आदमपुर के पास सड़क किनारे उतार फरार हो गया।पीड़ित पीड़ित युवक नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के मायापुर गांव निवासी 25 वर्षीय रौनक कुमार के रूप में की गई।जो अपने मौसी के घर से अपने गांव लौट रहा था इसी बीच अपहरणकर्ता ने उसका किडनैप कर लिया।पीड़ित ने कहा कि अपहरणकर्ता को नहीं देख सका।जबकि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।वही पीड़ित की मां ने कहा कि अपहरण कर लिए जाने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जबकि थोड़ा देर में बेटे ने मुक्त होने की बता कही।जबकि पिता ने भी किसी पर शक नहीं होने की बात कही।वही इस संबंध में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि अपहरण की सूचना मिलते ही शेखपुरा पुलिस सक्रिय हुए और पुलिस के दविस से युवक को मुक्त कर दिए जाने की बात कही है।जबकि अपहरण सहित अन्य मामले को एसडीपीओ ने संदिग्ध बताया और पूरे मामले की जांच करने की बात कही।गौरत है कि युवक का अपहरण का यह मामला 7 दिसंबर की सुबह से ही बरबीघा में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top