Back
इंदौर में 60 मेगावॉट सोलर पार्क से खर्च घटा, देश का पहला ग्रीन नगर निगम
NKNaveen Kumar Kashyap
Oct 04, 2025 10:05:16
Noida, Uttar Pradesh
इंदौर एक बार फिर देश को नई दिशा दिखाने जा रहा है। शहर की पानी सप्लाई के लिए हर महीने 12 करोड़ रुपए बिजली बिल में खर्च करने वाले इंदौर नगर निगम ने अब इसका स्थायी समाधान निकाल लिया है। जलुद प्लांट से नर्मदा नदी का पानी इंदौर तक लाने में लगने वाली बिजली का खर्च बचाने के लिए 60 मेगावॉट का अत्याधुनिक सोलर प्लांट बनकर तैयार हो चुका है।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जानकारी दी कि यह प्लांट रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ है और खास बात यह है कि इसके लिए पैसा जनता की भागीदारी से ग्रीन बॉन्ड के जरिए जुटाया गया। इंदौर इस उपलब्धि के साथ देश का पहला ऐसा नगर निगम बन गया है जिसने अपने बलबूते इतना बड़ा सोलर पार्क खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इंदौर नहीं, बल्कि पूरे भारत को संदेश देता है कि रिन्यूएबल एनर्जी ही भविष्य है और स्मार्ट मैनेजमेंट से नगर निगम अपना खर्च भी घटा सकता है।
उन्होंने बताया कि सोलर पार्क से मिलने वाली बिजली जलुद प्लांट के संचालन में सीधे काम आएगी, जिससे हर महीने करोड़ों रुपए की बचत होगी। अभी कनेक्शन और शटडाउन का कार्य शुरू हो रहा है, जिसके कारण अस्थायी तौर पर पानी सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इस संबंध में नगर निगम ने पहले ही शहरवासियों को जानकारी दे दी है।
महापौर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, इंदौर की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन बॉन्ड के जरिये जनता का भरोसा जीतना और इतने बड़े पैमाने पर सोलर प्लांट खड़ा करना इंदौर की अनोखी मिसाल है। यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि आने वाले वक्त में पूरे देश के लिए प्रेरणा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPritesh Sharda
FollowOct 04, 2025 12:31:190
Report
KSKamal Solanki
FollowOct 04, 2025 12:31:080
Report
SJSubhash Jha
FollowOct 04, 2025 12:30:550
Report
ADAbhijeet Dave
FollowOct 04, 2025 12:30:320
Report
3
Report
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 04, 2025 12:18:301
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 04, 2025 12:18:060
Report
KSKULWANT SINGH
FollowOct 04, 2025 12:17:590
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 04, 2025 12:17:450
Report
DRDivya Rani
FollowOct 04, 2025 12:17:170
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowOct 04, 2025 12:17:070
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowOct 04, 2025 12:16:550
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 04, 2025 12:16:420
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 04, 2025 12:16:140
Report