Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

इंदौर घटना पर देशभर के किन्नर समुदाय में विरोध तेज

NKNaveen Kumar Kashyap
Oct 17, 2025 08:17:11
Noida, Uttar Pradesh
इंदौर अलग-अलग राज्यों के किन्नर हुए एक इंदौर की घटना को लेकर अलग राज्यों से किन्नरों के वीडियो आए सामने इंदौर में हुई घटना के बाद देशभर में किन्नर समाज का हुआ विरोध शुरू किन्नर सपना हाजी का कर रहे विरोध बाइट महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
APAshwini Pandey
Nov 11, 2025 14:35:10
Navi Mumbai, Maharashtra:-मुंबई महानगरपालिका चुनाव: वार्ड आरक्षण लॉटरी घोषित, कई नेताओं के भविष्य पर टिकी निगाहें नगरपालिकाओं के वार्ड आरक्षण की लॉटरी आज घोषित की गई। इस आरक्षण लॉटरी पर कई नेताओं का राजनीतिक भविष्य निर्भर होने के कारण सभी की निगाहें इस पर टिकी रहीं。 मुंबई नगर निगम का चुनाव इस बार भी राज्य की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। कुल 227 सदस्यीय मुंबई महानगरपालिका में आरक्षण की घोषणा के बाद अब राजनीतिक हलचलों में तेजी आना तय है。 नगर निगम में कुल 227 सीटों में से 114 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं。 इसके अलावा विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण इस प्रकार तय किया गया है — अनुसूचित जाति (SC): 15 वार्ड (जिनमें से 8 महिलाओं के लिए आरक्षित) अनुसूचित जनजाति (ST): 2 वार्ड (जिनमें से 1 महिलाओं के लिए आरक्षित) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 61 वार्ड (जिनमें से 31 महिलाओं के लिए आरक्षित) सामान्य वर्ग (General): 149 वार्ड (जिनमें से 74 महिलाओं के लिए आरक्षित) राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इस बार का आरक्षण वितरण कई दिग्गज नेताओं की रणनीति और क्षेत्रीय समीकरणों को प्रभावित करेगा。 मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए सभी प्रमुख दलों ने अब अपनी तैयारी तेज कर दी है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 11, 2025 14:35:02
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) जिला कलेक्टर टोंक कल्पना अग्रवाल मालपुरा क्षेत्र के दौरे पर रही। इस दौरान जिला कलेक्टर ने मालपुरा क्षेत्र के लावा, डिग्गी सहित मालपुरा मुख्यालय पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अभियान में कार्य कर रहे बूथ लेवल अधिकारियों से वार्ता की तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। लावा पहुंचने पर सरपंच कमल कुमार जैन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान किसानों ने जिला कलेक्टर को फसल खराबे का मुआवजा दिलाने की भी मांग की। इस दौरान उपखंड अधिकारी मालपुरा कपिल शर्मा व तहसीलदार पवन मातवा भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
VPVinay Pant
Nov 11, 2025 14:34:50
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिला ग्रामीण और कोटपूतली बहरोड जिले में NH–48 पर लेन ड्राइविंग सिस्टम लागू करवाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी राजीव कुमार शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। जयपुर आईजी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में डीजीपी ने 74 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अब पूरे प्रदेश में लेन ड्राइविंग सिस्टम लागू करने की कवायद शुरू कर दी गई है और पुलिस मुख्यालय से इस सिस्टम की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने प्रदेश में यह नवाचार करने वाले आईजी राहुल प्रकाश की प्रशंसा करते हुए पीठ थपथपाई। साथ ही डीजीपी ने कहा की लेन ड्राइविंग सिस्टम लागू होने के बाद सड़क हादसों में कमी दर्ज की गई है और साथ ही पहले की तुलना में सफर काफी सुरक्षित व सुगम हुआ है।
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Nov 11, 2025 14:34:09
Sithmara, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ब्रेकिंग कानपुर देहात में आग से मचा हड़कप आनंदेश्वर कोल्डस्टोरेज में लगी बड़ी आग देर रात लगी थीं आग दिन भर धधकता रहा कोल्डस्टोर मौके पर फायर फाइटर और पुलिस के अधिकारी रहे मौजूद आग में जलकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत मजदूर की मौत को कोल्डस्टोर के लोगों ने छुपाया, अधिकारी ने भी बात को छुपाया दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पाया जा सका काबू आग में जले मज़दूर को इलाज़ के लिए ले जाते समय हुई मौत पूरे दिन अधिकारी और कोल्डस्टोर के लोग साधे रहे चुप्पी मज़दूर की मौत के बाद मचा हड़कंप परिजन पहुंचे थाने घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर इटावा हाइवे पर स्थित आनंदेश्वर कोल्डस्टोरे का है
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Nov 11, 2025 14:33:41
Bagaha, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण से इंसानियत की एक दिल छू लेने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं। जहाँ महाराष्ट्र पुलिस के साथ बिहार पुलिस ने नजीर पेश किया है। इसके लिए डीएम और एसपी ने विशेष निर्देश दिए रखा था जिसका असर भी दिखा। दरअसल 01 वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के 92 नंबर बूथ पर खुद नौरंगिया थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने दिव्यांग मतदाता गुफरान अंसारी को व्हीलचेयर के सहारे उसके घर से मतदान केंद्र तक पहुंचाया और उनके मतदान में पूरा सहयोग किया। लिहाजा इस पहल की स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने जमकर सराहना की है। वहीं 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र में भी एक अनोखी तस्वीर देखने को मिला, जहाँ महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने बगहा शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एक दिव्यांग महिला मतदाता को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया जबकि एक दिव्यांग युवा मतदाता आशीष कों मुंबई पुलिस ने बूथ तक पहुंचाया। यह दृश्य लोगों के बीच बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में महाराष्ट्र पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त पहल सराहनीय कदम है। पुलिस के इन जवानों ने यह साबित किया है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में किसी भी मतदाता को पीछे नहीं छोड़ा जाएगा क्योंकि मतदान हमारा अधिकार है और हर व्यक्ति को मतदान का इस्तेमाल करना ही चाहिए। बाइट - गुफरान अंसारी, दिव्यांग मतदाता
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Nov 11, 2025 14:33:26
Shopian, :मौलवी इरफ़ान अहमद को इस ऑपरेशन का "दिमाग" माना जाता है, जो वैचारिक प्रचार के लिए ज़िम्मेदार था। पैरामेडिक स्टाफ़ होने के नाते, पहले मेडिकल समुदाय तक उसकी आसान पहुँच थी। अधिकारियों ने मौलवी इरफ़ान अहमद (जिन्हें इमाम इरफ़ान भी कहा जाता है) नामक एक मौलवी की पहचान एक "सफेदपोश" आतंकी मॉड्यूल के कथित मास्टरमाइंड के रूप में की है, जिसमें कई डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों को कट्टरपंथी बनाया गया था। यह नेटवर्क कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार ग़ज़वत-उल-हिंद (AGuH) संगठनों से जुड़ा है। खुफिया सूत्रों से संकेत मिलता है कि मौलवी इरफ़ान अहमद ने मेडिकल छात्रों और पेशेवरों को कट्टरपंथी बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह उन्हें जैश-ए-मोहम्मद से प्रेरित वीडियो दिखाता था और वीओआईपी के ज़रिए अफ़ग़ानिस्तान में अपने आकाओं के संपर्क में था। इरफ़ान अहमद श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में पैरामेडिकल स्टाफ़ का पूर्व सदस्य और नौगाम की एक मस्जिद में इमाम था। इस पद ने उसे चिकित्सा समुदाय तक पहुँच प्रदान की, जिससे वह अपना नेटवर्क स्थापित और विस्तारित कर सका। यह मॉड्यूल कथित तौर पर पेशेवर और शैक्षणिक नेटवर्क के माध्यम से धर्मार्थ या सामाजिक कार्यों की आड़ में धन जुटाता था। इन निधियों का उपयोग रसद, हथियार और आईईडी तैयार करने के लिए सामग्री की व्यवस्था करने में किया जाता था। वह डॉ. मुज़म्मिल अहमद गनई और डॉ. अदील अहमद राठेर का करीबी सहयोगी था। जांच से पता चला कि आतंकवादी नेटवर्क पेशेवर और शैक्षणिक आवरण के तहत संचालित होता था। मौलवी इरफ़ान अहमद को इस ऑपरेशन का "दिमाग" माना जाता है, जो वैचारिक प्रशिक्षण के लिए ज़िम्मेदार था, जबकि डॉक्टरों जैसे अन्य लोगों ने ऑपरेशन और रसद की व्यवस्था की। चल रही जाँच के तहत अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आज शोपियां स्थित उसके आवास की गहन तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि उसका भाई जम्मू-कश्मीर पुलिस में है, जिससे भी पूछताछ की जा रही है।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Nov 11, 2025 14:33:09
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में आवारा कुत्ते का आतंक। गांव में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को काटा। नौ लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए। घायलों में महिला, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। घटना मालगांव टेमी गांव की है। मालगांव टेमी गांव में 15 से ज्यादा लोग डॉग बाइट का शिकार हुए। कुत्ता पागल बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हर आते जाते लोगों को कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। गांव में कुत्ते ने बच्चे और बुजुर्ग पर हमला किया। ग्रामीण जब सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर कुत्ते को पकड़ने दौड़े तो जंगल की तरफ भाग गया। घायलों का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी। डॉक्टर ने इस मौसम में कुत्तों से सावधान रहने की सलाह दी।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Nov 11, 2025 14:32:38
Moradabad, Uttar Pradesh:वंदे मातरम का विरोध कर रहे मुस्लिम नेताओं को मुरादाबाद के एक छात्र का कड़ा संदेश। वंदे मातरम् के जिला प्रशासन के सामूहिक गायन कार्यक्रम में शामिल मुस्लिम छात्र ने ना सिर्फ वंदे मातरम् गाया बल्कि विरोध करने वालों से सवाल भी कर डाला। छात्र मोहम्मद रजा बोला हमने 150 वर्ष पूरे होने पर वंदे मातरम् का गीत गाया है... वंदे मातरम् हमारा राष्ट्रीय गीत है जिसे आजादी के समय वंदे मातरम् गाकर भगत सिंह और अन्य फांसी पर चढ़ गए थे। विरोध करने वाले मुस्लिम नेताओं और उलेमाओं को इस छात्र मोहम्मद रजा ने नसीहत देते हुए सवाल खड़े किए, मैंने गाया है कोई इसमें मुस्लिम का विरोध नहीं है, भारत में रह रहे हो तो मातृभूमि को सलाम करने में क्या दिक्कत है। जिला प्रशासन की तरफ से सामूहिक वंदे मातरम् गायन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें कई स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लेकर गाया, जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 11, 2025 14:32:14
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के ही शख्स ने डॉक्टर परवेज को अपनी कार बची थी। सहारनपुर जनपद के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव चकदेवली निवासी सोहेब ने हीं डॉक्टर परवेज को वर्ष 2021 में अपनी कार बेच दी थी फरीदाबाद में डॉक्टर शाहीन के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद एटीएस की टीम ने लखनऊ स्थित डॉक्टर परवेज़ के घर पर छापेमारी की। डॉ परवेज को डॉक्टर शाहीन का नजदीकी बताया जा रहा है। एटीएस जब सुबह करीब सात बजे वहां पहुंची तो डॉ परवेज के घर के बाहर सफेद रंग की आल्टो खड़ी मिली। इसका नम्बर यूपी 11 बीडी 3563 था। कार के शीशे पर लखनऊ के गुड़म्बा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का गेट पास लगा हुआ था। डॉ परवेज ने यह कार 2021 में सहारनपुर के रहने वाले शोएब से खरीदी थी। शोएब ने बताया कि वर्ष 2017 में यह कार उसे शादी में मिली थी कार पर लोन था वह उसकी किस्ते चुका नहीं पा रहा था उसे पैसों की जरूरत थी इसीलिए उसने olx पर कार बेचने के लिए डाल दी। तब एक लड़के सनी का फोन आया जो कि डॉक्टर के यहां मेडिकल का ही काम देखा था और उसके बाद उसने अपनी कार दो लाख बीस हजार में डॉक्टर को बेच दी और आरटीओ ऑफिस जाकर लिखा पड़ी भी कर दी डॉक्टर ने यहां का नंबर लेने से मना करते हुए लखनऊ का नंबर लेने की बात कही और इसके बाद पहले और आखिरी मुलाकात उसकी डॉक्टर से वही थी उसके बाद कभी फोन पर बात नहीं हुई ना ही कभी संपर्क हुआ इतना ही नहीं वह कभी उनके क्लीनिक पर भी नहीं गया। बाइट - शोएब, कार बेचने वाला
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top